Home Blog Page 5720

चारा घोटाला: लालू हाजिर हों…

पटना|| बिहार में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने चारा घोटाले के एक मामले में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र समेत सभी अभियुक्तों को अगली तिथि पर न्यायालय में उपस्थित रहने का आदेश दिया है।

चारा घोटाला मामले की सुनवाई कर रही सीबीआई के विशेष न्यायाधीश विजय कुमार जैन ने अभियुक्तों को अदालत में उपस्थित रहने का आदेश देने के साथ ही आरोप विमुक्ति याचिकाओं पर सुनवाई के लिये 19 जनवरी 2011 की तिथि निश्चित की है।

मामला अविभाजित बिहार के भागलपुर एवं बांका जिला कोषागार से पशुपालन विभाग में लाखों रुपये की अवैध निकासी का है।

नशेड़ी सिपाही ने किया हंगामा

फर्रुखाबाद: बर्दी के नशे के कारण पुलिस वाले जमकर शराब पीते हैं| कोई कार्रवाई न होने के भय के कारण वह हंगामा करने से भी बाज नहीं आते|

नगर के श्यामनगर रेलवे क्रासिंग पर नशेड़ी सिपाही ने काफी देर तक हंगामा मचाया| नशेड़ी सिपाही को उसका भाई बाइक पर बिठाकर आईटी आई मार्ग से सेन्ट्रल जेल की ओर ले जा रहा था| जब बाइक श्याम नगर रेलवे क्रासिंग से गुजर रही थी|

ब्रेकर से गुजरते समय नशेड़ी सिपाही बाइक से नीचे गिर पड़ा| उसे काफी देर तक उठाकर बाइक पर बिठाने का प्रयास किया गया| रिक्से पर भी चढाने की कवायद की गयी| बाद में पीएसी के नशेड़ी सिपाही हुकुम सिंह को उसका भाई टैम्पो में बिठाकर ले गया|

अधिकारियों ने अंतिम समय सिपाही का दिया साथ

फर्रुखाबाद: आज का दिन पुलिस विभाग के लिए काफी दुखदायी सावित हुआ| पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन, अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र आदि ने दिवंगत सिपाही राम औतार जाटव की अर्थी में कंधा लगाकर अंतिम समय में भी साथ दिया|

पुलिस लाइन में आयोजित ग़मगीन समारोह में एसपी, एएसपी के अलावा सीओ डीके सिसोदिया, डॉ अभय कुमार गुप्ता, इंस्पेक्टर क्रष्ण कुमार, बीके मिश्र, आरआई राजेन्द्र सिंह आदि ने दिवंगत सिपाही के शव को सलामी दी|

एसपी ने दिवंगत सिपाही के क्रियाकर्म के लिए ४ हजार रुपये की नगदी भेंट की| सिपाही के शव को पुलिस लाइन के वाहन से उनके कानपुर नगर स्थित आवास पर भेजा गया है| इससे पूर्व दरोगा श्री क्रष्ण गुप्ता ने सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा|

डॉ नरेन्द्र कुमार व अजय कुमार के पैनल ने शव के पोस्टमार्टम किया| सिपाही के बिसरा को सुरक्षित रख लिया गया है| पोस्टमार्टम में सिपाही की मौत ह्रदय गति रुकने से हुई है|

मासूमों का निवाला हड़पने वाली महिलाओं की बर्खास्तगी तय

फर्रुखाबाद: प्रशासन की बेहद शक्ति के बावजूद भी आंगनबाड़ी केंद्र नहीं खोले जा रहे हैं| आंगनबाड़ी केन्द्रों की कार्यकर्ती एवं सहायिका मासूमो के निवाले वाली पंजीरी की बोरियों को बाजार में बेंच देती हैं, इसी लिए केन्द्रों को खोला नहीं जा रहा है|

अब अधिकारियों ने कड़ी कार्रवाई करने का मन बना लिया है| अम्रतपुर तहसील के उपजिलाधिकारी रवींद्र कुमार वर्मा ने ग्राम तुषौर की कार्यकर्ती अर्चना पाण्डेय, ग्राम दौलतपुर चकई की कार्यकर्ती उज्मा वेगम व सहायिका मुन्नी वेगम को बर्खास्त करने की सिफारिश जिलाधिकारी से कर दी है|

अधिकारियों ने कई बार इन केन्द्रों का निरीक्षण किया तो दौलतपुर चकई का केंद्र बंद तथा अर्चना पाण्डेय ढूंढें नहीं मिलीं| चेतावनी दिए जाने के बावजूद भी महिलाओं ने अपनी कार्यशैली में कोई परिवर्तन नहीं किया|

शिक्षकों को महंगी पड़ेगी कमीशनबाजी

* उप जिलाधिकारी रवींद्र वर्मा ने घटिया स्कूल बनवाने वाले भवन प्रभारी इन्द्रेस कुमार, राम हरि पाठक एवं श्याम कुमार के वेतन से धनराशि बसूले जाने की संस्तुति कर दी है| इन शिक्षकों ने मोहद्दी नगर के जूनियर हाई स्कूल के निर्माण में कमीशनखोरी के कारण घटिया सामिग्री लगवाई|

सर्वोदय नेता सलमान से भिड़े, मंत्री आग बबूला हुये

फर्रुखाबाद: कालिंद्री एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर सर्वोदय मंडल के नेताओं एवं केंद्रीय राज्यमंत्री सलमान खुर्शीद के बीच चल रहा शीत युद्ध आज हिंसात्मक होते-होते बच गया|

सलमान आज कायमगंज से फर्रुखाबाद आ रहे थे| टाउन हाल तिराहे पर सर्वोदय मंडल के जिलाध्यक्ष गोपाल बाबू पुरवार, मंत्री लक्ष्मण सिंह एडवोकेट, उपाध्यक्ष राम चन्द्र कुशवाह, सोनू मिश्रा, मौलाना हामिद हुसैन अंसारी आदि कई लोग बेसब्री से सलमान का इन्तजार कर रहे थे|

काफिले को आता देख लक्ष्मण सिंह सड़क पर खड़े हो गये| एसओ मऊदरवाजा ने जीप रोककर लक्ष्मण सिंह का सन्देश सलमान को जाकर दिया तो सलमान ने बात करने के लिए उन्हें बुला लिया|

मंत्री लक्ष्मण सिंह के आग्रह करने पर सलमान वाहन से नीचे उतरे| लक्ष्मण सिंह ने कालिंद्री एक्सप्रेस बंद होने के मामले में सलमान खुर्शीद पर लापरवाही बरतने व जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया तो सलमान ने सफाई दी कि कोहरे के कारण तथा दुर्घटना होने की आशंका में कालिंद्री सहित कई ट्रेने बंद की गईं|

उन्होंने बताया कि डिवाईस उपकरण लगाकर ट्रेनों को चालू करने की तैयारी चल रही हैं| इस पर लक्ष्मण सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि यह डिवाईस उन मंत्रियों के मस्तिक में लगवाएं जिन्होंने २जी स्पेक्ट्रम आदि के कई मामलों में अरबों रुपये का घोटाला किया है| यह बात सुनते ही सलमान खुर्शीद तैश में आ गये, उन्होंने बात करने से मना कर दिया और वाहन में जाकर बैठ गये|

जिद्दी प्रवत्ति के लक्ष्मण सिंह अपनी बात कहने के लिए सड़क पर लेट गये तो सलमान मजबूर होकर पुनः वाहन से नीचे उतरे तथा देख लेने की धमकी देकर तैश में आ गये तो समर्थकों ने उनको पकड़ लिया| सलमान बांह को झटका देते हुए बोले कि मै इनका बाप हूँ, तो लक्ष्मण सिंह ने जवाब दिया कि मै आपका बेटा हूँ बेटे की बात तो सुननी पड़ेगी, मेरी कोई निजी समस्या नहीं है आम जनता की परेशानी है|

सलमान बोले कि तुम्हारी नेतागीरी दादागीरी नहीं चलेगी और यह कहकर काफिले के साथ चले गये| विवाद होता देखकर वहां काफी भीड़ लग गयी थी|

लखपती हो गईं 94 कन्यायें

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी मिनिस्ती एस ने आज महामाया गरीब बालिका आशीर्वाद योजना के तहत 94 लाभार्थियों को 1 लाख रुपये की एफडी भेट की| उन्होंने कहा कि मां से बड़ा कोई गुरू नहीं होता माताओं का फर्ज है कि वह अपनी बेटियों को खूब पढ़ाकर गुणवान बनाए| यह रकम लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए दी गई है|

डीएम ने काशीराम कालोनी हैवतपुर गढ़िया में आयोजित स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण करने के बाद कहा कि मुख्यमंत्री निर्धनों की हर सम्भव सहायता करने के लिए सक्रिय है| नागरिको का भी दायित्व है कि वह स्वस्थ रहकर गरीबी रेखा से ऊपर आकर मुख्यमंत्री के सपनो को साकार करें|

सीएमओ डाक्टर पीके पोरवाल ने बताया कि आज ५ स्थानों पर आयोजित स्वास्थ्य मेले में ५-५ हजार से अधिक व्यक्तियों का चेकअप कर दवाएं दी गई है| एसडीएम अनिल धींगरा ने बताया कि जिले के १५० ईट भट्टो पर काम करने वाले करीब ५ हजार बच्चों को सर्व शिक्षा अभियान के तहत पढ़ाया जाएगा|

दबंगों ने प्रधान व उनके साथियों को बंधक बनाकर लूटा

फर्रुखाबाद: ब्लाक शमसाबाद की ग्राम पंचायत घुमैया रसूलपुर के दबंगों ने प्रधान व उनके साथियों को बंधक बना लिया| मारपीट कर रुपये व मोबाइल फोन लूट लिए, पुलिस ने बंधकों को मुक्त कराया|

ग्राम प्रधान ग्रीश चन्द्र लोधे राजपूत अपने चचेरे भाई प्रमोद कुमार को बाइक पर बिठाकर तहसील कायमगंज से गाँव जा रहे थे| प्रधान ग्रीश ने बताया कि वह करीब ढाई बजे ग्राम सहसा जगदीशपुर में पूर्व प्रधान राम प्रकाश गंगवार के दरबाजे से गुजर रहे थे| तभी राम प्रकाश के पुत्र संजय ने गाँव के अतुल, महावीर, विक्रम सिंह, नीरज आदि के सहयोग से हम दोनों को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया और कार्रवाई करवाने की रंजिश में पिटाई की|

प्रधान ग्रीश चन्द्र ने बताया कि मेरे साथ कानूनगो महेश चन्द्र तोमर व लेखपाल रमेश चन्द्र बाथम मनरेगा कार्य की जांच करने जा रहे थे जिन्होंने किसी तरह हम लोगों को छुड़वाया| थोड़ी देर बाद ही उन लोगों ने पुनः प्रमोद के साथ ही गाँव के सुरेन्द्र को पकड़ कर बंधक बना लिया| मारपीट कर दोनों के मोबाइल फोन व प्रमोद के ५ हजार रुपये लूट लिये| मैंने एसओ के अलावा एसपी को घटना की जानकारी दी, तब पुलिस दोनों लोगों को छुड़ाकर थाने ले गई|

प्रधान ने आरोप लगाया कि तहरीर देने के बावजूद भी पुलिस ने मेरी रिपोर्ट दर्ज नहीं की| ब्लाक प्रमुख अभय प्रदीप गंगवार विरोधियों की पैरवी में लगे हैं|

सलमान बोले 2 सप्ताह में चालू होगी कालिंद्री एक्सप्रेस

फर्रुखाबाद: केंद्रीय राज्यमंत्री सलमान खुर्शीद ने आज दूसरी बार कालिंद्री एक्सप्रेस चलवाने का वायदा किया है| उन्होंने पहले इस वर्ष कालिंद्री एक्सप्रेस के बंद न होने का वायदा किया था लेकिन २३ दिसंबर से ही कालिंद्री एक्सप्रेस के बंद होने जाने से उनकी काफी फजीहत हुई थी| आज उन्होंने पुनः कहा कि कालिंद्री एक्सप्रेस दो सप्ताह में चालू हो जायेगी|

उन्होंने अपने आवास पर धरना देने वाले जिला सर्वोदय मंडल के क्रियाकलाप पर नाराजगी जताते हुए पदाधिकारियों को खरी-खरी सुनाईं कि वह चीखते रहें उनके चीखने का कोई असर नहीं होगा| मुझसे मिलने के बाद ही उन्हें आन्दोलन करना चाहिए था|

श्री खुर्शीद ने पितौरा स्थित अपने शीतग्रह पर पत्रकारों को बताया कि शीघ्र ही अल्प संख्यकों को आरक्षण का लाभ मिलेगा| उन्होंने सांसद निधि के दो विधुत ट्रांसफार्मरों का लोकार्पण किया| नगर फर्रुखाबाद के मोहल्ला तकिया नशरत शाह के इंडिया पब्लिक स्कूल में मदर टेरेसा एजुकेशन सेंटर का शुभारम्भ किया| स्कूल के ७२ गरीब बच्चों को पुस्तकें, पेन्सिल, ड्रेस भेंट की|

सलमान ने जमीला, परवीन, गुलाब वानों, हफीजन आदि कई गरीब महिलाओं को कल एक-एक सिलाई मशीन व कम्बल दिलवाने का वायदा किया| इस दौरान सलमान के प्रतनिधि पूर्ण प्रकाश शुक्ला पुन्नी, वसीमुज्जमा खां, निशांत तिवारी आदि मौजूद रहे|

कमिश्नर के न आने से अधिकारियों की बल्ले-बल्ले

फर्रुखाबाद: कानपुर मंडल के कमिश्नर अमित घोष का बाहुप्रतीक्षित दौरा रद्द हो जाने से प्रशासनिक अधिकारियों को काफी राहत मिली| दौर को लेकर अधिकारियों ने गाँव को चमकाने का काफी प्रयास किया और कार्यवाही होने के भय से सहमे थे|

डीएम ने गरीब बच्चों के आंसू पोंछे

* जिलाधिकारी मिनिस्ती एस ने ब्लाक कमालगंज के ग्राम भटपुरा स्थित अजय ब्रिक फील्ड पर नीरज, बबली आदि ४३ भट्टा मजदूरों के बच्चों को गर्म कपडे भेंट किये| शिक्षा दान योजना के तहत श्रमिकों के बच्चों का पंजीकरण कर उन्हें पढ़ने के लिए कापी, पेन्सिल आदि भेंट की गईं|

नेत्रहीन विकलांग दम्पत्ति ने की शिकायत

* विकलांग नेत्रहीन पातीराम व उनकी नेत्रहीन पत्नी विलासों ने विकलांग प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड न बनने व पेंशन न मिलने की शिकायत की तो डीएम ने सीएमओ डॉ पीके पोरवाल को विकलांग प्रमाण-पत्र बनवाने तथा सीडीपीओ को छात्रों के लिए साबुन व टूथ ब्रश उपलब्ध कराने का निर्देश दिया|

जिलाधिकारी ने बताया कि वह इन छात्रों को स्वयं व बीएसए के हस्ताक्षरों से ऐसा प्रमाण-पत्र देंगें जिससे वह देश के किसी भी स्कूल में एडमीशन करा सकें| डीएम ने ग्राम रजीपुर स्थित मदर माहेश्वरी ब्रिक फील्ड पर पंजीकृत छात्र आरती आदि के हाल-चाल लिए| वहां २३ में १५ छात्र मौजूद थे| डीएम ने श्रमिक शांति देवी की ४ वर्षीय कुपोषित पुत्री आरती का इलाज कराने के लिए सीएमओ को हिदायत दी|

डीएम ने लापरवाह एसडीओ को हड़काया

जिलाधिकारी ने सियापुर गाँव के स्वास्थय मेले का निरीक्षण किया| उन्होंने विधुत विभाग के एसडीओ राजवीर सिंह को इसलिए हड़काया कि बीते दिनों हिदायत देने के बावजूद भी गाँव में सोडियम लैम्प नहीं लगी और न ही विधुत बिलों के फर्जीबाड़े में कोई कार्रवाई की गई|

घटिया शौंचालयों की पोल खुली

ग्रामीणों ने बताया कि शौंचालय के गड्डों की गहराई कम होने के कारण उपयोग करना बंद कर दिया है मजबूरी में खुले स्थानों पर शौंच कर रहे है| डीएम ने डीपी आरओ डीएन मिश्रा को निर्देश दिया कि जांच कर कम गहराई वाले शौंचालय की गहराई बढ़वायें|

उन्होंने मनरेगा के 44400 रुपयों की लागत से बनने वाले तालाब के बारे में जानकारी की तथा आवश्यक निर्देश दिए| इस दौरान सीडीओ सीपी त्रिपाठी, एसडीएम अनिल धींगरा, बीएसए राम रमापति त्रिपाठी आदि अधिकारी मौजूद रहे|

जिलाधिकारी ने ब्लाक बढपुर के ग्राम चांदपुर भट्टा पर काम करने वाले बच्चों को सामुदायिक केंद्र में पठन-पाठन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया|

क्विज़ प्रतियोगिता में बदनाम मुन्नी व शीला की जवानी के चर्चे

फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद युवा महोत्सव की प्रतियोगिताओं की श्रंखला में आज बालीवुड क्विज़ प्रतियोगिता में बदनाम मुन्नी व शीला की जवानी के चर्चे हुये| गजब के ठुमके लगाकर सेक्सी के गाना गाने वाली मुन्नी बदनाम हुई व शीला की जवानी की चर्चा होते ही छात्रों के चेहरे खिल गए|

सॉफ्टेक कंप्यूटर इंस्टीटियूट के कार्यालय में समिति अध्यक्ष डॉ संजीव शर्मा के निर्देशन में प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ| समिति के उपाध्यक्ष आकाश मिश्रा, सयोंजक शिवम् गुप्ता, सचिन सिंह, लोचन गुप्ता, भावना फूलवानी, वीरेंद्र त्रिपाठी आदि ने भारतीय फिल्म जगत के सम्बन्ध में सवाल किये|

प्रतियोगी प्रियंका दीक्षित, कविता शुक्ला, निहारिका पटेल, स्वीटी पाण्डेय, ज्योति सक्सेना, शिवेंद्र मोहन आदि ने सवालों के जवाब दिये| प्रतियोगिता के परिणाम २१ जनवरी को सरस्वती भवन घोषित कर विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा|