2 बच्चों के बाप को शादी का लालीपाप दिखाकर अगवा किया

0
128

फर्रुखाबाद|| फतेहगढ़ के मोहल्ला तलैया लेन से दो बच्चों के पिता 48 वर्षीय वस्त्र विक्रेता सरदार रविंदर सिंह को दूसरी शादी का लालीपाप दिखाकर अगवा कर लिया गया।

[adrotate banner="3"]

गुरुद्वारा निवासी नवजोत सिंह ने आज सीओ सिटी डीके सिसौदिया को बताया कि मेरे पिता रविंदर सिंह घरेलू विवाद के चलते विगत छह माह से मोहल्ला तलैया लेन में अलग किराये के मकान में रह रहे थे। वह 2 फरवरी शाम 4 बजे से लापता चल रहे हैं। उनका मोबाइल नंबर 8874057285 उसी दिन से बंद चल रहा है।

काफी छानवीन करने के बाद पता चला है कि जहानगंज का कोई व्यक्ति मेरे पिता को दूसरी शादी का झांसा देकर ले गया है। उनका नंबर सर्विलांस पर लगाने के बाद सेंटर से पता चला है कि उनके मोबाइल की लोकेशन कुछ दिन पहले कानपुर में थी। क्षेत्राधिकारी ने नवजोत सिंह को सर्विलांस के जरिये उनके पिता की तलाश कराये जाने का आश्वासन दिया है।

[adrotate banner="2"]