Home Blog Page 5807

हर बड़े गांव में होगा ‘बैंक’

अब आपको बैंक में काम के लिए घर से ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं होगी। बैंकिंग सुविधाएं हर व्यक्ति की आसान पहुंच तक करने के लिए योजना तैयार की गई है। विशेषकर ग्रामीणों को पांच-सात किलोमीटर के दायरे में ही यह सुविधा उपलब्ध होगी।

दो हजार से ज्यादा जनसंख्या वाले गांव में या तो बैंक होगा, नहीं तो एटीएम या एक नई व्यवस्था के तहत बैंक के बिजनेस कोरसपोंडेंट और बिजनेस फेसीलीटेटर के जरिए बैंकिंग कर सकने की सुविधा होगी। ऐसे गांवों को चिन्हित किए जाने की प्रक्रिया हरियाणा में भी शुरू कर दी गई है। अलग-अलग बैंकों को गांवों का एरिया बांटा जाएगा।

अब इन गांवों का छोटा दुकानदार, पनवाड़ी और एसडीटी चलाने वाला बैंक के बिजनेस कोरसपोंडेंट और बिजनेस फेसीलीटेटर के रूप में आपके पैसे जमा करेगा और तुरंत भुगतान भी कर देगा। इसके लिए एनजीओज को साथ लिया जाएगा।

रिजर्व बैंक की है कवायद

देश के हर व्यक्ति को किसी न किसी रूप से बैंक से जोड़े जाने की हिदायत केंद्र सरकार ने दी है। रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने इसे अमलीजामा पहनाते हुए बैंकों को निर्देश दिए हैं कि ऐसी व्यवस्था की जाए कि बैंकिंग के लिए दूर कस्बे में जाने का झंझट और लाइन में लगने की परेशानी का सामना अब लोगों को नहीं करना पड़े। बैंक का सर्विस एरिया सिकुड़ कर छोटा हो जाएगा। जीरो बैलेंस खाते की सुविधा हर आम व्यक्ति को होगी।

कब्जे से बाहर है मुख्यमंत्री का खास समर्थक ठेकेदार..

फर्रुखाबाद|28july: गुलाबी गैंग ने आज घटिया निर्माण कार्य के विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन कर गुंडों को डंडे दिखाए.

नगर में आन्दोलन की कमान महिलायों ने संभाली

जिला कमांडर अंजली यादव के नेतृत्व में सदस्यों ने घटिया निर्माण का निरीक्षण किया. तथा मदार बाडी से जुलूस निकालकर नित्गंजा तिराहे पर जाम लगा दिया. हाँथ में डंडे लहराते हुए महिलाओं ने नारे लगाए कि हम भारत की नारी हैं. फूल नहीं चिंगारी है. जो अधिकारी गंदा है, उसके लिए हाँथ में डंडा है जो अधिकारी न्यायी है, वह हमारा भाई है.

संपत पाल, अंजली यादव, गुलाबी गैंग जिन्दावाद. गर्मी व् धूप में जाम में फंस जाने पर राहगीरों को काफी परेशानी हुयी. जिला कमांडर ने उस रिक्से को जाने दिया जिस पर महिला बीमार बच्चे को दिखाने अस्पताल जा रही थी.

एक और ज्ञापन दिया

अंजली ने मौके पर पहुँच नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर को ज्ञापन दिया. मजिस्ट्रेट ने कार्यवाई करवाने का वायदा किया. अंजली ने बताया कि स्थानीय पीड़ित लोगों ने मुझसे आई टी आई चौराहे से मदर बाडी तिराहे पर घटिया सड़क बनाने व् नाली न बनाये जाने की शिकायत की थी.

प्रशासन का कहना है-

जब इस सम्बन्ध में चेयर मैन मनोज अग्रवाल से शिकायत की तो उन्होंने बताया कि ठेकेदार मुख्यमंत्री का ख़ास समर्थक है, हमारे कब्जे से वाहर है. मालूम हो कि मनोनीत सभासद प्रताप नारायण ने ही इस सड़क को बनवाया है, जो वसपा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं.

अब टेक्नीकल चोरों का ज़माना

कभी भी कहीं भी किसी बिल का पेमेंट.. कोई खरीददारी या फिर अन्य तरह का लेनदेन में मुठ्ठी में समा जाने वाले डेबिट, क्रेडिट, एटीएम से आप कर तो सकते हैं मगर इसमें बड़े खतरे भी पनप चुके हैं। शातिर और तकनीक के जानकार चोर अब आपके पैसे पर डाका आराम से डाल सकते हैं क्योंकि इन कार्डो के इस्तेमाल और सावधानियों की हमें कोई जानकारी नहीं है।

मोटी रकम का लेन देन करने वाले कार्डधारकों के ईद-गिर्द यह खतरा ज्यादा मंडरा रहा है। एटीएम से राशि उड़ाने वाले चोर इतने शातिर हैं कि खाताधारक को भनक तक नहीं लगती और उसके खाते से भारी रकम उड़ चुकी होती है। पीछे रह जाती है बैंक से लेकर पुलिस थाने तक की भागदौड़ जिसमें नतीजा अक्सर शून्य रहता है।

इधर, बैंक प्रबंधन तो ग्राहक की लापरवाही बताकर जवाबदेही से पल्ला झाड़ लेता है और पुलिस का रटारटाया जवाब होता है..तफ्तीश जारी है। ऐसे में लुटा हुआ कार्डधारक कुछ नहीं कर पाता। बड़ा कारण यह भी है कि पुलिस में साइबर क्राइम जैसे अपराध को पकड़ने का पूरा तंत्र अभी तक विकसित नहीं हो सका है।

डेस्कटॉप से माउस हो जाएगा गायब

कंप्यूटर की दुनिया में एक नई क्रांति का शुरुआत हो चुकी हौ इस वजह से कुछ समय बाद आपका प्यारा ‘माउस’ आपके कंप्यूटर का साथ हमेशा के लिए छोड़ देगा। मंगलवार को एप्पल कंपनी ने वॉशिंगटन में एक टचपैड पेश किया जिसे मैजिक ट्रेक पैड कहते हैं।

यह टचपेड महज इशआरों से चलता है। इसलके लिए किसी तरह की टाइपिंग की जरुरत नहीं है। अमेरिका में इसकी कीमत है 69 डॉलर (3217 रुपए)। यह बैटरी से चलता है। यह नोटपैड की तरह दिखाई देता है और ग्लास तथा अल्यूमिनियम का बना हुआ है।

इसकी खासियत यह है कि आप 33 फुट दुर रहकर भी इशारों से यानी उंगलियां घुमाकर आसानी से क्लिक कर सकते हैं। यह एप्पल के डेस्कटॉप से ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी से जुड़ा होता है।हालांकि भारत में इस तकनीक को आने में थोड़ा समय लगेगा।

OBC के तहत मुस्लिमों को आरक्षण देगी कांग्रेस!

नई दिल्ली: लगातार आलोचनाओं का वार झेल रही कांग्रेस पार्टी ने आज अपने एक बयान से लोगों को चौंका दिया । अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा है कि सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण के रास्ते मुस्लिमों को आरक्षण देने के बारे में विचार कर रही है। खुर्शीद ने कहा, ‘हम आरक्षण के मुद्दे पर सक्रियता से विचार कर रहे हैं।

कांग्रेस के घोषणापत्र में इसके लिए एक प्रतिबद्धता थी। मैं हर समय इसके बारे में बात करता हूं। कांग्रेस नेतृत्व इस मुद्दे पर प्रतिबद्ध है और इस बारे में कोई शंका नहीं है।’ खुर्शीद से पूछा गया था कि क्या सरकार अल्पसंख्यकों को आरक्षण देने के बारे में रंगनाथ मिश्रा आयोग की अनुशंसाओं के पालन के लिए तैयार है।

आयोग की रिपोर्ट को पिछले साल दिसंबर में संसद में रखा गया था। इस रिपोर्ट में मुस्लिमों को 10 फीसदी और अन्य अल्पसंख्यकों को शासकीय नौकरियों में पांच फीसदी आरक्षण की अनुशंसा की गई थी। आयोग ने यह भी सुझाव दिया कि अगर इस 15 फीसदी आरक्षण को लागू करने में ‘न टाली जा सकने वाली परेशानियां’ आती हैं, तो अल्पसंख्यकों को आरक्षण देने के लिए वैकल्पिक मार्ग भी अपनाया जा सकता है।

मंडल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक संपूर्ण अन्य पिछड़ा वर्ग जनसंख्या का 8.4 फीसदी अल्पसंख्यकों का है। इसके आधार पर कुल ओबीसी आरक्षण के 27 फीसदी में से 8.4 फीसदी अल्पसंख्यकों के लिए और उसमें से छह फीसद मुस्लिमों के लिए रखा जाना चाहिए।

३ माह से कहाँ है किशोरी ?

फर्रुखाबाद|28july: शहर कोतवाली पुलिस ने बीते ३ माह पूर्व भगाई गयी किशोरी ज्योति के मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है. पुलिस ने अदालत के आदेश पर श्याम नगर निवासी सुरेन्द्र सिंह की विधवा पत्नी विमला देवी की ओर से रिपोर्ट दर्ज की है.

जिसमे थाना मऊदरवाजा के ग्राम फतेहपुर कुवेरपुर निवासी वादाम सिंह, उनकी पत्नी राम सुखी, बेटा ब्रजेश व् संजीव गढ़ी कोहना कवादी गली निवासी राकेश व् उसकी पत्नी रामा तथा शाहजहांपुर थाना मिर्जापुर के ग्राम भुजिया निवासी वलवीर को अभियुक्त बनाया गया है.

रिपोर्ट के मुताविक मेडिकल कालेज कन्नौज में नौकरी करने वाली विधवा विमला देवी के बच्चे श्याम नगर में जेठ राम सिंह के पास रहते हैं. किरायेदार ब्रजेश विमला की १४ वर्षीय पुत्री ज्योति को १७ अप्रैल को बहला फुसलाकर भगा ले गया था.

ब्रजेश ने ज्योति को बुआ के बेटे राकेश के घर तथा उसके भाई संजीव के घर एवं दोस्त वलवीर के घर ले गया. जब पुलिस ने विधवा की रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया.

पुलिस ने मृतक के बाप को अपमानित किया

फर्रुखाबाद:28july: फर्रुखाबाद पुलिस ने अत्याचार की हद कर दी है. थाना शमसाबाद के ग्राम दादूपुर में बीती शाम दवंगों द्वारा की गयी धुआंधार फायरिंग में एक युवक राजवीर उर्फ़ राजू की मौत तथा बच्चा सहित ७ ग्रामीणों के घायल हो जाने से दहशत का माहौल है.

पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के वजाय मृतक के पिटा व्रद्धपाल को ही गाली गलौज कर अपमानित किये जाने से ग्रामीणों में जबरदस्त रोष व्याप्त है.

२५ वर्षीय राजवीर बीती शाम ६:३० बजे घर के पास ही मौजूद था. उसी दौरान गाँव के सुखपाल उसके पिता सेवकराम आदि ने बन्दूको से गोली चलाई. राजू की मौके पर ही मौत हो गयी तथा ६० वर्षीय अतर सिंह, ४० वर्षीय नन्ही देवी, १० वर्षीय पुत्री सत्यवती, फूल सिंह का ५ वर्षीय पुत्र अर्जुन, परशुराम का २५ वर्षीय पुत्र आफीसर तथा ६५ वर्षीय रामप्रकाश घायल हो गए. राजू का ३ वर्ष पूर्व इटावा थाना भरथना

ग्राम विरौदी निवासी रामस्वरूप की पुत्री राम देवी से विवाह हुआ था.उसे एक वर्ष की पुत्री है. पुलिस ने मृत राजू को घायल बताकर इलाज कराने के लिए लोहिया अस्पताल भेजा. परशुराम ने बताया कि हमलावरों के पास ट्रैक्टर, मोटर साइकिल, व् अबैध शास्त्र हैं.

वह लोग आये दिन खेत की काटकर तोड़कर दवान्गायी दिखाते हैं. इसी बात का विरोध करने पर विवाद हुआ था. उन्होंने रुपयों सर पुलिस का मुंह बंद कर दिया. जिसके कारण पुलिस ने रिपोर्ट के लिए ४ नाम बताने पर भाई व्रद्धपाल को थाणे में गाली देकर बेइज्जत्त किया. तथा स्वयं तहरीर लिखकर भाई से अंगूठा लगवा लिया. रामादेवी आदि महिलायें राजू को देख बुरी तरह बिलखती रहीं.

गेंहू बर्बाद मत करो गरीबों में बांटो

देश में अनाज की बर्बादी की लगातार आ रही खबरों के बाद आज सुप्रीम कोर्ट कढ़ा रुख अख्तियार करते हुए केंद्र सरकार को नोटिस भेजकर अनाज की बर्बादी पर जवाब मांगा है।

एक याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि जिस तरह गरीबी रेखा से ऊपर(एपीएल) कोटे का गेंहू सड़ रहा है उससे तो अच्छा होगा की इस गेंहू को गरीबों में बांट दिया जाए।

कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि क्या देश के गोदामों में गेंहू रखने की जगह नहीं है जो लाखों लोगों की भूख मिटाने वाला गेंहू सड़कों पर सड़ रहा है और बारिश में खराब हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को 15 दिन में जवाब पेश करने का आदेश दिया है।

शिक्षा मित्रों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर रोकी रेलग़ाडी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में वेतन वृद्धि व अन्य मांगों को लेकर सैक़डों की संख्या में शिक्षा मित्रों ने एक ट्रेन रोक दी और मौके पर पहुंची पुलिस बल से भी उनकी झड़प हुई।

मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर बाद सैक़डों की संख्या में शिक्षा मित्रों ने रेलमार्ग पर ख़डे होकर दिल्ली-ऋषिकेश पैसेंजर ट्रेन आधा घंटे रोके रखी। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल से भी धक्का-मुक्की की।

मुजफ्फरनगर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के चौकी प्रभारी गजराज सिंह ने बताया कि आंदोलनकारी शिक्षा मित्रों को हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना प़डा। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। सिंह ने कहा कि शिक्षा मित्रों को खदे़डकर रेल यातायात सेवा को बहाल कर दिया गया है।

जिले के पुलिस अधीक्षक आकाश कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि शिक्षा मित्र वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और सुविधाओं संबंधी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। कुमार ने कहा कि फिलहाल स्थिति काबू में है। जिला प्रशासन के अधिकारियों से शिक्षा मित्रों का एक दल चर्चा कर रहा है।

सावधान: नौकरी या ठगी का धंधा ?

फर्रुखाबाद|27july: बेरोजगार युवक साबधान हो जाएँ. शहर फर्रुखाबाद के डिग्गी ताल के आलीशान कार्यालय में बेरोजगारों को नौकरी देने की नयी दूकान खुल गयी है.

विप्रो मैनेजमेंट कन्सल्टेंसी प्राईवेट लिमिटेड कंपनी के फार्मो को बेरोजगार युवक खरीदने लगे हैं. नौकरी देने की जिम्मेदारी ब्रांच मैनेजर आशीष कुमार सागर व् सहायक मैनेजर प्रियंका सोनी पर है. १५० रुपये में बेंचे जाने वाले आवेदन पत्र में मार्केटिंग ब्रांच मैनेजर के लिए इंटर, सेल्स एक्जीक्यूटिव के लिए हाई स्कूल तथा फील्ड ऑफिसर पद के लिए कक्षा ८ योग्यता माँगी गयी है.

देश में ५०० से जयादा ब्रांचे खोलकर २ लाख पदों की भर्ती के लिए मात्र ५ वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर टिक लगाकर ३३ प्रतिशत नम्बर, ४५ मिनट में लाने होंगे. पास हो जाने पर ४५ दिन से ३ माह की ट्रेनिंग के दौरान ५ से ८ हजार रुपये तक मिलेंगे. वेतन ११ हजार से २५ हजार तक तथा ६२ साल तक नौकरी की शत प्रतिशत गारंटी.

मजे की बात तो यह है कि टाटा बिरला जैसी कंपनी के आवेदन पत्र पर किसी पदाधिकारी तथा कार्यालय का पता व् फोन न० तक नहीं है. शाहजहांपुर सदर कोतवाली के मोहल्ला विजलीपुरा का निवासी वताने वाले आशीष सागर यह नहीं बता सके कि नियुक्ति के बाद युवकों को क्या काम करना होगा. उन्होंने हैदर का जो मोबाइल न० बताया उसपर अजय दीप मिश्र नामक व्यक्ति ने बात की.

अजय ने स्वयं को लखनऊ का ब्रांच मैनेजर बताया वह भी नौकरी कार्य के बारे में जानकारी नहीं दे सके. उन्होंने हैदर का न० बताया वह बंद है. कन्नौज चूड़ी वाली गली निवासी वताने वाली सहायक प्रवन्धक प्रियंका सोनी ने बताया कि ११ हजार मासिक पर नियुक्ति हुयी है. २ माह का वेतन भी मिल चुका है.