छक्कू लाल बाल गृह के बाहर सर्वोदय मण्डल का धरना, सचिव फरार

Uncategorized

BAALफर्रुखाबाद: बाल गृह के अन्दर चल रहे भ्रष्टाचार के विरोध में सर्वोदय मंडल ने संकेतिक धरना प्रदर्शन किया| इस दौरान भनक लगने पर बालगृह के सचिव भाग गये|
बीते कई वर्षो से छक्कू लाल बाल गृह भ्रष्टाचार का केन्द्र बना है| बालगृह के अधीक्षक पद पर तैनात शिवकुमार ने बताया कि नियुक्ति पत्र देते समय संस्था सचिव द्वारा पचास हजार रुपये लिए गये थे| जिसमे पांच साल के वेतन के नाम पर एक लाख रूपया ही दिया गया| बाकि रुपया आज तक नही मिला| अन्य कर्मचारी ने बताया की उदयवीर ने बताया की 50 हजार रुपये उससे भी लिए गये अभी पांच लाख रूपया वेतन का बाकी है जी आज तक नही दिया गया| सभी ने आरोप लगाया की संस्था में बड़े पैमाने पर वित्तीय स्तर से गोलमाल चल रहा है|
जिले के आला अधिकारी भी इस गोरखधंधे में शामिल है| बालगृह में सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर आर्थिक सहयोग किया जाता है| लेकिन संस्था में कार्यरत कार्यालय अधीक्षक,पर्यवेक्षक, सहायक अध्यापक, प्रशिक्षक, लिपिक व रसोईया आदि के साथ बड़े पैमाने पर आर्थिक शोषण किया जा रहा है| जिससे परेशान होकर कई पीड़ित नौकरी छोड़ कर चले गये|
इस दौरान सर्वोदय मंडल के गोपाल बाबू पुरवार, लक्ष्मण सिंह, गौरव गुप्ता, देवकी नन्दन गंगवार, हरिश्चंद्र पाठक व फूल सिंह आदि मौजूद रहे|