किसानो का 72 हजार करोंड का कर्ज कांग्रेस ने किया था माफ़

FARRUKHABAD NEWS Narendra Modi Politics Politics-BJP Politics-CONG.

niraj-prbhaakarफर्रुखाबाद: राहुल संदेश यात्रा लेकर जनपद पंहुचे तिलंगाना के पूर्व सांसद पूनम प्रभाकर ने बीजेपी और मोदी को ही पाने निशाने पर रखा| उन्होंने कहा कि किसानो का कर्जा माफ़ केबल कांग्रेस ने किया और वह भी 72 हजार करोंड का| बीजेपी तो केबल कोरे वादे ही करती है|

नगर अध्यक्ष नफीस हुसैन के ठंडी सड़क स्थित प्रतिष्ठान पर पूनम प्रभाकर ने कहा कि राहुल की संदेश यात्रा पूरे जिले में जायेगी| यह यात्रा किसानो के दर्द को समझने और उसके निदान का रास्ता निकलाने के लिये ही चलायी गयी है| वह संदेश यात्रा के माध्यम से किसानो के बीच जाकर उनसे बात करेंगे| इसके साथ ही साथ कांग्रेस की रीति व निति से उन्हें अवगत करायेगे| उन्होंने कहा कि जनता प्रदेश में बदलाव देख रही है| जिसके लिये जनता कांग्रेस को यूपी के तख्त पर देखना चाह रही है|

उन्होंने पीएम मोदी के विषय में कहा कि लोक सभा चुनाव से पूर्व के मोदी और चुनाव के बाद के मोदी में जमीन और आसमान का अंतर है| उन्होंने जनता को गुमराह करके अपनी सरकार बना ली है| उन्होंने कहा की गाँव के लोगो को गाँव में ही काम देने की योजना मनरेगा को बीजेपी सरकार ठीक से नही चला रही है| लेकिन आने वाले चुनाव में कांग्रेस ही यूपी की सरकार बनायेगी| पहले दिन राहुल संदेश यात्रा अमृतपुर विधान सभा क्षेत्र में पंहुची|

प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र यादव, जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, जिला महामंत्री डॉ० दिनेश अग्निहोत्री, शुभम तिवारी, उमेश यादव, इमरान अंसारी आदि मौजदू रहे|