Home Blog Page 85

कल्पवास कर रहीं दो वृद्ध महिलाओ की मौत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कल्पवास के दौरान गंगा स्नान के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने से शाहजहांपुर और हरदोई जनपद की दो वृद्ध महिलाओं की मौत हो गई। दोनों घटनाओं से मेला क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
पहली घटना जनपद शाहजहांपुर के थाना अल्लाहगंज अंतर्गत ग्राम बथुआ निवासी 72 वर्षीय लिलकोरा सक्सेना पत्नी स्वर्गीय लालसहाय की है। वह अपने पुत्र गोवर्धन सक्सेना के साथ 3 जनवरी 2026 को सीडी नंबर-1 बाबा रामदास घाट पर कल्पवास करने आई थीं। बुधवार सुबह गंगा स्नान के बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। पुत्र द्वारा मेले में मौजूद चिकित्सक से दवा मंगाकर दी गई, लेकिन कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मृतका के अन्य पुत्र रामप्रकाश और अशोक भी मौके पर पहुंच गए। मां की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
दूसरी घटना जनपद हरदोई के थाना पचदेवरा अंतर्गत ग्राम लखनौर निवासी 75 वर्षीय निर्मला पत्नी राम सहारे की है। वह सीडी नंबर-3 पर अपनी बड़ी बहन उर्मिला के साथ कल्पवास कर रही थीं। सुबह गंगा स्नान के बाद उनकी भी तबीयत बिगड़ गई। बहन उर्मिला उन्हें करीब 11 बजे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचीं, जहां उपचार के दौरान दोपहर लगभग 1:30 बजे उनकी मृत्यु हो गई।
दोनों महिलाओं की मौत के बाद परिजन शवों को अपने साथ ले गए। मेला थाना प्रभारी भोलेन्द्र चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों वृद्ध महिलाओं की मृत्यु बीमारी के कारण हुई है। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इनकार किए जाने के चलते मामले में कोई लिखापढ़ी नहीं की गई।

नीलगाय शिकार में अज्ञात शिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में नीलगाय के अवैध शिकार का गंभीर मामला सामने आया है। वन दरोगा राहुल सक्सेना की तहरीर पर अज्ञात शिकारी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
वन दरोगा राहुल सक्सेना ने बताया कि 10 जनवरी 2026 को शाम करीब 3 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि दुर्गुपुर क्षेत्र में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा नीलगाय का शिकार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम में क्षेत्रीय वन अधिकारी अनूप कुमार, सेक्शन अधिकारी ताबीस अहमद, वन दरोगा कमालगंज तथा वन रक्षक सचिन कुमार, मनोज कुमार व मोहित कुमार शामिल थे।
जैसे ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, शिकारी उन्हें देखकर भाग निकले। टीम ने उनका पीछा किया, लेकिन वे फरार होने में सफल रहे। बाद में की गई तलाशी के दौरान घटनास्थल से एक नर और तीन मादा नीलगाय मृत अवस्था में पाई गईं। सभी शवों को पोस्टमार्टम (शव विच्छेदन) के लिए वन परिसर निनौया लाया गया।
संपर्क सूत्रों के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि आसपास के कुछ किसानों द्वारा चंदा एकत्र कर इन शिकारियों को बुलाया गया था, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और पूरे प्रकरण की गहन जांच के निर्देश दिए हैं। वन विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

पल्लेदार के पुत्र नें फांसी लगाकर दी जान

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता)मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पट्टी खुर्द निवासी महावीर कठेरिया के 21 वर्षीय पुत्र रतन कठेरिया ने शनिवार को दिन में करीब 12 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना ग्राम प्रधान प्रवीण कुमार ने कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस को दी।
परिजनों के अनुसार रतन कठेरिया अपनी पत्नी मनीषा के साथ नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करता था। वह 10 जनवरी को सुबह लगभग 4 बजे घर लौटा था। पिता महावीर कठेरिया ने बताया कि रतन वॉलीबॉल खेलकर आया और अपनी मां छोटी बिटिया से यह कहकर कमरे में चला गया कि वह आराम करेगा। उस समय उसकी पत्नी और मां बाहर कपड़े धो रही थीं, जिससे किसी को संदेह नहीं हुआ।
दोपहर करीब 12 बजे जब मां ने कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो वह अंदर से बंद था। आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। तब मृतक की बहन रिंशु ने दीवार में बने रोशनदान से झांककर देखा तो रतन पंखे से सफेद कपड़े के सहारे फांसी पर लटका मिला। यह देखते ही मां, बहन और पत्नी की चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए और दरवाजा तोड़कर रतन को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
रतन पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी 11 मई 2025 को थाना अल्लाहगंज क्षेत्र के ग्राम नौगामा में हुई थी। मृतक के पिता पल्लेदारी का कार्य करते हैं। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे थे, लेकिन करीब दो घंटे की समझाइश के बाद वे मान गए। इसके बाद हल्का इंचार्ज दरोगा आशु यादव ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

वीबीजी रामजी के नाम पर मनरेगा को कमजोर करने की साज़िश:कांग्रेस

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार पर वीबीजी रामजी के नाम के नाम पर देश के सबसे महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा कानून मनरेगा को कमजोर करने की साज़िश रचने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता वरुण त्रिपाठी ने कहा कि सरकार मनरेगा के अधिकार-आधारित स्वरूप, उसकी कानूनी गारंटी और पंचायती राज व्यवस्था को व्यवस्थित रूप से खत्म करने का प्रयास कर रही है। यह केवल प्रशासनिक बदलाव नहीं, बल्कि गरीबों, मजदूरों और संविधान प्रदत्त अधिकारों पर सीधा हमला है। कांग्रेस का कहना है कि मनरेगा करोड़ों ग्रामीण परिवारों के लिए केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि रोजगार की गारंटी, सम्मान और जीवन की सुरक्षा है। लेकिन वीबीजी रामजी के नाम के माध्यम से सरकार इसे अधिकार-आधारित कानून से हटाकर कॉरपोरेट-ठेकेदारी मॉडल में बदलना चाहती है, जिससे मजदूरों के अधिकार समाप्त होंग| इस दौरान जीशान कुरैशी, विकास अग्निहोत्री, सत्यम मिश्रा, दीपांशु मिश्रा, गुलशेर आदि रहे |

हिन्दू महासभा नें यात्रा कों सफल बनाने के लिये किया संगठन

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर के बजरिया एक गेस्ट हॉउस में हिन्दू महासभा युवा संगठन की बैठक, कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई |
बैठक में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कई नए लोगों को संगठन से जोड़ा गया और उन्हें विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई।
जिसमें नीरज राजपूत को तहसील अध्यक्ष प्रभारी, अमर वर्मा को तहसील अध्यक्ष, हरवंत राजपूत को तहसील मीडिया प्रभारी, किश राजपूत को तहसील महामंत्री, राधेश्याम को कोषाध्यक्ष तथा विजेन्द्र सिंह को तहसील उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा रितेश दीक्षित को युवा जिला उपाध्यक्ष एवं पंकज यादव को युवा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया। महिला मोर्चा में कल्पना कश्यप को नगर अध्यक्ष, नीलम चतुर्वेदी को युवा नगर अध्यक्ष तथा लक्ष्मी यादव को युवा महिला मोर्चा की नगर महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। वहीं नगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष पुण्या चौहान को पदोन्नत करते हुए जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक के दौरान लगभग पचास से अधिक महिला एवं पुरुषों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में आगामी 26 जनवरी को निकलने वाली यात्रा को भव्य एवं सफल8 बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में युवा प्रदेश adhykdh❓ विमलेश मिश्रा, युवा प्रदेश सचिव दीपक शर्मा, जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक, गौ रक्षा जिला lध्यक्ष सचिन शर्मा रहे।युवा जिलाध्यक्ष मोन्नू तिवारी की उपस्थिति रही, जबकि बैठक का संचालन युवा जिला महामंत्री संतोष त्रिवेदी ने किया।

ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत, क्षत-विक्षत अवस्था में मिला शव

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) थाना मऊदरवाजा क्षेत्र अंतर्गत हथियापुर के पास रात्रि किसी समय एक 55 वर्षीय अज्ञात महिला की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह लगभग 4:30 बजे ट्रैकमैन संजीव कुमार ट्रैक की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मऊ दरवाजा के हथियापुर के निकट रेलवे ट्रैक के किनारे एक महिला का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना मऊदरवाजा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मऊदरवाजा पुलिस के उपनिरीक्षक अजय सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की। थानाध्यक्ष मऊ दरवाजा अजब सिंह ने बताया कि मृत महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तथा पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

प्रशासन की सख्ती के आगे नहीं लगा संडे बाजार, फुटपाथ दुकानदारों ने की नारेबाजी

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पुलिस व प्रशासन की सख्ती के चलते रविवार को चौक–नेहरू रोड पर लगने वाला संडे बाजार नहीं लग सका। इससे आक्रोशित फुटपाथ दुकानदारों ने बिजली घर के पास एकत्र होकर नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया। हालांकि पुलिस की सतर्कता के कारण स्थिति नियंत्रण में रही और बाजार पूरी तरह ठप रहा।

बताया गया कि पूर्व में प्रशासन द्वारा चौक–नेहरू रोड पर संडे बाजार लगाने से मना कर दिया गया था। इसके विरोध में व्यापार मंडल नेता अंकुर श्रीवास्तव के नेतृत्व में दुकानदारों ने धरना-प्रदर्शन किया था। बाद में कोतवाली पुलिस ने एक दिन के लिए बाजार लगाने की अनुमति देते हुए उच्च अधिकारियों से वार्ता कर अगले रविवार के लिए वैकल्पिक स्थान तय कराने का आश्वासन दिया था। व्यापारियों की सहमति के बाद उस दिन बाजार लगाया गया था।
तीन दिन पूर्व संडे बाजार न लगने के विरोध में मशाल जुलूस निकालने का आह्वान किया गया था, लेकिन कोतवाली प्रभारी दर्शन सिंह ने मौके पर पहुंचकर जुलूस निकालने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी। इसके बाद फुटपाथ दुकानदार व्यापार मंडल पीछे हट गया और जुलूस नहीं निकाला गया। उसी दौरान सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय से व्यापारियों की बात कराई गई तथा अधिकारियों के साथ बैठक कर समाधान निकालने का भरोसा दिया गया था।
सूत्रों के अनुसार शनिवार देर रात पुलिस ने व्यापारी नेता को स्पष्ट चेतावनी दी कि रविवार को किसी भी तरह का हुड़दंग न किया जाए और न ही फुटपाथ पर संडे बाजार लगाया जाए। रविवार सुबह करीब 11 बजे दो दर्जन से अधिक फुटपाथ दुकानदार बिजली घर के पास एकत्र होकर नारेबाजी करने लगे। सूचना पर कोतवाली प्रभारी दर्शन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी हाल में फुटपाथ पर बाजार नहीं लगने दिया जाएगा। साथ ही उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट अथवा अन्य उच्च अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह दी गई।
एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद संडे बाजार के लिए अब तक कोई वैकल्पिक स्थान तय नहीं हो सका है और न ही व्यापारियों व अधिकारियों के बीच कोई ठोस बैठक हो पाई है। नारेबाजी के दौरान यह भी देखने को मिला कि पुलिस की चेतावनी के बाद व्यापार मंडल के नगर व जिला स्तर के पदाधिकारी मौके पर मौजूद नहीं थे, जिससे दुकानदारों में निराशा व्याप्त रही।

प्रभारी मंत्री के जाते ही थानध्यक्ष कमालगंज व नवाबगंज का तबादला

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले से प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह के जाते ही पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थानाध्यक्ष नवाबगंज व कमालगंज की तैनाती में फेरबदल कर दिया है| जिससे महकमें में खलबली मची है| कमालगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार का तबादला थाना प्रभारी नवाबगंज के पद पर किया गया है इसके साथ ही थानाध्यक्ष नवाबगंज अवध नारायण पांडेय को थाना कमालगंज का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है|

प्रभारी मंत्री के सामने पति पर फर्जी मुकदमा लिखानें का आरोप लगा महिला का हंगामा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद दौरे पर आये प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह के सामने अचानक महिला पंहुच गयी और मौके पर मौजूद कुछ भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया की उसके पति पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है| घटना के समय पति घर पर थे, उसके घर में लगे

सीसीटीवी चेक किये जायें| प्रभारी मंत्री नें पुलिस को जाँच करनें के निर्देश दिये है, इसके साथ ही मामले में नेताओं से नाराजगी भी जाहिर की है|
दरअसल प्रभारी मंत्री फतेहगगढ़ के निरीक्षण भवन से निकल रहे थे, उसी दौरान जयनरायण वर्मा रोड फतेहगढ़ निवासी अर्चना राठौर पत्नी अनूप कुमार सिंह उर्फ़ रचछू ने मंत्री को रोंक लिया| महिला नें मौके पर मौजूद कुछ भाजपा नेताओं की तरफ इशारा करते हुए कहा की इन लोगों नें उसके पति पर झूंठा मुकदमा दर्ज कराया| महिला नें मंत्री को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जाँच की मांग की| जिस पर मंत्री नें मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को मामले में निष्पक्ष जाँच के निर्देश दिये|

l

2

कवियों ने काव्य पाठ से हिंदी व साहित्य के प्रति संकल्प दोहराया

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर आध्यात्मिक चिंतक एवं वरिष्ठ कवि स्वर्गीय सत्यनारायण मिश्रा ‘नारायण’ की जयंती पर उनके पुराने कोठा पार्चा स्थित निवास पर एक गरिमामय कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्तर के कवि डॉ. शिव ओम अंबर के निर्देशन में आयोजित इस गोष्ठी में स्थानीय एवं बाहर से आए कवियों ने राष्ट्रभाषा हिंदी को नमन करते हुए अपने काव्य पाठ के माध्यम से साहित्य जगत की जाग्रत चेतना कविवर नारायण को स्मरण किया।
स्व. नारायण जी के ज्येष्ठ पुत्र साहित्यिक चिंतक एवं समाजसेवी योगेश नारायण मिश्र के संयोजन में यह साहित्यिक अनुष्ठान अत्यंत आत्मीय और पारिवारिक वातावरण में संपन्न हुआ। कवि गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ गीतकार रामशंकर अवस्थी ‘अबोध’ ने की, जबकि संचालन उपकार मणि उपकार ने किया। विशिष्ट कवि के रूप में पाली (हरदोई) से आए गीतकार सुखदेव पाण्डेय ‘सरल’ ने अपने मधुर गीतों व नए प्रतीकों से सजे मुक्तकों के माध्यम से माता-पिता को नमन किया, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा।
कवि गोष्ठी में वरिष्ठ कवयित्री डॉ. गरिमा पाण्डेय, दिनेश अवस्थी, दीप संस्था के अध्यक्ष निमिष टंडन, योगेश नारायण मिश्र, उपकार मणि उपकार सहित अध्यक्ष कवि रामशंकर अवस्थी ‘अबोध’ ने भी काव्य पाठ किया। इस अवसर पर डॉ. शिव ओम अंबर ने कहा कि हिंदी विश्व भाषा बनने की ओर अग्रसर है और विश्व हिंदी दिवस पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने छोटे-छोटे साहित्यिक आयोजनों की उपयोगिता पर बल देते हुए रचनाकारों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन दिनेश मिश्रा ‘दिन्नू’ ने किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला, इंद्रा पाण्डेय, विजय मिश्रा, मनोज मिश्रा, तन्मय मिश्रा, अभय मिश्रा सहित अनेक आदि रहे|