प्रदेश सरकार मुआवजे के नाम पर किसानो को दे रही धोखा:लक्ष्मीकान्त

Uncategorized

lakhmi kant copyफर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने आज जनपद पंहुच कर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा| उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार किसानो को मुआवजा देने के नाम पर केबल धोखा दे रही है| किसानो को मदद के नाम पर केबल उनके भरोसे को तोडा जा रहा है|

भाजपा नेता प्रांशु दत्त द्विवेदी के आवास पर पंहुचे लक्ष्मीकान्त वाजपेयी ने कहा की फर्रुखाबाद आलू उत्पादन में सबसे आगे है| चुनाव के दौरान सपा सरकार ने किसानो से वादा किया था की चुनाव के बाद आलू आधारित उद्योग लगायेगे| लेकिन चुनाव के जीत हासिल करने के बाद भी सपा न्यू अपना वादा पूरा नही किया|  इसके अलावा  बेमौसम बरसात व ओले आदि से बर्वाद हुई फसलो के लिये किसानो को जो सहायता राशि केंद्र ने प्रदेश सरकार को दी थी उसे यूपी सरकार ने किसानो तक अभी भी नही पंहुचाया| यूपी सरकार ने कहा था कि केंद्र सरकार जितना किसानो को मुआवजा देगी उससे दो गुना मुआवजा यूपी सरकार देगी| केंद्र ने 13500 प्रति हेक्टेयर मुआवजा की धोषणा की लेकिन सपा सरकार 260oo रुपये प्रति हेक्टेयर का मुआवजा क्यों नही दे रही|

उन्होंने कहा की केंद्र सरकार ने किसानो का गेंहू 1450 रुपये में खरीद करने के लिये कहा| लेकिन प्रदेश के खरीद केन्द्रों में गेंहू की खरीद ही नही की जा रही| उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार को किसानो के कर्जे को पूर  करना चाहिए| उन्हें मुफ्त बिजली, वह अगली फसल के लिये o प्रतिशत व्याज में लोन मिलना चाहिए| यूपी में फसल खराब होने के गम में 277 किसानो की मौत हो गयी| जिनके परिवार को संत्वना देने के लिये केंद्र के कई मंत्री पंहुचे| लेकिन ना ही कोई सपा का मंत्री नही पंहुचा और ना ही राजस्व आपदा राहत से कोई किसानो का हाल जानने गया|

श्री वाजपेयी ने कहा की मोदी सरकार ने सफलता के एक साल को बिना किसी भ्रष्टाचार के पूरा कर लिया है| जबकि पिछली सरकार भ्रष्टाचार की सरकार थी| उन्होंने पुलिस भर्ती में हुई धांधली में कहा की भर्ती में जितने भी आयोग है उन सब में शीर्ष पर यादव ही बैठा है| पुलिस भर्ती मे धांधली नही हुई है तो प्रदेश सरकार 44 हजार लोगो की सूची जारी क्यों नही करती पता चल जायेगा की किस जिले में कितने लोग भर्ती किये गये है| इसके बाद वह आवास विकास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती भाजपा के जिलामहामंत्री प्रदीप सक्सेना से भी मिलने गये| प्रदीप पिछले दिनों बाइक से गिरकर घायल हो गये थे| उन्होंने प्रदीप सक्सेना बातचीत भी की|

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, पूर्व विधायक सुशील शाक्य, कुलदीप गंगवार, प्रांशु दत्त द्विवेदी, मिथिलेश अग्रवाल, डॉ० रजनी सरीन, भूदेव राजपूत, ज्ञानेश गौड़, रामवीर  शुक्ला, जिला मंत्री विमल कटियार, दिलीप भारद्वाज आदि मौजूद रहे|