केंद्र में किसी को बहुमत नहीं, सपा निभाएगी अहम रोल: मुलायम

0
128

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने आज फि‍र दोहराया है कि केंद्र में किसी की बहुमत की सरकार नहीं बनेगी और समाजवादी पार्टी सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। इसके साथ ही मुलायम ने केंद्र की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब केन्द्र में कांग्रेस की सरकार होती है तो देश की सीमाओं पर खतरा हो जाता है। कांग्रेस राज में मंहगाई बढ़ जाती है और गरीब आदमी की जिन्दगी दूभर हो जाती है। जो सरकार देश की रक्षा नहीं कर सकती ऐसी सरकार की केन्द्र में कोई जरूरत नहीं है।
Mulayam Singh Yadav
पार्टी मुख्यालय में पूर्व सांसद और पूर्व महाधिवक्ता स्‍वर्गीय वीरेन्द्र भाटिया की 66वीं जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित अधिवक्ताओं की बैठक को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा प्रदेश अध्यक्ष एवं सीएम अखिलेश यादव ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर कारागार मंत्री और प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी, पूर्वमंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया, पूर्व मंत्री अशोक बाजपेई, राज्यमंत्री अभिषेक मिश्रा और प्रदेश सचिव एसआरएस यादव भी मौजूद थे।
[bannergarden id=”8″]
मुलायम ने कहा कि चीन भारत की सीमा पर कुदृष्टि लगाए हुए है। उसने लद्दाख में भारत की सीमा में 10 किमी तक कब्जा कर लिया हैं। ब्रह्मपुत्र पर वह तीन बांध बना रहा है, इससे भारत में जल प्रवाह प्रभावित होगा। इस समय कोई पड़ोसी देश दोस्त नहीं रह गया है। विदेश नीति अप्रभावी हो चली है। आगामी चुनावों में केन्द्र में किसी भी दल का बहुमत नहीं आएगा। ऐसे में समाजवादी पार्टी की केन्द्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा अधिवक्ता कचहरी से समाज को संदेश देते हैं।
[bannergarden id=”11″]
समाजवादी पार्टी को सत्ता में बिठाने में उनका बहुत योगदान रहा हैं। पिछली बसपा सरकार में वकीलों पर झूठे मुकदमे लगाए गए। उन पर लाठियां बरसाई गईं। अब लोकसभा चुनावो की नई चुनौती सामने है। अधिवक्ताओं को इसमें भी अपनी भागीदारी निभाने के लिए तैयार रहना होगा। सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि आजादी और लोकतंत्र की लड़ाई में अधिवक्ता समाज सदैव आगे रहा है। समाजवादी पार्टी ने हमेशा उनका सम्मान किया हैं। नेताजी ने अधिवक्ताओं के हित में अनेक योजनाएं लागू की थी। उन्होने चेम्बरो की संख्या बढ़ाए जाने पर मदद का आश्वासन दिया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]