सटोरियों ने महिला से की छेड़खानी विरोध करने पर पति को किया घायल

Uncategorized

sani storiyaफर्रुखाबाद : पुलिस और कानून व्यवस्था की कमर टूट गयी है शहर में सट्टा, जुआ, हत्या का ग्राफ बढ़ रहा है | लेकिन पुलिस अपराधियों पर कार्यवाही करने की जगह हाथ पर हाथ धरे बैठी है | गुरुवार को घर से काम से बाजार जा रही दो महिलाओ के साथ सटोरियों ने छेड़ खानी करने का प्रयास किया तो महिलाओ ने बाक्य अपने परिजन को बताया | पति ने जब इसका विरोध किया तो सटोरियों ने उसे जमकर पीट दिया |

शहर कोतवाली के मोहल्ला पलरिया निवासी सनी वर्मा पुत्र सुरेश कुमार की पत्नी अपनी ननद के साथ बाजार जा रही थी | उसी दौरान मोहल्ले में सट्टे का काम करने बाले महेश दुर्गेश व अन्य उसके साथियों ने महिलाओ के साथ छेड़खानी कर दी | जिसका उन्होंने विरोध किया और मामले के विषय में परिजनों को अवगत कराया |
महिला का पति सनी जब इस बात की शिकायत करने आरोपियों के पास गया तो उन्होंने सनी को बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया |
सनी ने शहर कोतवाली में घटना के सम्बन्ध में तहरीर दी है |