Home Blog Page 5722

भाजपा को भ्रष्ट घोटालेबाज सरकार के दफन होने की शंका

फर्रुखाबाद(10 january )|| भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनोज मिश्र ने आज यहाँ आशंका व्यक्त की कि किसी भी समय भ्रष्टाचार एवं घोटालेबाजी के कारण राजग सरकार दफ़न हो सकती है| ऐसी स्थित में मध्यावती चुनाव होना तय है|

श्री मिश्र भाजपा के जिलामंत्री डॉ प्रभात अवस्थी के आवास पर पत्रकारों से रूबरू हुए| उन्होंने आदर्श सोसाईटी एवं २जी स्पेक्ट्रम में भ्रष्टाचार एवं कामनवेल्थ गेम्स में करोंडो के घोटाले में कांग्रेस सरकार के मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों के शामिल होने का आरोप लगाया|

देश में बढ़ती महंगाई पर चिंता व्यक्त करते हुए श्री मिश्र ने कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचार एवं घोटालेबाजी की पोल खोलने एवं जनता को जागरूख रहने के लिए देशव्यापी अभियान छेड़ दिया है| पूरे देश में रैलियों के माध्यम से राजग सरकार के कारनामे बताये जा रहे हैं|

श्री मिश्र ने बताया कि ६ जनवरी को भाजपा की कानपुर में विशाल रैली होगी| उन्होने पार्टी के गाँव चलो अभियान की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सूबे की मुख्यमंत्री अपने जन्म दिन के स्वागत की तैयारी में सजावट के नाम पर सरकारी खजाने को लुटा रही हैं और भीषण सर्दी के कारण सैकड़ों गरीब लोग दम तोड़ चुके हैं| ऐसे आयेदिन मरने वाले लोगों की मुख्यमंत्री को कतई चिंता नहीं है|

वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा कार्य समिति सदस्य विमल कटियार, डॉ प्रभात अवस्थी, सुधांशु दत्त द्विवेदी एडवोकेट, गोविन्द सिंह राठौर मौजूद रहे|

समाजवादी पार्टी में सन्नू की टिकट का विरोध

फर्रुखाबाद:( 10 january )| समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता इस बात के लिए लामबंद हो गये हैं कि आलू आढ़ती अजय गंगवार सन्नू को किसी भी कीमत पर सदर विधान सभा क्षेत्र से टिकट न दी जाये|

समाजवादी पार्टी महानगर की बैठक नगर अध्यक्ष चाँद मोहम्मद खां की पहल पर हुई| बैठक में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से कहा कि सदर विधान सभा क्षेत्र से जुझारू एवं संघर्षशील नेता विश्वास गुप्ता को ही प्रत्याशी बनाया जाये| आलू आढ़ती अजय गंगवार सन्नू की ओर इशारा करते हुए कहा गया कि बाहरी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जायेगा|

पूर्व महानागर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने उत्तेजित साथियों को शांत करते हुए कहा कि पार्टी मुखिया सोंच समझकर ही जिसे प्रत्याशी घोषित करेंगें सभी लोग मिलकर उसे चुनाव जिताएंगें| उन्होंने कहा कि बसपा ने जिस तरह वोटरों को खरीदकर एमएलसी व जिला पंचायत अध्यक्ष बनाए हैं उसी तरह नगर पालिका के चेयरमैन बनाने के लिए क़ानून बनाना चाहती है|

सपा नेताओं ने कहा कि यदि सरकार इस तरह का क़ानून लायेगी तो उसका डटकर विरोध किया जायेगा| जिला प्रभारी विक्रांत अवस्थी की संस्तुति पर चाँद मोहम्मद खां ने डब्बू मिश्रा को समाजवादी ब्राहमण सभा का नगर उपाध्यक्ष मनोनीति किया| बैठक में संजय चावला, रवि पाण्डेय आदि मौजूद रहे|

विश्व हिन्दी दिवस: युवा मन की भाषा है हिंदी

हिंदी को वैश्विक करना मुख्य उद्देश्य

विश्व हिन्दी दिवस हर साल 10 जनवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विश्व में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए जागरुकता लाना है। विदेशों स्थित भारत के दूतावास इस दिन को विशेष रूप से मनाते हैं। इसे अन्तरराष्ट्रीय भाषा के रूप में विकसित करने और विश्व हिन्दी सम्मेलनों के आयोजन को संस्थागत व्यवस्था प्रदान करने के उद्देश्य से विश्व हिन्दी सचिवालय की स्थापना का निर्णय लिया गया।

इसकी संकल्पना 1975 में नागपुर में आयोजित पहले विश्व हिन्दी सम्मेलन के दौरान की गई जब मॉरीशस के तत्कालीन प्रधानमंत्री सर शिव सागर रामगुलाम ने मॉरीशस में विश्व हिन्दी सचिवालय स्थापित करने का प्रस्ताव किया।

भारत में 54 करोड़ लोग हैं हिंदीभाषी

भारत में 54 करोड़ और विश्व के अन्य देशों में 2 करोड़ लोग हिंदीभाषी हैं। नेपाल में 80 लाख, दक्षिण अफ्रीका में 8.90 लाख, मारिशस में 6.85 लाख, संयुक्त राज्य अमेरिका में 3.17 लाख, यमन में 2.33 लाख, युगांडा में 1.47 लाख, जर्मनी में 0.30 लाख, न्यूजीलैंड में 0.20 लाख व सिंगापुर में 0.05 लाख लोग हिंदी बोलते हैं। यूके और यूएई में भी बड़ी संख्या में हिंदीभाषी लोग निवास करते हैं। विश्व की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में हिंदी का स्थान दूसरा है।

हिन्दी : आंकड़ों की नजर से

एक अनुमान के अनुसार 2050 तक हिन्दी बोलने वालों की संख्या 2 बिलियन पार कर जाएगी। इसके पीछे कई कारण हैं। मसलन, भारत की जनसंख्या 1.6 बिलियन के पार होगी। इनमें से 95 फीसदी जनसंख्या हिन्दी बोलने वालों की होगी। 50 फीसदी की मौलिक भाषा होगी और 45 फीसदी की द्वितीय भाषा होगी। इसी तरह पाकिस्तान व बांग्लादेश की कुल जनसंख्या 600 मिलियन से ज्यादा होगी। इनमे से 5 फीसदी की मौलिक व 75 फीसदी की द्वितीय भाषा होगी। इस तरह भारतीय उपमहाद्वीप में हिंदी (उर्दू) बोलने वालों की संख्या 1.9 बिलियन के आसपास होगी।

जनक्रांति पार्टी से मुकेश व डॉ अनीता लड़ेंगी चुनाव

फर्रुखाबाद( 10 january ): जनक्रांति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश राजपूत व जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव हारने वाली डॉ अनीता यादव चुनाव लड़ेंगीं|

ठंडी सड़क स्थित आवास पर मुकेश राजपूत ने पत्रकार वार्ता में कहा कि वह भोजपुर विधान सभा क्षेत्र ( मोहम्दाबाद ) से विधान सभा चुनाव लड़ने के उम्मीदवार हैं| उन्होंने बताया कि अम्रतपुर विधान सभा क्षेत्र से डॉ अनीता यादव तथा कायमगंज सुरक्षित क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पवन गौतम व मुन्नी भारती ने दावेदारी की है|

श्री राजपूत ने सदर विधान सभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के पत्ते नहीं खोले| उन्होंने बताया कि पार्टी प्रदेश की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी| चुनाव लड़ने वाले लोग २५ फरवरी तक आवेदन कर दें| आवेदक जिले का ही मूल निवासी होना चाहिए| अपराधियों के आवेदन पर विचार नहीं किया जायेगा| ३० जनवरी को पार्टी की बैठक में प्रत्याशियों का पैनल तैयार किया जायेगा|

उन्होंने बताया कि पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह व पार्टी अध्यक्ष राजू भैया ७ फरवरी को कानपुर मंडल के प्रत्याशियों के साथ इटावा में बैठक करेंगें| संभव है कि उसी दिन प्रत्याशियों की घोषणा भी कर दी जाये|

उन्होंने राहुल गांधी व दिगविजय सिंह के भारतीय होने पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि भगवा आतंकवाद शब्द गाली जैसा लगता है| जबकि भगवा रंग हिन्दुओं की आस्था का प्रतीक रंग है| उन्होंने मतदाता सूची में ४० प्रतिशत वोटों की गड़बडी होने का आरोप लगाते हुए सुधार किये जाने तथा अलाव जलाये जाने की मांग की|

वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कटियार, महामंत्री डॉ ज्ञानेंद्र सिंह शाक्य, पवन गौतम, सूरज श्रीवास्तव व दीना राजपूत मौजूद रहे|

रायफल से खिलबाड़ में छात्र भाईयों को लगी गोली

फर्रुखाबाद( 10 january ): यह कहावत सही है कि असलाह किसी के साथ भी रियायत नहीं करता है| ज़रा सी भी चूक हो जाने पर असलहे से निकली गोली से किसी की मौत भी हो सकती है| इसी लिए असलाह को सुरक्षित व सावधानी से रखे जाने की हिदायत दी जाती है|

रायफल से खिलबाड़ करना दो छात्र भाईयों को काफी महँगा पड़ा| नगर के मोहल्ला रेट्गंज में किराए पर रहने वाले सेना के हवलदार छोटे भैया के जुड़वां १२ वर्षीय बेटे अमित व सुमित गोली लगने से घायल हो गए| उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| पेट में आर-पार गोली निकल जाने के कारण अमित की हालत गंभीर है| एक बोतल खून चढ़ जाने पर और खून के लिए इन्तजार होता रहा|

सुमित के हाँथ में गोली लगी है| छोटेभैया ४,५ दिन पूर्व ही छुट्टी पर आये थे व अपने दोनों बच्चों को लेकर पड़ोसी जिला हरदोई थाना लोनार के गाँव मुगलापुर में पिता बंशीलाल व माँ सत्यवती से मिलने गए थे| दोनों बच्चे पिता की लायेसेंसी रायफल के साथ खिलबाड़ कर रहे थे, अचानक चली गोली से दोनों घायल हो गए|

घायल सुमित व उनकी माँ मायावती घटना से इतने गहरे सदमे में चले गए कि बारदात के बारे में कुछ भी नहीं बता सके| सुमित तो अपने स्कूल का नाम व क्लास तक नहीं बता पाया| बताया गया कि दोनों बच्चे सेंट एंथोनी स्कूल कक्षा २ में पढ़ते हैं| हवलदार अपने बेटे के लिए खून की व्यवस्था में लगे रहे|

सपने में पता चला हत्यारे का: पुरोहित को गोली मारी

फर्रुखाबाद( 10 january ): भाई को मार डालने की रंजिश में आज सुबह दिन दहाड़े पुरोहित को गोली मार कर घायल कर दिया गया|

यह सनसनी खेज घटना थाना नवाबगंज के ग्राम नगला दमू में प्रातः १० बजे हुई| ५० वर्षीय पुरोहित प्रभाकर दीक्षित अपने खेत में आलू खोद रहे थे, उसी समय वहां गाँव के ब्रजेश व देवेश ने पुरोहित को घेर लिया| ब्रजेश ने ३१५ वोर के तमंचे से उनके गोली मारी सामने कंधे के निकट लगी गोली पार निकल जाने से पुरोहित घायल हो गए हमलावर पुरोहित को मरा समझ कर गाँव से भाग गए|

घायल पुरोहित को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया सीओ बीके शर्मा ने घायल के हालचाल लेकर घटना की जानकारी की| पुरोहित के परिजनों ने बताया कि पुरोहित गाँव के कल्लू यादव के नलकूप से खेत की सिचाई कर उसके पास उठते बैठते थे| हमलावरों ने उनको कल्लू के पास बैठने से मना किया था, इसी रंजिश में गोली मारी गई|

अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| श्री मिश्र ने बताया कि ब्रजेश व उसके भाई देवेश ने ही गोली मारी है| इन हमलावरों के भाई राजीव की करीब १ वर्ष पूर्व नशे के दौरान छत से गिरकर मौत हो गई थी| ब्रजेश को सपने में उसके भाई राजीव ने बताया कि प्रभाकर ने धक्का देकर मार डाला है|

मध्यावधि चुनाव कभी भी: आडवाणी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को मध्यावधि चुनाव की आहट सुनाई पड़ रही है.

उन्होंने सम्भावना जताई है कि देश में कभी भी मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं को इसके लिए तैयार रहना चाहिए.

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार को घेरने के साथ ही उन्होंने पार्टी नेताओं को अपनी छवि सुधारने की नसीहत दी ताकि कोई उन पर ऊंगली न उठाए.

पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के अंतिम दिन अपने समापन सम्बोधन में आडवाणी ने कहा, मैं कहना चाहूंगा कि वर्ष-2010 स्वतंत्र भारत के इतिहास का निर्णायक मोड़ साबित होगा.

हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम भ्रष्टाचार व घोटालों के मुद्दों पर खुद को केंद्रित करते हुए 2014 के चुनाव में जाएं और उसे जीतना लक्ष्य बनाएं.

उन्होंने कहा कि वैसे तो लोकसभा चुनाव 2014 में होने हैं लेकिन देश में जिस तरह के राजनीतिक हालात हैं उससे लगता है कि कभी भी देश में मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं.

आडवाणी ने कहा, हमारे समक्ष सबसे बड़ी चुनौती अपनी छवि साफ-सुथरी रखने की है ताकि हम जनता के बीच उनका समर्थन मांगने जाएं तो कोई हम पर ऊंगली ने उठाए.

बाद में कार्यकारिणी के समापन पर आयोजित एक रैली को सम्बोधित करते हुए आडवाणी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर जमकर हमले किए।
आडवाणी ने कहा, सोनिया के इतालवी व्यवसायी ओत्तावियो क्वोत्रोच्चि से करीबी सम्बंध थे.

उसका सोनिया के घर आना जाना था.

मैं हालांकि किसी पर कोई आरोप नहीं लगा रहा लेकिन देश की जनता को यह जानने का हक है क्योंकि बोफोर्स प्रकरण से देश की छवि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धूमिल हुई है.

उन्होंने कहा कि बोफोर्स मामले में क्वोत्रोच्चि ने दलाली ली, इसे आयकर न्यायाधिकरण भी कह चुका है, जबकि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) इस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है.

आडवाणी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से अपील करते हैं कि वे या तो इसका विरोध करें या फिर इस मामले की आगे जांच कराएं.

विदेशों में जमा काले धन के मुद्दे पर भी आडवाणी ने कांग्रेस पर जमकर हमला.

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उन्होंने असम की कांग्रेस सरकार को भी कटघरे में खड़ा किया.

बलात्कार का आरोपी विधायक उच्च न्यायालय पहुंचा

नरैनी|| विधायक पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी सीबीसीआईडी की जांच पूरी होते ही अपने बचाव में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की शरण चले गए हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि वह ‘अधिवक्ताओं से कानूनी सलाह ले रहे हैं।’

विधायक ने हालांकि बीते दिन कहा कि ‘वह इलाहाबाद इलाज कराने आए हैं।’

ज्ञात हो कि गत 15 दिसम्बर से जेल में बंद शहबाजपुर गांव की एक लड़की ने उन पर बंधक बनाकर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया था। शासन के आदेश पर सीबीसीआईडी की टीम ने इस मामले की पांच दिन तक जांच-पड़ताल की।

इस दौरान पीड़िता से तीन बार व आरोपी विधायक से दो बार पूछताछ की गई। समझा जाता है कि जांच अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। इस संबंध में प्रमुख सचिव (गृह) भी शीघ्र दौरा कर सकते हैं।

बसपा के क्षेत्रीय संयोजक समरजीत दोहरे ने पार्टी की मंडलीय बैठक में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को विधायक से न मिलने का आदेश दिया। आरोपी विधायक पार्टी से पहले ही निलम्बित किए जा चुके हैं।

मोबाइल के लिए दोस्त के चाकू घोंपा

आजमगढ़|| उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में कक्षा 8 के एक छात्र के ऊपर दोस्त का मोबाइल हासिल करने के लिए उसकी हत्या का आरोप है। आरोपी छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक मामला जिले के पारा गांव का है। गांव के महंत शिवदास उदासीन पूर्व माध्यमिक विद्यालय के 16 साल के रमेश (बदला हुआ नाम) ने अपने सहपाठी शैलेन्द्र (बदला हुआ नाम) पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गत 6 जनवरी को गांव के पास से शैलेन्द्र का शव बरामद किया।

जांच के दौरान पता चला कि रमेश को शैलेन्द्र के साथ आखिरी बार देखा गया था। इस आधार पर पुलिस ने रविवार शाम को रमेश से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान रमेश ने अपना जूर्म कबूल करते हुए बताया कि वह शैलेन्द्र का मोबाइल फोन लेना चाहता था क्योंकि उसमें फिल्मी गाने थे, इसीलिए उसने उसकी हत्या की।

तिवारी ने बताया कि आरोपी छात्र की निशानदेही पर हत्या के दौरान प्रयोग किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी किशोर है इसलिए उसे सोमवार को किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक रमेश ने शैलेन्द्र को उसके घर से बातचीत के बहाने बुलाया और गांव के बाहर घनी झाड़ियों में ले जाकर उसकी हत्या कर दी।

…ऐसा हुआ तो भारत बनेगा विकसित राष्ट्र

यूं तो भारत तेजी से तरक्की कर रहा है, लेकिन आज भी इसकी गिनती पूरी तरह विकसित राष्ट्र के तौर पर नहीं होती है। लेकिन अब देश के जाने माने बिजनेस चैंबर एसोचैम ने 5 सूत्री एजेंडा तैयार किया है, जिसपर चलकर भारत विकासित देश बन सकता है। इस ऐजेंडा के मुताबिक भारत को सबसे पहले पूर्ण साक्षरता पर ध्यान देने की जरूरत है।

क्योंकि आज भी देश की एक बड़ी आबादी साक्षर नहीं है। चैंबर का दूसरा ऐजेंडा है सुशासन। इसके साथ ही चैंबर का यह भी कहना है कि सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने की भी जरूरत है। इसके अलावा चैंबर का यह भी कहना है कि विकसित देश बनने के लिए भारत को सूचना एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र के विकास के साथ मजबूत बुनियादी ढांचे की जरूरत भी होगी।

सरकार को दिए पांच सूत्रीय सुझावों में एसोचैम ने कहा है कि देश में 100 प्रतिशत साक्षरता हासिल करने की दिशा में केंद्र को और ठोस कदम उठाने चाहिए। फिलहाल, भारत में साक्षरता की दर औसतन 64 प्रतिशत है। व्यावसायिक शिक्षा व प्रशिक्षण के सहारे युवाओं में रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा पर जोर देना चाहिए। चैंबर के अनुसार पूंजी आधारित उत्पादन के मुकाबले श्रम आधारित उत्पादन पर ज्यादा जोर देने की जरूरत है।

चैंबर को पूरी उम्मीद है कि अगर सरकार उसके इस एजेंडे को अमल में लाती है और इसमें सुझाए गए लक्ष्यों को हासिल कर लिया जाता है तो देश जल्दी ही विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में गिना जाने लगेगा।