Home Blog Page 59

पालिका के निरीक्षण में डीएम नें कर बसूली बढ़ाने के निर्देश

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी ने नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं का जायजा लेते हुए अभिलेखों के रख-रखाव, कर वसूली, जन्म–मृत्यु पंजीकरण, निर्माण कार्यों की प्रगति तथा स्वच्छता व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने जनसुनवाई कक्ष का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कर वसूली की समीक्षा के दौरान डीएम ने लक्ष्य के सापेक्ष वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए और लंबित प्रकरणों को शीघ्र निपटाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यालय अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने, परिसर में साफ-सफाई बेहतर करने तथा निष्प्रयोज्य वाहनों का मूल्यांकन कर उनकी नीलामी प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
इसके साथ ही उन्होंने टाइड एवं अनटाइड ग्रांट का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने तथा कार्यालय परिसर में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने को कहा। डीएम ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुँचना अनिवार्य है।
निरीक्षण के समापन पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

AI से होगी मानसिक विकलांगता व रोजगार हानि:रामगोपाल यादव

मैनपुरी:जनपद मैनपुरी में निजी कार्यक्रम में भाग लेने नगर के खरगजीतनगर पहुंचे सपा राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमला बोला उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के अंधाधुंध उपयोग पर चिंता व्यक्त की।रामगोपाल यादव ने कहा कि AI मानसिक विकलांगता को बढ़ावा देगा और बड़े पैमाने पर रोजगार छीनेगा। उन्होंने तकनीक के उपयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया।
एआई समिट को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जाने प्रदर्शन का समर्थन करते हुए कहा कि एआई टेक्नोलॉजी कई लोगों के रोजगार छीनेगी। राहुल गांधी को भाजपा द्वारा घेरे जाने को लेकर बोले कि उनका भाजपा वाले कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।

i

कार नें ई-रिक्शा कों मारी टक्कर, 3 वर्षीय बालक की मौत,

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शादी समारोह से लौट रहे एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब तेज रफ्तार कार ने उनके ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि उसकी मां, दादी, बड़ा भाई और ई-रिक्शा चालक घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, साहिबगंज नारायण दास निवासी अभिजीत तिवारी का तीन वर्षीय पुत्र तेजस तिवारी अपनी मां पूजा तिवारी, 13 वर्षीय बड़े भाई चेतन तिवारी और दादी रीता तिवारी (पत्नी रामकुमार तिवारी) के साथ आवास विकास स्थित डायमंड पैलेस से देर रात करीब 12:30 बजे ई-रिक्शा से घर लौट रहा था।
जैसे ही ई-रिक्शा बढ़पुर स्थित क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के सामने पहुंचा, तभी एक कार ने तेज रफ्तार में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।
घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन वर्षीय तेजस को मृत घोषित कर दिया। वहीं दादी रीता तिवारी, मां पूजा तिवारी, भाई चेतन तिवारी और ई-रिक्शा चालक सोनू निवासी हैवतपुर गड़िया का इलाज चल रहा है। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार और मोहल्ले में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रोडवेज चौकी इंचार्ज कपिल कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, हालांकि उसकी पहचान कर ली गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मंडी में आलू की अच्छी बोली, हालैंड 821 रुपये तक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद की प्रमुख कृषि उपज मंडी सातनपुर मंडी में मंगलवार को आलू की आमद 125 मोटर रही। मंडी में दिनभर खरीद-फरोख्त का माहौल गर्म रहा और विभिन्न क्वालिटी के आलू के दामों में मजबूती देखने को मिली।
मंडी सूत्रों के अनुसार गड्डा आलू 321 से 451 रुपये प्रति कुंतल बिका। सामान्य छट्ठा 451 से 551 रुपये तथा सुपर छट्ठा 551 से 631 रुपये प्रति कुंतल तक पहुंचा। वहीं हालैंड प्रजाति के आलू ने सबसे ऊंचा भाव प्राप्त किया और यह 721 से 821 रुपये प्रति कुंतल तक बिका।
व्यापारियों ने बताया कि कुल खरीद का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा कोल्डस्टोरेज संचालकों द्वारा किया गया। बेहतर गुणवत्ता के आलू की मांग अधिक रहने से किसानों को अच्छे दाम मिले। मंडी में ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य वाहनों की आवाजाही दिनभर बनी रही और कारोबार सामान्य रूप से संचालित होता रहा।

खम्भे से टकराई अनियंत्रित कार, दो गंभीर, देखें वीडियो

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) थाना मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में देर रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार बिजली के खंभों से टकरा गई। हादसे में अलीगढ़ से शादी समारोह में शामिल होने आ रहे दो युवक घायल हो गए, जबकि बिजली के खंभे और ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त होने से शहर के बड़े हिस्से की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

घायलों की पहचान अलीगढ़ जनपद के दादो थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी21 वर्षीय विक्रम कुमार पुत्र नीरज कुमार 22 वर्षीय योगेश कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। दोनों कार से अलीगढ़ से मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के बीबीगंज चौकी अंतर्गत नेकपुर खुर्द स्थित सुमन गार्डन में आयोजित शादी समारोह में जा रहे थे। दुर्घटना अर्रा पहाड़पुर सब्जी मंडी के सामने हुई। सूचना मिलते ही बीबीगंज चौकी के कांस्टेबल सौरभ व नितिन कुमार मौके पर पहुंचे व घायलों को तत्काल एक निजी चिकित्सालय भिजवाया गया। दोनों को मामूली चोटें आई हैं।
हादसे के दौरान कार बिजली के खंभों से टकरा गई, जिससे जसमई फीडर की लाइन बाधित हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक खंभा और ट्रांसफॉर्मर टूटकर गिर पड़े। इससे आसपास के इलाकों में कई घंटों तक अंधेरा छाया रहा। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली विभाग के अवर अभियंता (जेई) मासूम अली ने बताया कि आवश्यक मरम्मत कार्य के बाद लगभग एक घंटे में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। साथ ही क्षति के संबंध में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि दुर्घटना में दोनों युवकों को हल्की चोटें आई हैं। यदि बिजली विभाग की ओर से तहरीर दी जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यातायात पुलिस नें चलाया चेकिंग अभियान, 1100 वाहनों का चालान

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) जनपद में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान लगभग 1100 वाहनों के चालान किए गए, जिनकी कुल धनराशि करीब 4 लाख 30 हजार रुपये रही।
चेकिंग के दौरान बस, डंपर, लोडर, थ्री व्हीलर, चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों की गहन जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मौके पर ही कार्रवाई की गई।
यातायात प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जिन वाहनों के शीशों पर काली फिल्म पाई जाएगी, उसे तत्काल हटवाकर नियमानुसार चालान किया जाएगा।उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान जिले के पुलिस कप्तान के निर्देश पर निरंतर चलाया जा रहा है और आगे भी जारी रहेगा। यातायात पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही। चेकिंग के दौरान कई चालक मुख्य मार्गों से बचते हुए गलियों का सहारा लेते नजर आए। पुलिस ने चेतावनी दी है कि सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कदम उठाए जाएंगे।

व्यापारियों पर दर्ज मुकदमें की निष्पक्ष जाँच करें पुलिस

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) जिला उद्योग व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता शहर के वरिष्ठ व्यापारी अनुपम रस्तोगी के निवास पर आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि उनका संगठन प्रदेश के लगभग ढाई करोड़ व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करता है।
उन्होंने बताया कि संगठन की प्रथम चरण की समीक्षा 17 जनपदों में पूर्ण हो चुकी है, जबकि द्वितीय चरण के अंतर्गत वह फर्रुखाबाद पहुंचे हैं। इससे पूर्व अन्य जिलों में भी संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की जा चुकी है। समीक्षा के दौरान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रियता, संगठनात्मक समन्वय और कार्यप्रणाली का मूल्यांकन किया जाएगा। यदि किसी स्तर पर मतभेद सामने आते हैं तो उनका समाधान संगठनात्मक स्तर पर किया जाएगा।
प्रदेश महामंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यापारी पदाधिकारी होते हुए संगठन विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसकी समीक्षा कर उसे पद से हटाया जाएगा। पूर्व में अंकुर श्रीवास्तव एवं उनके साथियों पर दर्ज मुकदमों के संबंध में उन्होंने कहा कि प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच में यदि कोई दोषी नहीं पाया जाता है तो मुकदमे समाप्त कराने का प्रयास किया जाएगा, जबकि दोष सिद्ध होने पर ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि मंडी शुल्क पूर्व में ढाई प्रतिशत था, जिसे व्यापार मंडल के प्रयासों से घटाकर डेढ़ प्रतिशत जीएसटी कराया गया है। ऑनलाइन शॉपिंग के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि संगठन प्रशासन से मांग करेगा कि 2000 से कम की ऑनलाइन खरीदारी पर प्रतिबंध लगाया जाए, ताकि स्थानीय व्यापार को संरक्षण मिल सके। संगठन का नारा दोहराते हुए उन्होंने कहा—“स्थानीय बाजार, स्थानीय उत्पादन, स्थानीय ग्राहक।”संडे बाजार के संबंध में भी शीघ्र निर्णय लेकर समाधान निकालने की बात कही गई। जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला, उपाध्यक्ष राजू गौतम, अरविंद गुप्ता, राजू सुभाष चंद्र गुप्ता, नरेश पालीवाल, संयुक्त महामंत्री अनुपम रस्तोगी, विशाल छाबड़ा, अमित मिश्रा, डॉ. अरुण अग्निहोत्री, राकेश सक्सेना, अंकुर श्रीवास्तव, महिला जिला अध्यक्ष सोनी शुक्ला आदि रहे |

ओवरलोडिंग पर कड़ा प्रहार: 2 ट्रक सीज, 3 वाहन रिफ्लेक्टिव टेप न होने पर पकड़े गए

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में सड़क सुरक्षा एवं राजस्व वसूली को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें ओवरलोडिंग और नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई।
चेकिंग के दौरान दो ट्रक ओवरलोड पाए गए। इनमें से एक ट्रक पर परिवहन विभाग का 15,000 टैक्स भी बकाया था। दोनों ट्रकों को तत्काल सीज कर दिया गया और उन पर कुल 73,000 का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा तीन ट्रकों में रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप नहीं लगा पाया गया। नियमों के अनुसार भारी वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप अनिवार्य है, ताकि रात में या कम रोशनी में अन्य वाहन चालकों को आगे चल रहे वाहन स्पष्ट दिखाई दें। टेप न होने के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इन तीनों वाहनों को भी सीज करते हुए 31,000 का जुर्माना लगाया गया। आज की कार्रवाही में परिवहन विभाग द्वारा कुल 1,04,000 का जुर्माना वसूला गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ओवरलोडिंग और सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

औचक निरीक्षण में व्यवस्थाओं की परखी नब्ज, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

फर्रुखाबाद:(कम्पिल संवाददाता) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने गुरुवार को कंपिल नगर पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख-रखाव, कर वसूली की प्रगति, जन्म–मृत्यु पंजीकरण, चल रहे निर्माण कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था, 15वें वित्त आयोग की धनराशि के उपयोग तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तार से जांच की गई।
जिलाधिकारी ने कार्यालय में संचालित जनसुनवाई व्यवस्था का अवलोकन करते हुए निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से किया जाए। उन्होंने कर वसूली की स्थिति पर असंतोष जताते हुए लक्ष्य के सापेक्ष वसूली बढ़ाने और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने, अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने तथा कार्यालय परिसर में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पहुंचना चाहिए, किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की

सम्पत्ति ना देनें के शक में कलयुगी पुत्र नें ही पीट-पीट कर पिता कों उतारा था मौत के घाट

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कलयुगी बेटे नें ही पिता को संपत्ति ना देने के शक में पीट-पीट कर मौत की घाट उतार दिया था जांच में पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया | आलाकत्ल भी आरोपी की निशान देही पर बरामद किया है| थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम बेहटा निवासी अधेड सुनील कुमार उर्फ नेक्से की आलू के खेत में बीते 13 फरवरी कों पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी थी, मृतक सुनील के पुत्र अमन नें हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था| जाँच के दौरान पुलिस नें गुरुवार कों मृतक के पुत्र अमन कों हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया | पुलिस के अनुसार मृतक सुनील कुमार अपने छोटे भाई अनिल कुमार के साथ उसके घर पर रहते थे, अपने पुत्र व पत्नी को कोई आर्थिक मदद नही करते थे, खेतों की कमाई भी वह अपने छोटे भाई व भतीजो को देते थे,| मृतक के पुत्र अमन को शक हुआ की कहीं पिता सुनील खेत आदि चाचा अनिल आदि के नाम ना कर दें तो उसने पिता की हत्या की योजना बनायीं, घटना वाले दिन आरोपी अमन पिता सुनील खेत में जाने से पूर्व पंहुच गया, ज़ब पिता सुनील खेत में पंहुचे और आलू खोदने लगे तो उसने पीछे से डंडे से सिर में पीट पीट कर हत्या कर दी | पुलिस नें हत्या में प्रयोग काला टेप लगा डंडा भी बरामद किया है | अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार नें बताया की हत्यारोपी अमन कों आलाक़त्ल के साथ गिरफ्तार किया गया है |