अतिक्रमण अभियान में प्रशासन को चश्मा लगाकर देखनें की जरूरत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) रविवार को भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत का आयोजन किया गया| जिसमें भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह नें अतिक्रमण अभियान में आम जन मानस के साथ जात्ती करनें और आवारा गौवंशों की समस्या पर तीखी प्रतिक्रिया दी| उन्होंने कहा अतिक्रमण अभियान व महायोजना को लेकर जिला प्रशासन को चश्मा लगाकर देखना चाहिए|
कस्बे के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष नें कहा कि वह किसानों के लिये 40 वर्ष से संघर्ष करते आ रहे हैं और हमेशा करेंगे| उन्होंने कहा कि गंगा व रामगंगा की बाढ़ की समस्या रहती है| जिसको लेकर सरकार से बात करेंगे| उन्होंने जिले में चल रहे मास्टर प्लान (अतिक्रमण) को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की| उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी को दिख नही रहा है| उन्हें चश्मा बनवाकर दिखाना होगा| की मास्टर प्लान से लोगों को कितना नुकसान हो रहा है| आवारा पशुओं को लेकर भी उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की| उन्होंने कहा कि गंगा पार में भू-माफियाओं का कब्जा है| जिसको जल्द ही भू-माफियाओं से मुक्त कराया जायेगा| फर्रुखाबाद की समस्या अगर दूर नहीं हुई तो 2024 में कुरुक्षेत्र की लड़ाई होगी| किसानों का कर्जा माफ करा कर ही रहेंगे| गन्ना गेहूं की कीमत सही किसानों को दी जाये| संजय सोमवंशी व नरेंद्र सोमवंशी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को ज्ञापन भी सौंपा| नरेंद्र सोमवंशी को संगठन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया|