पुलिस ने शास्त्र फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार

Uncategorized

so sunil kumarफर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा पुलिस ने शास्त्र फैक्ट्री सहित आरोपी मोनू सिंह ठाकुर निवासी नवाबगंज हुसैनपुर बांगर को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है| उसके पास बड़ी संख्या में अध बने तमंचे और अन्य उपकरण बरामद किये है|

थाना पुलिस ने उसे मंगलवार दोपहर के समय दबोचा था पुलिस को उसके पास से 315 बोर के दो, 12 बोर का एक तमंचा, आधा दर्जन से अधिक अधबने व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुये| आरोपी आर्डर लेकर शस्त्र बनाता था। उसके तमंचे पड़ोसी जनपदों में भी बिकते थे| पुलिस ने उसे गांव आकलगंज के पास खेत में शस्त्र बनाते समय पकड़ा था| आरोपी के खिलाफ शास्त्र फैक्ट्री का मुकदमा दर्ज कर उसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया| जंहा से उसे जेल भेज दिया गया| थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि पूछताछ में उसने अवैध शस्त्रों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी है। इसके आधार पर जांच की जा रही है।