Home Blog Page 5709

लाखों रुपये की ISD काल करना पड़ा महंगा

लखनऊ|| उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने सेटेलाइट फोनों पर 44 लाख रुपये की आईएसडी कॉल करने वाले चार युवकों को लखनऊ और आजमगढ़ से गिरफ्तार किया।

एटीएस ने लखनऊ के गोमतीनगर इलाके से दो युवकों को गिरफ्तार करने के बाद उनकी निशानदेही पर मास्टरमाइंड अबू सहमा और उसके एक साथी को आजमगढ़ के संजरपुर गांव से पकड़ा। यह जानकारी पुलिस महानिदेशक की ओर से बीती रात जारी विज्ञप्ति में दी गई।

विज्ञप्ति के मुताबिक गिरफ्तार युवकों ने दो जनवरी को आईएसडी सुविधा वाला भारत संचार निगम लिमिटेड का सिमकार्ड प्राप्त करके सेटेलाइट फोनों पर लंबी अविध तक फोन पर 44 लाख रुपये की बात की। कॉल कहां पर की गई, यह जानकारी अभी नहीं दी गई है।

अधिकारियों के मुताबिक मास्टरमाइंड हसमा ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि सऊदी अरब में रहने वाले उसके साथी हामिद बक्श ने उसे कुछ अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल नंबर और सेटेलाइट नंबर दिए थे, जिन पर लंबी अविध तक बात करने में प्रति मिनट के हिसाब से हवाला और मनी ट्रांसफर कंपनी के माध्यम से उन्हें पैसे मिलते थे। अब तक हवाला के जरिए पचास हजार और मनी ट्रांसफर कंपनी के माध्यम से 2.20 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। नियमों में शिथिलता बरतकर इन युवकों को आईएसडी सुविधा वाला सिमकार्ड मुहैया कराने में कुछ बीएसएनएल कर्मचारियों के शामिल होने की बात भी सामने आई है। इस सम्बंध में जांच की जा रही है।

बीएसए की गर्दन पर निलंबन व ट्रांसफर की तलबार

फर्रुखाबाद: आखिरकार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम रमापति त्रिपाठी के पाप का घड़ा भर गया| अध्यापकों का शोषण करने वाले इस अधिकारी ने जिलाधिकारी को गलत जानकारी देकर गुमराह कर दिया|

तेज तर्रार जिलाधिकारी मिनिस्ती एस ने बेसिक शिक्षा अधिकारी की गर्दन पर तलबार चला दी है| डीएम ने बताया कि बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उन्हें गलत जानकारी दी कि शिक्षिका उमा यादव निलंबित नहीं हैं| बीएसए का तवादला करने एवं निलंबित करने शासन को लिखा गया है| उन्होंने बताया कि शिक्षक नेताओं के शिकायती पत्र की एडीएम न्यायायिक जांच करेंगें|

मालूम हो कि बीएसए ने उमा यादव के निलम्बन की जांच संकेतिक शिक्षा के समन्वयक एसएन मिश्रा को दिसंबर माह में ही सौंपीं थी| श्री मिश्रा ने उसी माह मामले की जांच कर उमा को वहाल किये जाने की रिपोर्ट बीएसए को दे दी थी| लेकिन उस पर बीएसए ने कोई कार्रवाई नहीं की यदि समय रहते वह शिक्षिका उमा को वहाल कर देते तो शायद आज शिक्षिका का पति जीवित होता|

अधिवक्ता की पुत्री व बेटे की पिटाई, नहीं लिखी रिपोर्ट

फर्रुखाबाद: गलतफहमी के कारण घर में घुसकर भाई-बहन की पिटाई की गई|

कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्वाल टोली निवासी वीरेंद्र कुमार सक्सेना की पत्नी ने सुबह करीब १० बजे गली में खड़े होकर पड़ोसी से बातचीत की तो पड़ोसी अतुल चतुर्वेदी उर्फ़ टिल्लू ने समझा कि हमारी बुराई की गयी| गलतफहमी के शिकार दोनों युवक वीरेंद्र के घर में घुस गए और उनकी बीमार पुत्री विनीता व पुत्र शिवम् की पिटाई कर दी|

वीरेंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया| पीड़ित अधिवक्ता ने न्यायालय के आदेश से केस दर्ज कराने का मन बनाया है|

शिक्षक संघ का आरोप: बीएसए ने शिक्षिका व अधिवक्ता के साथ की थी बदसलूकी

फर्रुखाबाद: शिक्षक नेता दोषी अधिकारियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर अड़ गए हैं| बेसिक शिक्षा अधिकारी के ऊपर शिक्षिका व अधिवक्ता दम्पत्ति के सस्थ बदसलूकी करने का भी आरोप लगाया है|

एसडीएम व बीएसए के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की पहल

उत्तर प्रदेश पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ कानपुर मंडल के मंत्री एवं जिले के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ राम सेवक यादव ने अपर जिलाधिकारी सुशील चन्द्र श्रीवास्तव को ज्ञापन देकर कार्यवाही किये जाने की मांग की| श्री श्रीवास्तव ने जब कार्यवाही करने का आश्वाशन दिया तभी शिक्षकों ने धरना खत्म किया|

ज्ञापन के मुताबिक़ एसडीएम अम्रतपुर रवींद्र कुमार वर्मा व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम सागरपति त्रिपाठी शिक्षकों के सात अमानवीय व्यवहार कर रहे हैं| इसी पराकाष्ठा के तहत शिक्षिका उमा यादव को निलंबित किया गया था| वह अपने पति विनय कुमार के साथ बीएसए के पास गई थीं तो बीएसए ने स्पष्टीकरण लेने से साफ़ मना कर दिया| तथा शिक्षिका व अधिवक्ता के साथ अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया|

इसी बात से क्षुब्ध होकर अधिवक्ता ने आत्महत्या कर ली| ज्ञापन में मांग की गई कि एसडीएम व बीएसए के विरुद्ध आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकद्दमा दर्ज कर उन्हें निलंबित किया जाये| यदि तीन दिन के अन्दर कार्यवाही न की गई तो शिक्षक आन्दोलन करने के लिए बाध्य होंगें|

भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध हो आन्दोलन

शिक्षक नेताओं ने आज मौक़ा मिलते ही दोनों अधिकारियों के विरुद्ध जमकर भड़ास निकाली| शिक्षक नेता नीरज सक्सेना ने आवाज दो हम सब एक हैं की जोरदार नारेवाजी कराई| जिला बार एसोशिएशन के अध्यक्ष विश्राम सिंह यादव एवं सचिव संजीव पारिया ने संकट की इस घड़ी में शिक्षकों को साथ देने की घोषणा करते हुए बताया कि बार एसोशिएशन कानपुर ने हड़ताल शुरू कर दी है| कल शुक्रवार से अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगें|

संगठित हो गए शिक्षकों के कई संगठन

श्री पारिया ने शिक्षकों को सलाह दी कि वह सभी भ्रष्ट अधिकारियों का खुलेआम विरोध करें और मौक़ा पड़ने पर चुपचाप रिश्वत दिया जाना बंद करें| प्राथमिक शिक्षक संघ ने आन्दोलन की शुरूआत की तो पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के साथ ही शिक्षामित्र संगठन ने भी समर्थन दे दिया बाद में माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे ने भी सहयोग देने की घोषणा कर दी|

आन्दोलन में नानक चन्द्र, राम कुमार मिश्रा, मुकेश कुमार, पीयूष कटियार, शीशराम, अवनीश कटियार, गंगा श्री, ममता कुमारी, रेनू कुमारी आदि सैकड़ो शिक्षकों ने भाग लिया|

पत्नी के निलंबन से दुखी अधिवक्ता ने दे दी जान

कानपुर: शिक्षिका पत्नी के निलंबन से परेशान फीलखाना थाना क्षेत्र में कमला टावर निवासी अधिवक्ता विनय कुमार सिंह ने आत्महत्या कर जान दे दी| विनय की पत्नी उमा यादव फर्रुखाबाद ब्लाक राजेपुर के नयागांव प्राइमरी स्कूल में अध्यापिका है। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में आत्महत्या के लिए अधिकारी, कर्मचारियों संग फर्रुखाबाद के विधायक व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनंत कुमार मिश्र अंटू को भी जिम्मेदार ठहराया है। विनय ने साफ लिखा है कि इन लोगों की अवैध धन वसूली ने तमाम जिंदगी बर्बाद कर दी हैं।

अधिवक्ता की बेटी गुंजन ने बताया कि मम्मी काफी दिनों से प्रयासरत थीं कि उनका तबादला कानपुर हो जाये लेकिन तीन माह पहले उन्हें निलंबित कर दिया गया था| इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री अनंत कुमार मिश्र से भी संपर्क किया गया था। गुंजन ने बताया कि बीते दिन मम्मी फर्रुखाबाद ड्यूटी पर थीं और वह बगल के कमरे में पढ़ रही थी। बाबा डॉ. आरपी सिंह उसी कमरे में सो रहे थे। पापा कचहरी नहीं गये थे। शाम पांच बजे करीब पापा के कमरे में मोबाइल बज रहा था लेकिन वह उसे उठा नहीं रहे थे। वह दूसरे रास्ते से कमरे में पहुंची तो पापा का शव पंखे से झूल रहा था।

उमा को घटना की सूचना नहीं दी गयी और सिर्फ जल्दी घर पहुंचने को कहा गया। देर रात वह घर पहुंचीं। आत्महत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस साढ़े सात बजे तक लौट गयी। देर रात तक शव घर में रखा रहा, लेकिन न तो उसका पंचनामा किया गया था, न मौके पर पुलिस मौजूद रही|

विनय आत्महत्या करने के लिए पहले से तैयार था। यह बात उसके सुसाइड नोट से पता चली है। उसका सुसाइड नोट 18 जनवरी का लिखा हुआ है। सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी आत्महत्या एक हत्या न होकर सामाजिक व्यवस्था को बदलने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी।

सुसाईड करने की क्या जरूरत थी, निलंबित ही तो हुई थी

रात साढ़े ग्यारह बजे घर आयीं उमा को जानकारी हुई तो वह बच्चों से लिपट कर रो पड़ी। उमा रोते हुए बोली, निलंबित ही तो हुए थे, नौकरी से बाहर तो नहीं हो गये थे, ये करने की क्या जरूरत थी।

असली सुसाइट नोट की तलाश

परिजनों ने सुसाइट नोट तो पुलिस को दिया लेकिन मूल प्रति का पता नहीं है। परिजनों का कहना है कि आत्महत्या से पहले अधिवक्ता ने शासन को फैक्स किया फिर मूल प्रति कहीं छुपा दी और अपने पास फोटो कापी रख ली क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं पुलिस उसे जब्त कर फाड़ न दे।
( साभार दैनिक जागरण )

भ्रष्टाचार परिणिति- आत्महत्या, बबाल और कार्य वहिष्कार

फर्रुखाबाद: अपनी शिक्षिका पत्नी को प्रताड़ित किये जाने के मामले में न्याय न मिलने पर कानपुर के अधिवक्ता विनय कुमार सिंह के द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने से यहाँ के शिक्षकों में जबरदस्त रोष व्याप्त हो गया है| फतेहगढ़ व अम्रतपुर में जनगणना की ट्रेनिग करने बाले शिक्षको ने कार्य का बहिष्कार कर दिया| बीएसए व एसडीएम अम्रतपुर के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कराने को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना शुरू कर दिया|

तहसील अम्रतपुर के नया गाँव हुसैनपुर हडाई की निलंबित इंचार्ज प्रधानाचार्य शिक्षिका उमा यादव के पति विनय कुमार सिंह एडवोकेट ने बीते दिन कानपुर स्थित आवास पर आत्महत्या करके जान दे दी| उनके द्वारा लिखे गए सुसाइट नोट से प्रदेश में भूचाल आ गया है| सुसाइट नोट में अधिवक्ता ने सूबे के स्वास्थ्य मंत्री अनंत कुमार मिश्र उर्फ अन्टू व फर्रुखाबाद के अधिकारियों को दोषी ठहराया है| सहायक अध्यापिका उमा करीब ५ वर्षों से इसी विद्यालय में तैनात थी तथा पड़ोस के गाँव भुवनपुर में शिक्षक रघुवीर सिंह के यहाँ अकेली किराये पर रहती थी|

प्रधानाध्यापक न होने के कारण उन्ही के पास स्कूल का चार्ज था| २२ नवम्बर की शाम को एसडीएम रवींद्र कुमार वर्मा ने अचानक स्कूल का निरीक्षण किया था| स्कूल बंद मिलने पर उनकी रिपोर्ट पर उमा को सस्पेंड कर दिया गया था| कोई अन्य अध्यापक न होने के कारण उन्हें इसी स्कूल में अटैच किया गया था|

बीते दिन उनके पास पूर्व माध्यमिक विद्यालय का भी चार्ज रहा प्रधानाध्यापक श्याम बाबू उन्हें चार्ज देकर जनगणना की ट्रेनिग लेने गए थे| शिक्षक रघुवीर सिंह ने बताया कि उमा मेरे यहाँ ३ शाल से किराए पर रह रही थी| उसके 1 पुत्र व १ पुत्री है| वेतन न मिलने से वह काफी परेशान थी| पति विनय कुमार सिंह उमा को बहाल कराने के लिए एसडीएम आदि अधिकारियों से मिले थे|

बताया गया है कि न्याय पाने के लिए अधिवक्ता विनय व उनकी मां ने क्षेत्र के विधायक एवं स्वास्थय मंत्री अनंत कुमार मिश्र अन्टू से भी भेट की थी| अधिवक्ता ने सामाजिक व्यवस्था बदलने के लिए आत्महत्या की है| उसका २ पेज का सुसाइट नोट अधकारियों के गले की हड्डी बन गया है| शिक्षिका के पति की कथित ह्त्या से शिक्षकों में जबरदस्त रोष व्याप्त है|

मुख्यालय पर जीआइसी इंटर कालेज में जनगणना प्रशिक्षण करने बाले ब्लाक मोहम्दाबाद, कमालगंज, बढ़पुर के शिक्षकों ने ट्रेनिंग का बहिष्कार कर दिया| उधर अम्रतपुर के दयानंद इंटर कालेज में जनगणना की ट्रेनिग करने बाले शिक्षक हड़ताल पर चले गए|

वार एसोशिएशन के अध्यक्ष विश्राम सिंह यादव व सचिव संजीव पारिया ने शिक्षकों द्वारा किये गए आन्दोलन में सहयोग देने की घोषणा की और कल से हड़ताल भी शुरू कर देंगें|

श्री यादव ने बताया कि कानपुर वार एसोशिएशन की भी हड़ताल शुरू हो गई है|

चोरों ने लाखों की नगदी व जेवरात उड़ाये

फर्रुखाबाद: चोर बीती रात २ मकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये कीमती जेवरात व नगदी निकाल ले गए|

चोरों ने बीती रात धोवियन नगला निवासी सतीश चन्द्र के मकान का ताला तोड़ दिया और मकान से एक लाख रुपये कीमती जेवरात व नगदी निकाल ले गए|

* कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला नगला राजन निवासी सेवा निवृत सैनिक प्रेम सागर के घर के ताला तोड़कर ढाई लाख रुपये कीमती जेवरात व १ लाख रुपये कीमती जेवरात निकाल ले गए|

प्रेम सागर दिल्ली में रहते हैं पड़ोसी मोहल्ला प्रीतम नगला में उनकी ससुराल है| जब जनगणना वालों ने उनको तलाश किया तब पड़ोसियों को चोरी का पता चला| प्रीतम नगला के राम नाथ ने पुलिस को सूचना दी|

चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ने मामले की जाँच-पड़ताल की|

बेसिक शिक्षा में व्याप्त भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गया शिक्षिका का पति

फर्रुखाबाद: जनपद में एक शिक्षिका का पति बेसिक शिक्षा कार्यालय के भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गया| राजेपुर ब्लाक के प्राइमरी विद्यालय नयागांव की सहायक अध्यापिका उमा यादव के पति विनय कुमार ने बीती रात कानपुर में आत्महत्या कर ली| अपनी मौत के पीछे छोड़े गए सुसाइड नोट में विनय ने मौत की वजह उसकी पत्नी के रुके हुए वेतन के कारण आर्थिक तंगी बताया| उमा को गत वर्ष नवम्बर माह में तहसीलदार की रिपोर्ट पर राजेपुर एसडीएम रविन्द्र कुमार ने निलंबन के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी रामसागर त्रिपाठी को लिखा था,  उसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया| लेकिन बाद में उसे बहाल कर दिया गया था|मगर उसे निलंबन अवधि में नियमनुसार वेतन नहीं दिया गया| वेतन के लिए शिक्षिका और उसका पति कई बार बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिला मगर उसे वेतन नहीं मिल सका| शिक्षिका उमा यादव ने बताया कि उसे वेतन के लिए रिश्वत की मांग की गयी जिसे वो पूरा नहीं कर सकी|

पता चला है कि उमा यादव को निरीक्षण के दौरान पहले एसडीएम ने और फिर बाद में तहसीलदार ने अनुपस्थित पकड़ा था| अनुपस्थित के सम्बन्ध में उमा यादव का वेतन रोकते हुए स्पस्टीकरण मागा गया था| वेतन रुक जाने के कारण शिक्षिका का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था|इस बीच उमा यादव के पति बेसिक शिक्षा विभाग ने कई बार सम्पर्क कर वेतन आहरण की मांग भी की थी| घटना के बाद शिक्षको ने मुख्यालय पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया| इतना ही नहीं मतगणना कार्य का भी वहिष्कार कर दिया है|
जानकारी के अनुसार पहली शादी टूटने के बाद उमा यादव ने विनय कुमार सिंह से अंतर्जातीय विवाह किया था| उमा वर्ष २००७ में विशिष्ट बीटीसी में चयन हुआ था| फिलहाल पुलिस शिक्षिका के मृत वकील पति के सुसाइड नोट की भी जाँच कर रही है| उधर शिक्षा उमा यादव ने मौत के पीछे वजह में मंत्री अनंत कुमार मिश्र का भी नाम लेकर सनसनी फ़ैला दी है|

यूपी बोर्ड: हाईस्कूल के डेढ़ लाख परीक्षार्थी फर्जी

यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल के डेढ़ लाख से अधिक संदिग्ध परीक्षार्थी पकड़े हैं। तमाम का पूर्व पंजीकरण नंबर फर्जी है तो तमाम के नाम बदल दिये गये हैं। कालेजों ने नौवीं में पंजीकृत संख्या से दो तीन गुना तक नाम भेजे हैं। संदेह है कि कालेजों ने दूर के जिलों से छात्रों का फर्जी पंजीकरण किया है। जिला विद्यालय निरीक्षकों को उनकी जांच करने को कहा गया है।

यूपी बोर्ड पिछले कुछ सालों से नौवीं की ओएमआर सीट पर पंजीकरण करा रहा है। पंजीकरण के बाद सभी छात्रों को एक नंबर आवंटित होता है। हाईस्कूल परीक्षा की परीक्षार्थी नामावली में परीक्षार्थियों के नाम के आगे यही पंजीकरण नंबर अंकित करना होता है। बोर्ड नौवीं में पंजीकृत छात्र, हाईस्कूल में फेल व डीआईओएस की अनुमति से अधिकतम 10 बाहरी कालेजों के हाईस्कूल में सीधे प्रवेश पाये छात्रों की संख्या जोड़कर कुल परीक्षार्थी तय करता है।

बोर्ड ने जब हाईस्कूल परीक्षा फार्मो की जांच व कालेजवार कुल परीक्षार्थी संख्या का मिलान किया तो 1. 52 लाख परीक्षार्थी संदिग्ध मिले। उनके पंजीकरण नंबरों की जांच की तो पता चला कि इन तमाम छात्रों के नंबर बोर्ड ने जारी ही नहीं किए हैं। बड़ी संख्या में पंजीकरण नंबर पर छात्रों के नाम बदले मिले। संदेह है कि संबंधित कालेजों के प्रधानाचार्यो ने नौवीं की ओएमआर शीट पर फर्जी कोड व नाम भरवाकर परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ा ली और बाद में उनके स्थान पर फर्जी छात्रों के नाम नामावली में भेज दिये। नौवीं में जितनी छात्र संख्या थी उससे अधिक भेज दिये।

दरअसल, फर्जी पंजीकरण रोकने के लिए इस बार बोर्ड ने विद्यालय निरीक्षकों को आवेदन पत्रों की जांच के लिए पंजीकृत परीक्षार्थियों के नामों की सीडी भेजकर जांच करने को कहा था। बड़ी संख्या में फर्जी छात्रों के मिलने से विद्यालय निरीक्षकों को सभी छात्रों की भौतिक जांच करने को कहा गया है। कानपुर जनपद के भी दो दर्जन कालेज जांच में फंसे हैं।

फर्जी छात्रों का आंकड़ा

फंसे कुल कालेज : 907

कानपुर के कालेज : 24

फर्जी छात्रों की संख्या: 1.52 लाख नौवीं पास कर दसवीं में पहुंचे : 33 लाख

हाईस्कूल फेल का प्रवेश : 03 लाख

हाईस्कूल के कुल परीक्षार्थी : 36 लाख

विशाल ऑटो मूवर्स: उपहारों की झड़ी

फर्रुखाबाद: विशाल ऑटो मूवर्स ने टाटा २०७ आरएक्स पिकअप के बेहतर माईलेज जानने के लिए कांटेस्ट आयोजित किया गया|

यह कांटेस्ट सेन्ट्रल जेल चौराहे पर टाटा मोटर्स के अधिकारी पदम् सिंह व विशाल ऑटो मूवर्स की तरफ से अरविन्द कटियार, अरविन्द बाथम की उपस्थित में किया गया| इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को टाटा २०७ आरएक्स पिकअप के माईलेज के बारे में जागरूक करना|

इस आयोजन में ड्राईवर रमाकांत ने १५ किलोमीटर प्रति लीटर का माईलेज निकाला और जीत में १४ इंच की कलर टीबी अपने नाम करवाकर जीत पक्की की| ड्राईवर रमाकांत के साथ ५ अन्य ड्राईवरों ने इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया|

विशाल मूवर्स द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में लोगों को टाटा मोटर्स द्वारा इस महीने शुरू की गई नई स्कीम के बारे में भी बताया गया कि लोगों को टाटा आरएक्स पिकअप की खरीद पर निश्चित उपहार दिया जाएगा|