निकाय चुनाव के लिये अनुसूचित मोर्चा में भरा जोश

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया जैसे-जैसे बढ़ रही है, इसे लेकर भाजपा की तैयारी भी तेज होती जा रही है। पार्टी नेतृत्व हर वह परंपरागत प्रयास कर रहा है, जिसके जरिये उसे पिछले चुनावों में सफलता मिली थी। इसी क्रम में पार्टी ने मतदाताओं को वर्गवार साधने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए अलग-अलग वर्ग के मतदाताओं की सूची तैयार की गई है, जिससे बैठक कर चुनाव के नजरिये से पार्टी के पक्ष में मतदान के लिए उन्हें सहेजा जा सके। चिन्हित लोगों के जरिये उस वर्ग के अन्य मतदाताओं को भी साधा जा सके। इसी के तहत भाजपा अनुसूचित मोर्चा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमे अनुसूचित जाति के मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में करनें का सूत्र समझाया गया|
शहर के आवास विकास स्थित पार्टी के जिला मुख्यालय पर अनुसूचित मोर्चा के अंतर्गत बस्ती संपर्क अभियान एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया| जिसमे मुख्य अतिथि अनुसूचित मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर-बुंदेलखंड बिल्लौर विधायक राहुल बच्चा सोनकर नें कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने देश में संविधान का निर्माण किया उनके बनाए हुए संविधान पर ही आज देश का लोकतंत्र चल रहा है बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया था भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के विचारों को लेकर चल रही है समाज में भाईचारा और सद्भाव स्थापित हो इस दिशा की ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर कार्य कर रहे हैं केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाएं सभी वर्ग को लाभान्वित कर रही है पिछली सरकार जाति और वर्ग के आधार पर ही लोगों को लाभ पहुंचाती थी पिछली सरकारों में दलित समाज को ठगा गया। दलित समाज का वोट तो लिया गया लेकिन उनके साथ कभी न्याय नहीं हुआ भाजपा की सरकार ने दलितों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं आगामी होने वाले निकाय चुनाव में भी अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जनता का विश्वास जीतना है इसके लिए कार्यकर्ता अनुसूचित बस्तियों में जाकर घर-घर संपर्क अभियान करेंगे ज्यादा से ज्यादा अनुसूचित वर्ग के लोगों को भाजपा से जोड़ने का कार्य करेंगे इन वस्तुओं में जाकर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी बाले पत्रक घर-घर बाटेंगे। उन्होंने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है इसलिए छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी बड़ी जिम्मेदारी संगठन के माध्यम से मिलती है इसलिए कार्यकर्ता जी जान से जुट कर निकाय चुनाव में भी भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का कार्य करें। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा अनुसूचित मोर्चा भाजपा संगठन का अभिन्न अंग है| राज्य अनुसूचित आयोग सदस्य रामाश्रय दिवाकर अभय कठेरिया प्रभारी महिपाल कनौजिया क्षेत्रीय मंत्री अवधेश दिवाकर रामभरोसे चक सोहनलाल दिवाकर राजेंद्र दिवाकर जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।