थानाध्यक्ष से हत्यारोपी छीन, पुलिस पर फायरिंग

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

upp-kampilफर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के सिरसा गाँव में हत्यारोपी को दबोचने गयी पुलिस पर हत्यारोपी के परिजनों ने जानलेवा हमला कर दिया| आरोपी को उनसे छुड़ाकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गयी| बाद में सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पंहुचा| लेकिन आरोपी फरार हो गये|

बीते 3 मार्च 2016 को सिरसा निवासी अखिलेश पुत्र रामप्रकाश की उस समय हत्या कर दी गयी थी जिस समय वह गाँव के ही रामबाबू के खेत में पानी लगा रहा था| मृतक के भाई पुष्पेन्द्र ने गाँव के ही विनोद उर्फ़ बिन्ना, जय नन्द उर्फ़ जैना, हरिनंद उर्फ़ हन्ना व तोता राम पुत्र दुर्विजय सिंह के अलावा आरोपी के रिश्तेदार अवनीश निवासी जाटी बदायूँ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था| लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नही लगे|

गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली की आरोपी जयनंदन शर्मा अपने घर में मौजूद है| जिस पर थानाध्यक्ष सुशील कुमार फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और आरोपी जयनन्दन को दबोच लिया| यह देखकर परिजन आक्रोशित हो गये| उन्होंने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया| महिला और अन्य परिजनों ने पुलिस के साथ अभद्रता कर आरोपी को छुड़ा लिया| इसके बाद पुलिस को दौडाकर फायरिंग कर दी| पुलिस अपनी जान बचाकर मौके से हट गयी | थानाध्यक्ष ने इसकी सूचना आला अधिकारियो को दी | जिस पर सीओ कायमगंज नरेश कुमार, सीओ मोहम्मदाबाद विशाल पाण्डेय, थानाध्यक्ष शमसाबाद ललितेश त्रिपाठी आदि भारी फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| इससे पूर्व आरोपियों ने मृतक अखिलेश के घर पर फायरिंग भी इस बात पर कर दी की उन्होंने ने ही पुलिस को सूचना दी| आरोपियों ने आगजनी करने का प्रयास भी किया| घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये|

थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि घटना को अंजाम देंने के मामले में वादी के घरगोली चलाने में जय नंन्दन, विनोद, तोताराम, टिंकू व हरीनंदन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया |इसके साथ ही साथ पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में भी आरोपी के घर की महिलाओ और परिजनों को आरोपी बनाया गया है|