Home Blog Page 5721

मांगों को लेकर BSNL इम्पलाईज यूनियन का प्रदर्शन

फर्रुखाबाद: वेतन आदि की मांगों को लेकर भारत संचार निगम इम्पलाईज यूनियन फर्रुखाबाद के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया|

राम औतार गंगवार की अगुवाई में यूनियन के जिला सचिव एमसी अवस्थी, कोषाध्यक्ष राम निवास गंगवार, सहायक सचिव पीके गंगवार, संगठन मंत्री हीरालाल, ब्रज किशोर, हरीराम, रामनाथ, राम प्रकाश, राजू, अनिल शर्मा, पी सिंह, सुशील सक्सेना, गजेन्द्र सिंह आदि कर्मचारियों ने BSNL कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना दिया|

कर्मचारियों ने मांगों को लेकर नारेवाजी की, मांगों में नया स्केल MG -12 लागू किये जाने, १ जनवरी २००२ के बाद की नियुक्तियों पर वेतन में कटौती न किये जाने, नॉन एक्ज्यूकेटिव कर्मचारियों की प्रमोशन पालिसी शीघ्र लागू किये जाने, ७८.२ % डीप, २०१०-११ का पीएलआई का शीघ्र ही भुगतान किये जाने की मांग की गयी|

मकर संक्रांति पर तिल-गुड़ ही क्यों खाते हैं ?

भारत को त्योहारों का देश कहा जाता है। त्योहारों की बात हो और मिठाई न हो ऐसा तो हो नहीं सकता।

हर त्योहार पर विशेष पकवान बनाने व खाने की परंपराएं भी हमारे यहां प्रचलित हैं। मकर संक्रांति के अवसर पर विशेष रूप से तिल व गुड़ के पकवान बनाने व खाने की परंपरा है। कहीं तिल व गुड़ के स्वादिष्ट लड्डू बनाए जाते हैं तो कहीं चक्की बनाकर तिल व गुड़ का इनका सेवन किया जाता है। तिल व गुड़ की गजक भी लोगों को खूब भाती है। मकर संक्रांति के पर्व पर तिल व गुड़ का सेवन करने के पीछे भी वैज्ञानिक आधार है।

सर्दी के मौसम में जब शरीर को गर्मी की आवश्यकता होती है तब तिल व गुड़ के व्यंजन यह काम बखूबी करते हैं। तिल में तेल की प्रचुरता रहती है जिसका सेवन करने से हमारे शरीर में पर्याप्त मात्रा में तेल पहुंचता है जो हमारे शरीर को गर्माहट देता है।

इसी प्रकार गुड़ की तासीर भी गर्म होती है। तिल व गुड़ को मिलाकर जो व्यंजन बनाए जाते हैं वह सर्दी के मौसम में हमारे शरीर में आवश्यक गर्मी पहुंचाते हैं। यही कारण है कि मकर संक्रांति के अवसर पर तिल व गुड़ के व्यंजन प्रमुखता से खाए जाते हैं।

कोहरे की सत्ता कमजोर, भास्कर जी की दावेदारी

फर्रुखाबाद: आज भास्कर जी के खिलने से कोहरे की सत्ता कमजोर हो गई है, लेकिन इसके बावजूद भी लोग सर्दी से परेशान रहे। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक सर्द हवाओं का दौर जारी रहेगा।
आईएमडी के मुताबिक मंगलवार तड़के न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के इर्द-गिर्द रहने का अनुमान है।

आईएमडी के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सुबह हल्का कोहरा था, जो जल्दी ही साफ हो गया। अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में सर्द हवाएं जारी रहेंगी जबकि 13-14 जनवरी के आसपास हल्की बारिश की सम्भावना है।”

समूचे उत्तर प्रदेश में शीतलहर का कहर लगातार जारी है। शीतलहर से प्रदेश में मरने वालों की संख्या 90 हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान उरई और इटावा प्रदेश में सबसे सर्द स्थान रहे, जहां न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से करीब पांच डिग्री कम है।

इसके अलावा आगरा का न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 5.7 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी का चार डिग्री सेल्सियस और राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ में राहत आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक सर्दी की वजह से अब तक कुल 90 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश का गौरव: लाल बहादुर शास्त्री की पुण्‍यतिथि आज

नई दिल्‍ली|| सादा जीवन, उच्‍च विचार’ को अपने जीवन में आत्‍मसात करने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्‍त्री का रुख देश की सुरक्षा को लेकर काफी आक्रामक रहा। 1965 में भारत में परमाणु कार्यक्रम की नींव रखने वाले शास्‍त्री ने विपक्ष और सरकार के भीतर काफी विरोध के बावजूद भारतीय परमाणु ऊर्जा आयोग को परमाणु परीक्षण के लिए तैयार किया।

हालांकि बाद की कई घटनाओं के चलते उस कार्यक्रम पर ब्रेक लग गया। इन घटनाओं में शास्‍त्री जी का निधन, परमाणु बम कार्यक्रम के जनक होमी जहांगीर भाभा की यूरोप में विमान दुर्घटना में रहस्‍यमयी परिस्थितियों में मौत और इंदिरा गांधी के नेतृत्‍व में कमजोर सरकार का होना भी शामिल है।

वैसे पाकिस्तान ने 1965 में यह सोचकर भारत पर हमला किया कि 1962 में चीन से लड़ाई के बाद भारत की ताकत कमजोर हो गई होगी, लेकिन शास्त्री जी के कुशल नेतृत्व में भारत ने पाक के नापाक इरादों को नाकाम कर दिया और उसे करारी शिकस्त भी दी।भारतीय इतिहास के ब्यौरे पेश करने वाले कांग्रेस द्वारा हाल ही में प्रकाशित ‘कांग्रेस एंड द मेकिंग ऑफ द इंडियन नेशन’ में भी इसका जिक्र है कि 1965 में जब पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ जंग शुरू की थी, तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने दुनिया को दिखाया था कि भारत किस तरह कम से कम संसाधनों के साथ अपनी धरती की रक्षा कर सकता है। 1974 में भारत ने जब पहली बार परमाणु परीक्षण किया तो दुनिया हैरान रह गई।

लाल बहादुर शास्त्री एक ऐसी हस्ती थे जिन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में देश को न सिर्फ सैन्य गौरव का तोहफा दिया, बल्कि हरित क्रांति और औद्योगीकरण की राह भी दिखाई। ईमानदारी की मिसाल माने जाने वाले शास्त्री जी किसानों को जहाँ देश का अन्नदाता मानते थे, वहीं देश के सीमा प्रहरियों के प्रति भी उनके मन में अगाध प्रेम था जिसके चलते उन्होंने ‘जय जवान जय किसान’ का नारा दिया।

नौ जून 1964 को प्रधानमंत्री सहित विदेश मंत्री और परमाणु ऊर्जा मंत्री पद की जिम्‍मेदारी संभालने वाले शास्‍त्री का कार्यकाल हालांकि छोटा था लेकिन इस दौरान ही देश को तीन बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। देश में खाद्यान्‍न की बड़ी पैमाने की कमी हो गई और अकाल की स्थिति पैदा हुई। मद्रास में हिंदी विरोधी उग्र प्रदर्शन हुए जिसे सेना की मदद से कुचला गया और फिर कश्‍मीर पर पाकिस्‍तान के साथ दूसरी जंग। हालांकि शास्‍त्री जी ने इन चुनौतियों का बखूबी सामना किया और देश को संकट ने उबारा।

नपुंसक’ बसपा विधायक ने किया था नाबालिग दलित लड़की से बलात्‍कार

बांदा|| सीबीसीआईडी ने खुद को नपुंसक बताने वाले बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के विधायक पुरुषोत्तम द्विवेदी के खिलाफ प्राथमिक जांच में नाबालिग लड़की से बलात्कार का आरोप सही पाया है। सीबीसीआईडी ने अपनी जांच रिपोर्ट में यह भी कहा कि 17 साल की नाबालिग लड़की को चोरी के जुर्म में जबरन फंसा कर जेल में डाला गया।

उत्‍तर प्रदेश में सत्‍ताधारी पार्टी के बांदा विधायक पर पिछले साल दिसंबर में एक नाबालिग लड़की ने बलात्कार का आरोप लगाया था। लेकिन विधायक ने स्थानीय पुलिस को प्रभावित कर लड़की को चोरी के आरोप में जेल भिजवा दिया। पार्टी ने द्विवेदी को 2 जनवरी को निलंबित कर दिया। सरकार ने मामले की सीबीसीआईडी जांच के आदेश भी दिए। लेकिन 4 जनवरी को द्विवेदी ने एक पत्रकार वार्ता में दावा किया कि वे बलात्कार कर ही नहीं सकते, क्योंकि वे नपुंसक हैं।

सीबीसीआईडी ने प्राथमिक जांच पूरी कर ली है। बताया गया है कि जांच रिपोर्ट में बलात्कार के आरोप को सही पाया गया है। जांच एजेंसी ने इस मामले में करीब एक दर्जन व्यक्तियों के बयान लिए। एजेंसी ने स्थानीय पुलिस पर भी अंगुली उठाई है।

पीड़ित लड़की ने सिविल जज रवि शंकर गुप्ता के सामने हाजिर होकर फिर दोहराया कि विधायक ने उसके साथ दो बार बलात्कार किया। इस बयान के बाद अदालत ने एसपी को आदेश दिए कि वे विधायक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें। पीड़ित ने अदालत में यह आरोप भी लगाया कि स्थानीय पुलिस भी विधायक से मिली हुई है।

मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग की तीन सदस्यीय टीम भी बांदा पहुंची है। टीम की सदस्य सरला आर्य ने कहा कि अभी तक की जांच में लगता है कि पीड़ित के खिलाफ ज्यादती की गई है और स्थानीय प्रशासन भी उसे न्याय दिलवाने में नाकामयाब रहा।

ठण्ड लगने से सिपाही व पुजारी की मौत, होमगार्ड व सिपाही अस्पताल में

फर्रुखाबाद: सर्दी लग जाने के कारण थाना जहानगंज के सिपाही दलित रामऔतार जाटव की बीती रात मौत हो गई| रामऔतार सिपाही मो. इरशाद के साथ बीती रात नाला बघार पर पिकेट डियूटी कर रहा था अचानक हालत बिगड़ने पर उसे थाने की पुलिस जीप से रात ११:३० बजे लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया|

कानपुर देहात थाना मंगलपुर के ग्राम औरंगाबाद निवासी रामश्वरूप का ४५ वर्षीय युवा पुत्र था|वह थाना कमालगंज से १ वर्ष पूर्व जहानगंज में तबादले पर आये थे और थाने की बैरिक में ही रहते थे|

सर्दी लग जाने के कारण बीती रात घटियाघाट चौकी के सिपाही रामबाबू व होमगार्ड वीरपाल की हालत खराब हो गई| रामबाबू को लोहिया अस्पताल में व वीरपाल को वुद्धा नर्सिंग होम ले जाया गया|

* सर्दी लगने से कोतवाली कायमगंज के ग्राम अताईपुर स्थित हनुमान गडी के ७० वर्षीय पुजारी बाबा विष्णूदास की मौत हो गई|

अब हर गांव में होगा ब्रॉडबैंड इंटरनेट

नई दिल्‍ली|| अब वो दिन दूर नहीं जब दूर दराज के गांव में बैठे लोग भी ई-मेल के जरिए संपर्क कर सकेंगे। या फिर परीक्षाओं के परिणाम सीधे इंटरनेट पर देख सकेंगे, वो भी अपने गांव में बैठे-बैठे। जी हां क्‍योंकि 18 महीनों के अंदर देश की सभी ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड से कनेक्‍ट कर दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री के सलाहकार सैम पित्रोदा ने कहा है कि देश की सभी ढाई लाग ग्राम पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है। उम्‍मीद है कि यह काम 18 महीने में पूरा हो जाएगा। अंग्रेजी अखबार इक्‍नॉमिक टाइम्‍स को दिए गए साक्षात्‍कार में पित्रोदा ने कहा कि 2012 के मध्‍य तक केंद्र सरकार हर गांव में इंटरनेट पहुंचा देगी।

उसके बाद ग्राम पंचायतों की यह जिम्‍मेदारी होगी कि वो उसको ठीक तरह से आगे बढ़ाएं व उसकी सुविधा का लाभ लोगों तक पहुंचाएं। पित्रोदा के मुताबिक करीब 1 लाख गांव इंटरनेट से जुड़ चुके हैं। उन्‍होंने कहा कि गांव में इंटरनेट आने से न केवल संचार तेज हो जाएगा, बल्कि ग्रामीणों को टेलीमेडिसिन लाभ मिलेगा, समय से फसल, खाद, मौसम, आदि की जानक‍ारियां हांसिल हो सकेंगी। यही नहीं वे अपनी मार्केटिंग भी कर सकेंगे।

इंस्पेक्टर मिश्र मेला रामनगरिया प्रभारी व हनुमान सहायक बने

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन ने आज घटियाघाट स्थित ऐतिहासिक मेला रामनगरिया स्थल का व्यापक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए| उन्होंने फतेहगढ़ कोतवाली के इंस्पेक्टर बीके मिश्र को मेला रामनगरिया का प्रभारी तथा उप निरीक्षक हनुमान प्रसाद पाण्डेय को सहायक पद पर तैनात कर दिया है|

एसपी ने निरीक्षण के दौरान पुल से बंधा स्थल होकर जाने वाले रास्ते पर किये गए अतिक्रमण को हटाये जाने तथा बिजली के खम्भों को मजबूती से लगाए जाने का निर्देश दिया| ब्रह्मचारी सत्य स्वरुप और संत समिति के पूर्व अध्यक्ष सुबोध आश्रम आदि ने एसपी को समस्याएं बताकर पूर्व मेला प्रभारी आशाराम की ही तैनाती किये जाने की मांग की|

एसपी के चले जाने पर साधू-संतो के आदर्श क्षेत्र स्थल को लेकर जगमोहन सिंह व मेला प्रभारी डॉ सुरेश सोमवंशी के बीच तीखी झड़पें हुईं| मनमाने स्थान पर आदर्श क्षेत्र न बनाने के कारण साधू संतों में रोष व्याप्त है|

अवैध भवनों पर कार्रवाई के लिए मास्टर प्लान की बैठक

फर्रुखाबाद: अवैध भवनों को ध्वस्त करने की कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी मिनिस्ती एस ने विनियमित क्षेत्र की बैठक की|

कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में मनोज कुमार शाक्य, सुरेश चन्द्र, रामश्री, शिवशंकर, मदनलाल, इरशाद वेग, शंभू रतन, शांति देवी, मुजफ्फर हुसैन के मुकद्दमों तथा माई कार शो रूम के मामलों की सुनवाई की गई|

बैठक में बोर्ड के सदस्य, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी सुशील चन्द्र श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर, संभागीय नियोजन खंड नगर की सहयुक्ति नियोजक श्रीमती वन्दना टिक्कू आदि ने भाग लिया| काफी विचार करने के बाद महत्वपूर्ण निर्णय लेकर कारवाई करने का निर्देश दिया गया|

डीएम ने बताया कि शीघ्र ही अगली बैठक होगी जिसकी सूचना समाचार के माध्यम से दी जायेगी ताकि लोग प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या का निराकरण करा सकें|

कमिश्नर के दौरे को लेकर अधिकारी भयभीत

फर्रुखाबाद: कानपुर मंडल के आयुक्त अमित घोष के निरीक्षण को लेकर जिले के अधिकारी भयभीत हो गये| अधिकारी अपनी नौकरी को बचाने के लिए भीषण सर्दी की परवाह किये बिना सक्रिय हो गये हैं|

कमिश्नर अमित घोष कानपुर से कल मंगलवार को डेढ़ बजे ब्लाक कमालगंज के ग्राम देबरान गढ़िया पहुंचेंगे| २ बजे ब्लाक में जलपान करने के बाद २:४५ बजे अंबेडकर गाँव सियापुर का निरीक्षण करेंगें| सायं ४ बजे विकास भवन में महा माया बालिका आशीर्वाद योजाना की एफडी का वितरण करने के बाद पत्रकारों से वार्ता करेंगें| सायं ४:३० बजे ब्लाक शमसाबाद के अंबेडकर गाँव अलियापुर का निरीक्षण कर वापस लौट जायेंगें|

निरीक्षण के लिए चमकाये गये गाँव

* प्रशासनिक अधिकारियों ने अंबेडकर गाँव का निरीक्षण कर चमकाने का भरसक प्रयास किया है| अक्सर देखा जाता है कि आला अधिकारियों के दौरे से पूर्व अधिकारी गिने-चुने गाँव में जाकर विकास कार्यों की समीक्षा कर चौक-चौबंद व्यवस्था करने के लिए कसरत करते हैं|

जब अधिकारी आते हैं तो उन्हें चमकाये गये गाँव का ही निरीक्षण कराया जाता है|