Home Blog Page 5806

जेसीवी ने व्यापारियों पर कहर ढाया

फर्रुखाबाद|29july: प्रशासनिक अधिकारियों ने आज सायं वेहद सख्त रवैया अपनाकर अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया.

नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर सायं जेसीवी मशीन व् फ़ोर्स लेकर कोतवाली फतेहगढ़ पहुंचे. उन्होंने नगरपालिका के जेई राम सक्सेना को निर्देश दिया कि नगरपालिका के आगे सभी दुकानों की पटिया व् ऊपर लगे जाल उखाड़ दिए जाएँ. चालक ने जेसीवी मशीन से कानपुर रोड पुल मंडी तक का आबिद निर्माण ध्वस्त कर दिया.

व्यापारी नेता उमेश चतुर्वेदी आदि दर्जनों व्यापारी वहां पहुँच गए. व्यापारियों ने कुछ स्थानों पर तोड़फोड़ किये जाने का विरोध किया. लेकिन उनकी बात पर कतई ध्यान नहीं दिया गया. कोतवाली से कचहरी रोड तथा फतेहगढ़ चौराहे तक तथा वहां से कचहरी रोड तक जबरदस्त अभियान चलाया गया.

प्रशासन की कड़े रुख के कारण व्यापारी नेता व् दुकानदार मूक दर्शक बनकर सहमे रहे. नगर मजिस्ट्रेट ने व्यापारियों को चेतावनी दी कि नाली के आगे किसी प्रकार का अतिक्रमण सहन नहीं किया जाएगा. इस दौरान इन्स्पेक्टर विजय कुमार मिश्रा, सतीश चन्द्र शर्मा फ़ोर्स के साथ मौजूद रहे.

बसपाइयों की गुण्डई से पुलिस परेशान

फर्रुखाबाद29july: बसपा नेताओं ने अब क़ानून को ताक पर रखकर जमीन पर जबरन कब्ज़ा करने का प्रयास शुरू कर दिया है. बसपा के क्वाडीनेटर के बहनोई नन्हे लला ने आज खुदागंज की दलित बस्ती में ग्राम समाज की जमीन पर जबरन कब्ज़ा कर लिया और अबैध निर्माण कार्य शुरू कर दिया.

इसी बात पर गुस्साए किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्त्ता जिला प्रभारी श्री श्रीक्रष्ण के नेतृत्व में थाना कमालगंज पहुंचे. कार्यकर्ताओं ने बसपाइयों की गुंडागर्दी के खिलाफ जमकर हंगामा मचाया माहौल बिगड़ता देख एसओ एमपी सिंह ने एडीएम को जानकारी डी और उनके निर्देश पर मौके पर जाकर निर्माण कार्य रुकवा दिया.

पुलिस के वापस लौटते ही बसपा नेता सर्वेश अम्बेडकर के भाई राजेश अम्बेडकर ने वहां पहुँच कर पुनः निर्माण कार्य शुरू करवा दिया. इस बात की जानकारी होने पर किसान यूनियन नेता भड़क गए और उन्होंने हंगामा मचाना शुरू कर दिया.

पुलिस ने पुनः निर्माण कार्य रुकवा कर ४ लोगों को हिरासत में ले लिया काफी देर बाद इस हिदायत पर छोडा किसी भी कीमत पर निर्माण कार्य नहीं होना चाहिए. एसओ ने किसान यूनियन के लोगों को अशवासन दिया की अब अबैध निर्माण कार्य नहीं होगा तभी किसान यूनियन वाले थाने से चले गए.

हैक हुए फेसबुक के 10 करोड़ एकाउंट्स

इंटरनेसनल के सोशल सर्किल की सरगना फेसबुक के किले में किसे ने सेंध लगा कर वहां के 10 करोड़ खजाने खाली कर दिए हैं। मतलब सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के 10 करोड़ उपयोगकर्ताओं द्वारा अपने प्रोफाइल में डाली गयी सूचनाओं को किसी ने चुरा कर एक ऐसी वेबसाइट में डाल दिया है जहां से ये सारी जानकारियां कोई भी डाउनलोड कर सकता है।

फेसबुक साम्राज्य में घुस कर अपनी सेंधमारी का झंडा फहराने वाला आदमी कोई ऐसा-वैसा शख्स नहीं है। बल्कि बीबीसी कीमानें तो ये एक इंटरनेट सुरक्षा सलाहकार हैं जिन्होने फेसबुक को उसके ग्राहकों की निजी सूचनाओं की सुरक्षा के प्रति चैतन्य करने के उद्देश्य से ये कारनामा कर दिखाया है। अब एक वेबसाइट पर एक साथ प्रकाशित कर दी गई हैं। इन सूचनाओं को कोई भी डाउनलोड कर सकता है।

बीबीसी ने इस आदमी का नाम रॉन वॉउल्स बताया है। रॉन ने एक कोड की मदद से फेसबुक पर मौजूद इन जानकारियों को इकट्ठा कर डाउनलोडिंग के लिए वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिया है। रॉन कहते हैं कि इसका उद्देश्य अपनी सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरुक करना है।

हालांकि फेसबुक का कहना है कि डाउनलोडिंग के लिए केवल वही सूचनाएं उपलब्ध हैं जो उपयोगकर्ताओं की गुप्त श्रेणी में स्टोर नहीं थीं। ये सभी सूचनाएं पहले से ही सार्वजनिक हैं। इस बाबत इंटरनेट नियामक संस्था प्राइवेसी इंटरनेशनल ने कहा है कि फेसबुक को इस तरह की घटना की चेतावनी पहले भी दी गई है। फेसबुक को ऐसे हमलों को रोकने के लिए पर्याप्त कदम उठाने चाहिए।

जहरीला केला जप्त: २ व्यापारी फंसे

फर्रुखाबाद|29july: नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर ने आज सुबह ही सोता बहादुरपुर गाँव में छापा मारकर जहरीले केले पकाने वाले दो व्यापरियों को पकड लिया.

व्यापारी पप्पू के यहाँ ८ कुंतल तथा जावेद के यहाँ ३ कुंतल जहरीले केले जप्त किये गए. केलों को जमीन में गडवा दिया गया. दोनों व्यापारियों को कोतवाली पुलिस के हवाले किया गया. दोनों व्यापारियों के पास जहरीली दवा की दो शीशी मिली.

पौध विकास में सहायक जहरीली शीशी पर लिखा था कि बच्चों की पहुँच से दूर रखें. मुख्या खाद्य निरीक्षक एवी सिंह, निरीक्षक मान सिंह निरंजन तथा वीके जैन ड्रग इन्स्पेक्टर ने नमूने भरकर रिपोर्ट तैयार की.

व्यापारियों ने बताया कि उन्होंने परसों सातनपुर मंडी से ९०० रुपये कुंतल में केला खरीदा था. मंडी के बाहर दुकान से ७०,७० रुपये में केला पकाने की दवा की शीशी खरीदी थी. यह यही जानते थे कि यह अपराध है.

अंधविश्वास: ३६ घायल ६ मौत के मुंह में

फर्रुखाबाद|29july: करिश्माई पीपल का बृक्ष देखने जाते समय ट्रेक्टर की ट्राली पलट जाने से करीब तीन दर्जन ग्रामीण घायल हो गए. जिसमे आधा दर्जन की हालत गंभीर है.

कनौज कोतवाली गुरसहायगंज के ग्राम भज्जापुर के तीन दर्जन ग्रामीण शाहजहांपुर थाना मिर्जापुर के ग्राम वानगाँव में करिश्माई पीपल को देखने जा रहे थे.

गावं के ही राकेश के ट्रेक्टर को गावं का ही 15 वर्षीय अनाड़ी धीरेन्द्र चला रहा था. ननिहाल ऐटा में रहने वाला धीरेन्द्र 4 दिन पूर्व ही गावं आया था ट्रेक्टर प्रातः करीव 9 बजे थाना राजेपुर चाचूपुर पेट्रोल पम्प के निकट के से गुजर रहा था, सामने तेजी से आ रहे ट्रक को देखकर धीरेन्द्र घवरा गया.

ट्रक का कट लगने से ट्रेक्टर की ट्राली पूर्वी ओर खंड में पलट गयी ट्रेक्टर पर बैठे लोगो ने ग्रामीणों की मदद से ट्राली को सीधा किया. दुर्घटना के बाद धीरेन्द्र घायलों को विलखता छोड़ कर भाग गया. गावं के ही मनोज ने उसी ट्रेक्टर से घायलों को लोहिया अस्पताल पहुचाया.

2 वर्ष की रागिनी शीला 4 वर्ष की नीलम ३वर्ष के तेजवीर ६वर्ष के रिशव आदि 28 घायलों का उपचार किया गया. एक ही वेड पर दो-दो घायलों को लिटाया गया. अव्यवस्था के कारण अनेको घायल फर्स पर लेटे तड़पते रहे घायलों में अधिकांश महिलाये व् बच्चे सभी लोधी राजपूत है.

ट्राली में भूसा होने के कारण घायलों के शरीर में भूसा चिपक गया था. ट्राली में घायलों का सामान व् जूता चप्पले पडीं थी. घायल को देखने वालों के मुंह से निकला कि अंध विश्वास के कारण यह लोग मौत के करीब पहुँच गए हैं.

यूएन ने स्वच्छ पानी मूल अधिकार घोषित किया

संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि स्वच्छ पानी और सफ़ाई की सुविधा तक पहुँच अब हर व्यक्ति का मूल मानवाधिकार होगा.

इस प्रस्ताव के पक्ष में 122 देश थे जबकि 41 देशों के प्रतिनिधि ग़ैर हाज़िर रहे. किसी ने भी इसका विरोध नहीं किया और प्रस्ताव पारित हो गया. हालांकि ये प्रस्ताव बाध्य नहीं होगा.

कनाडा, अमरीका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और बोस्तवाना ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया. वहीं चीन, रूस, जर्मनी, फ़्रांस, स्पेन और ब्राज़ील ने प्रस्ताव का समर्थन किया.भारत औऱ पाकिस्तान ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया है.

जो देश मतदान में शामिल नहीं हुए उन्होंने कहा है कि इस प्रस्ताव से संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की उस प्रक्रिया पर सवाल उठ जाएँगे जिसमें पानी के अधिकार को लेकर पहले से ही एक राय बनाने की कोशिश की जा रही है.

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक पांच साल से कम उम्र के करीब 15 लाख बच्चे हर साल पानी और साफ़-सफ़ाई की कमी के कारण मर जाते हैं. प्रस्ताव के मसौदे में कहा गया है कि 88 करोड़ 40 लाख लोगों को पीने के लिए साफ़ पानी नहीं मिलता और करीब 2.6 अरब लोगों को शौचालय व्यवस्था नहीं मिलती.

सबको मिले साफ़ पानी

मसौदे में कहा गया है कि पीने का स्वच्छ पानी और साफ़-सफ़ाई की सुविधा अब मानवाधिकार होगा जो ज़िंदगी जीने के हक़ का पूरा आनंद उठाने के लिए ज़रूरी है.

प्रस्ताव में अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया गया है कि लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित पानी और साफ़-सफ़ाई की सुविधा मुहैया कराने के लिए वो और काम करे.

पुर्तगाल के वकील अगले साल जीनिवा में मानवाधिकार परिषद को रिपोर्ट देने वाले हैं जिसमें वे पानी और साफ़ सफ़ाई व्यवस्था को लेकर देशों के फ़र्ज़ के बारे में बताएँगे.

अमरीका के प्रतिनिधि जॉन सामिस ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव को सभी देशों का समर्थन हासिल नहीं है और जीनिवा में पहले से इस मुद्दे पर चल रहे काम पर असर पड़ सकता है.

बीबीसी संवाददाता बारब्रा प्लेट ने कहा है कि कुछ देशों का मत है कि प्रस्ताव में ये बात स्पष्ट नहीं है कि इस नए मानवाधिकार का दायरा क्या होगा.

सीबीआई के खिलाफ सड़क पर उतेरगी भाजपा

नई दिल्ली: सीबीआई के दुरुपयोग के खिलाफ अभियान को व्यापक रूप देते हुए भारतीय जनता पार्टी गुरुवार से देश भर में सीबीआई मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी। आंदोलन के अगले दौर में पार्टी नौ से 14 अगस्त तक न्याय यात्राएं निकालेगी। महंगाई के मुद्दे पर पार्टी गोदामों में सड़ रहे गेहूं का पता लगाने के लिए अपने विधायकों व सांसदों को एफसीआई गोदामों का निरीक्षण करने भेजेगी।

इसके अलावा चुनावी राज्य बिहार में वह अगस्त से जनजागरण अभियान शुरू करेगी। भाजपा संगठन के लिए केंद्रीय प्रभारियों की तैनाती के बाद पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने बुधवार को बैठक की है। इस बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ सभी प्रदेश अध्यक्षों व संगठन मंत्रियों को भी बुलाया गया था। बैठक में पार्टी ने महंगाई पर आगे की लड़ाई, सीबीआई के दुरुपयोग पर आंदोलन व चुनाव वाले राज्यों की तैयारियों की समीक्षा की। इसके पहले महासचिवों की बैठक में सारे मुद्दों पर चर्चा की गई। बिहार में पार्टी विकास के मुद्दों पर जोर देगी और केंद्र की संप्रग सरकार को निशाना बनाएगी।
इसके साथ ही भाजपा महंगाई के मुद्दे पर संसद के अलावा जनता के बीच भी जाएगी। गुरुवार को राष्ट्रपति को दस करोड़ लोगों के हस्ताक्षर वाला पत्र सौंपने के बाद पार्टी जमीनी मोर्चा खोलेगी। इसके लिए ‘गरीब पंचायत’ व ‘लोक निरीक्षण’ अभियान चलाएगी, ताकि जनता को सीधे जोड़ा जा सके। लोक निरीक्षण अभियान के तहत पार्टी के विधायक व सांसद जनता के साथ भारतीय खाद्य निगम [एफसीआई] के गोदामों का निरीक्षण करेंगे |

प्रधान और एनजीओ नहीं हड़प कर पाएंगे रसोइये का मानदेय

उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी मिड डे योजना की बदनामी और केंद्र से लगातार मिल रही फटकार के बाद उत्तर प्रदेश मध्याह भोजन प्राधिकरण ने भ्रष्टाचार से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं| प्रदेश के डेढ़ लाख बेसिक शिक्षा के नियंत्रण वाले स्कूलों में मिड डे मील की प्रतिदिन हर स्कूल की रिपोर्टिंग के बाद अब प्राधिकरण ने रसोइयों को मिलने वाले वेतन में घालमेल करने वाले प्रधानो और एन जी ओ पर शिकंजा कसने के लिए रसोइयों को भोजन बनाने के बदले में मिलने वाली मजदूरी/मानदेय सीधे उनके बैंक खाते में भेजने का फैसला किया है|

इ-गवर्नंस का प्रयोग

प्राधिकरण ने इ-गवर्नेंस का प्रयोग किया है| इसके तहत प्रदेश के हर मिड डे मील रसोइये के बारे में जानकारी और उनका बैंक खता संख्या वेबसाइट पर लोड कराया जा रहा है| प्राधिकरण के अपर निदेशक संतोष कुमार ने इस बाबत प्रदेश के हर बेसिक शिक्षा अधिकारी को 31 अगस्त तक काम पूरा करने का फरमान जारी किया है|

लक्ष्य मिलने में संदेह

उत्तर प्रदेश मध्याह भोजन प्राधिकरण इस काम को सुचारू रूप से कर पायेगा इस बाबत संदेह है| क्यूंकि जिलों में कार्यरत बेसिक शिक्षा के बाबु और सहायक बेसिक अधिकारी का काकस इस योजना पर पानी फेर ही देगा| वैसे भी मध्याह भोजन योजना में जो शिक्षक स्कूल नहीं जाते वो लगातार फर्जी रिपोर्टिंग करते है या फिर नहीं करते है. इन्हें पकड़ने की मशीनरी परियोजना के पास नहीं है| वैसे ही जिलों में अभी तक रसोइयों के चयन का काम 3 महीने में 50 फीसदी पूरा नहीं हो पाया है ऐसे में कैसे काम पूरा होगा? ज्यादातर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारिओं को वैसे भी उन कामो में रूचि नहीं होती जिसमे उन्हें कोई अतिरिक्त आमदनी न दिख रही हो| फर्जी रिपोर्टिंग और अन्क्देबजी में फासी उत्तर प्रदेश की प्रारंभिक शिक्षा दम तोड़ रही है|

टॉयलेट फ्लश के हैंडल से ज्यादा गंदे होते हैं मोबाइल

यह खबर पढ़ने के बाद शायद आपको अपना ही मोबाइल फोन उठाने का जी न करे । यकीन करना मुश्किल लगता है पर एक स्टडी से पता लगा है कि मोबाइ

ल हैंडसेट कीटाणुओं का बड़ा घर बनते जा रहे हैं। हालत यह है कि टॉयलट फ्लश के हैंडल से 18 गुना ज्यादा कीटाणु एक आम हैंडसेट में पाए जाते हैं।

इस नतीजे पर पहुंचने से पहले ब्रिटिश रिसर्चरों ने कई हैंडसेटों पर रिसर्च की। इनमें से एक चौथाई इतने गंदे पाए गए कि उनमें टीवीसी बैक्टीरिया स्वीकार्य स्तर से 10 गुना ज्यादा पाया गया। टीवीसी या टोटल वायबल काउंट यह बताता है कि किसी भी सैंपल में बैक्टीरिया, यीस्ट जैसे माइक्रो ऑर्गेनिजम कितनी मात्रा में हैं।

टीवीसी का ज्यादा लेवल इस बात का सबूत है कि व्यक्तिगत साफ-सफाई में भारी लापरवाही बरती जा रही है। यह स्थिति कीटाणुओं को पनपने का बड़ा मौका देती है.

रिसर्च के दौरान एक हैंडसेट में बैक्टीरिया की तादाद इतनी ज्यादा थी कि यह मोबाइल यूजर के पेट में भीषण दर्द का कारण बन सकता था। रिसर्चरों ने ‘विच?’ मैगजीन के लिए यह स्टडी की थी। 30 फोनों के सैंपलों से पता लगा कि ब्रिटेन में इस्तेमाल हो रहे 6.4 करोड़ मोबाइलों में से 1.4 करोड़ फोनों से यूजर की हेल्थ को नुकसान हो सकता है।

प्रेमिका के लिए जान देने को आमादा

फर्रुखाबाद|28july: प्रेमिका के द्वारा प्रेम का इजहार न किये जाने के गम में युवक अंचल ने जहर खाकर जान देने का असफल प्रयास किया.

थाना कमालगंज के मोहल्ला आजाद नगर निवासी स्व० रामसेवक तेली के २२ वर्षीय पुत्र अंचल ने सायं सल्फास खा लिया. भाभी लज्जावती उसे प्राथमिक अस्पताल ले गयी. वहां से अंचल को लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया.

बेहोशी की हालत में अंचल बडबडाता रहा कि मेरी प्रेमिका मुहब्बत को बुलाओ उसके बिना ज़िंदा नहीं रह पाऊंगा. विधवा लज्जावती ने बताया कि देवर पड़ोस में गुप्ता परिवार की बीए में पढ़ने वाली छात्रा से प्रेम करता है.

जब कि लड़की शराबी देवर को कतई नहीं चाहती है. देवर ने धमकी दी है कि आज तो तुमने बचा लिया अगर प्रेमिका ने शादी नहीं की तो किसी दिन जान दे ही दूंगा. अंचल को ग्लूकोज की बोतल हाँथ में मजनू की तरह अस्पताल में घूमते देखा गया.