फर्रुखाबाद: शिक्षिका उमा यादव के पति की आत्महत्या से उपजे विवाद से शिक्षको को बीएसए और एसडीएम से पुरानी भड़ास निकालने का मौका मिल गया| वकीलों और शिक्षक नेताओ की बीएसए रामसागरपति त्रिपाठी और तत्कालीन अमृतपुर एसडीएम रविन्द्र कुमार वर्मा के खिलाफ कारवाही की मांग पर जिलाधिकारी ने न्यायिक जाँच कर दोषी के प्रति कारवाही का भरोसा दिलाया था| न्यायिक जाँच कर रहे एडीएम सुशील चन्द्र श्रीवास्तव के समक्ष लगभग आधा सैकड़ा शिक्षको ने डेढ़ दर्जन शिकायती पुलिंदो के साथ अपने बयान दर्ज कराये|
सोमवार को फतेहगढ़ के अपर जिलाधिकारी कार्यालय में शिक्षक और शिक्षिकाओं को शिकायत करने का भरपूर मौका मिला| शिक्षक नेता नानकचंद ने बीएसए कार्यालय में व्याप्त भ्रस्ताचार से सम्बन्धित शिकायतों का पुलिंदा अपर जिलाधिकारी को सौपा और बयान दर्ज कराये| इन शिकायतों में बीएसए कार्यालय में किताबो की खरीद फरोख्त से लेकर कंप्यूटर शिक्षा, टीएलएम खरीद में गड़बड़ी, प्रोमोशन में अनिमियतता बरतने और स्कूलों में टंकी घोटाले की जाँच में दोषियों पर कारवाही की मांग की गयी| प्राथमिक विद्यालय नवदिया में तैनात सहायक अध्यापक संजय तिवारी ने संगठन की मांगो को अनुसना करने का आरोप जड़ा लगाया|
बीएसए के खिलाफ न्यायिक जाँच में निकाली भड़ास
समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ता क्रमिक अनशन पर
फर्रुखाबाद: बिजली आदि समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के करीब एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने ब्लाक कमालगंज कार्यालय में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया|
भाकियू के जिला प्रभारी श्री किशन शुक्ला के नेत्रत्व में अनशन शुरू किया गया| कार्यकर्ताओं की मांग है कि किसानों को १४ घंटे बिजली की आपूर्ति हो| ग्राम उगरापुर के नेकराम वर्मा पर बिजली चोरी का झूंठा मुकद्दमा वापस हो| महामाया गरीब पेंशन योजना के लाभार्थियों का चयन ग्राम पंचायत की खुली बैठक में किया जाए|
वीडीओ देवेन्द्र चौहान ने अनशनकारियों को आन्दोलन खत्म करने के लिए मनाया| श्री किशन ने बताया कि यदि २६ तक उनकी मांग नहीं माने गयीं तो वह २७ जनवरी को जिला मुख्यालय पर अनशन शुरू करेंगें|
केसर गुटखा का सेंपल फेल होने की रिपोर्ट दर्ज
फर्रुखाबाद: मिलावट किये जाने के कारण केसर गुटखा का सेंपल फेल हो गया है|
नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर के अधीन रहने वाले मुख्य खाद्ध निरीक्षक एबी सिंह ने मठिया देवी मंदिर के निकट वीना एजेंसी के मालिक नरेन्द्र कुमार गुप्ता, जे इंटरप्राईजेज कैलाश वैभव मार्केट रूम नंबर २ फर्स्ट फ्लोर ५१/७६ नयागंज कानपुर, मेसर्स जेएच कंपनी पीपी नगर कानपुर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है|
पुलिस ने आईपी सी की धारा २७२ व २७३ के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है| खाद्ध निरीक्षक ने ११ अगस्त २०१० को केसर गुटखा का सेंपल भरा था जो जांच में फेल हो गया|
सरकारी प्याज व टमाटर बिक्री से खानापूरी
फर्रुखाबाद: जिलापूर्ति कार्यालय की ओर से आज नगर के ६ स्थानों पर प्याज व टमाटर की सरकारी बिक्री कराई गई|
विजयलक्ष्मी ट्रेडर्स की ओर से रेलवे रोड पुलिस चौकी के निकट बियर शॉप की दुकान के सामने ठिलिया पर २२ रुपये प्रति किलो में प्याज व १४ रुपये प्रति किलो में टमाटर की बिक्री की गई| इसकी बिक्री शाम ४ बजे तक की गई|
अडोस-पड़ोस के दुकानदारों ने बताया कि दो पैकेट प्याज व दो क्रेट टमाटर लाया गया था| नीचे छोटा घटिया प्याज के ऊपर बड़ा प्याज लगाया गया था| प्याज की छांट-बीन न करने देने के कारण लोगों ने प्याज खरीदने में कोई दिलचस्पी नहीं ली| टमाटर भी छोटे साईज का घटिया था|
कुछ खरीद दारों को मात्र आधा किलो टमाटर व प्याज दिया गया| जिसके कारण आधी बोरी प्याज व एक क्रेट टमाटर की बिक्री हो सकी| बताया गया कि इस बार टमाटर व प्याज बेंचा गया उसी तरीके का प्याज व टमाटर बाजार में २,३ रुपये के अंतर से बिका है|
जिलापूर्ति अधिकारी आरएन चतुर्वेदी ने बताया कि प्रमोद एंड कंपनी की ओर से भोलेपुर में ट्रांसफार्मर के पास, मुन्ने मुस्तकीम की ओर से काशीराम आवास कालोनी में, मोहम्मद आवाज की ओर से चौक बाजार में, मोहम्मद शमीम की ओर से सब्जी मंडी फतेहगढ़ में तथा नवीस चन्द्र की ओर से लाल सराय पानी की टंकी के सामने २२ रुपये में प्याज व १४ रुपये में टमाटर की बिक्री की गई|
चोरों ने ३ बाइकें व नगदी जेवरात उड़ाये, भगाने के लिए की फायरिंग
फर्रुखाबाद: चोरों ने आवास विकास कालोनी के विवेक कुमार गंगवार की यूपी ७६ जे / ५०९९ बाइक उड़ा दी|
विवेक बीती रात ११:४५ बजे स्वागतम गेस्ट हाउस समारोह में गए थे| इसी गेस्ट हाउस से आज दिन के २ बजे पड़ोसी जिला कन्नौज थाना तालग्राम के नक्कानाल निवासी मोहम्मद आरिफ की बाइक नंबर यूपी ७८ ए/ ४३०४ हीरो होंडा गायब कर दी गई| आरिफ अपने भाई मुस्तकीम के साथ ट्रक फायेंनेस की किस्त जमा करने गए थे|
* चोरों ने तीसरी घटना कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला हांथीखाना निवासी दीपक के घर से की| चोर उनकी यूपी ३० पी / ३२३ बाइक व दो मोबाइल निकाल ले गए| छत से आये चोर मेनगेट का ताला खोलकर बाहर निकले|
चोरों ने बीती रात प्रीतम नगला निवासी सेवा निवृत कर्मचारी शिवनरायन जाटव के घर से ६ हजार रूपये की नगदी व ५० हजार रुपये के जेवर उड़ाये| चोरों ने हांथीखाना निवासी चुनमुन के घर से दो मोबाइल उड़ाये| खटपट की आवाज सुनकर चुनमुन से लाएसेंसी बन्दूक से फायरिंग करके उन्हें भगाया|
रोडवेज बस ने मासूम को कुचला, भीड़ ने की पत्थरबाजी
गोरखपुर|| आज का दिन गोरखपुर जिले के लिए काफी परेशानी भरा साबित हुआ। पहले तो एक दुखद घटना ने शहर को रूला दिया , उसके बाद उस घटना के दर्द ने एक रौद्र रूप घारण कर लिया। जिले में सोमवार को एक राज्य परिवहन निगम की बस ने एक बच्चे को कुचल दिया|
बच्चे की मौत ने वहां के स्थानीय लोगों को बेहद आक्रोशित कर दिया, जिसके बाद भीड़ गुस्सा भड़क उठा उसने हिसंक रूप धारण कर लिया, गुस्सायी भीड़ ने कई वाहनों में तोड़फोड़ की, आक्रोशित भीड़ को शांत करने के लिए पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। जिले के चौरीचौरा कस्बे में आठ साल के एक बच्चे को रोडवेज बस ने उसके घर के ही पास कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक घटना के बाद मौके से फरार चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नाराज भीड़ ने बस व अन्य कई निजी और सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ और पथराव किया। भीड़ ने सरकारी संपत्ति को भी निशाना बनाया।
चौरी-चौरा थाना प्रभारी सी. पी. सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि उग्र भीड़ ने गोरखपुर-देविरया मार्ग को जाम कर दिया। हालात पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस से भीड़ की हिंसक झड़क भी हुई। घटना के बाद इलाके में तनाव के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं।
जयन्ती: याद किये गए पिछड़ों के नेता कर्पूरी ठाकुर
फर्रुखाबाद: ८८वी जयन्ती पर शोषित वंचित अति पिछड़ों के जन नायक कर्पूरी ठाकुर को याद किया गया|
जनवादी पार्टी सोशलिस्ट की ओर से कर्पूरी ठाकुर की शोभा यात्रा को आज प्रातः गुरुगाँव देवी मंदिर से जिलाध्यक्ष श्री धर्मपाल सिंह चौहान ने झंडी दिखाकर रवाना किया| उनके स्वागत में नगर में पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ सिंह द्वार, कर्पूरी ठाकुर द्वार, अहिल्यावायी होलकर द्वार, विश्वकर्मा द्वार, भारद्वाज ऋषी द्वार, कश्यप महर्षि ऋषी द्वार, ब्रम्ह्दत्त द्विवेदी द्वार, हरीचरन लाल प्रजापति द्वार, महाराज संत्वन, महारानी सत्यवती द्वार, शब्दवेदी सम्राट प्रथ्वीराज चौहान द्वार बनाए गए थे वहां विजय सिंह चौहान, जगदीश सिंह चौहान, विकास कुमार गुप्ता, उत्तम मिश्रा आदि ने पुष्प वर्षा करके व फूल मालाओं से शोभायात्रा का स्वागत किया|
होरीलाल कश्यप, कर्पूरी ठाकुर विचार मंच के अध्यक्ष डॉ सत्यनारायण सिंह, सतीश चौहान, निष्कर्ष दीक्षित, चिंतामणि पाठक, विजय भारद्वाज, निर्मला बाथम, मनोज कुमार राठौर आदि लोग शोभायात्रा के आगे-आगे चल रहे थे| शोभा यात्रा में कर्पूरी ठाकुर के चित्र को लगाया गया था| क्रिश्चियन इंटर कालेज पहुँचने पर शोभा यात्रा का समापन स्वागत समारोह से ही हुआ|
इस दौरान वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताये गए रास्ते पर चलने का आवाहन किया|
चौकीदार सोता रहा: चोरों ने ट्रेवल्स एजेंसी से बुलेरो उड़ाई
फर्रुखाबाद: वाहन चोर गिरोह ने बीती रात तिकोना चौकी पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए ट्रेवल्स एजेंसी के फाटक में बंद बुलेरो उड़ा दी और वाहनों की रखवाली करने वाला सोता ही रहा|
थाना मऊदरवाजा की ग्राम पंचायत कुवेरपुर घाट ग्राम कुचलियाई के प्रधान संतोष यादव के चाचा बाबूराम अपनी बुलेरो यूपी ७६ जे / १२६३ को भाड़े पर चलवाते हैं| बुलेरो तिकोना पुलिस चौकी के निकट सभासद रामजी मिश्रा की रामजी ट्रेवल्स एजेंसी में खड़ी होती थी|
बीती रात एजेंसी में कई वाहनों को खड़ा कर चालक भी सो रहे थे| मध्यरात्रि के बाद चौकीदार ओमी बाथम भी सो गया| काम चलाऊ फाटक लगा होने के कारण रात में आने वाले ड्राईवर बाहा से ही हाँथ डालकर अन्दर की कुंडी खोलकर अन्दर चले जाते है और वाहन को खड़ा कर कुंडी लगाकर बाहर भी निकल जाते हैं|
इस अजीबो-गरीब व्यवस्था का जानकार व्यक्ति रात करीब २ बजे कुंडी खोलकर बुलेरो को निकाल ले गया| आज सुबह करीब ९ बजे ड्राईवर अनिल बाथम बुलेरो को लेने गया तब चोरी की घटना का खुलासा हुआ|
जहरखुरानों ने ट्रेन यात्री की नगदी व सामान उड़ाया
फर्रुखाबाद: जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने ट्रेन यात्री साविर को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और उनकी ३० हजार रुपये की नगदी अदि सभी सामान उड़ा ले गए|
थाना कमालगंज एक मोहल्ला जवाहर नगर निवासी ४० वर्षीय साविर पंजाब प्रांत में बेकरी चलाते हैं| वह कासगंज से कानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन पर सवार होकर घर जा रहे थे| रास्ते में उनके पीछे जहरखुरान गिरोह के सदस्य लग गए जिन्होंने नशीला पदार्थ सुंघाकर साविर को बेहोश कर दिया और उनकी पेंट की जेब काटकर ३० हजार रुपये व कीमाती सामन से भरे दो थैले उठा ले गए|
अन्य यात्रियों ने साविर को बेहोश देखकर उनकी जेब से मिली डायरी से फोन मिलाकर परिजनों को जानकारी दी| बेटे फारुख ने कमालगंज स्टेशन पर बेहोश साविर को ट्रेन से उतारा| थोड़ा होश आने पर साविर ने बताया कि पेंट की जेब में ३० हजार रुपये व सामान से भरे दो थैले थे|
उन्हें स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया|
चाय ने ली 5 की जान
बदायूं|| उत्तर प्रदेश के बदायूं ज़िले के उझियानी थाने में आने वाले नरसिंह पूर्व गांव में जहरीली चाय पीने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मृत्यु हो गई| मृतकों में पिता और चार बच्चें शामिल है. यह हादसा आज सुबह हुआ.
पुलिस अधीक्षक (देहात) के के पुष्कर ने बताया कि उक्त घटना आज सुबह उस समय हुई जब ४५ वर्षीय अमर सिंह की पत्नी ने अपने पति और चार बच्चे १६ वर्षीय अलावा पिंकी, १४ वर्षीय रिक्की, १० वर्षीय चम्पा और ६ वर्षीय पुत्र देवा शामिल हैं|
इन सभी को चाय पीने के लिए दी. चाय पीने के थोड़ी ही देर बाद इन्हें उल्टी और दस्त होने लगी, प्राथमिक उपचार के लिए इन्हें चिकित्सा केन्द्र ले जाया गया जहां उपचार के दौरान अमर सिंह उसकी तीन बेटी और एक बेटे ने दम तोड़ दिया|



