जिद्दी एवं कुशाग्र बुद्धि वाले होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 31 दिसंबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 31 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,

शुभ वर्ष : 1994,1999, 2000, 2004, 2008, 2009, 2011, 2015, 2020, 2031, 2040 2060,

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा,

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 4, 13, 22, 31 है उनके लिए यह साल सावधानी रखने का रहेगा। वर्ष का स्वामी गुरु व मूलांक स्वामी राहु में परम शत्रुता है। गुरु-राहु की युति चांडाल योग बनती है। यह वर्ष काफी सावधानी बरतने का रहेगा। स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। परिवारिक मामलों में सतर्कता रखनी होगी। नौकरीपेशा के लिए सजगता अपेक्षित है। नवीन रोजगार दिसंबर के बाद मिलने के आसार रहेंगे। आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा। शत्रु पक्ष से बचकर चलें। व्यापार-व्यवसाय में जोखिम के कार्य से बचें।

मूलांक 4 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* जार्ज वाशिंगटन
* रितु शिवपुरी
* नम्रता शिरोढकर
* अरबाज खान
* गुरदास मान

राशिफल 31 दिसंबर 2012, सोमवार

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

अगर आप अपनी लाइफ का आनंद लेना चाहते हैं तो इसमें आप किसी को हर्ट नहीं कर रहे हैं. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 1 है. कार्य कुशलता में वृद्धि होगी। संपत्ति संबंधी विवाद हल हो सकेंगे। सुख-शांति का वातावरण रहेगा। क्रोध पर काबू रखें।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

जिस डील में आप शामिल में उससे बेटर डीन आपको भविष्य में मिल सकती है. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 4 है. अपने विवेक, बुद्धि से सभी कार्यों में अनुकूल फल प्राप्त कर सकेंगे। राजकीय महत्वाकांक्षा पूरी होगी। रुका पैसा मिलेगा।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

अगर आप किसी रिलेशन में है तो आप उसमें राइज देख सकते हैं. आपका लकी रंग रेड लकी नंबर 3 है. परिवारजनों से कुछ तनाव हो सकता है। खर्च की अधिकता से चिंता बढ़ेगी। व्यापार सामान्य रहेगा। कहीं से धोखा हो सकता है। चिंता से मन परेशान रहेगा।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

अगर आपने हाल ही में अपने कॅरियर को स्वीच किया था तो आप देखेंगे कि उसमें आपको उम्मीद से ज्यादा राइज मिली है. आपका लकी रंग कार्बन ब्लू और लकी नंबर 11 है. परोपकार के कार्यों में व्यस्तता रहेगी। सुखद यात्रा हो सकती है। धार्मिक अनुष्ठान हो सकते हैं। व्यापार अच्छा लाभ देगा।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

अगर आप किसी बिजनेस अग्रीमेंट को साइन करने से पहले उसे अच्छी तरह से परखेगे तो आपको लाभ मिल सकता है. आपका लकी रंग सफेद और लकी नंबर 8 है. दांपत्य जीवन में आर्थिक, वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र की परिस्थितियाँ अनुकूल रहने के योग हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखें।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो आज का दिन सही साबित हो सकता है. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 10 है. लोग पीठ पीछे आपकी निंदा करेंगे। विरोधी व शत्रु प्रबल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में कठिनाई आएगी। कानूनी कष्ट रहेगा। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

पिछे गिए गए लॉग टर्म निवेश इस समय काफी अच्छे रिटर्न दे सकते हैं. आपका लकी रंग सी ग्रीन और लकी नंबर 5 है. नया कार्य हो सकेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा, सम्मान में बढ़ोतरी होगी। इच्छित कार्यों को संपन्न कर पाएंगे। आय से व्यय अधिक होने से आर्थिक कष्ट हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आपमे समस्याओं को डीन करने की कमाल की क्षमता है. आपका लकी रंग पीच और लकी नंबर 9 है. व्यापार अच्छा चलेगा। मुकदमे में विजयी होने के आसार हैं। मकान की परेशानी दूर होगी। व्यापार लाभप्रद रहेगा। उदर संबंधी कष्ट हो सकता है।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

अगर किसी चीज के तथ्य नहीं जानते तो आप किसी से सलाह ले लें . आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 18 है. अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। पिता का स्वास्थ्य सुधरेगा। विद्यार्थियों की रुचि पढ़ाई में रहेगी। सोच-समझकर निर्णय लेने से लाभ हो सकता है।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

यह जरूरी बन जाता है कि आप अपने आप को रिलेक्स के लिए समय दें. आपका लकी ब्लू और लकी नंबर 7 है. व्यापारिक अनुबंध होंगे। वाणी नियंत्रित रखें। अपरिचित व्यक्तियों का सहयोग आत्मविश्वास का संचार करेगा। नौकरी में पदोन्नति मिल सकेगी।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

अगर आपको लगता है कि आप किसी समस्या का समाधान नहीं निकाल सकते तो उससे बाहर निकल जाइये. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 20 है. धन प्राप्ति के साथ यश प्राप्ति की भी संभावना है। अजनबियों से सावधान रहें। व्यापार में नए एवं आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे। पराक्रम बढ़ेगा।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

कार्यस्थल पर आप किसी समस्या से बच रहिएगा. आपका लकी रंग ग्रे और लकी नंबर 12 है.स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गृह उपयोगी वस्तुएं क्रय करेंगे। सामाजिक सम्मान मिलेगा। उत्साह व प्रयास से कामकाज अनुकूल रह पाएंगे।