विजय नें नामांकन के बाद प्रचार किया तेज, विरोधियों के खेमें में सेंधमारी!

FARRUKHABAD NEWS ZILA PANCHAYAT जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य विजय यादव वर्तमान में कमालगंज षष्टम से जिला पंचायत का चुनाव लड़ रहें है| बीते शनिवार को उन्होंने अपना नामांकन कराया था| उसके बाद रविवार को कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए वह प्रचार पर नही निकले| लेकिन सोमवार को प्रचार में तेजी आ गयी|
सोमवार को दर्जनभर से अधिक जगह बैठकों के साथ ही घर-घर जनसम्पर्क हुआ| लोगों के हालचाल लिए और अपने पक्ष में माहौल बनानें का प्रयास किया|
दरअसल बीते 2015 में विजय यादव बढ़पुर तृतीय सीट पर चुनाव लड़ें थे| जिसमे उन्हें 7126 मत मिलकर ऐतिहासिक जीत हासिल हुई थी| जिसमे उन्होंने द्र्गपाल यादव बॉबी को 4196 मत मिले थे| इस बार बॉबी यादव की भाभी रीता कमालगंज षष्टम से भाजपा की प्रत्याशी हैं| उसी वार्ड से सपा के निर्वतमान महानगर अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव जोरदारी से चुनाव मैदान में हैं|
अब राजनीति का ऊंट किस करबट बैठेगा यह तो वक्त के गर्भ में है लेकिन इस वार्ड की विजय ऐतिहासिक मानी जा रही है| सोमवार को विजय यादव नें अपने समर्थकों के साथ जोरदार जनसम्पर्क कर विरोधी खेमों के मतदाताओं में भी सेंध मारी की| इसके साथ ही विभिन्य समाज के लोगों के साथ बैठकें की| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विजय के साथ कमालगंज षष्टम के कुछ प्रमुख चेहरों नें एक गुप्त बैठक कर अहम फैसला भी लिया है|