ठाकरे पर कमेंट के विरोध में हुई तोड़फोड़ में 9 गिरफ्तार

Uncategorized

फेसबुक पर रविवार को मुंबई बंद पर सवाल उठाने वाली लड़कियों की गिरफ्तारी का देशभर में हुए विरोध के बाद पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। एक लड़की ने फेसबुक पर शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे की अंत्येष्टि पर मुंबई बंद पर सवाल उठाया था।
इस पर  शिवसैनिकों ने पालघर स्थित इस लड़की के अंकल के क्लिनिक पर हमला किया था तथा तोड़फोड़ की थी। इन्होंने पूरा क्लिनिक तहस नहस कर दिया था। इस फेसबुक को लाइक करने वाली एक लड़की को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। इन लड़कियों ने माफी मांगने के साथ ही अपनी पोस्ट डिलीट कर दी थी।
इस बीच इन लड़कियों का कहना है कि वे बहुत डरी हुई हैं। हालांकि इन्होंने कहा कि वे फेसबुक पर दोबारा यह पोस्ट करेंगी कि उनके साथ बहुत गलत व्यवहार हुआ। इस मसले पर सोशल मीडिया में रोष व्यक्त किया गया था। अघिकांश लोगों ने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी जिन्होंने यह तोड़फोड़ की थी।

मंगलवार की सुबह पुलिस ने 9 शिवसैनिकों को गिरफ्तार किया है। उन सभी पर डा. अब्‍दुल के अस्‍पताल में तोड़फोड़ करने का आरोप है। इनके नाम हैं- हेमंत भोसले, जफर शेख, गणेश हरिजन, इमरान खान, मुटकर शेख, मोहन कुमार, संतोष पुजारी, उस्मान खान और रमेश गोवड़ी है। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने अस्‍पताल में घुस कर मरीजों को भी पीटा।

केजरीवाल ने किया पुलिस का विरोध

आईएसी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर के माध्‍यम से कहा है कि उन दो पुलिस अफसरों को बर्खास्त किया जाये, जो लड़कियों को फेसबुक पोस्‍ट पर गिरफ्तर करने गये थे। केजरलवा का कहना है कि इस तरह से सरकार अपनी बात रखने की आजादी को छीनने का काम कर रही है, जो कि संविधान के विरुद्ध है।