मुख्यमंत्री की समीक्षा में कई विभागों पर कार्यवाही के संकेत!

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-BJP जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में विकास संदेश यात्रा को हरी झड़ी दिखाकर स्टेडियम से रवाना किया। इस अवसर मुख्यमंत्री द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया । मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में विकास कार्यो व् कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी।
जनपद के नोडल अधिकारी ने सीएम योगी को बताया कि थाना कमालगंज के सभी थानों में मालखानों का व बरामद माल का चार्ज हस्तांतरण नहीं किया गया है। मा0 मुख्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षक को स्वयं जाॅच कर 15 दिन में संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कमालगंज क्षेत्र में डोर टू डोर कलेक्शन 100 प्रतिशत दिखाया गया है। परन्तु निरीक्षण के दौरान कमालगंज में साफ-सफाई नहीं पायी गयी। जिलाधिकारी को कार्यवाही कर कृतकार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कमालगंज क्षेत्र में लगभग 50 पुराने विद्यालय है जो कि जर्जर स्थिति में है और कभी भी घटना हो सकती है। उनका पुनः निर्माण कराया जाये। उन्होंने यह भी बताया कि कमालगंज क्षेत्र में लगभग 45 दिनों से बैग रखें हुये ।
स्कूल बैग वितरण असंतोषजनक है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को जाॅच कर जिम्मेदार के विरूद्ध कठोर कार्यवाही कर तीन दिन में अवगत कराने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चकबन्दी कृषकों के हितों की रक्षार्थ है न कि उन्हें परेशान करने के लिये । जिलाधिकारी समस्या का समाधान कराये। जनपद के सभी चिकित्सालय साफ सुथरे रखे जाये अन्यथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही शासन द्वारा अमल में लायी जायेगी। जाति,आय,निवास प्रमाण पत्र अधिक संख्या में लम्बित न रहे, उनका ससमय निस्तारण कराना सुनिश्चित किया जाये। वाणिज्य कर विभाग की वसूली निरंतर गिरती जा रही है। विद्युत मूल्य की वसूली कम पायी गयी। मुख्यमंत्री ने अधिक से अधिक वसूली कराने के निर्देश दिये। उन्होंने का कि गरीबों को परेशान न किया जायें।विधुतआपूर्ति के अनुसार ही बिल दिये जाये। फर्जी बिल पाये जाने पर माफ नहीं किया जायेगा। उन्होंने समस्त व्यापारियों के पंजीकरण करने के निर्देश दिये।
जिला पंचायत राज अधिकारी को संपूर्ण जनपद को अतिशीघ्र ओडीएफ घोषित कराने के निर्देश दिये। जिले के नगर निकायों के सभी पटल सहायकों का स्थानान्तरण करें जो कई वर्षो से एक ही पटल पर कार्य कर रहे हो। नगर क्षेत्र में वसूली प्रतिशत कम पाया गया । वसूली करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि एण्टी भू-माफिया अभियान के अन्तर्गत बड़े भू-माफियों पर प्रभारी कार्यवाही करना सुनिश्चित किया जाये। गरीबों को परेशान न किया जाये।ऐसे गरीब जिनके पास रहने हेतु जमीन नहीं है उनके नाम पर भूमि का पट्टा किया जाये।
तहसील समाधान दिवस प्रभावी बनाये, खानापूरी न करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में समस्त विभागों के नोडल अधिकारी अवश्य मौजूद रहे। राजस्ववादों का निस्तारण करें। कल से औचक निरीक्षण होंगे व जिम्मेदारों को वक्शा नहीं जायेगा। सभी ओपीडी रविवार को भी खुलें। सभी चिकित्सालयों में पर्याप्त मात्रा में दवाईयां उपलब्ध रहे। वेक्टर जनित बीमारियों हेतु बचाव की व्यवस्था की जाये। जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा कि गंगा किनारें के ग्रामों की गन्दगी गंगा में न जाये। लाभार्थी न सिर्फ धन प्राप्त करें बल्कि शौचालय अवश्य बनवायें। ग्राम्य स्वच्छता की भी रैंकिग होगी। अतः युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाया जाये।
31 अगस्त तक ग्रामों को स्वच्छ कराना सुनिश्चित करें। सभी पेशनों का लाभ पात्रों को ही दिया जाये। छात्रवृत्ति नियमानुसार दें। शहीद ग्राम का चुनाव करें। समग्र ग्राम व सांसद आदर्श ग्राम को भी सभी लाभार्थी परक योजनाओं से संत्प्त किया जाये।पानी की टंकी सफेद हाथी बनकर न रह जाये। जल आपूर्ति भी निरन्तर दी जाये। जिन लाभार्थियों के आधार कार्ड राशन कार्ड से लिंक नहीं हुये है उन्हे राशन से वंचित न रखा जाये। संबंधित अधिकारियों द्वारा आधार कार्ड बनवाना सुनिश्चित किया जाये। खाद्यृान चोरी रोकने हेतु जिला पूर्ति अधिकारी को औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिये। सड़कों को जल्द से जल्द गडढ़ामुक्त किया जाये।
मण्डी समिति द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भी हाॅट खोले जाये। सभी मण्डियों में किसानों हेतु उचित पेयजल व्यवस्था,बैठने हेतु पर्याप्त व्यवस्था एवं शौचालय की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये। बाढ़ से जनता का नुकसान न होने दिया जाये फिर भी यदि हो तो तत्काल नुकसान का भरपाई की जाये। प्रशासन जन सहभागिता से गिरते जल स्तर को उठाने हेतु प्रयास करें। कारागारों की माॅनीटरिंग की जाये ताकि वहाॅ अपराध न हो सके। महिला सुरक्षा हेतु महिला हेल्पलाइन 1090 का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को जाम की समस्या का स्थाई हल निकालने के निर्देश दिये।उन्होंने कहा की सरकारी परिसरों को साफ रखा जाये। प्लास्टिक का उपयोग न किया जाये। जन स्वास्थ्य को व्यापक हानि न हो , ऐसे कदम उठाये जाये। यातायात नियम अनुपालन, पहले पुलिस स्वयं करें, फिर जनता से कराये।
पुलिस निरंतर फुट पेट्रोलिंग करें। पुलिस यदि सक्रिय रहे तो अपराध होगा ही नहीं। पुलिस समयबद्ध वेरीफिकेशन करना सुनिश्चित करें। अवैध बूचड़खानों पर कार्यवाही अमल में लायी जाये। अधिक से अधिक वृक्षारोपण कराया जाये। अधिकारी जन प्रतिनिधियों की काॅल को अनदेखा न करें । शासन की मंशा के अनुरूप विकास व समस्या समाधान किया जाना सुनिश्चित किया जाये।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद में विभिन्नि लाभार्थी परक योजनाओं में लाभान्वित किये गये लाभार्थियों की जानकारी दी।उन्होंने अबतक की गयी कार्यवाही से भी अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने कानून व्यवस्था से संबंधित जानकारी दी।
इस अवसर पर जनपद के नोडल अधिकारी, प्रभारी मंत्री श्री चेतन चैहान,सांसद मुकेश राजपूत, विधायक सदर,कायमगंज व भोजपुर, उप महा निरीक्षक पुलिस, महानिरीक्षक निरीक्षक पुलिस एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments are closed.