Home Blog Page 5665

जिज्ञासा: आज ऐसा भी करके देखिए….

किसी एक दिन सुबह से यह तय कर लें कि आज हम जड़ वस्तुओं से वैसा ही व्यवहार करेंगे जैसा प्राणवान से करते हैं। उदाहरण के तौर पर हमारे जूते-चप्पल, दरवाजे, हमारी कार का दरवाजा, हमारा पेन, रसोई के सामान इन सबसे आपका व्यवहार ऐसा हो जैसे ये सब जीवित हैं। इनको स्पर्श करते समय महसूस करें कि इनमें भी प्राण हैं। हमारा पूरा व्यवहार इनके साथ बदल दें।

आज तृण से ब्रह्म तक सबको खूब मान दीजिए, स्नेह दीजिए, संवेदना बहा दीजिए। रोज जिन चीजों को हम अवॉइड कर जाते हैं आज उन्हें गौर से देखिए। उनका इस्तेमाल पूरे सलीके से कीजिए। एक दिन उनके नाम कर दीजिए। यदि पेन हाथ में है तो अपने हृदय की संवेदना को उससे जोड़ दीजिए, समझ लीजिए कोई नवजात शिशु हाथ में है। यदि आप रसोई घर में हैं तो प्रत्येक बर्तन में प्राण देखिए। आज किसी बर्तन को पटकना नहीं है।

कुछ जिन्दा तजुर्बा करना है, अपना व्यवहार बदल दीजिए। आज उन्हें ऐसे न पटकें जैसे रोज पटकते हैं। आज सलीका दूसरा होगा। दिनभर जड़ के साथ खूब चेतन व्यवहार करें। ये प्रयोग आपके भीतर प्रत्येक के लिए प्रेम का आरम्भ कराएगा। हो सकता है हमें कुछ अजीब सा लगे लेकिन इसे पागलपन न समझें। पागल तो हम तब हैं जब जड़ के साथ निष्प्राण व्यवहार कर रहे हैं। इनके साथ जरा सा चेतन हुए कि आप होश में आ जाएंगे।

आपका आनन्द बढ़ जाएगा। राम अवतार में सेतु निर्माण के समय वानर जब पत्थर को हाथ में उठाते थे और उसके नीचे राम लिखते थे उसका अर्थ ही यही था कि जड़ वस्तु भी उनके हृदय से जुड़ी हुई है। जिसने जड़ से प्रेम कर लिया वह फिर सारे संसार के प्रति प्रेम में डूब जाता है।

2 बच्चों के बाप को शादी का लालीपाप दिखाकर अगवा किया

फर्रुखाबाद|| फतेहगढ़ के मोहल्ला तलैया लेन से दो बच्चों के पिता 48 वर्षीय वस्त्र विक्रेता सरदार रविंदर सिंह को दूसरी शादी का लालीपाप दिखाकर अगवा कर लिया गया।

गुरुद्वारा निवासी नवजोत सिंह ने आज सीओ सिटी डीके सिसौदिया को बताया कि मेरे पिता रविंदर सिंह घरेलू विवाद के चलते विगत छह माह से मोहल्ला तलैया लेन में अलग किराये के मकान में रह रहे थे। वह 2 फरवरी शाम 4 बजे से लापता चल रहे हैं। उनका मोबाइल नंबर 8874057285 उसी दिन से बंद चल रहा है।

काफी छानवीन करने के बाद पता चला है कि जहानगंज का कोई व्यक्ति मेरे पिता को दूसरी शादी का झांसा देकर ले गया है। उनका नंबर सर्विलांस पर लगाने के बाद सेंटर से पता चला है कि उनके मोबाइल की लोकेशन कुछ दिन पहले कानपुर में थी। क्षेत्राधिकारी ने नवजोत सिंह को सर्विलांस के जरिये उनके पिता की तलाश कराये जाने का आश्वासन दिया है।

संयुक्त आयुक्त ने लिया मनरेगा का जायजा

फर्रुखाबाद,26 फरवरी: संयुक्त विकास आयुक्त कानपुर मंडल अबरार अहमद ने मोहम्मदाबाद के जाजपुर बंजारा गांव में डेढ़ किमी पैदल चलकर महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार योजना के कार्यो का जायजा लिया। सायंकल उन्होंने विकास भवन की बैठक में मनरेगा की धीमी प्रगति पर नराजगी व्यक्त की।

संयुक्त आयुक्त जाजपुर बंजारा पहुंचे तो मनरेगा का काम डेढ़ किमी दूर हो रहा था। वहां तक कार नहीं जा सकी तो वह पैदल ही चल दिये। मौके पर दर्जनभर से अधिक मजदूर कार्य करते मिले। इसके बाद वह निसाई गांव पहुंचे। ब्लाक कार्यालय के निरीक्षण में अभिलेखों की जांच की। विकास भवन सभागार में खंड विकास अधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि कार्यालय में बैठने के बजाय मनरेगा व अन्य कार्यो का गांव में मौके पर पहुंचकर सत्यापन करें। मनरेगा की प्रगति खराब होने पर उन्होंने नराजगी व्यक्त की।

कम्पिल बन सकता है बी क्लास क्रासिंग रेलवे स्टेशन

फर्रुखाबाद, 26 फरवरीः कंपिल रेलवे स्टेशन को बी क्लास क्रासिंग रेलवे स्टेशन बनाये जाने के लिये शनिवार को कटिया संघर्रष समिति के बवील खां ने दौरे पर आये मंडल वाणिज्य प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। मंडल वाणिज्य प्रबंधक केएस सोनाल के आश्वासन पर संघर्रष समिति ने फिलहाल आंदोलन स्थगित करने की घोषणा कर दी ई।

विदित है कि कटिया संघर्रष समिति कंपिल रेलवे स्टेशन को बी क्लास क्रासिंग रेलवे स्टेशन बनाये जाने के लिये काफी समय से आंदोलनरत है। संघर्रष समिति के अध्यक्ष बवील खां कई बार इस मुददे पर आंदोलर कर भी चुके हैं। वकील खां ने एक बार फिर बड़ आंदोलन की घोषणा की थी। 27 फरवरी से संघर्रष समिति ने भूख हड़ताल की घोषणा भी की थी। इसी संबंध में शनिवार को दौरे पर आये मंडल वाणिज्य प्रबंधक केएस सोनाल ने स्वयं पहुच कर वार्ता की और समिति के अध्यक्ष वकील खां से वार्ता कर उनको आश्वासन दिया। मंडल वाणिज्य प्रबंधक के आश्वासन पर संघर्रष समिति ने आंदोलन स्थिगित कर दिया है।

पूर्व प्रधान पति की मौत पर बवाल, कई वाहनों को क्षतिग्रस्त किया

फर्रुखाबाद: मार्ग दुर्घटना में पूर्व प्रधान पति सुनील यादव की मौत हो गई| गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाकर आधा दर्जन वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया|

सुनील थाना जहानगंज के ग्राम रतनपुर निवासी उत्तमसिंह का २८ वर्षीय पुत्र था उनकी पत्नी अनीता पूर्व प्रधान है| सुनील देर सायं सब्जी खरीदकर बाइक लेकर नाला बघार के निकट खडा था| उसी समय ढिलाबल की ओर से आये गन्ने से भरे ट्रक से कुचलकर मौत हो गई| दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया|

गुस्साए सैकड़ों ग्रामीणों ने बेबर जहानगंज, फतेहगढ़ फर्रुखाबाद मार्ग अवरुद्ध कर दिया| पथराव करके चार ट्रक व तीन रोडवेज बसों को क्षतिग्रस्त कर दिया| अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र, सीओ सिटी डीके सिसोदिया, इंस्पेक्टर फर्रुखाबाद, एसओ मऊदरवाजा फ़ोर्स लेकर मौके पर पहुंचे| पुलिस अधिकारी गुस्साए ग्रामीणों को जाम खोलने के लिए मनाते रहे|

एक किशोरी के साथ रेप, दूसरी प्रेमी के साथ फुर्र

फर्रुखाबाद: थाना जहानगंज के ग्राम करीमगंज की किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया| जबकि एक अन्य शहर कोतवाली क्षेत्र की किशोरी प्रेमी के साथ भाई को चकमा देकर फुर्र हो गई|

पीड़ित किशोरी को लेकर उसके पिता, चाचा आदि करीब एक दर्जन ग्रामीण सायं थाना जहानगंज पहुंचे| पिता ने गाँव के ही दिलशाद के बेटे फुन्दन पर बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया तथा रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी|

कार्यवाहक एसओ डम्मर सिंह यादव ने बताया कि १४ वर्षीय किशोरी २४ फरवरी की रात गाँव में ढोलक बजाने के कार्यक्रम में गई थीं| वहीं से गाँव के दिलशाद का बेटा फुन्दन मोटर साइकिल से किशोरी को बैठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया| फुन्दन दूसरे दिन सुबह किशोरी को प्रधान इरफ़ान के नलकूप पर छोड़ गया फुन्दन इरफ़ान का भतीजा है| श्री यादव ने बताया कि तहरीर में इस बात का उल्लेख नहीं किया गया है कि कहाँ किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया है जांच-पड़ताल के बाद असलियत का पता चलेगा|

* शहर कोतवाली के ग्राम अमेठी जदीद निवासी सिराज की १४ वर्षीय बेटी फराह गाँव के ही साहिब आलम के साथ चली गई| फराह २३ फरवरी को अपने भाई के साथ घटियाघाट स्थित आर्यावृत बैंक में खाता खोलने गई वापस लौटते समय रास्ते से ही गायब हो गई| सिराज ने साहिब के विरुद्ध अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई|

गरीबों के लिए २७ को निःशुल्क चिकित्सा शिविर: रजनी सरीन

फर्रुखाबाद: एसएन साध ट्रस्ट ने गरीबों की सुबिधा के लिए २७ फरवरी दिन रविवार को प्रातः ९ से १ बजे तक चौकी साध समाज सधबाड़ा स्ट्रीट फर्रुखाबाद में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया है|

ट्रस्टी राकेश कुमार साध व चमकेश कुमार साध ने बताया कि शिविर में चिकित्सीय जांच के अतिरिक्त निःशुल्क दवाईयां, भोजन, ईसीजी, ब्लड शुगर, अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे की सुबिधा उपलब्ध होगी|

शिविर में डॉ रजनी सरीन, डॉ अंजली गोश्वामी, डॉ सपना, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सुबोध वर्मा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ प्रमोद रस्तोगी, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ मनोज मेहरोत्रा, डॉ विपुल अग्रवाल एवं डॉ नरेन्द्र पाण्डेय फिजीशियन, डॉ मनीष भल्ला वाल रोग विशेषज्ञ, डॉ गगन कैंडी दन्त रोग विशेषज्ञ के अलावा, कान, नाक, गला तथा शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगें|

ट्रस्टी राकेश ने सधबाड़ा स्थित फैंसी ड्राईंग में पत्रकारों को बताया कि पिता स्वर्गीय सहदेव नरायन साध एवं माँ स्वर्गीय अवला रानी साध की स्मृति में एसएन साध ट्रस्ट की स्थापना माता-पिता की इच्छा से की गई है| मरते समय पिता ने वसीयत में काफी धन गरीबों की सेवा में खर्च करने की मंशा जाहिर की थी|

उन्ही की इच्छा से बीते शिविर में ९०८ गरीब लोगों का इलाज किया गया था| जीवन भर वह वर्ष में दो बार निःशुल्क चिकित्सा शिविर के माध्यम से गरीबों के आंसू पोंछने का प्रयास करते रहेंगें|

गुंडागर्दी कतई बर्दास्त नहीं: डीएम

फर्रुखाबाद: चार्ज ग्रहण करने से पूर्व जिलाधिकारी रिग्जिन सैम्फेल ने रास्ते में पड़ने वाले थाना कमालगंज का व्यपाक निरीक्षण किया| उन्होंने निर्देश दिया कि गुंडागर्दी कतई बर्दास्त नहीं होगी गुंडों को तुरंत जेल पहुंचायें|

नये जिलाधिकारी रिग्जिन सैम्फल अचानक करीब ढाई बजे थाना कमालगंज पहुंचे|  डीएम को देखकर एसओ आरके सक्सेना आदि पुलिस कर्मी भौंचक्के रह गए| थोड़ी देर बाद ही एसडीएम सदर अनिल धींगरा, सीओ सिटी डीके सिसोदिया व डीएम के स्टेनो थाने पहुँच गए| डीएम ने तहसील दिवस, थाना दिवस, महिला उत्पीडन, दलित उत्पीडन व रजिस्टर नंबर ४ का व्यापक निरीक्षण किया|

डीएम ने निर्देश दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप दलित व महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निबटाया जाए|

माँ-बेटे की हत्याकर जिले की सीमा पर शव फेंके

फर्रुखाबाद: जिले की सीमा के किनारे माँ-बेटे की हत्याकर शव फेंके गए| घटना स्थल को लेकर थाना मेरापुर व पड़ोसी जिला काशीराम नगर कोतवाली अलीगंज पुलिस से विवाद हुआ| बाद में अलीगंज पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|

आज सुबह ६ वर्षीय बालक व २५ वर्षीय महिला का शव थाना मेरापुर के ग्राम पहरैया क्षेत्र में सड़क के किनारे पडा देखा गया| बालक के शरीर पर कोई गहरा चोट का निशान न होने से अनुमान लगाया गया कि उसकी गला दबाकर ह्त्या की गई जबकि महिला की ह्त्या करने के बाद उसके सिर को शायद इसलिए कुचल दिया गया कि उसकी शिनाख्त न हो सके| महिला का शव थोड़ी ही दूरी पर अलीगंज क्षेत्र में पडा था|

अलीगंज के इंस्पेक्टर ने बताया कि दरोगा रामजीत गौड़ ने शव के पंचनामा भरे हैं| गेंहुयें रंग की महिला कत्थई रंग की सलवार व सूट, स्लेटी रंग का स्वेटर व कत्थई रंग की चुन्नी ओढ़े थी| कानों में पीतल के कुंडल, पैरों में तोडियां व बिछिया पहने थी| उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मरने की वजह का पता चलेगा|

१ वोट से हरेले प्रधान पर लगा ह्त्या का आरोप

फर्रुखाबाद: ब्लाक कमालगंज की ग्राम पंचायत अहिमलापुर की आरक्षित सीट से एक वोट से चुनाव हारने वाले राधेश्याम जाटव पर प्रधान रामबाबू जाटव की ह्त्या करने का आरोप लगाया गया है|

प्रधान की पत्नी कांती देवी ने आज पोस्टमार्टम हाउस पर चीख-चीख कर कहा कि राधेश्याम ने ही मेरे पति की ह्त्या कराई है| चुनाव हारने के बाद ही उसने धमकी दी थी कि किसी भी कीमत पर प्रधानी नहीं करने देंगें| कांती देवी ने बताया कि मध्यरात्रि के समय पति के मोबाइल फोन पर कई बार फोन आये जिससे वह काफी परेशान हो गए पूछने पर भी फोन करने वाले के बारे में नहीं बताया| बल्कि मुझ पर झल्लाते हुए कहा कि चुपचाप सो जाओ|

रामबाबू के छोटे भाई अनिल ने भी राधेश्याम पर भी भाई की ह्त्या करने का आरोप लगाया| रामबाबू के छोटे बेटे आकाश ने बताया कि सुबह तलाशने पर पिता का शव आम के पेंड पर लटका देखा मैंने ही पेड़ पर चढ़कर पिता के मुंह में ठुंसा हुआ अंडर बियर का कपड़ा निकाला| परिजनों ने बताया कि रामबाबू का मोबाइल फोन भी नहीं मिला उनकी चप्पले घटना स्थल से इधर-उधर पड़ी मिली|

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सिपाही रामबाबू ने आरोप लगाया कि प्रधान की ह्त्या में ताजपुर चौकी इंचार्ज अशोक कुमार का भी हाँथ है| उन्होंने प्रधान के दुश्मन राधेश्याम की मदद की है| प्रधान  ने राधेश्याम से जान को ख़तरा बताते हुए शिकायत भी की थी| जब तक मै चौकी में तैनात रहा तब तक प्रधान का कोई बाल बांका नहीं कर सका| सिपाही ने हलका इंचार्ज अशोक कुमार पर ही तवादला कराये जाने का आरोप लगाया| प्रधान की पत्नी, भाई आदि परिजनों ने भी सिपाही की हाँ में हाँ मिलाते हुए चौकी इंचार्ज की कार्रवाई पर संदेह व्यक्त किया|

चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि अभी मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है| प्रधान की ह्त्या के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है| उन्होंने बताया कि मुझसे व्यक्तिगत रंजिश के कारण सिपाही रामबाबू ने झूंठे आरोप लगाए हैं|