मुख्यमंत्री ने किया मुलायम सिंह यादव मेडिकल कालेज का शिलान्यास

Uncategorized

spaaलखनऊ: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पश्चिमी उत्तर प्रदेश का दौरा बढ़ता ही जा रहा है। बीते पन्द्रह दिन में सूबे के मुख्यमंत्री तीसरी बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। आज सीएम ने मेरठ के हापुड़ रोड पर मुलायम सिंह यादव मेडिकल कालेज का शिलान्यास किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव निर्धारित समय से पहले ही पहुंच गये। उनके समय से पहले पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मेरठ के खरखौदा विकास खंड के ग्राम लालपुर में निर्धारित समय से पहले ही सुबह 10 बजे पहुंच गए। मुख्यमंत्री ने ग्राम लालपुर में मुलायम सिंह यादव मेडिकल कालेज एवं हॉस्पिटल का शिलान्यास किया। इसके साथ ही करीब 106 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री को सुबह 9:30 बजे दिल्ली से चलकर करीब 11 बजे ग्राम लालपुर पहुंचना था, लेकिन सीएम सुबह करीब दस बजे से ग्राम लालपुर पहुंच गये।

प्रदेश में मिशन 2017 में अपने मजबूत रखने को आतुर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूती देने की तैयारी में अभी से जुटे हैं। सरकार इस समय ‘पश्चिम की ओर देखो की नीति’ पर चल रही है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज मेरठ के हापुड़ रोड पर ग्राम लालपुर में ‘मुलायम सिंह यादव मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल’ का शिलान्यास किया। इसके साथ ही सीएम कई अन्य विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री आजम खां ने की। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री कार से ही हापुड़ होकर नई दिल्ली प्रस्थान कर गये।

कल मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में क्रिकेट खिलाड़ी सुरेश रैना के विवाह समारोह में शिरकत की। सुरेश रैना गाजियाबाद के हैं तो उनके ससुराल के लोग मेरठ के हैं। इससे पहले 21 मार्च को फलावदा की रैली के बाद सीएम गुरुवार को मुजफ्फरनगर एक शादी में पहुंचे। शादी समारोह में शामिल होने को भी जानकार सियासी रणनीति मान रहे हैं।