रामभद्राचार्य जी के श्रीमुंख से सुनिये कथा श्री राम की

Uncategorized

ramblbhacharyफर्रुखाबाद: देश के जाने माने धर्मिक गुरु व रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविधालय चित्रकूट के कुलाधिपति स्वामी रामभद्राचार्य जी के द्वारा नगर में विशाल पंडाल में राम कथा की अमृत वर्षा होगी| जिसमे हजारो की संख्या में श्रधालुओ के उमड़ने की सम्भावना है| आयोजको के अनुसार जनपद में इतनी भव्य कथा का आयोजन अभी तक नही किया गया|
hqdefaultनगर क्षेत्र के आई टीआई चौराहा ठंडी सड़क स्थित रस्तोगी कोल्ड में आयोजित होने जा रही राम कथा 12 अक्टूबर से लेकर 20 अक्टूबर तक चलेगी| कथा विधिवत रूप से सांय तीन बजे से सात बजे तक आयोजित की जाएगी| पांडेश्वर नाथ मन्दिर में बुलाई गयी प्रेस वार्ता में कहा गया की आने वाले श्रधालुओ के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी तैनात रहेगी|
वही आयोजन कमेटी ने अपने निजी लोगो को भी सुरक्षा व्यवस्था की भी जिम्मेदारी दी है| 12 अक्टूबर को कलश यात्रा भी निकली जाएगी| श्रधालुओ को बैठने के लिए 80/170 का बाटर प्रूफ पंडाल लगाया गया है| कथा को लेकर लगभग सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है|
इस दौरान अवधेश दीक्षित, अनिल कुमार त्रिपाठी, संजीब मिश्रा बाबी व ज्ञानेश गौड़ आदि मौजूद रहे|