Home Blog Page 5708

साथी की मौत से गुस्साए अधिवक्ताओं ने अन्टू का पुतला फूँका

फर्रुखाबाद: कानपुर में शिक्षिका पत्नी उमा यादव के उत्पीड़न से दुखी पति विनय कुमार सिंह एडवोकेट के द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने से आज यहाँ के अधिवक्ताओं में उवाल आ गया| गुस्साए अधिवक्ताओं ने धरना देकर सूबे के स्वास्थ्य मंत्री अनंत कुमार मिश्र आदि का पुतला फूंक दिया|

जिला बार एसोशिएशन के अधिवक्ता आदि ने साथी विनय कुमार की मौत के गम में कार्य का बहिष्कार किया| अध्यक्ष विश्राम सिंह यादव, मंत्री संजीव पारिया की अगुवाई में गुस्साए अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना दिया| और मंत्री अनंत कुमार मिश्र अन्टू, बीएसए राम रमापति त्रिपाठी व एसडीएम रवींद्र कुमार वर्मा का पुतला फूंक कर उनके विरुद्ध जोरदार नारेवाजी की|

थोड़ी देर बाद जिलाधिकारी मिनिस्ती एस, सीडीओ सीपी त्रिपाठी के साथ अपने कार्यालय पहुँची| अधिवक्ताओं ने उनके चेंबर में घुसने का प्रयास किया तो अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र के निर्देश में पुलिस ने अधिवक्ताओं को कार्यालय में घुसने पर रोक दिया| जिससे वकीलों में और रोष व्याप्त हो गया| बाद में एसोशिएशन के अध्यक्ष व सचिव ने कार्यालय में जाकर डीएम से वार्ता की|

जिलाधिकारी ने उन्हें बताया कि बीएसए को निलंबित कर एसडीएम सदर अनिल धींगरा को चार्ज दे दिया गया है| अधिवक्ताओं ने ज्ञापन देकर मांग की कि विनय कुमार सिंह एडवोकेट के सुसाईड नोट में जिनको दोषी ठहराया गया है उन सभी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की जाए| जांच रिपोर्ट के बारे में पूंछे जाने पर डीएम ने एडीएम एससी श्रीवास्तव को निर्देश दिया कि वह सोमवार तक जांच रिपोर्ट देने की कोशिश करें| अधिवक्ताओं ने बताया कि वह सोमवार तक हड़ताल जारी रखेंगें|

बीएसए का खेल खत्म, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट धींगरा को चार्ज

फर्रुखाबाद: आखिरकार जिले के सबसे भ्रष्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम रमापति त्रिपाठी का अंत हो ही गया| जिलाधिकारी मिनिस्ती एस ने उन्हें कार्यमुक्त कर दिया| तैनाती होने पर ज्वाईंट मजिस्ट्रेट अनिल धींगरा ने बीएसए का कार्यभार ग्रहण कर लिया| डीएम ने श्री धींगरा के पास जनगणना कार्य की जिम्मेदारी मजिस्ट्रेट राम बहादुर वर्मा को सौंप दी है|

बीएसए के विरुद्ध आन्दोलन करने वाले शिक्षक नेता पहली जीत हो जाने पर काफी खुश हो गए| शिक्षक नेताओं ने एक-दूसरे को बधाई देकर जश्न मनाया| शिक्षिका उमा यादव के पति विनय कुमार सिंह की आत्महत्या से दुखी बार एसोशिएशन के अधिवक्ता ने आज से हड़ताल शुरू कर दी| बीएसए श्री त्रिपाठी दोपहर को अपने कार्यालय में मौजूद थे उसी समय उन्हें जानकारी दी गई कि अधिवक्ता घेराव करने आ रहे हैं| इसी बात से भयभीत होकर श्री त्रिपाठी आनन्-फानन में कानपुर चले गए|

शिक्षिका उमा के साथ हुए अत्याचार के विरोध में आज जिले के सभी पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय बंद रहे| ब्लाक स्तर के अध्यापकों ने बैठक कर बीएसए के विरुद्ध जमकर भड़ास निकाली और अवैध बसूली करने वाले बीआरसी व एबीआरसी के विरुद्ध मोर्चा खोलने की रणनीति बनायी|

दिन दहाड़े वायु सैनिक की बाइक लूटी

फर्रुखाबाद: ससुराल जाते समय एयर फ़ोर्स के सेवा निवृत सार्जेंट महेश चन्द्र राजपूत की दिन दहाड़े बाइक लूट ली गई|

पड़ोसी जिला कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज के ग्राम घुसुआपुर निवासी महेश चन्द्र राजपूत अपनी काले रंग की डिस्कवर बजाज यूपी ७६ जे / २१७३ बाइक से कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम गनपतपुर में बहनोई तेजराम के यहाँ जा रहे थे|

जब वह दिन के २ बजे कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम धीरपुर दुबे भट्टा के निकट से गुजर रहे थे उसी समय पीछे फ्रीडम मोटर साइकिल से आये तीन सवारों ने ओवर टेक के दौरान टक्कर मारकर महेश को गिरा दिया और तमंचे से धमकाकर उसकी बाइक लेकर रफूचक्कर हो गए|

पुलिस ने चोरी की दर्ज की गई रिपोर्ट में दर्शाया है कि महेश चाबी लगी बाइक को सड़क के किनारे खादी कर मोबाइल से बातचीत करने लगा उसी समय बाइक चुरा ली गई|

बांदा दुष्कर्म कांड: उप्र सरकार को एससी का नोटिस

नई दिल्ली|| उत्तरप्रदेश के बांदा जिले में एक नाबालिग ल़डकी के साथ हुए दुष्कर्म मामले की न्यायिक जांच कराने के लिए दायर एक याचिका पर सर्वोच्च अदालत ने आज उत्तरप्रदेश सरकार और सीबीआई को नोटिस जारी किया। याचिका में कहा गया है कि जिस किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया उसे 33 दिनों तक जेल में बंद कर किशोर न्याय अधिनियम का उल्लंघन किया गया।

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश आफताब आलम और न्यायाधीश आर.एम. लोढ़ा की दो सदस्यीय खंडपीठ के समक्ष याचिकाकर्ता ने कहा कि किशोर न्याय अधिनियम (बच्चों की देखभाल और अधिनियम) के तहत किशोर को हिरासत में नहीं रखा जा सकता।

अधिवक्ता एन. राजा रमण ने अपनी जनहित याचिका में अदालत से कहा है कि यह केवल इसी मामले तक सीमित नहीं है बल्कि अन्य मामलों में भी मजिस्ट्रेट किशोर को पुलिस हिरासत में भेज देते हैं। उन्होंने अदालत से इस मुद्दे को ब़डे पैमाने पर संज्ञान में लेने का आग्रह किया।

मालूम हो कि उत्तरप्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के विधायक पुरूषोत्तम नरेश द्विवेदी ने पिछले महीने कथित तौर पर एक किशोरी के साथ बलात्कार किया था। किशोरी पर चोरी का झूठा आरोप लगाकर उसे करीब एक महीने तक पुलिस हिरासत में रखा गया।

किशोरी को इसी महीने रिहा किया गया। द्विवेदी ने किशोरी पर लाइसेंसी रिवॉल्वर, एक मोबाइल फोन और 5,000 रूपये नकदी चुराने का कथित आरोप लगाया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री मायावती ने आपराधिक जांच विभाग की अपराध शाखा (सीबीसीआईडी) की प्राथमिक जांच के आधार पर द्विवेदी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। जांच के दौरान यह पाया गया कि किशोरी के साथ बलात्कार किया गया है।

२१ जनवरी: फर्रुखाबाद की अपराधिक घटनायें

अदालत के आदेश पर मिली राहत

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा के ग्राम नीवालपुर निवासी निरंजन लाल शाक्य को अदालत के आदेश पर रहत मिली है| पुलिस ने अदालत के आदेश पर उनकी ओर से थाना मीरापुर के ग्राम सराय अगहत निवासी वीर सहाय उनकी पत्नी सावित्री व पुत्र राहुल के विरुद्ध दहेज उत्पीडन का केस दर्ज किया है|

निरंजन की पुत्री आरती का १८ जून २०१० को राहुल से विवाह हुआ था| ससुराल वालों ने दहेज में मोटर साइकिल आदि की मांग को लेकर आरती को प्रताडित किया और घर से निकाल दिया|

बीमार कैदी को ईश्वर ने दे दी सजा

फर्रुखाबाद: सेन्ट्रल जेल के बीमार कैदी पुत्तीलाल को ईश्वर ने ही सजा दे दी है|

पड़ोसी जिला हरदोई थाना बेनी गाँव के ग्राम उमरारी निवासी डोडे के ४६ वर्षीय पुत्र ईश्वरलाल की सेन्ट्रल जेल में आज सुबह मौत हो गई| जेल बार्डन निर्दोष कुमार पुत्तीलाल को इलाज कराने के लिए लोहिया अस्पताल ले गए| डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया|

पुत्तीलाल को १९ अप्रैल २००७ को ह्त्या के मुकद्दमे में आजीवन कारावास की सजा हुयी थी| उनको ६ मई २००७ को सेन्ट्रल जेल लाया गया था| बीमार होने पर जेल के अस्पताल में भी इलाज कराया गया था| पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया|

जहरखुरानों ने रोडवेज यात्री को लूटा

फर्रुखाबाद: जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने रोडवेज बस के यात्री सुबोध की नगदी आदि सामान लूट लिया|

सुबोध थाना मऊदरवाजा के ग्राम रानीगढ़ निवासी छोटेलाल का २५ वर्षीय पुत्र है| वह आज सुबह रोडवेज परिसर में बेहोश पड़ा था| पुलिस की सूचना पर चचेरे भाई संदीप ने उसे ८:४० बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|

श्रीमती जयश्री ने बताया कि बड़ा बेटा विनोद दिल्ली में सिलाई का कार्य करता है छोटा बेटा सुबोध विनोद से २५ हजार रुपये,पंखा आदि सामान लेकर रोडवेज बस से बीती रात घर आ रहा था|

जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने नशीला पदार्थ खिलाकर नगदी सहित सभी सामान लूट लिया|

युवा महोत्सव: सम्मानित होने पर खुश हो गए प्रतियोगी

फर्रुखाबाद:  फर्रुखाबाद युवा महोत्सव की प्रतियोगिताओं में विजयी सम्मानित होने पर खुशी में उछल पड़े| सरस्वती भवन में आयोजित रंगारंग समारोह में बसपा विधायक कुलदीप गंगवार ने विजयी प्रतियोगियों को प्रमाण पत्र, शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया|

श्री गंगवार ने कार्यक्रम के सफलता के लिए आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम प्रतिवर्ष होते रहे और यहाँ के विजयी प्रतियोगी प्रदेश के अलावा देश में भी नाम रोशन करेंगें| उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग देने का भी वायदा किया|

स्वतंत्राता संग्राम सेनानी पंडित कालीचरन जीवन उपलब्धि सम्मान २००११ के लिए अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, यूथ ऑफ द इयर के लिए सुरभि गोश्वामी, डॉ ओम प्रकाश गुप्ता, युवा वीरता पुरष्कार के लिए तुषार बाजपेयी, श्रीमती शिव प्यारी देवी साहित्य रत्न सम्मान के लिए देवी शरण दीक्षित, नारी सशक्तीकरण सम्मान के लिए श्रीमती उर्मिला राजपूत, श्री विशुन स्वरुप खेल रत्न सम्मान के लिए वर्षा मिश्रा तथा फर्रुखाबाद आदर्श नागरिक सम्मान के लिए डॉ प्रभात गुप्ता को सम्मानित किया गया|

श्री गंगवार ने कम उम्र में सभासद चुनाव जीतने वाले राजन राय उर्फ जौली, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र कटियार आदि को भी सम्मानित किया गया|

मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता में रागिनी गुप्ता, थाल सजाओ में दीपिका शाक्य, बालीवुड क्विज में कविता शुक्ला, प्रश्न मंच में गौरव शाक्य, साइकिल रेस में मोहित मिश्रा व निहारिका पटेल, १०० मीटर रेस में सचिन प्रजापति, सेफ क्वीन फर्रुखाबाद में जय प्रकाश मिश्र, वाद-विवाद प्रतियोगिता में रश्मि सक्सेना, मेधावी सम्मान में ह्यूमा आरफीन अव्वल रहीं| जिनको मेडल, प्रमाण पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया|

आस्था में बाबाओं का सेक्स का तड़का

धर्म और राजनीति का कॉकटेल तो आदि काल से चला आ रहा है, लेकिन सेक्स के तड़के ने आध्यात्म को दूषित कर दिया है। ऐसे में भरोसा करें तो किस पर? क्यों उठ रहा है आध्यात्मिक चेहरों से विश्वास ? तत्कालिक घटनाओं पर चलिए एक नजर डालते हैं, जिसने देश के कुछ चुनिंदा चमत्कारिक चेहरों को बेनकाब किया है।

वैसे तो साधु शब्द आते ही हृदय भावविह्वल हो उठता है। साधु की व्याख्या करते हुए तुलसीदास ने कहा है कि ‘साधु सराहि सुमन सुर बरषे’। साधु बोलता है तब अमृत और फूलों का बरसात होती है। साधु को आध्यात्मिक, निस्वार्थ सेवक और सदाचारी कहा जाता है। शंकराचार्य, स्वामी परमहंस और आदि काल के बह्मर्षी समाज को मार्गदर्शन देते रहे हैं। ऐसे गौरवशाली इतिहास को आज भगवताचार्य राजेंद्र, नित्यानंद, पायलट बाबा, इच्छाधारी बाबा जैसे साधु कलंकित कर रहे हैं। घर्म के नाम पर धंधे की शुरूआत करने वाले ये साधु देह व्यापार तक अपनी पहुंच बना लिए हैं। कुछ ऐसी दुर्भाग्यशाली घटनाओं पर एक नजर…

गिरफ्त में आए भगवतार्य राजेंद्र उर्फ पोर्न स्वामी

हाल ही में वृंदावन पुलिस ने इस बाबा को गिरफ्तार किया है। यह यमुना नदी के घाटों और पवित्र स्थानों के आस-पास पर अश्लील फिल्में शूट करता था। इस स्वामी से कई अश्लील फिल्में और क्लिपिंक्स बरामद की गई हैं। फिल्मों में कुछ विदेशी युवक युवतियां के साथ स्वामी खुद भी अप्राकृतिक यौनाचार करता हुआ दिखा है। यहां तक की इस पोर्न बाबा ने अपनी बीबी की भी अश्लील फिल्में बनाकर बाजार में बेचा है।

भगवताचार्य पर आरोप है कि पैसों के लालच में उसने अपनी पत्नी के साथ के कुछ अंतंरग चित्रों को इंटरनेट पर अपलोड कर दिया और सीडी बना कर बाजार में बेच दिया है। लेकिन जब इन चित्रों और सीडी को लेकर साधु की बीवी को कुछ लोगों ने ब्लैकमेल किया तो उसने साधु के बचाव में ब्लैकमेल करने वाले और एक दुकानदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी है।

मामला यह है कि 28 जून को साधू राजेंद्र की पत्नी ने अपना लैपटॉप ठीक करवाने के लिए अरविंद नामक व्यक्ति को दिया था। साधु की पत्नी का आरोप है कि अरविंद और उसके साथियों ने लैपटॉप के साथ छेड़छाड़ की है। और उसके पति के कुछ अंतरंग चित्रों की सीडी बनाकर बाजार में बेच दी है। उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं कि वह उन्हें दस लाख रुपए दे वरना वह इसे समाज में सार्वजनिक कर देंगे।

अरविंद ने इस आरोप से इंकार करते हुए कहा कि, इस तरह की सीडी बाजार में पहले से आ रही थीं। उसने लैपटॉप के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की है। बाजार में इस सीडी का खुलासा होने के बाद से साधू राजेंद्र के खिलाफ मथुरा और वृंदावन के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

स्वामी नित्‍यानंद

नित्‍यानंद अपने सैक्स स्कैंडल के लिए सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा। कहा जाता है कि स्‍वामी ‘प्राचीन तांत्रिक रहस्‍यों’ की शिक्षा देने और उनके प्रयोग के लिए अपने आश्रम में आने वाली महिलाओं से ‘सीक्रेट सेक्‍स एग्रीमेंट’ करता था। इसके अनुसार, महिलाओं को नग्‍नता और सेक्‍स के लिए सहमति जतानी होती थी। अपने अश्‍लील फोटो खींचने की अनुमति देनी पड़ती थी। साथ ही उन्‍हें इस बात की सख्‍त हिदायत दी जाती थी कि इस बात को वे आश्रम से बाहर नहीं ले जाएं। उस समय जो सेक्स सीडी बरामद की गई उसमें नित्यानंद, एक लड़की के साथ रंगरलिया मनाते दिखाई दिया था। लड़की को कथित अभिनेत्री रंजीता बताया गया।

बताते चलें कि स्वामी नित्यानंद का असली नाम राजशेखर है। वह तमिलनाडु के थिरुनामलाई के रहने वाले हैं। इसका थिरुनामलाई और बैंगलोर में बहुत बड़ा आश्रम है। इन्ही जगहों में से कहीं पर संत को कैमरे में कैद किया जा रहा था। वीडियो में साड़ी पहने एक महिला दिखती है जिसके साथ बाबा को बाद में आपत्तिजनक हालात में देखा जाता है। नित्‍यानंद पर फिलहाल केस चल रहा है।

भीमानंद उर्फ इच्छाधरी बाबा

भीमानंद, इच्छाधारी बाबा का चोला पहन कर देह व्यापार का धंधा करवाता था। उसके संपर्क में 600 लड़कियां थीं। इनमें से 50 लड़कियां केवल बाबा के लिए ही काम करती थी। लड़कियों के रेट का 40 फीसदी कमीशन बाबा अपने पास रखता था। बाबा ने अलग-अलग लड़कियों के अलग-अलग रेट रख रखे थे। मॉडल के लिए 50 हजार, स्टूडेंट के लिए 20 हजार और हाउसवाइफ के लिए 10 हजार। इन लड़कियों को देश भर में फैले बाबा के एजेंट लाते थे।

भीमानंद के पास से दस सेलफोन और करीब 100 मिली डायरी मिली। इनमें से कई में कॉल गर्ल्स से सम्बन्धित जानकारियों का जिक्र था। बाबा के आलीशान ठिकाने से चांदी के कवर वाली तलवार, बंदूक तथा बारहसिंगा के सींग बरामद किए गए। भीमानंद के परिवार वालों पर भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनके कुख्यात ददुआ डकैत से गहरे ताल्लुकात थे।

भीमानंद के कमाई के कई जरिए थे। भक्ति कार्यक्रम में चढ़ावा तथा देह व्यापार से हासिल रुपये बाबा ने रीयल एस्टेट और ब्याज पर लगा रखे थे। विदेशों से भी चंदे के रूप में उसकी कमाई होती थी।

पायलट बाबा

देशभर में एक रूपये में कंप्यूटर शिक्षा देने का दावा करने वाले पायलट बाबा ने फ्रॉड करके करोड़ो कमाए। बडे़-बडे़ नेताओं ने पायलट बाबा का साथ देकर इसे जोरशोर से प्रसारित किया। इस गोरखधंधे के तहत आईकावा इंटरनेशनल कंप्यूटर कंपनी के साथ करार होने के बाद एक रूपये में कंप्यूटर शिक्षा देने का खेल पूरे देशभर में शुरू किया गया। कंप्यूटर सेंटर की फ्रेंचाइजी खोलने के लिये जमानत राशि के रूप में 50 हजार रूपये जमा कराए।

वहीं, कुंभ नगरी मे हुए हादसे को लेकर भी बाबा के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की गई है। इस हादसे में कई बेगुनाहो की जान चली गई। कार्रवाई के नाम पर सिर्फ गिरफ्तारी हुई। कहा जाता है कि बाबा के ऊंचे पहुंच के कारण ही ऐसा संभव हो पाया है।

आसाराम बापु और सुधांशु महाराज

आसाराम आश्रम लड़कियों के शोषण और अवैध कब्जों को लेकर पहले से ही सुर्खियों में रहा है। इनके बेटे पर भी आश्रम की एक महिला सदस्य ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। उसका आरोप था कि नारायण स्वामी रोज आश्रम की एक नई लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाता था। आसाराम और सुधांशु महाराज पर अपराधियों को पनाह देने संबंधी आरोपों ने आग में घी डालने का काम किया। एक निजी चैनल द्वारा कराए गए स्टिंग ऑपरेशन में आसाराम और सुधांशु महाराज अपाराधियों को पनाह देते दिखे। इसमें एक विदेशी महिला जो अमेरिका में बड़ा फ्रॉड करके भागी थी, जिसे एफबीआई तलाश कर रही थी, उसे इन दोनों बाबाओं ने पैसे लेकर संरक्षण देने की बात कही थी।

सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, 20 घायल

बलिया||  उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में ट्रैक्टर ट्राली को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हो गए।

हादसा जिले के रस़डा थाना क्षेत्र में बीती देर रात बलिया-मऊ मार्ग पर हुआ जब एक शव का दाह संस्कार करके घर लौट रहे ट्रैक्टर ट्राली सवार लोगों को ट्रक ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्रॉली सवार स्थानीय शौरपुर गांव के निवासी थे।

रस़डा थाना प्रभारी बच्चा पासवान ने आज संवाददाताओं को बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य तीन ने आज सुबह तक इलाज के दौरान दम तो़डा। पासवान ने कहा कि सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। चार की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद मौके से फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

बीते सप्ताह बदायूं जिले में दाह संस्कार करके लौट रहे मिनी बस सवार लोगों को एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी जिसमें 34 लोगों की मौत हो गई थी।