दर्जी सहित दो को गोली मारकर घायल किया

Uncategorized

goli copyफर्रुखाबाद: अलग-अलग घटनाओ में दो को गोली मारकर घायल कर दिया गया| दोनो विवाह समारोह में भाग लेने गये थे| घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है|

बीती रात जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अजिजलपुर निवासी विनोद उर्फ पप्पू पुत्र नाथूलाल अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने गये थे| उन्होंने बताया की जब वह दरवाजे पर खड़े थे तभी पीछे से किसी ने उनको गोली मार दी| जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गये| उन्हें परिजनों ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|

वही दूसरी घटना अलीगंज के सतोता निवासी प्रवेश पुत्र जोगराज के साथ हुई| अस्पताल में भर्ती प्रवेश ने बताया कि वह अपने मामा नरसिंह पाल कि पुत्री शीलू की शादी में शामिल होने गये थे| जिस समय दरबाजा हो रहा था तभी शमशाबाद के ग्राम चिलसरा निवासी संतोष ने उसे पुराने विवाद के चलते गोली मार दी और फरार हो गया| घायल को देर रात लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है| प्रवेश के सीधे हाथ के पंजे में गोली लगी है|