भाजपा,सपा का चेहरा कही से भी किसान हितैषी नही:बसपा

Uncategorized

bsp mhendr, ashok, jaminiफर्रुखाबाद: मिशन 2017 फतह करने को सियासी जमीन तैयार करने में जुटी बसपा ने सोमवार को विशाल धरना प्रदर्शन कर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ स्वर बुलंद किये|

बढपुर स्थित एक बाग में किसानों के हित व संरक्षण के साथ ही प्रदेश की कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर पार्टी के पूर्व एमएलसी अशोक सिद्धार्थ के नेतृत्व में आयोजित धरना प्रदर्शन में बसपा ने किसी भी कीमत पर 2017 के विधान सभा चुनाव में विजय श्री हासिल करने का फैसला लिया| पूर्व एमएलसी अशोक सिद्धार्थ ने कहा कि किसान भारत की रीढ़ होता है वह विकास का विल्कुल भी विरोधी नही है| बल्कि सदैब विकास का पक्षधर ही रहा है| किसान इस तरह का विकास चाहता है कि उसे बेघर, बेरोजगार ना होना पड़े| उन्होंने भाजपा व सपा सरकार के लिये कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसी भी सूरत में किसानो का भला नही चाहती| किसानो के हित की बात केबल बसपा सरकार ही करती है|

इसके साथ ही एमएलसी मनोज अग्रवाल, जिलापंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी, जबाहर सिंह गंगवार, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय भारती, सदर विधान सभा प्रत्याशी महेंद्र कटियार, जैमिली राजपूत, शिशुपाल सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किये| इस दौरान राजीव चतुर्वेदी, सुदेश पाल, शैतान सिंह शाक्य, श्री कृष्ण गौतम, अफरोज आलम, रामानंद प्रजापति, जौली राजपूत, युनिस अंसारी, जौली राजपूत आदि लोग मौजूद रहे| संचालन शरद श्रीवास्तव ने किया|