ब्रेकिंग: पूर्व प्रधान के पुत्र की गोली मारकर हत्या, वकील गिरफ्तार

Uncategorized

kmalganj mohit vkilफर्रुखाबाद:(कमालगंज)भूमि विवाद के चलते पूर्व प्रधान के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गयी| वही दूसरा जख्मी हो गया| मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भी पंहुच गये है| पुलिस ने आरोपी वकील को तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया|

थाना क्षेत्र के ग्राम पसईनगला निवासी 32 वर्षीय रोहित उर्फ़ भोला पुत्र मटरूलाल पूर्व प्रधान को भूमि विवाद के चलते कुछ लोगो ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है| घटना में उसका भाई मोहित घायल हो गया| जानकारी होने पर अपर पुलिस अधीक्षक रामभुवन, सीओ कालूराम दोहरे थाना पुलिस के साथ मौके पर पंहुचे| परिजनों में कोहराम मच गया है|

मिली जानकारी के मुताविक आरोपी वकील हरप्रसाद वर्मा पुत्र रामशरण वर्मा के भाई रामगोपाल वर्मा की मौत के बाद उसका 21 वीघा खेत वकील की भाभी के नाम पर आ गया| आरोपी ने किसी के ना होने कर भाभी को गाँव से निकाल दिया| गाँव से आने के बाद वकील की भाभी ने गाँव के ही मटरूलाल, प्रदीप, राजेन्द्र श्रीवास्तव, मनोज यादव व मनोज कटियार सहित 6 लोगो को बेंच दी| आरोप है की वकील ने जमीन पर खरीदारों को कब्ज़ा नही दिया| जिसको लेकर खरीददारो व वकील के बीच विवाद चल रहा था|

रविवार को जब दोनों पक्ष के लोग उसी खेत पर एकत्रित हुये तो विवाद हो गया| मृतक रोहित के घायल भाई मोहित ने बताया की वकील हरप्रसाद ने उसके भाई रोहित के सर में तमंचा लगाकर गोली मार दी| जिससे उसकी मौत हो गयी| पुलिस ने आरोपी वकील को एक 315 बोर के तमंचे, दो खोखे, एक जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया| पुलिस मामले की जाँच कर रही है|