केंद्रीय कारागार में श्रीराम कथा की अमृत वर्षा

Uncategorized

jeilफर्रुखाबाद: बंदी सुधार गृह( केन्द्रीय कारागार) के अन्दर बन्दियो के बीच एक सप्ताह से चल रही श्रीराम कथा का भव्य समापान सोमबार को किया जायेगा| कथा को सुनने के लिये कैदियों ने विशेष रूचि दिखा रहे|

फतेहगढ़ की सेन्ट्रल जेल में बीते 30 नबम्बर से चल रही श्रीराम कथा का आज आठवा दिन था| श्रीराम कथा की अमृत वर्षा कर रहे बरेली जनपद से आये बाल व्यास प० निकेत शर्मा व विरद शर्मा ने कैदियों को भक्ति रस में खूब गोते लगवाये| सीता-राम, सीता राम सीता-राम कहिये जाही विधि राखे राम ताही विधि रहिये| श्रीराम जय राम जय जय राम आदि भक्ति गीतों की धून पर कैदियों ने वक्ताओ का साथ दिया|

वरिष्ठ जेल अधीक्षक यादवेन्द्र शुक्ला की देखरेख में चल रही श्रीराम कथा में कैदियों के कथा को सुनने के लिये विशेष व्यवस्था की गयी थी| मौके पर प० सर्वेश शुक्ला सहित अन्य कई महत्वपूर्ण लोग मौजूद रहे|