प्रदेश में एक जून तक रिमझिम बारिश के आसार

FARRUKHABAD NEWS LUCKNOW UP NEWS सामाजिक

लखनऊ: यूपी में तेज आंधी के साथ हुई बार‍िश से मौसम बदल गया है। बार‍िश से लोगों ने राहत की सांस ली तो वहीं बार‍िश के बाद बढ़ी उसम से लोग परेशान भी हुए। वहीं लखनऊ सह‍ित अन्‍य ज‍िलों में छह से आठ ड‍िग्री तापमान में ग‍िरावट दर्ज की गई है। इसी के साथ मौसम व‍िभाग ने अगले चार द‍िनों तक बार‍िश के आसार जताए हैं|गुरुवार की रात से शुरू हुई छिटपुट बारिश शुक्रवार की सुबह तक जारी रही। शन‍िवार को भी इसका असर नजर आया।बार‍िश के चलते राजधानी के अधिकतम तापमान में लगभग आठ डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार बादलों की आवाजाही के साथ प्रदेश के कुछ जगहों पर एक जून तक छिटपुट बारिश के आसार हैं। हालांकि अन्य जगहों पर तेज धूप से पारा चढ़ेगा। मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक दानिश के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है।प्रदेशभर में अधिकतम तापमान में छह से आठ डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। सर्वाधिक तापमान उरई में 37 डिग्री सेल्सियस और झांसी में 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात भर बारिश से प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान में चार से छह डिग्री तक की गिरावट दर्ज की है। सबसे कम तापमान मेरठ और बरेली में 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा, एसएन सुनील पांडेय ने बताया शुक्रवार की सुबह हुई वर्षा का लाभ किसानों को मिलने वाला है जो किसान धान की फसल के लिए अपने खेत को तैयार करने में जुटे थे अब वह आसानी से धान की बुवाई कर सकेंगे।अगले 2 दिन के दौरान वर्षा और होने की संभावना है इससे धान की खेती में बीज बुवाई के दौरान अतिरिक्त सिंचाई की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। जब धान की रोपाई होगी तब तक मानसून की वर्षा शुरू होने की उम्मीद बनी हुई है।