Home Blog Page 5711

गंगा तट पर ऐतिहासिक मेला राम नगरिया का शुभारम्भ

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी मिनिस्ती एस ने आज सायं गंगा तट पर फीता काटकर ऐतिहासिक मेला राम नगरिया का शुभारम्भ किया तथा कबूतर भी उड़ाये|

गंगा में शरीर की नहीं दिल की गंदगी निकालें

डीएम मिनिस्ती एस ने गंगा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गंगा में नहाने से कुछ नहीं होता अपनी स्वच्छ जिन्दगी के बारे में चिंतन करें| मन एवं कर्मों के प्रदूषण को खत्म कर दें| गंगा का आशीर्वाद मिलने से तरक्की मिलती है और वहीं विकराल रूप धारण कर लिए जाने पर तवाह भी कर देती है| उन्होंने कहा कि गंगा का मतलब भारत माता है माँ भगवती की झलक भी गंगा नदी में मिलती है| पाप नाशनी इतनी संस्कारी होने के कारण २१वी सदी में लाखों लोग गंगा को पूजते हैं|

अधिकारियों को मेला की देखभाल करने की सलाह

उन्होंने अधिकारियों को प्रतिदिन मेला कार्यों की समीक्षा करने सीएमओ डॉ पीके पोरवाल को एम्बुलेंस व चिकित्सा की व्यवस्था करने और एडीएम एससी श्रीवास्तव को कम्बल की व्यवस्था करने का निर्देश दिया| मेला सचिव एवं उप जिलाधिकारी अनिल धींगरा के डीएम बनने के बाद यहाँ आने की उम्मीद व्यक्त की| उन्होंने बताया कि मेरा व पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन का मानना है कि हम लोगों के कर्म अच्छे है जो यहाँ ५ हजार किलोमीटर दूर गंगा नगरी में कार्य करने का मौक़ा मिला है|

अपराकाशी भी कहा जाता है राम नगरिया को

इससे पूर्व मेला सचिव एवं उप जिलाधिकारी अनिल धींगरा, डॉ सुरेश सोमवंसी, सुलक्षणा सिंह, रमला राठौर, चित्रा अग्निहोत्री आदि ने फूल-मालाओं से जिलाधिकारी का स्वागत किया| सुरेन्द्र सिंह सोमवंसी एडवोकेट ने बताया कि कुम्भ के बाद प्रदेश का सबसे बड़ा यहाँ होने वाले मेले को अपराकाशी भी कहा जाता है| १९५८ में मेले की शुरूआत हुई थी जहां श्रद्धालु मोक्ष पाने के लिए १ माह कल्पवास करते हैं|

रोमांचित हो गए श्रुति के गीत व नृत्य से

छात्रा श्रुति शाक्य ने स्वागत गीत गाकर सभी लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया| सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों ने ब्रह्मा, विष्णु महेश का रूप धारण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया| रेडिकल इन्स्पायेरिंग पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य फ़ौजी धीरेन्द्र सिंह ने विकलांग छात्र-छात्राओं को योगासन करवाए|

मेला स्थल को स्वच्छ रखने के सलाह

अरुण प्रकाश तिवारी, पप्पन मियाँ, पूरन लाल, पूर्व विधायक महरम सिंह आदि ने मेला स्थल पर सफाई रखने की सलाह दी| एडीएम सीपी त्रिपाठी ने मेले को सरकारी सहायता दिलवाने का वायदा किया| गंगा स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए सयोंजक संतोष प्रजापति व साधू संतों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेंट किया|

मरीजों के लिए उपलब्ध रहेगी एम्बूलेंस

एएसपी बीके मिश्र ने पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाया, सीएमओ डॉ पोरवाल ने बेहतर स्वास्थ्य सेवायें देने का वायदा करते हुए कहा कि मरीजों की सुबिधा के लिए मेले में रात-दिन अलग-अलग एम्बुलेंस तैनात रहेगी| उन्होंने गंदे गंगा जल को देखते हुए लोगों को स्वच्छ पानी पीने की सलाह दी| कवि ब्रज किशोर सिंह किशोर ने कार्यक्रम का संचालन किया|

वाहन गिरोह सक्रिय: आल्टो कार व बाइक उड़ाई

फर्रुखाबाद: जिले में वाहन चोरों का गिरोह सक्रिय हो गया है| चोरों ने आज गंगा तट से कार व व्यापारी के दरवाजे से बाइक उड़ाकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी है|

चोर गंगा तट के पश्चिमी बंधा के निकट खड़ी यूपी २७ एच / ३६४७ आल्टो कार को उड़ा ले गए| शाहजहांपुर के पुवायां निवासी जानकी नन्दन शुक्ला अपनी पत्नी विद्या देवी व पुत्र ऋतिक के साथ सुबह गंगा नहाने आये थे| पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली|

* चोर थाना कमलागंज के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी व्यापारी नरेश गुप्ता उर्फ़ अन्चू के दरवाजे से उनकी यूपी ७७ जे / १०८८ प्लेटिना बाइक को उठा ले गए| अन्चू की कमालगंज तिराहे पर मिनी गैस सिलेंडर की दुकान है| पुलिस ने यह कहकर उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की कि पहले बाइक का पता लगाओ|

गंगा पूजन के बाद किये गए दीपदान

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी मिनिस्ती एस, पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन, मुख्य विकास अधिकारी चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी एवं मेला सचिव उप जिलाधिकारी अनिल धींगरा आदि ने गंगा पूजन किया और बाद में गंगा नदी में पूजन कर दीप दान किये|

पुरोहित ने हवन मन्त्र उच्चारण कर गंगा का पूजन करवाया| सीओ सिटी डीके सिसोदिया, मेला कोतवाली के इंस्पेक्टर बीके मिश्र, एसपी के पीआरओ रामसिंह बघेल आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे|

गंगा में दीप दानों को प्रभावित होते देख श्रद्धालु भाव भिवोर हो गए|

मंत्रिमंडल में फेरबदल: प्रफुल्‍ल को तरक्‍की और रेड्डी को चुनौती देंगे मनमोहन?

नई दिल्ली||  प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के 20 महीने पुराने मंत्रिमंडल में आज फेरबदल हो रहा है। माना जा रहा है कि प्रफुल्‍ल पटेल को तरक्‍की देकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। अभी वह स्वतंत्र प्रभार वाले राज्‍य मंत्री का दायित्‍व निभा रहे हैं। पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा का विभाग बदलना भी तय माना जा रहा है। यह विभाग जयपाल रेड्डी को दिया जा सकता है। वह अभी शहरी विकास मंत्रालय का काम देख रहे हैं।

कानून मंत्री बन सकते हैं खुर्शीद:

अटकलें हैं कि कपिल सिब्बल से मानव संसाधन विभाग लेकर वीरप्पा मोइली को दिया जा सकता है। ऐसे में कानून मंत्रालय में मोइली की जगह सलमान खुर्शीद को बैठा दिया जाएगा।

बुधवार शाम पांच बजे राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। सलमान खुर्शीद, प्रफुल्ल पटेल और जयराम रमेश को कैबिनेट में लिए जाने की पूरी संभावना है।

सियासी सरगर्मी तेज होने के बीच केंद्रीय कानून मंत्री वीरप्‍पा मोइली बुधवार को सोनिया गांधी से मिले। इस मुलाकात के दौरान सोनिया के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल भी मौजूद थे।

इससे पहले मंगलवार सुबह सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री निवास 7, रेसकोर्स रोड पर मनमोहन सिंह से मुलाकात की। बैठक दो घंटे से ज्यादा चली। इसके बाद 10, जनपथ में सरगर्मियां अचानक बढ़ गईं। पार्टी के शीर्ष पदस्थ सूत्रों का कहना है कि फेरबदल में दो पेंच हैं किसको संगठन से सरकार में और किसे सरकार से संगठन में भेजा जाए।

यही नहीं, बजट सत्र से ऐन पहले फेरबदल के स्वरूप को लेकर भी पेंच है। संकेत मिले हैं कि सारी कवायद को अंतिम रूप देने से पहले सोनिया और प्रधानमंत्री के बीच एकाध बैठक और हो सकती है।

वीरभद्र और भूरिया को बुलाया:

मंगलवार की देर शाम केंद्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह और कांतिलाल भूरिया को 10, जनपथ बुलवाया गया। इन दोनों को कैबिनेट से हटाने की चर्चा है। सिंह के खिलाफ हाइकोर्ट के फैसले से उनकी कुर्सी पर पहले ही संकट गहरा गया था, जबकि आदिवासी तबके से आने वाले भूरिया को मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा है।

सहयोगी दलों को प्रतिनिधित्व:

ए राजा के इस्तीफे के बाद द्रमुक से टीआर बालू को कैबिनेट में लिए जाने की चर्चा है। तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी भी अपनी पार्टी के लिए राज्यमंत्री पद मांग रही हैं।

फेरबदल इसलिए:

शशि थरूर, ए राजा व पृथ्वीराज चव्हाण के इस्तीफों के कारण पांच विभाग खाली हैं। कुछ विभागों में नई नियुक्तियां की जानी हैं। कपिल सिब्बल मानव संसाधन और विज्ञान, टेक्नालॉजी विभाग के अलावा दो महीने से दूरसंचार मंत्रालय भी संभाल रहे हैं। वे विज्ञान व टेक्नॉलाजी विभाग से मुक्ति चाहते हैं। शरद पवार के पास भी कई विभाग हैं। वे उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय में दिलचस्पी नहीं रखते।

आयु घटाने पर चर्चा:

प्रधानमंत्री प्रस्तावित फेरबदल में नए चेहरों को लाकर अपनी टीम की औसत आयु घटाने के पक्षधर हैं। काम व आयु के आधार पर कुछ मंत्रियों की छुट्टी करने पर भी विचार जारी है।


थरूर की जगह ले सकते हैं ज्योतिरादित्य:

ज्योतिरादित्य सिंधिया को विदेश मंत्रालय में शशि थरूर द्वारा खाली किए पद पर, जबकि गुरुदास कामत को पीएमओ में जगह मिल सकती है। कुरूक्षेत्र सांसद नवीन जिंदल को भी कैबिनेट में लिए जाने की अटकलें हैं। श्रीकांत जेना व जनार्दन द्विवेदी को भी मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। राज्यसभा के उपसभापति के रहमान खान को अल्पसंख्यक मामलों का राज्यमंत्री बनाए जाने की अटकलें हैं। सीपी जोशी को संगठन में लिए जाने के आसार हैं।

मारपीट में 5 घायल, 2 हमलावर गिरफ्तार

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा पुलिस ने ग्राम खतबापुर निवासी राम आसरे को घायल करने वाले उसके भाई उदयवीर को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया|

जायदाद बटवारे के विवाद में ग्राम टिमरुआ निवासी सुदामा कठेरिया को पीटकर घायल कर दिया गया| सुदामा ने बड़े भाई धनीराम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई|

कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने मारपीट में घायल नौगंवा निवासी चन्द्र शेखर व नरेन्द्र कुमार का डाक्टरी परीक्षण कराया| हमले में चन्द्र शेखर की माँ बिट्टा देवी को भी चोटें लगीं| पुलिस ने हमलावर नरेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है|

बीमार कैदी अस्पताल में

फर्रुखाबाद: सेन्ट्रल जेल के ६७ वर्षीय बीमार कैदी देवकी नंदन को बंदी रक्षक सुनील कुमार ने आज सुबह लोहिया अस्पताल पहुंचाया| पेट दर्द की शिकायत होने पर बंदी को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया|

19 जनवरी: फर्रुखाबाद की अपराधिक घटनायें

हादसे में युवक घायल

फर्रुखाबाद: मार्ग दुर्घटना में युवक ब्रजेश घायल हो गया| थाना राजेपुर के ग्राम अम्बरपुर निवासी उमाशंकर का ३० वर्षीय पुत्र ब्रजेश बाइक से घर वापस जा रहा था|

चाचूपुर मोड़ पर डग्गामार वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गया| घायल को लोहिया अस्पताल ले जाया गया|

आग से झुलस गई छात्रा

फर्रुखाबाद: आग से छात्रा आरती झुलस गई| उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|

कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम खिमसेपुर निवासी सुन्दर सिंह की १८ वर्षीय पुत्री आरती बीती रात कुप्पी से पढ़ रही थी, अचानक पैरों पर कुप्पी के गिर जाने से उसके कपड़ों में आग लग गई| वह खिमसेपुर स्थित शिवनंदन सिंह इंटर कालेज में कक्षा १२ की छात्रा है|

टेंशन होते ही वियर पीकर मौज-मस्ती करते धरा गया

फर्रुखाबाद: दुर्गा नारायण डिग्री कालेज परिसर में बदसलूकी करने वाला नशेड़ी युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया है|

कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी राम नरेश पाल का २४ वर्षीय पुत्र संजीव कुमार पूर्वाहन नशे में मस्त होकर डीएन डिग्री कालेज परिसर में मौज-मस्ती कर रहा था| कालेज के शिक्षकों ने बाहरी युवक को देखकर उसे कालेज से बाहर जाने की हिदायत दी तो उसने शिक्षकों के साथ बदसलूकी की|

प्रधानाचार्य की शिकायत पर कोतवाली के दरोगा नासिर हुसैन संजीव को पकड़ ले गए और उसका लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया| इस दौरान संजीव ने बताया कि टेंशन के कारण बियर पी थी| उसने बताया कि वह नोयडा में आगरा शिक्षण संस्थान से होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा है| पिता जनपद कन्नौज में आलू अधिकारी कार्यालय में लिपिक हैं|

डाक्टर की हिदायत पर संजीव ने वायदा किया कि वह कभी भी भविष्य में अब शराब नहीं पियेगा| उसने माफी मांगकर डाक्टर के पैर छुए|

तैयार हो जाओ…कल से शुरु मोबाइल नंबर पोर्टेब्लिटी

जी हां मोबाइल नंबर पोर्टेब्लिटी का इंतजार कर रहे लोगों के इंतजार का समय खत्म हो चुका है। इस सुविधा के आने के बाद उपभोक्ता को अपनी कंपनी के नखरे नहीं सहने होंगे। कॉल ड्राप, नेटवर्क की समस्या या महंगी कॉल दरों को लेकर अभी तक उपभोक्ता मोबाइल कंपनियों के जुल्म सहते चले आ रहे थे क्योंकि ऑपरेटर बदलने के लिए उन्हे नंबर भी बदलना पड़ता लेकिन कल से यह सब इतिहास बन जाएगा।

ट्राई ने 20 जनवरी से पूरे देश में मोबाइल पोर्टेब्लिटी सुविधा लागू करने की नोटिफिकेशन जारी कर दी थी। हांलाकि इससे पहले हरियाणा में यह सुविधा शुरु हो चुकी है हरियाणा के रोहतक जिले में यह सुविधा 25 नंवबर को ही शुरु हो गई थी। अपना ऑपरेटर बदलने के लिए उफभोक्ता को केवल 19 रुपए का भुगतान करना होगा साथ ही अपने पुराने बिल को चुकाना होगा उसके बाद वह किसी भी ऑपरेटर का चयन कर सकता है।

मोबाइल ऑपरेटरों के विरोध के चलते एमएनपी को तीन बार रद्द करना पड़ा था। ट्राई के आकंडों के मुताबिक भारत में अक्टूबर के अंत तक 7070 लाख मोबाइल यूजर्स थे। एमएनपी लागू होने से पहले सभी मोबाइल कंपनियां दूसरी कंपनियों के ग्राहक अपनी ओर खीचने के लिए जबर्दस्त प्रचार कर रही हैं।

एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या

हाथरस|| उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में बीती रात अज्ञात लोगों ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी।

यह सनसनीखेज घटना जिले के सादाबाद कस्बे की है, जहां आज सुबह ४७ वर्षीय रमेश जाटव उनकी ४२ वर्षीय पत्नी ममता, १९ वर्षीय बेटा गोपाल, १७ वर्षीय बेटी दीप्ति और १८ वर्षीय भांजा मोनू की ह्त्या कर दी गई|

जिले के अपर पुलिस अधीक्षक एस. एन. भारद्वाज ने संवाददाताओं को बताया कि घर के मुखिया रमेश की गोली मारकर और बाकी परिजनों की गला रेतकर हत्या की गई। वारदात को तड़के अंजाम दिया गया।

भारद्वाज ने कहा कि फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि किन लोगों ने और किस मकसद से इस वारदात को अंजाम दिया।

भारद्वाज ने बताया कि घर का मुख्य दरवाजा खुला पाया गया है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वारदात में किसी परिचित का हाथ है जिसने देर रात दरवाजा खुलवाया। पुलिस ने घटना के पीछे लूट की मंशा से साफ इंकार किया है। पुलिस अभी तक हत्यारों के बारे में कोई सुराग हासिल नहीं कर पाई है।

आज होगा मनमोहन कैबिनेट में फेरबदल

नई दिल्ली। केंद्र में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की 19 माह पुरानी सरकार की मंत्रिपरिषद में पहला फेरबदल आज शाम 5 बजे होगा। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मंत्रिपरिषद में कुछ नए चेहरों को शामिल कर सकते है वहीं कुछ कांग्रेसी मंत्रियों को पार्टी संगठन में भेजा जा सकता है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ राष्ट्रपति भवन में शाम पांच बजे दिलाई जाएगी।

ज्ञात हो कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल को अंतिम रूप देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मंगलवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिली थीं। इस बात की संभावना है कि कई मंत्रालयों का कार्यभार देख रहे मंत्रियों को राहत देने के लिए उनके विभागों में कमी की जा सकती है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार के पास कृषि, खाद्य और उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय है। सरकार उनके विभागों में कमी कर सकती है।

संप्रग सरकार में एक बड़ी सहयोगी राकांपा अपने पार्टी के सबसे चर्चित चेहरे नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री प्रफुल्ल पटेल को केंद्रीय मंत्री का दर्जा दिलाने में कामयाब हो सकती है। इसके अलावा कांग्रेस केंद्रीय दूरसंचार मंत्रालय, मानव संसाधन विकास मंत्रालय सहित अन्य मंत्रालयों का कार्यभार संभाल रहे कपिल सिब्बल के विभागों में भी कटौती कर सकती है।

सप्रंग के दूसरे सबसे बड़े सहयोगी तृणमूल कांग्रेस केंद्रीय मंत्रिपरिषद में अपना कोटा बढ़ाने में लगी हुई है। तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी के बाद पार्टी में दूसरे बड़े कद्दावर नेता सुदीप बंदोपाध्याय को मंत्रिपरिषद में शामिल किया जा सकता है।

2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम [डीएमके] के ए. राजा द्वारा केंद्रीय दूरसंचार मंत्री पर से इस्तीफा देने के बाद पार्टी का एक चेहरा मंत्रिपरिषद में शामिल हो सकता है।