बेसिक शिक्षा विभाग ने यह तय किया गया है कि टीईटी रिजल्ट तैयार होने के बाद ऑप्टिकल मार्क रीडिंग (ओएमआर) शीट की दो बार जांच कराई जाएगी। रिजल्ट तैयार करने के बाद दूसरे एजेंसी से इसका पुन: परीक्षण कराया जाएगा, ताकि इसमें इसमें गड़बड़ी की संभावना न के बराबर हो जाए।
[bannergarden id=”8″]
परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने टीईटी-2013 के लिए शीघ्र ही विज्ञापन निकालने की तैयारी कर ली है। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी इलाहाबाद चयनित कम्प्यूटर फर्म से कराएंगे। पास होने वाले अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक से संबंधित ओएमआर शीट की दूसरी प्रति का मूल्यांकन किसी अन्य कम्प्यूटर फर्म से कराया जाएगा। क्रॉस चेकिंग के बाद ही परिणाम घोषित किया जाएगा। प्रमाण पत्र के नाम पर धोखाधड़ी न हो सके, इसलिए उस पर पास होने वाले की स्केन कर फोटो लगाई जाएगी।
[bannergarden id=”8″11]
UPTET रिजल्ट शीट की होगी दोहरी जांच
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]

