Home Blog Page 5695

6 वर्ष बाद NFTE की धमाकेदार वापसी

फर्रुखाबाद: भारत संचार निगम की पांचवीं सदस्यता सत्यापन के चुनाव में NFTE ने काफी मतों से जीत दर्ज की है| आज सुबह बीएसएनएल कार्यालय में चुनाव पर्यवेक्षक व प्रोसाईडिंग आफीसर की मौजूदगी में वोटों की गिनती हुयी| NFTE को ११४, बीएसएनएल इम्पलाईज यूनियन को मात्र २७ वोट मिले| ३ वोट राष्टीया को तथा एक वोट खराब निकला|

मतदान में फर्रुखाबाद व कन्नौज जिले में १४५ वोट पड़े थे| जीत की घोषणा होते ही NFTE के जिला सचिव संजय दुबे को उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया तथा NFTE जिंदाबाद के नारे लगाते हुए खुशी का इजहार किया| वहीं इम्पलाईज यूनियन के अध्यक्ष राम औतार गंगवार व सचिव एमसी अवस्थी व सहायक सचिव प्रदीप गंगवार आदि पदाधिकारियों के चेहरे पर मायूसी छा गई|

श्री दुबे की ६ वर्ष विपक्ष में रहने के बाद जोरदार वापसी हुयी है उन्होंने इसके लिए सहयोगी कर्मचारियों को धन्यवाद दिया कि बुरे वक्त में भी मेरे दोस्तों ने मेरा साथ नहीं छोड़ा| NFTE के अध्यक्ष आरपी एस सोलंकी व पदमाकर पालीवाल को भी बधाई दी गई|

महिला मौत के आगोश में

फर्रुखाबाद: लापरवाही के कारण महिला की जान मौत के आगोश में पहुच गई| नगर के मोहल्ला गढ़ियाई निवासी रमेश बाथम ने बीती रात ११.५० बजे अपनी ४० वर्षीय पत्नी बिटाना को आग से जली अवस्था में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|

रमेश ने बताया कि बिटाना रात में कुप्पी से मिट्टी का तेल डाल रही थी तभी उसकी मैक्सी में आग लग गई और उसके पेट के नीचे का ६० प्रतिशत भाग झुलस गया| हलवाई का काम करने बाले रमेश ने बताया कि उसके ४ बच्चे है|

बाई एनिअल कांफ्रेंस में भाग लेने लेफ्टी. जनरल बिक्रम सिंह पहुंचे

फर्रुखाबाद: सिखलाई की बाई एनिअल कांफ्रेंस में भाग लेने लेफ्टी. जनरल बिक्रम सिंह बुधवार को यहाँ पहुँच गए हैं. सिखलाई की बाई एनिअल कांफ्रेंस में भाग लेने लेफ्टी जनरल बिक्रम सिंह UYSM,AVSM, सेना मेडल, ADC बुधवार को यहाँ पहुँच गए हैं।

सैन्य प्रवक्ता के अनुसार सिखलाइट इनफैंट्री रेजीमेंटल सेंटर की द्विवार्षिक बाईएनियल कांफ्रेस गुरुवार व शुक्रवार को होनी है। कांफ्रेस में भाग लेने के लिये रेजीमेंट के सैन्य अधिकारियों का यहां पहुंचना शुरू हो गया है।

पिटाई के बाद गैस प्लांट ठेकेदार पर फायरिंग, 3 नामजद

फर्रुखाबाद: गैसिंग्पुर स्थित गैस प्लांट पर ठेकेदारी करने को लेकर थाना जहानगंज के ग्राम मुरहास निवासी ठेकेदार राजीव सिंह की लाठी डंडों से पिटाई की गई और बाद में लायेसेंसी शश्त्रों से फायरिंग कर मार डालने का भी प्रयास किया गया|

राजीव ने गैसिंग्पुर निवासी शरद राठौर उर्फ़ मोनू तथा लोको कालोनी फतेहगढ़ निवासी जग्गू यादव व उनके तीन चार अज्ञात साथियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई| राजीव गैस प्लांट में मौजूद था| शरद व जग्गू ने १२:४९ बजे राजीव को फोन पर धमकाया कि यदि गैस प्लांट में काम करने की कोशिश की तो जान से मार देंगें|

राजीव जब २:२० बजे गैस प्लांट से बाहर निकले तब भट्टे के सामने घात लगाए आरोपियों ने लाठी डंडों से उनकी पिटाई की तथा रिवाल्वर व रायफल से जानलेवा फायरिंग की| उधर गैसिंग्पुर के मोहम्मद परवेज ने राजीव व नगर फर्रुखाबाद के सिंधी कालोनी निवासी मुकेश कुमार व उनके २,३ साथियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी|

तहरीर में कहा कि मै विद्याराम कठेरिया के साथ प्लांट के बाहर बैठा था तभी राजीव ने अपने साथ काम करने को कहा मना कर दिए जाने पर मुकेश ने विद्याराम को कनपटी पर रायफल लगाकर धमकाया| पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी|

महामाया:अपात्रों के चयन को लेकर बीडीओ जांच के घेरे में

फर्रुखाबाद, 02 फरवरी, मुख्यमंत्री महामाया गरीब आर्थिक मदद योजना के अंतर्गत अपात्रों के चयन के मामले में खंड विकास अधिकारी व ग्रामपंचायत अधिकारी जांच के घेरे में आ गये हैं। बुधवार को विकास खंड कायमगंज के ग्राम ब्राहीमपुर जागीर में सत्यापन के दौरान ग्रामीणों ने शिकायतें शुरू कीं तो मामला सामने आ गया। अल्पसंख्यक कल्याण निदेशक शहाबुद्दीन ने गांव में मिले आठ अपात्रों के विषय में खंड विकास अधिकारी व संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी को गुरुवार को अभिलेखों सहित तलब कर लिया है।
श्री शहाबुददीन ने बुधवार को यहां पहुंच कर निरीक्षण भवन में पहले महामाया आर्थिक मदद योजना,ज्योतिबा फुल्ले गरीब बालिका शिक्षा मदद योजना और महामाया गरीब बालिका आशीर्वाद योजना के संबंध मे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के उपरांत उन्होंने विकास खंड कायमगंज के अंबेडकर ग्राम मेदपुर और ब्राहीमपुर जागीर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गांव में इन योजनाओं के लाभार्थियों का सत्यापन किया। सावित्री बाई फुल्ले योजना के अंतर्गत छात्राओं को मिलीं साइकिलें भी उन्होंने मंगाकर देखीं। उन्होंने दौरे में साथ रहे मुख्यविकास अधिकारी सीपी त्रिपाठी को निर्देश दिये कि यदि मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान गड़बड़ी या विकास कार्य अधूरे मिले तो कड़ी कार्रवाई होना तय है। विनीता, राधा, पूजा व वंदना आदि छात्राओं से उन्होंने 15 हजार रुपये के चेक मिलने की पुष्टि की।
ग्राम ब्राहीमपुर जागीर में महामाया आर्थिक मदद योजना के आठ लाभार्थियों को अपात्र घोषित कर दिये जाने के मामले में श्री शहाबुददीन ने पूछा कि पहले इनका चयन किस आधार पर हुआ था और बाद में किस आधार पर अपात्र घोषित किया गया। उन्होंने इस संबंध में जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए अभिलेख तलब कर लिये हैं। खंड विकास अधिकारी आरएस गौतम व ग्रामपंचायत विकास अधिकारी प्रेमचंद्र को गुरुवार को तलब किया गया है।

प्रशासनिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्पसंख्यक कल्याण निदेशक शाहाबुदीन गुरूवार को विकास खंड कमालगंज के अम्बेडकर ग्राम बहोरन टप्पा हवेली व् महमदपुर अमलैहैया का निरीक्षण करेंगे|

राम नगरिया में हादसे रोकने की तैयारी, विकास प्रदर्शनी के जलवे

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी मिनिस्ती एस ने आज सायं फीता काटकर मेला राम नगरिया की विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया| उन्होंने बीते दिन ट्रेन हादसे जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सीओ सिटी डीके सिसोदिया को निर्देश दिया कि अभी से पूर्णमासी गंगा स्नान पर आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने की कारगर योजना बनाएँ|

डीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुबिधा के लिए एआरएम से बात कर अतिरिक्त रोडवेज बसें चलवाई जाएँ| ट्रेन की छतों पर बैठने वाले यात्रियों को खतरे के बारे में चेतावनी दी जाए तथा पूर्णमासी को आने वाले यात्रियों की सुबिधा के लिए शिकोहाबाद मार्ग की पैसेंजर ट्रेन में अतिरिक्त बोगी लगवाने की भी कोशिश की जायेगी| हर हालत में हादसों को रोकने की कोशिश करेंगें|

जिलाधिकारी मिनिस्ती एस ने फर्रुखाबाद के ऐतिहासिक महत्व के दुर्लभ फोटो और साहित्य एकत्र करने की जिम्मेदारी सौंपी| उन्होंने बताया कि बेहतर फोटो प्रदेश सरकार को भेजे जायेंगें जिनको रेलवे स्टेशनों आदि स्थानों पर लगाए जाने पर जिले का महत्व बढ़ेगा|

बढ़िया फोटो खींचने वाले फोटोग्राफर को पुरस्कार दिया जाएगा| उन्होंने बताया कि शासन से प्रयास करके मिट्टी के तेल का कोटा बढ़ाया जाएगा ताकि सभी कल्पवासियों को कार्ड पर तेल मिल सके|

जिलाधिकारी के निर्देश पर १३ फरवरी को होने वाला विधिक साक्षरता दिवस कार्यक्रम १६ फरवरी को आयोजित प्रधान एवं महिला प्रधान सम्मलेन के दौरान होगा| जिसमे जनपद न्यायाधीश,  जिलाधिकारी आदि प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगें|

जिलाधिकारी ने जिले के करीब ढाई दर्जन विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी को देखकर जानकारी हासिल की| इस दौरान मेला सचिव अनिल ढींगरा आदि अधिकारी मौजूद रहे|

चुनावी तैयारी- जोली राजपूत साइकिल पर सवार

फर्रुखाबाद: युवा राजनीती नयी अंगडाई लेने लगी है| लोकतंत्र में यह एक अच्छा संकेत है| इन युवाओं को सत्ता दल आकर्षित करने में नाकामयाब साबित हो रहे है| उत्तर प्रदेश में ज्यादातर युवा राजनीती करने के लिए सपा, जनक्रांति पार्टी, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी की और आकर्षित हो रहे है, वहीँ बसपा ज्यादातर कद्दावर नेताओ को अपने दल में समाहित करने में जुटा है|

फरुखाबाद के नगरपालिका सभासद राजन राय उर्फ़ जोली राजपूत देर रात अखिलेश यादव से मिलने के बाद समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए| जोल्ली की पत्नी इस बार जिला पंचायत सदस्य चुनी गयी थी और चर्चा के अनुसार उन्होंने जिला पंचयत अध्यक्ष के चुनाव में अपना वोट बसपा को दिया था| हालाँकि जोली कभी बसपा में नहीं रहे मगर अध्यक्ष पद के दावेदारों में सबसे महगे खरीददार को अपना वोट बेच व्यावसायिक राजनितिक कुशलता का परिचय जोली दे चुके है|

जोली ने सदर विधानसभा फर्रुखाबाद से समाजवादी पार्टी से टिकेट भी माँगा है|

बेशर्म कारिंदे- तबाही के सर्वेक्षण में भी किया खेल

फर्रुखाबाद 02 फरवरी, गंगा व रामगंगा से हुई तबाही ने भी कुछ लोगें की किस्मत खोल दी। जहां हजारों किसानों और गरीबों की फसलें और आशियाने बाढ़ का पानी अपने साथा बहा कर लेगया। परंतु इस तबाही के सर्वेक्षण में लगे लेखपालों की जेबे जरूर भर गयीं।

बाढ़ से हुई क्षति के आंकलन के लिये जनपद स्तर पर लेखपालों के माध्यम से सर्वेक्षण कराय गया था। सर्वे के दौरान लेखपालों और तत्कालीन ग्राम प्रधानों ने जमकर खेल किया। प्रधान के चहेतों और लेखपालों की मुटठी गर्म करने वाले अपात्रों के नाम भी लाभार्थियों की श्रेणी में आ गये। बाढ़ राहत की चेकों के वितरण के दौरान जब यह राज खुला तो ब्लॉक बढ्पुर के ग्राम कटरी धर्मपुर के ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील सदर में हंगामा काटा। डीएम के निर्देश पर अपर उप जिलाधिकारी सदर चंद्र प्रकाश उपाध्याय ने गांव में जाकर जांच की तो हकीकत सामने आ गयी। गांव के अनेक गरीब पात्र लाभार्थियों के नाम ही सूची से गायब हैं। श्री उपाध्याय ने तहसीलदार से प्राप्त अभिलेखों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि जांच पूर्ण होने में एक दो दिन का समय लगेगा। कुछ अपात्रों के छूटे होने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जायेगी।

सरकारी योजनाओं के बजट में ब्याज पर अधिकारियों की गिद्द नजर

फर्रुखाबाद: कांशीराम आवासीय योजना के द्वितीय चरण के 910 आवासों के निर्माण के लिये मिले साढ़े आठ करोड़ का बजट तो आखिर आवास विकास ने 10 माह बाद जिलाधिकारी को वापस कर दिया है, परन्तु अभी इस धनराशि के ब्याज को लेकर खींचतान मची हुई है।

मान्यवर काशीराम शहरी आवास योजना के द्वितीय चरण के कायमगंज, कम्पिल व मोहम्दाबाद नगर पंचायतों में 910 आवासों का निर्माण प्रस्तावित था| इसके लिए शासन की ओर से मार्च 2010 में ही 8 करोड़ 41 लाख रुपये की धनराशि जनपद को प्राप्त हो गई थी| जनपद स्तर पर स्थल चयन समय से न हो पाने के कारण योजना लटक गई है|

कार्य प्रारम्भ न हो पाने के कारण शासन ने बाद में इस पर रोक लगा दी| हाल ही में द्वितीय चरण के प्रस्तावों को निरस्त कर तृतीय चरण लागू करने के निर्देश जारी किये गए| मजे की बात है कि इस पूरी कवायत के दौरान 8 करोड़ 41 लाख रुपये का बजट आवास विकास परिषद के खातों में डंप पड़ा रहा| अब शासन स्तर पर लखनऊ स्थित नोडल अधिकारी ने यह धनराशि जिलाधिकारी को वापस करने के आदेश कर दिए हैं| आदेश के क्रम में अधिशासी अभियंता आवास विकास महेंद्र पाल ने इस धनराशि की चेक जिलाधिकारी को भेज दिए हैं| परन्तु धनराशि के सापेक्ष १० माह का ब्याज नहीं भेजा है| बैंको में प्रचलित बचत खातों पर सामान्य ब्याज दरों के हिसाब से यह धनराशि लगभग 16 लाख बनाती हैं| जिलाधिकारी ने ब्याज के सम्बन्ध में वरिष्ठ कोषाधिकारी से आख्या मांग ली है|

अधिशाषी अभियंता महेंद्र पाल ने बताया कि ब्याज की धनराशि वापस नहीं की गयी है| उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के निर्माण कार्यों में लेआउट और विज्ञापन प्रकाशन जैसी मदों पर जो पैसा खर्च हुआ था उसका भुगतान इस धनराशि से किया गया है| इस विषय में उच्चाधिकारियों से मार्ग निर्देशन भी माँगा गया है तदनुसार कार्रवाई की जायेगी| उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में निर्मित तीन में से एक बन्धौआ कालोनी नगर पालिका को हस्तांतरित की जा चुकी है| हैवतपुर गढ़िया व टाउन हाल सतही दो अन्य कालोनियों के हस्तांतरण को लेकर अभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका के साथ सहमति नहीं बन पायी है|

काशीराम योजना के 131 आवास निरस्त

फर्रुखाबाद: धौंस और सिफारिश के दम पर काशीराम योजना के आवास आवंटित करा देने के बाद नदारद 131 आबंटियों के आवास जिलाधिकारी ने निरस्त कर दिए हैं|

इनके सापेक्ष 259 आवेदकों की पात्रता का परीक्षण राजस्व अधिकारियों को सौंपा गया है| अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर पात्रता की जांच के उपरान्त पात्र आवेदकों को आवास आबंटित कर दिए जायेंगें|

उल्लेखनीय है कि आबंटन के बाद पत्र प्राप्त न करने वाले कुल १५३ लोगों को डूडा की ओर से नोटिस भेजा गया था| इनमे से मात्र 22  ने ही आबंटन प्राप्त किया शेष 131 ने पलटकर भी नहीं देखा|