मामूली विवाद में गर्भवती को किया मरणासन्न

FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रूखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) मबेशी बाँधने के विवाद में महिला को उसके जेठ व जेठनी को मरणासन्न कर दिया| गंभीर हालत में उसे सीएचसी में भर्ती किया गया| पुलिस घटना की जाँच कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम कटरी (सथरा) मजरा निवासी गर्भवती नीतू सिंह पत्नी इंद्रेश सिंह नें थानें में तहरीर दी| जिसमें कहा कि उसके जेठ आदेश पुत्र रविन्द्र सिंह व जेठानी सीमा आये दिन उसे परेशान करते है| पति के पांचों भाईयों में बंटबारा हो चुका है| लिहाजा उसके बाद भी जेठ रविन्द्र नें उसकी भूमि पर अपनी भैंस बाँध दी| जिसका जब विरोध किया तो उन्होंने गाली-गलौज के साथ मारपीट कर दी| जिससे नीतू सिंह की हालत जादा खराब हो गयी| उसे सीएचसी में भर्ती किया गया|  थानाध्यक्ष देवेन्द्र गंगवार बताया कि जाँच की जा रही है|