Home Blog Page 5805

आशिक, किन्नर की भतीजी ले उड़ा

फर्रुखाबाद31july: मनचले किन्नर मुस्कान का आशिक उसकी भतीजी व लाखों रुपये लेकर उड़न छू हो गया. अब परेशान किन्नर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दर दर भटक राहा है. मुस्कान कोतवाली फर्रुखाबाद के पीछे मंदिर के पास रहता है.

उसने रिपोर्ट दर कराने के लिए इंस्पेक्टर क्रष्ण कुमार को आप बीती सुनाई. उसने बताया की वह तीसरी बार कोतवाली आया है. आज भी उसे शिकायती पत्र लिख कर लाने को कह कर टरका दिया गया. अनपढ़ होने के कारण वह शिकायती पत्र लिखवाने के लिए मुंशी से मिन्नतें करता रहा.

मुस्कान ने बताया की मैंने ५ बर्ष पूर्व बजरिया के युवक रजा जाटव को अपने पास रखकर पाला उसके पिटा टाउन हाल पर जूता गांठते है. राजा बीते दिनों मेरी भतीजी लक्ष्मी को लेकर गायब हो गया है. वह २ लाख के जेवर व ४ लाख की नगदी भी ले गया.

भतीजी फूल बेच कर गुजारा करती थी. भाई मधू स्मैक का नशा करने का आधी है. मुस्कान ने रोते हुए बताया कि राजा लक्ष्मी से राखी बंधवाता था. उसने बहन भाई के रिश्ते को कलंकित किया है.

बिजली ने कर दिया बर्बाद

फर्रुखाबाद31july: आज तडके बिजली का फाल्ट हो जाने से दो दुकानों में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया. फायर ब्रिगेड के जवानों ने दो गाड़ियों से छिडकाव कर आग पर काबू पाया.

नगर फतेहगढ़ में भोले पुर रेलवे क्रासिंग के पास गुप्ता प्रोवीजन स्टोर नवीन इलेक्ट्रोनिक की दुकाने पड़ोस में ही हैं. आज सुवह करीव ५ बजे शर्ट सर्किट होने से नवीन की दुकान में आग लग गई. देखते ही देखते दोनों दुकाने धू-धू कर जलने लगीं.

पड़ोसी शशिभूषण की सूचना पर कर्नल गंज निवासी नवीन तथा स्टेशन रोड नगला दीना निवासी पप्पू गुप्ता व उनके परिजन दौड़ते हुए दूकान पर पहुंचे. तब तक दुकानों का कीमती सामान जलकर राख हो चुका था.

बताया गया है की कीमती सामान होने के कारण नवीन का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. पप्पू गुप्ता का १ लाख से कम का नुकसान हुआ है. पीड़ित दुकानदार बर्बादी के लिए बिजली को कोसते रहे.

आधा भारत यहाँ रहता है

देश की संसद के मानसून सत्र में ४ दिन में ही देश के वाशिंदों के टैक्स की ६.५ करोड़ रुपये की रकम हंगामे की भेट चढ़ गयी| ये हंगामा महगाई के नाम पर हुआ| और महगाई का ये हंगामा उस गरीब जनता के नाम पर हुआ जिसके वोट से बारी बारी हंगामा करने वाले सत्ता की मलाई चाट चुके है| संसद के हंगामे की तस्वीर तो अपने खूब देखी होगी मगर जे एन आई आपको तजा तस्वीरे वो दिखा रहा है जिनके नाम पर हंगामा हुआ| इधर देश के संसद में हंगामा जारी था उधर जिसके लिए हंगामा था वो हंगामे से बेखबर जिन्दगी मौत से लड़ रहा था| एक नजर तस्वीरों के माध्यम से —- आधा भारत–

Real India Travelling
भारत की आधी आबादी ऐसे यात्रा करती करती है|
Real India Lives Here
आधे भारत के पास ऐसा आशियाना है|
Real Indian Childhood are away of facility
भारत के आधे बच्चे यहाँ हैं|
Real India Suffers of natural Flood
भारत का बाढ़ रहत कार्य|
Real India live in country side with no hope from Government
भारत में बाढ़ राहत के नाम का पैसा अधिकारी खाते हैं| जनता अपनी व्यवस्था स्वयम करती है| हरदोई जनपद में वर्ष जूलाई २०१० में गर्रा नदी की बाढ़ से प्रभावित भारत सडको के किनारे वक़्त काट रहा है|
जानते हैं भारत के बच्चे स्कूल टाइम में क्या कर रहे होते हैं जब देश की वातानूकूलित संसद में महगाई और गरीबी के लिए हंगामा हो रहा होता है| तस्वीरों में देखिये हरदोई जनपद में दोपहर को बारह बजे तपती धूप में काम करता भारत का भविष्य

खाकी को ५० टिकाओ, काम कराओ

फर्रुखाबाद|30july: जिले के थानों में बिना रिश्वत लिए छोटा सा भी काम कराना बेहद मुश्किल है. मोबाइल फोन का सिम, बैंक की पास बुक आदि का खो जाना एक आम समस्या हो गयी है.

जिसको पाने के लिए उसकी सूचना पुलिस को देना अनिवार्य है. जब भी ऐसे व्यक्ति थाने जाते हैं तो उनसे बिना झिझक सरकारी फीस की तरह ५० रुपये मांगे जाते हैं. जब कोई रुपयों के लिए जिरह करता है तो उससे कहा जाता है कि नोटरी का हलफनामा बनबाकर लाओ.

हालांकि हलफनामा माँगने का कोई नियम नहीं है. झंझटों से बचने के लिए लोग बुझे मन से ५० रुपये दे देते हैं. जानकार लोग प्रार्थना पात्र के साथ ही ५० रूपये देते हैं.

अच्छी कमाई होने के कारण बहुत से शातिर मुंशी प्रार्थना पत्र पर मोहर ठोंक कर चिड़िया बना देते हैं और मूल कापी को फाड़कर फेंक देते हैं. जबकि प्रार्थना पत्र का जीडी में दाखिला कर रिसीविंग स्थान पर जीडी न० दर्ज करना चाहिए.

बहन नीतू की खो गयी बैंक पास बुक की सूचना देने आज जब कुटरा कालोनी निवासी छात्र सुशील जातव फतेहगढ़ कोतवाली गया तो मुंशी ने उससे ५० रुपये मांगे. छात्र ने इन्स्पेक्टर बीके मिश्रा से शिकायत की तो उन्होंने स्वयं प्रार्थना पत्र को रिसीव करके मुंशी की फजीहत बचाई. प्रार्थना पत्र पर मोहर लगाते समय रिश्वत माँगने वाले मुंशी का चेहरा देखने लायक था.

लुप्त होने की कगार पर चहकते पड़ोसी

बढ़ता पॉल्युशन, कटते पेड़ और लोगों की अनदेखी के चलते शहर में कुछ पक्षी और छोटे जीव लुप्त होने की कगार पर पहुंच गए हैं। पहले खुशनुमा मौसम होते ही कोयल की आवाज गूंजने लगती थी, लेकिन अब इसे सुनने के लिए कान तरस जाते हैं।

एक्सपर्ट्स के अनुसार इन चहकते पड़ोसियों के लुप्त होने की वजह रहने की जगह का न होना है। शहर का विस्तार होने के कारण पेड़ कट गए हैं जिनमें ये परिंदे घोसले बनाते थे। ब्रीडिंग के लिए उन्हें जो माहौल चाहिए, वह अब शहर में नहीं बचा है इसलिए इनकी संख्या तेजी से कम होती जा रही है।

हजारों थे गिद्ध – एक समय था जब शहर में हजारों की संख्या में गिद्ध हुआ करते थे, लेकिन अब वे भी कम ही नजर आ रहे हैं। बॉम्बे नेचरल हिस्ट्री सोसायटी की रिपोर्ट के अनुसार पूरे भारत में पहले गिद्धों की संख्या 10 लाख थी, जो अब घटकर मात्र 10 हजार रह गई है। ये उन स्थानों के आंकड़े हैं जहां इन्हें संरक्षित किया गया है। इंदौर में इनकी संख्या अंगुलियों पर गिनी जा सकती है।

20 सालों से गिद्धों को बचाने के लिए काम कर रहे किशनलाल पुरोहित बताते हैं आजकल ज्यादा दूध के लिए मवेशियों को कई तरह के इंजेक्शन लगाए जाते हैं। लंबे समय में वे मवेशियों के शरीर में इकट्ठा होते रहते हैं। जब मवेशी मरते हैं और गिद्ध उन्हें खाते हैं तो इससे उनके शरीर में भी जहर पहुंचता है। यही उनकी मौत का कारण बनता है।

न कौए बचे न कोयल- बर्ड वॉचर दिनेश कोठारी कहते हैं गोरैया, गिलहरी, गिद्ध, बाज पिछले कुछ सालों में काफी कम हुए हैं। इसकी वजह पेड़ों का कटना है। दूसरी वजह है फलदार पेड़ों का कम होना। दिनेश कहते हैं हॉन बिल बर्ड,कपासी (ब्लेड शोल्डर काइट),शिक्रा, मैक पाइल रॉबिन आदि पेड़ों में होल बनाकर रहते हैं।

पीपल, चंदन जैसे पेड़ खत्म होने से अब ये पक्षी अपना घरौंदा नहीं बना पा रहे हैं। घने पेड़ों की कमी की वजह से गिलहरी भी कम हो रही है। बर्ड वॉचर कौस्तुभ ऋषि कहते हैं कोयल हमेशा कौए के घोसले में ही अंडे देती है, क्योंकि कौवा ऊंचे पेड़ों पर घोसला बनाते हैं जो सुरक्षा के लिहाज से ठीक होते हैं। अब शहर में ऐसे पेड़ रहे ही नहीं।

कम होने की वजह

फूड चेन खत्म होना
पेड़ों का कटना, खाने की कमी
सुरक्षा का अभाव, बढ़ता पॉल्युशन
ब्रीडिंग का माहौल न मिलना

कैसे बचाएं

अधिक से अधिक पौधे लगाएं
पेड़ों को ट्रांसप्लांट करें
फलदार पेड़ लगाएं
बर्ड हाउस या अन्य माध्यम से इन्हें आश्रय दें
प्रकृति को पॉल्यूशन से बचाएं
दाना-पानी की व्यवस्था करें

फीस न मिलने पर शिक्षक ने दिखाई हैवानियत

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक टीचर की हैवानियत सामने आई है। प्राप्त खबर के अनुसार टीचर और स्कूल प्रशासन से तंग आकर एक मासूम लड़की ने मौत को गले लगा लिया।

लड़की ने आखिरकार आत्महत्या क्यों की, जब इस बात का खुलासा हुआ तो लोगों के पैरों तले जमीन ही खिसक गई। हुआ यह कि एक प्राइवेट स्कूल में समय पर फीस न जमा कर पाने के कारण तीसरी क्लास में पढ़ने वाली १३ वर्षीय छात्रा को टीचर ने टॉयलट साफ करने का फरमान सुना दिया। इतना ही नहीं लड़की को पूरी क्लास के सामने हैवान टीचर ने कुर्सी पर खड़ा कर दिया।

बस इसी बात से अपमानित लड़की ने घर आकर आत्महत्या कर ली। इस खबर के बाद सहारनपुर सहित आस-पास के स्कूलों में टीचर की हैवानियत की चर्चा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सहारनपुर के एसएसपी ने जांच के आदेश दे दिए हैं, इसके साथ ही टीचर को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है।

राहुल की मार से परेशान होकर डिंपी ने घर छोड़ा

टीवी शो राहुल दुल्हनिया ले जाएगा के माध्‍यम से राहुल की पत्‍नी बनी डिंपी गांगुली घरेलू हिंसा की शिकार हो गई हैं। यह हिंसा कोई और नहीं बल्कि उनके पति राहुल कर रहे हैं। वह डिंपी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताडि़त करते हैं। डिंपी ने कहा है कि रोज रोज के मारपीट से तंग आकर वह राहुल का घर छोड़ दी हैं।

डिंपी ने बताया कि गुरुवार को आधी रात में मेरे फोन पर एसएमएस आने के बाद राहुल भड़क गए और मेरे साथ मारपीट करने लगे। मेरे सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोट लगी है। पिटाई से नीले निशान भी पड़ गए हैं। राहुल से झगड़े के बाद मैंने अपने एक दोस्त को फोन किया और सारी घटना बताई। वह मुझे लेने आ गया। इसी दौरान मेरे पिता भी मुंबई पहुंच गए। पिता के साथ डिंपी राहुल के घर गई तथा अपना सुटकेस पैक किया। उनका कहना है कि सुबह चार बजे मैंने राहुल का घर छोड़ दिया।

डिंपी कहती हैं कि सैकंड इयर की परीक्षा देने के लिए उनका बार-बार कोलकाता जाना राहुल महाजन को पसंद नहीं था। डिंपी का कहना है कि जब वह गुस्‍से में होता है तो मारपीट शुरू कर देता है। पिछली बार जब उसने मुझपर हाथ उठाया था तो मैं राहुल की मां को बुलाई थी। इस बात से भी वह गुस्‍सा था कि मां को इस घटना के बारे में क्‍यों बताया। डिंपी कहती है कि यूं तो वह एक अच्‍छा आदमी है लेकिन गुस्‍से में वह नियंत्रण खो देता है। एक बार तो वह गुस्‍से में पिस्‍तौल दिखाकर मुझे धमकी दी थी।

गौरतलब है कि श्रवेता से पहली शादी टूटने के बाद राहुल महाजन ने एक टीवी प्रोग्राम के जरिए मॉडल डिंपी गांगुली को अपनी दुल्हनिया चुना था। शुरु में तो दोनों का रिश्ता ठीक-ठाक चला लेकिन बताया जा रहा है कि पिछले एक महीने से दोनों में तनाव काफी बढ़ गया था। डिंपी ने राहुल के रिश्‍तेदारों तथा दोस्‍तों से इस मामले को सुलझाने के लिए मदद मांगी थी।

दोहरे हत्याकांड का शूटर वव्वन गिरफ्तार

फर्रुखाबाद|30july: कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने आज सुबह कानपुर रीजेंसी अस्पताल से दोहरे हत्याकांड के आरोपी वव्वन उर्फ़ अमित दुबे को गिरफ्तार कर लिया.

अदालत ने वव्वन को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. मुकद्दमे के विवेचक विजय कुमार मिश्र इन्स्पेक्टर को वव्वन से पूंछ-तांछ में महत्वपूर्ण जानकारियाँ मिली हैं.

श्री मिश्र ने बताया कि वव्वन व् अनुपम के नाम रिवाल्वर रायफल व् दव्वन के नाम बन्दूक व् रायफल के लाईसेंस बताये गए. वव्वन ने बताया है कि भाई अनुपम दुबे ने मेरे नाम लाईसेंस कहाँ से बनबाकर किस दुकान से खरीदे हैं इस बात की जानकारी नहीं है. लाईसेंस व् असलाह भाई अनुपम के पास ही हैं.

आरोपी मामा का नाम सुभाष मिश्रा उर्फ़ नेता उर्फ़ रायफल वाले है. वह मैनपुरी थाना ऐलायू के ग्राम मेरापुर गुजराती के रहने वाले हैं. उनके पास लायेसेंसी रायफल है.

मालूम हो कि हांथीखाना निवासी चन्दन शर्मा ने २९ जून को अपने भाई रज्जन व विनय शर्मा की ह्त्या के मामले में वव्वन, अजय जाटव, पप्पू सिंह व् कल्लू मिश्रा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने उसी दिन पप्पू व् अजय को पकड़ लिया था.

गोली लगने से वव्वन भी घायल हुए थे. जिनका कानपुर रीजेंसी में पुलिस की निगरानी में इलाज चल रहा था. अनुपम व् दव्वन की गिरफ्तारी पर ५,५ हजार रुपये का इनाम घोषित कर चन्दन को सुरक्षा के लिए गनर दे दिया गया है.

चोरी कर दलित महिला के कुंडल नोचे

फर्रुखाबाद30july: शहर कोतवाली पुलिस ने चोरी के वाद जेवरात लूट के शिकार पीड़ित दलित परिवार को न्याय देने के वजाय टरका दिया. आवास विकास कालोनी ६/१५८ में किराये पर रहने वाला रामराज जाटव पत्नी ज्ञान श्री भाई शिवमंगल व वच्चो के साथ बीती देर रात कोतवाली में न्याय पाने के लिए डटा रहा.

पंचर जोड़ कर गुजारा करने वाले रामराज ने वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिवशंकर शुक्ला को बताया कि वह रात छत पर सो रहा था. पड़ोस में रहने वाला रिंकू यादव कमरे से रसोई गैस सिलेंडर व तोडिया मोवाइल फोन व् १२०० रूपए निकाल ले गया.

इस बात की चौकी पुलिस से शिकायत करने पर रिंकू के भाई पिंटू माँ बाप आदि ने घर में घुस कर मारपीट की. तथा पत्नी के कुंडल नोच लिए पुलिस ने उसकी बात को गंभीरता से न लेकर मखौल वनाया.

जहर खाने पर अमादा पीड़ित बसपा नेता

फर्रुखाबाद30july: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मायाबती के शासन काल में कानून व्यवस्था की पोल खुल गयी है. उनकी ही पार्टी के नेता लईक अहमद राईन ने न्याय न मिलाने के कारण जान देने की चेतावनी पुलिस को दी है.

नगर के मोहल्ला घोडा नखास निवासी बसपा सभासद महरुन्निशा के पुत्र बसपा नेता लईक राईन पर बीते माह जान लेवा हमला किया गया था. इसी मुकद्दमे के गवाह हमजा अंसारी पर बीती रात उस समय जान लेवा हमला किया गया जब वह अपने ही चबूतरे पर बैठे थे.

गवाह बनने की रंजिश में हमजा को पीट पीट कर अधमरा कर दिया. लईक हमजा को लेकर कोतवाली पहुंचे. इसंपेक्टर क्रष्ण कुमार के द्वारा एनसीआर दर्ज करने की बात कहे जाने पर लईक का उनसे विवाद हुआ. इन्स्पेक्टर के चले जाने पर पुलिस ने बिना तहरीर दिए हमजा का इलाज कराये जाने में बिलम्ब किया.

तभी लईक ने एसएसआई शिवशंकर शुक्ला से नाराजगी जाहिर करते हुए जहर खा लेने की बात की उन्होंने आरोप लगाया कि व्यापारी नेता मुजफ्फर हुसैन रहमानी रुपयों की दम पर अपने पालतू गुंडों से मेरे गवाह पर हमला करवाया है. पिकेट ड्यूटी के नाम पर पुलिस उनके घर पर ठहरती है. हमजा ने करम व उसकी पत्नी मुन्नी बेगम तथा पुत्र आमिर, दिलशाद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की तहरीर दी जिसे पुलिस ने दर्ज नहीं किया.

रात २ बजे पुलिस ने अस्पताल में बेहोश हमजा का अगूंठा लगवाकर मनमाने ढंग से आमिर व दिलशाद के विरुद्ध ३२३, ५०४, ५०६, के तहत एनसीआर दर्ज कर ली. जब कि उसके ऊपर चाकू से भी हमला किया गया. आमिर पर ७ तथा दिलशाद पर १० मुकद्दमे हैं. पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है. अदालत ने वारंट जारी कर दिया है.

मुजफ्फर हुसैन रहमानी ने कि लईक, आमिर, नौसाद गुंडे है. उनसे मेरा कोई सरोकार नहीं है. उन्हें जेल जाना चाहिए.