कांग्रेसियो के विरोध से नगर-पालिका का नाली निर्माण रुका

Uncategorized

DR DINESH CAGRESHफर्रुखाबाद: बीते कई दिनों से हो रहा नगरपालिका के द्वारा नाली निर्माण कांग्रेसियों के विरोध के कारण बंद हो गया| उन्होंने नाले में घटिया मैटेरियल व खराब मानक की ईट लगाये जाने की बात कही| हंगामा होता देख मजदूर मौके से खसक गये|
शहर क्षेत्र के अंगूरीबाग में कल्लू पाल के मकान के निकट नगर पालिका के द्वारा नाली निर्माण चल रहा है| जिसको लेकर लोगो में कई दिनों से रोष था| रविवार को कांग्रेसियों के नेतृत्व कई नागरिक भी सड़क पर खड़े होकर हंगामा करने लगे| कांग्रेसियों ने नगर पालिका मुर्दाबाद के नारे भी लगाये|
कांग्रेस नेता डॉ दिनेश अग्निहोत्री ने बताया की मैटेरियल भी घटिया किस्म का प्रयोग हो रहा था| ठेकेदार मौके पर कभी नही आता| जिससे बिना मानक के काम को अंजाम दिया जा रहा है| नाली की सतह पर मशाले का प्रयोग नही किया जा रहा| उसकी जगह खराब किस्म की ईटों का प्रयोग हो रहा है| उन्होंने कहा जब तक निर्माण गुणबत्ता पूर्ण नही होगा तब तक कार्य को चालू नही होने दिया जायेगा| इस दौरान कांग्रेस के नगर अध्यक्ष नफीस हुसैन, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी, वसीमुज्मा खां आदि लोग भी मौजूद रहे|