व्लाक में ताला डाल प्रधानो ने किया प्रदर्शन

Uncategorized

फर्रुखाबाद:(कमालगंज)व्लाक कार्यालय के बाहर पंहुचे ग्राम प्रधानो ने विकास खंड के ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को न्याय पंचायत वार समायोजित किए जाने के विरोध में व्लाक में ताला बंदी कर दी| इस दौरान व्लाक में काम कर रहे कर्मचारियों को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया|

प्रधानों का आरोप है कि चुनाव निकट है इस लिये  ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का समायोजित  किसी भी प्रकार से उचित नही है|जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहा है| ग्राम प्रधानो ने व्लाक गेट पर ताला बंदी कर नारेवाजी शुरू कर दी| काफी समय तक जब कोई प्रधानो कि समस्या सुनने नही आया तो ब्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी ने प्रधानों से मोबाइल पर बात कर जल्द जिलाधिकारी से बात कर समस्या का समाधान निकल लेने देने का भरोसा दिया| जिसके बाद प्रधानो ने व्लाक का ताला खोल दिया| इसके बाद प्रधान कमालगंज स्थित व्लाक प्रमुख के कोल्ड पर भी उनसे मिलने पंहुचे|

एडीओ पंचायत रामानंद मिश्रा ने बताया कि ब्लाक में 13 ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारी तैनात थे। 17 न्याय पंचायते हैं। 13 में दो ग्राम पंचायत अधिकारियों का स्थानांतरण पहले किया गया था। अभी एक ग्राम पंचायत अधिकारी का स्थानांतरण हुआ तथा 6 नये ग्राम पंचायत अधिकारी की नियुक्ति भी हो गयी है। वर्तमान में 16 ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारी तैनात हैं।प्रत्येक न्याय पंचायत पर एक को समायोजित कर दिया गया है। पहले एक-एक ग्राम पंचायत अधिकारी के पास कई न्याय पंचायत के गांव होते थे।

न्याय पंचायत में कई ग्राम पंचायत अधिकारी रहते हैं। जो प्रधान चाहता उसे वही ग्राम पंचायत अधिकारी मिल जाता था। परंतु अब एक ग्राम पंचायत अधिकारी के पास न्याय पंचायत की सभी ग्राम पंचायतें रहेंगी। प्रधान प्रमोद यादव, शकील खां, कल्लू दीक्षित, राजू, उमेश पाठक, समीर अहमद आदि मौजूद रहे।