हवाई पट्टी के निकट तेज रफ्तार से हुई दुर्घटना, दो गंभीर घायल

Uncategorized

FARRUKHABAD : तेज रफ्तार बाइक सवार अचानक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में दुर्घटनाग्रस्त हो गये। दोनो को तत्काल समाजवादी satyabhan ranjeetएम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल उपचार हेतु पहुंचाया गया।

थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम सकवाई निवासी 27 वर्षीय सत्यभान पुत्र भगवानदास व 28 वर्षीय रंजीत कुमार पुत्र रामेश्वर निवासी सकवाई मोहम्मदाबाद से अपने घर जा रहे थे। बाइक रंजीत चला रहा था। तभी मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी के निकट सामने से आ रहे साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसलती चली गयी। जिसमें दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को समाजवादी एम्बुलेंस के ईएमटी महेन्द्र कुमार ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

[bannergarden id=”8″]

युवक को बेकाबू सांड़ ने किया मरणासन्न
vivekFARRUKHABAD : प्रशासन की लापरवाही से शहर में आवारा जानवरों का आतंक पहले से ही है। गुरुवार को प्रातः ऐसे ही एक आवारा भारी भरकम सांड़ ने युवक को बुरी तरह से मरणासन्न कर दिया। घायल को उपचार हेतु लोहिया अस्पताल भेजा गया।

घटना फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हाथीखाना की है। जहां दीपक का 26 वर्षीय पुत्र विवेक घर से मोबाइल रिचार्ज करने के लिए गया था। वापस आते समय उसका सामना एक आवारा सांड़ से हो गया। पहले से ही गुस्साये सांड़ ने विवेक को बुरी तरह से पटक पटक कर घायल कर दिया। घायल विवेक को तत्काल अस्पताल भेजा गया।

[bannergarden id=”11″]