बनारस हिंसा में गिरफ्तार कांग्रेस विधायक सेन्ट्रल जेल पंहुचे

POLICE Politics

ajy raayफर्रुखाबाद:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सोमवार को साधु-संतों की प्रतिकार यात्रा के दौरान हुई हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने मंगलवार को कांग्रेस के पिंडरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक अजय राय को गिरफ्तार कर लिया| दशाश्वमेध पुलिस ने श्रीविद्यामठ के स्वामी अविमुक्ते श्वरानंद, बाबा बालक दास और कांग्रेस विधायक अजय राय सहित कुल 58 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।उन्हें दोपहर बाद बनारस पुलिस फतेहगढ़ सेन्ट्रल जेल लेकर पंहुची|

changresaविधायक अजय राय की गिरफ्तारी होने व उन्हें फतेहगढ़ सेन्ट्रल जेल भेजने की खबर जनपद में आते ही पुलिस प्रशासन ने अपनी कमर कस ली थी| सुबह से ही पुलिस सेन्ट्रल जेल के आस पास घुमती नजर आ रही थी| दोपहर बाद विधायक अजय राय को बज्र वाहन से बनारस पुलिस सेन्ट्रल जेल पंहुची| जिसके बाद उन्हें जेल में शिफ्ट कर दिया गया| उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों साधु-संतों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को संत समाज की ओर से प्रतिकार यात्रा निकाली गई थी। इस यात्रा में करीब 8 से 10 हजार लोग शामिल हुए थे। इस दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिसके बाद हालात बिगड़ गए और पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसूगैस के गोले छोड़ने पड़े।विधायक को अन्य बैरकों से अलग स्पेशल बैरग में रखा गया है| विधायक अजय राय ने बताया कि मुझे ख़ुशी है कि मै सत्य के की लडाई लड़ रहा हूँ| उनके कार्यकर्ताओ पर फर्जी मुकदमे लगाये गये है| जबकि प्रदेश की कानून व्यवस्था पहले से ही ठीक नही है| उन्होंने कहा इस तरह की पुलिस की दबंगई से वह डरने वाले नही है|
जेलर सुनीत कुमार चौहान ने बताया विधायक को जो भी उनके कैडर की सुबिधा जेल मौनुअल में होगी वह दी जायेगी| उन्हें अन्य बन्दियो से अलग रखा गया है|
बनारस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने बताया कि अभी और लोगों की गिरफ्तारियां होंगी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर काफी लोग चिह्नि्त किए गए हैं। जो लोग इस बवाल में संलिप्त रहे, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
कांग्रेसी विधायक से मिले
विधायक के पंहुचने के कुछ समय बाद भी जिले के कांग्रेस नेता प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र यादव, जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, महामंत्री डॉ० दिनेश अग्निहोत्री, शुभम तिवारी आदि कई समर्थको के साथ सेन्ट्रल जेल पंहुचे| जिसके बाद सभी ने जेल में जाकर विधायक से मुलाकात की|