Home Blog Page 5710

मनरेगा मजदूर हुए मालामाल, चांदी के सिक्कों से भरा घड़ा मिला

बदायूं|| मनरेगा के मजदूरों को सड़क खुदाई के दौरान चांदी के सिक्कों से भरा घड़ा मिला,जिसके मिलते ही मजदूरों में लूटपाट मच गई और देखते ही देखते चांदी से भरा पूरा घड़ा खाली हो गया| सूचना पर पहुंची पुलिस मनरेगा मजदूरों की तलाश कर रही है|

बिसौली के गांव मुबारकपुर परसेड़ा के पास बीते दिन मनरेगा के कुछ मजदूर सड़क खुदाई का कार्य कर रहे थे| खुदाई के दौरान ही एक मजदूर को चांदी के सिक्को से भरा घड़ा दिखाई दिया. जब तक सिक्कों की बात अन्य मजदूरों में पहुंची तो वहां लूट मच गई और जिस मजदूर के हाथ में जितने सिक्के आए वो लेकर चलते बने|

सिक्कों की लूटपाट के चलते कार्य भी बाधित हो गया, पुलिस को घटना की सूचना मोहम्मदपुर की ग्राम प्रधान सुनीता सागर ने दी| सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर देखा तो घड़ा फूटा हुआ पड़ा था. पुलिस मजूदरों को तलाश कर रही है|

राष्ट्रगान लिखने में गुरू जी के छूटे पसीने

गोरखपुर|| जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ‘डायट’ में आज आयोजित बीआरसी की परीक्षा में गुरु जी लोगों की पोल खुल गयी। नौनिहालों की परीक्षा लेने वाले शिक्षक जब खुद परीक्षा कक्ष में बैठे तो उनकी दशा देखने लायक थी। उन्हें ‘राष्ट्रगान’ लिखने में पसीना छूट रहा था। 136 परीक्षार्थियों में लगभग 40 फीसदी अभ्यर्थी बगले झांक रहे थे।

यहां बता दें कि डायट में ब्लाक संसाधन केन्द्र समन्वयक ‘बीआरसी’ के 19 पद के लिए 136 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे थे। प्रश्नपत्र कुल 45 अंक का था, जिसमें 30 छोटे, 7 लघु उत्तरीय तथा 5 बड़े सवाल पूछे गये थे। प्रश्न पत्र हल करने का समय 2. 30 घंटा निर्धारित था। प्रश्न पत्र के एक सवाल में ‘राष्ट्रगान’ लिखना था।

अधिकांश शिक्षक पूरा राष्ट्रगान सही- सही नहीं लिख सकें। कई तो समय समाप्त हो जाने के बाद भी पूरा राष्ट्रगान नहीं लिख सके। उनकी दशा देखकर कक्ष निरीक्षक और केन्द्र व्यवस्थापक भी हैरान थे। मालूम हो कि याय पंचायत संसाधन केन्द्र समन्वयक ‘एनपीआरसी’ की परीक्षा 21 जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगी। 227 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

बांदा रेप केस: ‘नपुंसक’ विधायक के समर्थन में उतरी पत्‍नी, 5 अफसर सस्‍पेंड

लखनऊ|| उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने आज बांदा रेप कांड में चार पुलिस अधिकारियों और एक जेल अधिकारी को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया।

इसी बीच बहुजन समाज पार्टी के विधायक पुरुषोत्तम द्विवेदी की पत्नी ने भी दोहराया है कि उनके पति शारीरिक रूप से बलात्कार करने में समर्थ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मैं पत्नी होने के नाते यह बात दावे के साथ कह सकती हूं।

विधायक की पत्नी आशा द्विवेदी लिखित बयान पढ़ते हुए अपने पति का पूरी तरह से बचाव किया और कहा कि मेरे पति पिछले 18 साल से मधुमेह और ब्लड प्रेशर के मरीज हैं. उनका बायां गुर्दा भी बेकार है. उनकी मौजूदा शारीरिक हालत ऐसी नहीं है कि वह किसी का बलात्कार कर सकें. उनकी पत्नी होने के नाते मैं यह बात दावे के साथ कह सकती हूं.

उन्होंने कहा कि मैं मांग करती हूं कि मेरे पति का तुरंत डीएनए परीक्षण और मेडिकल जांच कराई जाए.

अपने पति के खिलाफ उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों द्वारा साजिश रचे जाने का आरोप लगाते हुए आशा ने विधायक द्विवेदी को बलात्कार के मामले में फंसाने के षड्यंत्र की भी सीबीसीआईडी से जांच कराने की मांग की.

मायावती ने आज लखनऊ में एक पत्रकार वार्ता में कहा कि बांदा बलात्कार मामले में उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक लालाराम, अतर्रा थाना प्रभारी राधेश्याम शुक्ला, उप निरीक्षक अब्दुल जब्बार और बांदा के जेलर ज्ञानप्रकाश को निलंबित कर दिया है।

बांदा के बीएसपी विधायक पुरुषोत्तम द्विवेदी पर एक नाबालिग लड़की ने दिसंबर में बलात्कार का आरोप लगाया। लड़की का आरोप है कि विधायक और  उनके सहयोगियों ने 10 और 12 दिसंबर को उसके साथ बलात्कार किया। लड़की ने यह भी आरोप लगाया कि उसे चोरी के आरोप में भी झूठा फंसाया है। चोरी के आरोप में पुलिस ने पीड़ित को जेल में डाल दिया था लेकिन बाद में उसे रिहा किया गया। विधायक बलात्कार के आरोप में बांदा जेल में बंद हैं।

विधायक की पत्नी आशा ने आज मीडिया के सामने आकर एक लिखित बयान पढ़ा। इसमें उन्‍होंने दावा किया कि विधायक का डीएनए और दूसरे मेडिकल टेस्ट करवाने से यह पूरी तरह साबित हो जाएगा कि वे बलात्कार करने में अक्षम हैं। उन्‍होंने कहा कि उनके पति को 18 साल से शुगर और ब्लड प्रेशर की बीमारी है। उनकी एक किडनी भी खराब है। ऐसे में वे बलात्कार कैसे कर सकते हैं? मैं उनकी पत्नी हूं और दावे के साथ कह सकती हूं कि वे बलात्कार करने लायक नहीं हैं।

इसके पहले विधायक खुद भी कह चुके हैं कि वे नपुंसक हैं। लेकिन मामले की जांच कर रही सीबी-सीआईडी ने सरकार को सौंपी प्राथमिक जांच रिपोर्ट में विधायक और उनके तीन सहयोगियों को बलात्कार का दोषी माना है। सीबीसीआईडी ने आज इस मामले में आरोपपत्र भी दायर कर दिया।

आशा ने कहा कि उनके पति के राजनीतिक विरोधियों ने उन्हें फंसाने का षडयंत्र किया है। उन्होंने दावा किया कि जिस लड़की ने बलात्कार का आरोप लगाया है वह चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ी गई थी और करीब 500 लोगों के सामने उसके पास से चोरी का मोबाइल भी जब्त हुआ। आशा के अनुसार चोरी के आरोप में गिरफ्तारी के बाद उसने पुलिस के सामने दिए बयान में विधायक पर कोई आरोप नहीं लगाया, बल्कि उसने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने दावा किया कि युवती के मेडिकल परीक्षण में भी बलात्कार साबित नहीं हुआ। आशा ने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की जांच करवा कर षडयंत्र करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

स्कूल वैन और बस में टक्कर, दो छात्रों की मौत

बांदा|| उत्तरप्रदेश के बांदा में एक बस और स्कूली वैन में टक्कर होने से दो बच्चों की मौत हो गई है. जबकि 18 बच्चे घायल हैं.

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में आज सुबह राज्य परिवहन निगम की एक तेज रफ्तार बस ने स्कूल वैन को टक्कर मार दी. इस हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई और 18 बच्चे घायल हो गये. इनमें पांच की हालत नाजुक बताई जा रही है

हादसा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में बांदा-फतेहपुर मार्ग पर सुबह उस समय हुआ जब एक रोडवेज बस स्कूल वैन से जा भिड़ी. वैन में दयाल पब्लिक स्कूल (तिंदवारी) के छात्र सवार थे. पीड़ित छात्रों की आयु आठ से दस साल के बीच है.

तिंदवारी थाना प्रभारी आर.के.मिश्रा ने बताया कि दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 18 बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं.

तो ये हैं भारत के सबसे गरीब और अमीर मुख्यमंत्री

अगर भारत के सबसे अमीर और सबसे गरीब सीएम की बात की जाए तो उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती देश की सबसे अमीर सीएम है जबकि पश्चिम बंगाल के सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं।

मायावती–

भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री का ताज जाता है उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बहन मायावती को। बहनजी के पास 86 करोड़ रुपए की संपत्ति है। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती के पास 75 करोड़ रुपए की निजी संपत्त है जिसमें ओखला में एक 15.5 करोड़ रुपए का कर्मशल सेंटर और सरदार पटेल रोड़ पर एक 54 करोड़ रुपए का एक प्लॉट शामिल है।इसके अलावा बहनजी के पास 90 लाख रुपए की ज्वैलरी भी है।

प्रकाश सिंह बादल—

पंजाब के मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल देश के दूसरे सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। बादल के पास 8.6 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इनके पास 4 करोड़ रुपए के फार्मलैंड और तकरीबन 2 करोड़ रुपए की निजी संपत्ति है। इसके अलावा 38 लाख रुपए की ज्वैलरी भी बादल की संपत्त में शामिल है।

एन किरन कुमार रेड्डी—

आन्ध्र प्रदेश के सीएम किरन कुमार रेड्डी भी इस लिस्ट में शामिल हैं रेड्डी देश के तीसरे सबसे अमीर मुख्य मंत्री है इनके पास 8.1 करोड़ रुपए की संपत्ति है। जिसमें 2.7 करोड़ रुपए तो इनके घर की ही कीमत है। बीएस येदुरप्पा- कर्नाटक के सीएम बीएस येदुरप्पा बीजेपी के कद्दावर नेता माने जाते हैं। इनके पास 5.38 करोड़ रुपए की संपत्ति है। येदुरप्पा के पास 31.5 लाख रुपए का सोना और 15.9 लाख रुपए कीमत की चांदी है। जबकि 3 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है।

नवीन पटनायक—

नवीन पटनायक उडीसा के मुख्यमंत्री है इनकी कुल संपत्ति 4.7 करोड़ रुपए है। इनके पास भुवनेश्वर में 1.5 करोड़ रुपए का फार्महाउस है साथ ही 3 करोड़ से ज्याद की प्रॉपर्टी दिल्ली और भुवनेश्वर में है। आपको बता दें नवीन पटनायक कुवांरे है और फिर भी इनके पास 1.5 लाख रुपए की ज्वैलरी है।

यह तो थे देश के पांच सबसे अमीर सीएम अब हम आपको बतातें है देश के सबसे गरीब मुख्यमंत्री के बारे में यह हैं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य इनकी कुल संपत्ति केवल 15.2 लाख रुपए है। इनके बैंक डिपॉजिट 6.42 लाख, एलआईसी 2.6 लाख रुपए की है।

मनमोहन की नई टीम से कांग्रेसियों में उवाल

नई दिल्‍ली|| प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के 20 महीने पुराने मंत्रिमंडल में हुए ताजा फेरबदल से कांग्रेसियों में ही नाराजगी सामने आ रही है। तीन मंत्रियों को प्रमोट कर कैबिनेट में जगह दी गई है तो कुछ नए मंत्री शामिल किए गए हैं और कुछ का विभाग बदला गया है। यूपीए के अहम सहयोगी दलों डीएमके और तृणमूल कांग्रेस के कोटे से किसी को इस फेरबदल का फायदा नहीं मिला है। लेकिन बेनी प्रसाद वर्मा खुद को कैबिनेट मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज हो गए हैं। उन्‍होंने मंत्री पद की शपथ लेने के बाद मीडिया से कोई बात नहीं की, लेकिन शपथ ग्रहण समारोह के बाद लाल बत्‍ती वाली गाड़ी छोड़ अपनी गाड़ी में लौटे और नाराजगी का संकेत दिया।

आंध्र प्रदेश के कोटे से जयपाल रेड्डी का महकमा बदला है। शहरी विकास मंत्रालय का काम देख रहे रेड्डी को पेट्रोलियम मंत्री की कुर्सी सौंपी गई लेकिन राज्‍य को उचित प्रतिनिधित्‍व नहीं मिलने से वहां के कांग्रेसियों में पीएम के प्रति गुस्‍सा है। आंध्र से तेज तर्रार नेता रेणुका चौधरी की कैबिनेट में दावेदारी बनती थी।

प्रफुल्‍ल पटेल को तरक्‍की देकर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। अभी वह उड्डयन मंत्रालय में स्वतंत्र प्रभार वाले राज्‍य मंत्री का दायित्‍व निभा रहे हैं। पटेल को भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्री बनाया गया है। वायलार रवि को पटेल की जगह उड्डयन मंत्रालय में रखा गया है। पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा का विभाग भी बदल दिया गया है। उन्‍हें कंपनी कार्य मंत्रालय सौंपा गया है। पेट्रोलियम मंत्रालय जयपाल रेड्डी को दिया गया है। रेड्डी अभी शहरी विकास मंत्रालय का काम देख रहे हैं। कमलनाथ को रेड्डी की जगह शहरी विकास मंत्रालय दिया गया है।

विलासराव देशमुख को ग्रामीण विकास और पंचायती राज्‍य मंत्री बनाया गया है। लेकिन पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट ने विलासराव पर साहूकारों से कथित संबंधों को लेकर सवाल खड़े किए थे जो विदर्भ में किसानों का शोषण करते हैं और इनके चलते किसान खुदकुशी करते हैं। इसके बाद आदर्श घोटाले में भी इनका आने के बाद पार्टी की छवि को धक्‍का पहुंचा था। ऐसे में पार्टी के भीतर ही इस बात को लेकर नाराजगी है कि पूर्व मुख्‍यमंत्री को फिर से मंत्रालय क्‍यों सौंप दिया गया।

कोयला राज्‍य मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल को प्रमोट कर कैबिनट मंत्री का दर्जा दिया गया है। उत्‍तर प्रदेश से वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता (गोंडा से सांसद) बेनी प्रसाद वर्मा को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। वह कई साल पहले संचार मंत्रालय संभाल चुके हैं। मनमोहन सिंह ने उन्‍हें इस्‍पात मंत्रालय में राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) का पद दिया गया है। उत्‍तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। माना जा रहा है, इसी वजह से कैबिनेट में राज्‍य के नेताओं को तरजीह दी गई है।

के सी वेणुगोपाल को ऊर्जा मंत्री बनाया गया है। गृह राज्‍य मंत्री अजय माकन को कैबिनेट में जगह मिली है और उन्‍हें खेल एवं युवा कल्‍याण मामले मंत्रालय की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। एम एस गिल से खेल मंत्रालय छीन लिया गया है। ग्रामीण विकास मंत्रालय सी पी जोशी को भूतल परिवहन मंत्री बनाया गया है।

जितिन प्रसाद से पेट्रोलियम मंत्रालय छीन लिया गया है। उन्‍हें भूतल परिवहन मंत्रालय में राज्‍य मंत्री का दर्जा दिया गया है। सलमान खुर्शीद को जल संसाधन और अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण मंत्री तो सुबोध कांत सहाय को पर्यटन मंत्रालय में जगह मिली है। के वी थॉमस को उपभोक्‍ता मामले मंत्रालय, गिल को सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्‍वयन (स्‍टैटिस्‍टक्‍स एंड प्रोग्राम इम्‍प्‍लीमेंटेशन), गुरुदास कामत को गृह राज्‍य मंत्री, बी एस सोलंकी को रेल राज्‍य मंत्री, आर पी एन सिंह को पेट्रोलियम एवं कॉरपोरेट मामले मंत्रालय (राज्‍य मंत्री), प्रतीक पाटिल कोयला मंत्रालय (राज्‍य मंत्री) का पद दिया गया है। अश्विनी कुमार को संसदीय कार्य, विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंत्रिमंडल में फेरबदल को छोटा बताया और कहा कि बजट सत्र के बाद बड़ा विस्‍तार होगा। महंगाई के बारे में उन्‍होंने कहा कि वह कोई ज्‍योतिषी नहीं हैं कि बता दें महंगाई कब कम होगी। सरकार कदम उठा रही है और इसके नतीजे जल्‍द ही सामने आ सकते हैं। अर्थशास्‍त्री प्रधानमंत्री के इस बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री का अर्थशास्‍त्र अनर्थशास्‍त्र हो गया है।

टेलेंट हंट में सितारों की धूम

फर्रुखाबाद: युवा शक्ति द्वारा आयोजित फर्रुखाबाद टेलेंट हंट कार्यक्रम में सितारों को देखने के लिए भरी भीड़ उमड़ी| पुलिस और युवा शक्ति कार्यकर्ताओ के पसीने छूट गए| खबर लिखे जाने तक कार्यक्रम चल रहा है| तस्वीरो के माध्यम से एक नजर



पीएम की टीम में फेरबदल, सलमान बने कैबिनेट मंत्री

नई दिल्‍ली|| प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के 20 महीने पुराने मंत्रिमंडल में आज फेरबदल हो गया। पीएम की टीम में आठ नए मंत्रियों को शामिल किया गया है जबकि यूपीए के अहम सहयोगी डीएमके और तृणमूल कांग्रेस के कोटे से किसी को इस फेरबदल का फायदा नहीं मिला है।

गृह जनपद फर्रुखाबाद में मनाया गया जश्न

फर्रुखाबाद: सलमान खुर्शीद के गृह जनपद फर्रुखाबाद में कांग्रेसी नेताओं ने जमकर जश्न मनाया| श्री खुर्शीद के प्रतिनिधि पूर्ण प्रकाश शुक्ल पुन्नी, अल्लादीन, रिजवान, वसीम, नत्थू पहलवान, टल्ल मास्टर, जमुना शरन अग्निहोत्री आदि कांग्रेसी नेता फतेहगढ़ कोतवाली के सामने तिराहे पर एकत्र हुए| खुशी में कांग्रेस जिंदाबाद, सलमान खुर्शीद जिंदाबाद के नारे लगाकर आतिशबाजी चलाई गई तथा लड्डू बांटे गए|

पुन्नी शुक्ला आदि कांग्रेसी नेताओं ने श्री खुर्शीद की तरक्की के लिए प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी व राहुल गांधी को बधाई दी है| कांग्रेसियों ने अब और जिले में विकास होने की उम्मीद जाहिर की है|

श्री सलमान खुर्शीद को जल संसाधन एवं अल्पसंख्यक मंत्री बनाया गया| सुबोध कांत सहाय को पर्यटन मंत्रालय में जगह मिली है। जितिन प्रसाद से पेट्रोलियम मंत्रालय छीन लिया गया है। उन्‍हें भूतल परिवहन मंत्रालय में राज्‍य मंत्री का दर्जा दिया गया है।

प्रफुल्‍ल पटेल को तरक्‍की देकर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। अभी वह उड्डयन मंत्रालय में स्वतंत्र प्रभार वाले राज्‍य मंत्री का दायित्‍व निभा रहे हैं। पटेल को भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्री बनाया गया है। पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा का विभाग भी बदल दिया गया है। उन्‍हें कंपनी कार्य मंत्रालय सौंपा गया है। पेट्रोलियम मंत्रालय जयपाल रेड्डी को दिया गया है। रेड्डी अभी शहरी विकास मंत्रालय का काम देख रहे हैं। कमलनाथ को रेड्डी की जगह शहरी विकास मंत्रालय दिया गया है।

कोयला राज्‍य मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल को प्रमोट कर कैबिनट मंत्री का दर्जा दिया गया है। उत्‍तर प्रदेश से वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता बेनी प्रसाद वर्मा को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। वर्मा को इस्‍पात मंत्रालय में राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) का पद दिया गया है।

उत्‍तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते वर्मा और जायसवाल को पद और तरक्‍की दी गई है। के सी वेणुगोपाल को ऊर्जा मंत्री बनाया गया है। गृह राज्‍य मंत्री अजय माकन को कैबिनेट में जगह मिली है और उन्‍हें खेल एवं युवा कल्‍याण मामले मंत्रालय की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। एम एस गिल से खेल मंत्रालय छीन लिया गया है। ग्रामीण विकास मंत्रालय सी पी जोशी को भूतल परिवहन मंत्री बनाया गया है।

नावालिग़ के साथ दुष्कर्म

मैनपुरी|| थाना कुर्रा क्षेत्र के ग्राम फर्दपुर निवासी एक सात वर्षीय बालिका के साथ नामजद अभियुक्त ने दुष्कर्म कर डाला। ग्रामीणों ने आरोपी पकड़ कर जमकर धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार फर्दपुर निवासी मनीराम कठेरिया की पुत्री रीना 7 वर्ष दोनों काल्पनिक नाम निकटवर्ती ग्राम नसीरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 2 की छात्रा है। आज अपराह्न वह अपने स्कूल से घर लौट रही तभी नसीरपुर निवासी युवक मनोज जाटव ने उसे रोक लिया और किसी प्रकार फुसला कर एकांत में ले गया जहां वह बालिका के साथ दुष्कर्म करने लगा।

बालिका की चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गये तथा अभियुक्त को दबोच लिया तथा जमकर मरम्मत के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

सपा ने लिया बसपा सरकार को उखाड़ने का संकल्प

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी ब्राम्हण सभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने आज यहाँ क्रष्णा होटल में आयोजित बैठक के दौरान समाज विरोधी बसपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया|

श्री पाण्डेय ने आरोप लगाया कि बसपा सरकार में २७००० ब्राम्हणों पर फर्जी मुकद्दमे लगाए गए हैं| मेजर सुनील दत्त द्विवेदी की ओर इशारा करते हुए कहा गया कि ब्राम्हणों को झूंठा सम्मान देकर यहाँ की सीट जितवाई गई| बसपा ने मूर्ति व पार्कों पर करोंडो रुपये फूंक दिए लेकिन देश को आजादी दिलाने वाले मंगल पाण्डेय तक की मूर्ति नहीं लगाई|

उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष राम आसरे पाण्डेय के विरुद्ध फर्जी बयानवाजी करने वालों को धक्का देकर पार्टी से निकाल दिया जाएगा| जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह को इस सम्बन्ध में हिदायत भी दी| ब्राम्हण सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष भास्कर दत्त द्विवेदी, हरिओम मिश्रा, बालम द्विवेदी, सतीश दीक्षित, मोनू दुबे आदि मौजूद रहे|

श्री पाण्डेय ने भास्कर दत्त द्विवेदी के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर वहां दावत उड़ाई|