ग्राम प्रधान खिनमिनी पर गिरी भ्रष्टाचार की गाज

Uncategorized

dm 9फर्रुखाबाद: सर्वोदय मंडल के नेता लक्ष्मण सिंह व उनके साथियों के द्वारा विकास खंड शमशाबाद के ग्राम खिनिमिनी के ग्राम प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोला था| जिसके बाद प्रशासन के नाक-कान खुले और उन्होंने जाँच के दौरान ग्राम प्रधान को दोषी पाया| इसके बाद जिलाधिकारी एनके एस चौहान ने तत्काल प्रभाव से ग्राम प्रधान को उनके पद से हटा उनके कार्य को देखने के लिये तीन सदस्यी ग्राम पंचायत सदस्यों की कमेटी बना दी है जो प्रधान के कार्य को आये तक करती रहेगी|

जिलाधिकारी को खंड विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी के द्वारा दी गयी जाँच रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2011 -12 में 100 शौचालय के निर्माण हेतु धनराशि आबंटित ककी गई थी| जिसमे मौके पर केबल 44 शौचालय पूर्ण पाये गये| 24 शौचालय ध्वस्त मिले इसके साथ ही साथ 32 शौचालयों का निर्माण कार्य प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी केव द्वारा नही कराया गया| ग्राम पंचायत में खडंजा एवं नाली निर्माण कार्य वर्ष 14-15 में ग्राम निधि प्रथम खाता में 25272820 .00 रुपये के सापेक्ष 1650000 .०० रुपये व्याय किये गये| जिसमे 14 कार्य कराये गये| मौके पे कारिन्दा के घर से होली के मैदान तक, सोनेलाल के घर से रामलखन के घर होते हुये कारिन्दा के घर तक मिटटी खडंजा नाली निर्माण मानक के अनुसार नही किया गया|

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने अन्य कई विकास कार्यो में घोटाला पाये जाने पर पंचायती राज अधिनियम की धारा 95 (१) जी के तहत प्रधान को उसके पद से हटा दिया है| इसके साथ ही साथ ग्राम पंचायत सदस्य वन्दना, नन्ही देवी व सुरेन्द्र सिंह की तीन सदस्यी कमेटी गठित कर दी है| जो प्रधान के कार्य करेगी|