थाने का मुंशी डीएम को नही दे सका असलाहों की जानकारी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

dm-123फर्रुखाबाद: (अमृतपुर) जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने शनिवार को थाने का गहनता से निरीक्षण किया| उन्होंने अभिलेश देखे| इस दौरान डीएम को मुंशी असलहो के विषय में जानकारी नही दे सका| जिस पर वह खफा हो गये|

डीएम ने थाने पंहुचकर पुलिस कर्मियों को निर्देश दिये कि विधान सभा चुनाव नजदीक है| इस लिये अभी से ही सभी को सतर्क रहने की जरूरत है| उन्होंने थाने के अभिलेश गहनता से चेक किये| इसके साथ ही साथ उन्होंने शस्त्र रजिस्टर भी चेक किया| मौके पर मौजूद मुंशी जिलाधिकारी को सही जानकारी नही दे सका| जिस पर वह खफा हो गये| उन्होंने पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये| सीओ देवेन्द्र कुमार भी मौजूद रहे|