फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी मिनिस्ती एस के तबादले के बाद रिग्जिक सेम्फेल ने शनिवार दोपहर फर्रुखाबाद जिलाधिकारी का कार्यभार विधिवत ग्रहण कर लिया| चार्ज लेने के लिए आते समय फर्रुखाबाद की सीमा में प्रवेश करने के बाद रास्ते में पड़े पहले थाने कमालगंज पर आकर सेम्फेल ने थाने का औचक निरीक्षण भी कर दिया| सेम्फेल ने थाने में तमाम रजिस्टर देखे और क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में कुछ दिशा निर्देश भी दिए| पुराने पड़े मामलो को शीघ्र निपटाने के आदेश देकर रिग्जिन फतेहगढ़ में डाक बंगला पहुचे|

रिग्जिन सेम्फेल ने जिलाधिकारी फर्रुखाबाद का कार्यभार संभाला
UP का हाल: रिपोर्ट के लिए कारगिल शहीद की २ माह से भटकती दलित विधवा
फर्रुखाबाद: कारगिल शहीद की दलित विधवा गीता देवी कठेरिया बीते दो माह से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दर-दर भटक रही है| काफी परेशान हो जाने के कारण महिला का पुलिस से विश्वास उठ गया है|
२ माह से टरकाने का सिलसिला
कोतवाली फर्रुखाबाद के ग्राम नरायनपुर सेन्ट्रल जेल के निकट रहने वाली गीता देवी आज अपनी पुत्री कुमारी पूजा के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली पहुँची तो आज भी उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई| जब पूजा ने मोबाइल फोन से न्याय दिलाने की फ़रियाद की तो इंस्पेक्टर ने फिर कल आने की बात कहकर टरका दिया| इसी तरह आईटी आई चौकी प्रभारी अनेकों बार कार्रवाई का आश्वाशन देकर गुमराह कर चुके हैं|
लाखों के जेवरात चोरी
गीता के पति मलेटरी सिंह श्रीनगर में हवलदार पद पर तैनात थे जो कारगिल युद्ध में शहीद हो गए थे| ४ जनवरी की रात चोर उनके घर से अटैची उठा ले गए थे जिसमे मलेटरी सिंह के शहीद होने के प्रमाण पत्र, सेना मैडल, अशोक चक्र, पेंशन बुक, चेकबुक, बैनामे के कागजात आदि के अलावा १० हजार रुपये की नगदी व लाखों रुपये कीमती जेवरात थे|
डीएम एसपी से भी नहीं मिला न्याय
चोर जेवरात व नगदी ले गए थे तथा अशोक चक्र को क्षतिग्रस्त तथा अन्य कागजातों को फाड़कर फेंक गए थे| पीड़ित गीता ने बताया कि जब कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो वह ४ बार एसपी व एक बार डीएम से मिली| डीएम व एसपी ने कोतवाली जाने को कहा कोतवाली के भी अनेकों चक्कर लगा चुकी हूँ लेकिन इधर-उधर टरकाया जा रहा है|
आर्थिक सहायता में रुकावट
पीड़ित महिला ने बताया कि बड़ी बेटी प्रीती व छोटी बेटी पूजा बीए द्वितीय वर्ष सिटी पब्लिक स्कूल में पढ़ती हैं| बड़ी बेटी की ११ मार्च को शादी तथा ७ मार्च को तिलक चढ़ना है| यदि रिपोर्ट दर्ज हो जाती तो मेरठ सेंटर से कारगिल शहीद फंड से प्रीती की शादी के लिए ५० हजार रुपये की सहायता मिल जाती| सेना अधिकारियों ने बिना रिपोर्ट से सहायता देने से साफ़ मना कर दिया है|
फोन पर दी जाती गालियाँ
पूजा ने बताया कि चोर मोबाइल फोन भी ले गए थे| जब उस नंबर को डायल करते हैं तो फोन वाला गंदी गालिया बकता है| पीड़ित माँ बेटी चोरों द्वारा फाड़े गए कागजातों को देखते ही दुखी हो जाती हैं| उन्हें चोरी गए नगदी व जेवरातों की इतनी जरूरत नहीं है जितनी जरूरत प्रमाण पत्रों की चोरी होने की सूचना दर्ज होने की है जिससे उन्हें आर्थिक सहायता के साथ ही फाड़े गए प्रपत्रों की प्रतियां मिल सकें| काफी जलील होने के कारण वह अब मरने तक की बात करने लगी है|
PM से होगा पर्दाफ़ाश: दलित प्रधान की ह्त्या या आत्महत्या?
फर्रुखाबाद: पद चले जाने के गम की आशंका में दलित प्रधान रामबाबू जाटव ने फांसी लगाकर जान दी है अथवा उनकी ह्त्या की गई है पोस्टमार्टम के बाद ही इस रहस्य से पर्दा उठेगा|
करीब ४० वर्षीय रामबाबू ब्लाक कमालगंज कोतवाली मोहम्दाबाद की ग्राम पंचायत अहिमलापुर के प्रधान थे| उनका शव आज सुबह गाँव के बाहर आम के पेड़ पर मफलर से लटका देखा गया| मोहम्दाबाद के इंस्पेक्टर भगवान् सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया|
रामबाबू दलित वर्ग के लिए आरक्षित सीट से मात्र एक बोट से ही चुनाव जीते थे| चुनाव हारने वाले राधेश्याम जाटव ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाकर पुनः मतगणना के सम्बन्ध में पटीसन दायर की है| जिसमे कल ही सुनवाई हुई थी| अनुमान लगाया गया कि रामबाबू को प्रधानी छिन जाने की आशंका हो गई थी इसी गम में उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी|
इंस्पेक्टर श्री सिंह ने बताया कि रामबाबू बीती रात पत्नी के साथ ही घर पर सोये थे| वह तड़के सुबह किसी समय घर पर बिना कहे चले गए| उनके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं पाया गया हो सकता है किसी ने मार के भी लटका दिया हो| पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही आत्महत्या या हत्या का पता चलेगा|
साइकिल छोड़ हांथी पर सवार, कहीं जांच का डर….?
फर्रुखाबाद: मनमाने ढंग से पार्टी चलाने के कारण समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं शमसाबाद के अध्यक्ष एवं सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी आज बसपा में सामिल हो गए|
श्री फारुखी ने बताया कि वह आज कानपुर में बसपा के काबीना मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने पार्टी में सामिल कराया है| श्री फारुखी ने दावा किया कि वह एक पखवारे के अन्दर समाजवादी पार्टी के आधे नेताओं को बसपा में सामिल कराकर ही दम लेंगें|
उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह व उनके परिवार के लोगों की जेब की पार्टी बन गयी है| पार्टी में संगठन के नाम कोई व्यवस्था नहीं है जिसकी जहां इच्छा हो रही है वह वहीं वोट दे रहा है|
श्री फारुखी ने कहा कि सपा नेताओं में इस बात की परख नहीं हैं कि किसको टिकट दी जाए| उन्होंने बसपा के संगठन की सराहना करते हुए कहा कि बसपा ने प्रदेश में गुंडागर्दी खत्म कर दी है|
डीएम ने लगाई सफाई कर्मियों के स्थानांतरण पर रोक
फर्रंखाबाद, 26 फरवरीः जिलाधिकारी रिग्जिन सैम्फेल ने शुक्रवार को यहां कोषागार पहुंच कर चार्ज ग्रहण किया, और कलक्ट्रेट का नरीक्षण किया। मनमानी की शिकायतों पर उन्होंने सफाई कर्मियों के स्थानांतरण पर रोक लगा दी है। मनरेगा में आधे जाब कार्डधारकों के खाते बैंक में न खुलने के विषय में भी उन्होंने चिंता व्यक्त की।
नये जिलाधिकारी रिग्जिन सैम्फेल ने शनिवार को पहले कोषागार पहुंच कर डबल लाक का निरीक्षण कर चार्ज लिया। यहां से सीधे कलक्ट्रेट पहुंच कर वह अपने कार्यालय में मीडिया कर्मियों से रूबरू हुए। वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के तौर पर यह उनका छठा जनपद है। इससे पूर्व वह जालौन, बिजनौर, प्रतापगढ़, चंदौली व बहराइच में जिलाधिकारी के तौर पर कार्ये कर चुके हैं। अपनी प्रयोगधर्मिता के लिये पहचाने जाने वाले 2003 बैच के आईएएस अधिकारी श्री सैम्फेल ने बताया कि वर्ष 2008 के सूखा के दौरान जनपद जालौन में नरेगा लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने और मजदूरी सीधे मजदूरों के खातों में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया लागू करने के लिये उनको केंद्रीय ग्राम्य विकास मंत्रालय से उत्कृष्टता पुरस्कार मिल चुका है। जनपद में कुल 85 हजार से अधिक जाब कार्ड धारकों के सापेक्ष मात्र 54 हजार के ही खाते खुलने के तथ्य को उन्होंने गंभीरता से लेते हुए इसे दिखवाने का आसश्वासन दिया।
जनपद में ग्राम स्तरीय सफाई कर्मियों के मनमाने स्थानांतरण किये जाने के विषय में जिलाधिकारी ने वहां पर मौजूद अपर जिलाधिकारी सुशील चंद्र श्रीवास्तव को निर्देश दिये कि जिलापंचायत राज अधिकारी को बतादें कि भविष्य में किसी भी सफाईकर्मी का स्थानांतरण जिलाधिकारी के अनुमोदन के बिना न किया जाये।
मीडिया कर्मियों से वार्ता के दौरान श्री सैम्फेल ने कहा कि जनता के काम के लिये यदि आवरश्यक हुआ तो रात के तीन बजे भी वह उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि जनता के लिये वह कलक्ट्रेट में प्रतिदिन 10 से 12 बजे तक मौजूद रहकर शिकायते सुनेंगे। यदि आवश्यक हुआ तो वह रात के तीन बजे भी उपलब्ध रहेंगे।
यह तो अधिकारी के ऊपर निर्भर करता है कि वह कितना दबाव मानता है
राजनैतिक दबाव के बारे में श्री सैम्फेल ने कहा यह तो अधिकारी के ऊपर निर्भर करता है कि वह कितना दबाव मानता है। उन्होंने कहा कि वह पारदर्शतापूर्ण कार्यशैली में विश्वास करते हैं। शस्त्र लाइसेंस के विषय में उन्होंने कहा कि यह स्टेटस सिंबल नहीं आवश्यकता की चीज है। यदि पुलिस रिपोर्ट में व्यक्ति की जान को खतरे की बात की पुष्टि होती है तो विचार किया जायेगा।
मुख्यमंत्री का पुतला, बैनर फूक निकाली भड़ास वकीलों ने
फर्रुखाबाद, 26 फरवरीः प्रदेश सरकार के बजट में अधिवक्ता कल्याण निधि का प्राविधान समाप्त कर दिये जाने के विरोध में ज्ञापन देने गये अधिवक्ताओं पर शुक्रवार को लखनऊ में पुलिस लाठीचार्ज से गुस्साए बकीलों ने शनिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री मायावती का पुतला फूंका और बाहर लगे मायावती के पोस्टरों में आग लगा दी।
विदत है कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के कार्यकाल में अधिवक्ता कल्याण निधि का प्राविधान किया गया था। हाल ही में प्रदेश सरकार की ओर से प्रस्तावित बजट प्राविधानों से अधिवक्ता कल्याण निधि को गायब कर दिये जाने के विरोध में शुक्रवार को लखनऊ में अधिवक्ता विरोध स्वरूप प्रदर्शन कर ज्ञापन देने निकले थे। इसी बीच पुलिसे के साथा संघर्ष में पहले पथराव के बाद लाठी चार्ज की नौबत आ गयी थी। अधिवक्ता कल्याण निधि को समाप्त कर दिये जाने और लखनऊ में वकीलों पर हुए लाठी चार्ज व गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को वकीलौं ने यहां कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंक दिया। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक की मुद्रा में दूर खड़ी नजर आयी। वकीलों का इससे भी दिल नहीं भरा तो उन्होंने कलक्ट्रेट गेट के बाहर लगे मायावती के पोस्टरों में भी आग लगा दी।
स्कूल बस व ट्रक में टक्कर, 24 छात्र घायल
मथुरा|| उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शनिवार को तेज गति से आ रही एक ट्रक ने स्कूली बस को टक्कर मार दी, जिसमें 24 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से चार छात्रों की हालत नाजुक बनी हुई है।
छाता थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर एक ट्रक ने स्कूली बस को सामने से टक्कर मार दी। स्कूली बस में सरस्वती शिशु मंदिर, कोसीकला के छात्र सवार थे।
छाता थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि हादसे में घायल हुए छात्रों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें चार छात्रों की हालत नाजुक बनी हुई है।
सिंह ने कहा कि हादसे के बाद कुछ छात्र क्षतिग्रस्त बस में फंस गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। घायल छात्र 8 से 14 वर्ष के बीच के हैं। घटना के बाद से फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
पत्रकारों पर दीदी ने लुटाई ममता
नई दिल्ली|| अपने गृहनगर पश्चिम बंगाल को समर्पित रेल बजट में से रेल मंत्री ममता बनर्जी ने अपनी थो़डी बहुत ममता भारतीय पत्रकारों पर भी लुटाई है।
उन्होंने पत्रकारों को अपने परिवार के साथ आधे किराये पर देश भर में कहीं भी साल में एक बार की बजाय दो बार आने जाने की सुविधा देने का ऎलान किया है। उन्होंने कहा कि सभी पत्रकार साल में एक बार परिवार के साथ 50 फीसदी रियायत के पात्र हैं। इस सुविधा को साल में दो बार तक बढ़ाने का प्रस्ताव किया जाता है।
ज्ञातव्य है कि ममता ने संप्रग-2 सरकार की रेल मंत्री के रूप में पहले ही बजट में पत्रकारों के लिए राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस सहित सभी ट्रेनों के किराये में 50 प्रतिशत रियायत और उनकी पत्नी को साल में एक बार यात्रा करने पर 50 प्रतिशत रियायत देने का फैसला किया था।
खाकी हुई दागदार: किडनैप कर फिरौती की मांग करने वाला दारोगा गिरफ्तार
लखनऊ|| उत्तरप्रदेश पुलिस पर हमेशा से सवालिया निशान उठते आये हैं। चाहें वह कुछ माह पूर्व लखनऊ के चिनहट थाने में तैनात एक सिपाही पर थाने परिसर के अंदर बने कमरे में युवती के साथ बलात्कार करने की कोशिश हो या फिर लखनऊ में हुए चर्चित सरार्फा व्यवसायी रितु शर्मा हत्या काण्ड के बाद शव को ऑटो में बेरहमी से लाद कर ले जाने का मामला हो यूपी पुलिस के दामन पर कई बार दाग लगें हैं तो कई बार बदनामी की छिटें उछली हैं।
ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को प्रदेश की राजधानी में सामने आया जिससे एक बार फिर खाकी दागदार हुई। कानपुर में तैनात दारोगा कुशलपाल सिंह ने सरकारी पिस्टल और वर्दी की हनक के बलबूते बदमाशों की तरह किराए की मार्शल जीप से लखनऊ शहर से दो युवकों को अगवा कर लिया। खुद को ग्वालियर एसटीएफ की टीम का सदस्य बताकर दोनों युवकों को कानपुर के एक मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर एक युवक के पिता से 20 हजार रुपये वसूले और दूसरे के पिता से 50 हजार रुपयों की मांग कर रहा था।
पीडि़त परिवार ने जनपद लखनऊ के गुडम्बा पुलिस से शिकायत की तो आरोपी दारोगा व उसके साथी पकड़े गए। एसओ गुडम्बा के मुताबिक ग्राम कूरी, मुरादाबाद निवासी दारोगा कुशपाल, लाजपतनगर कानपुर निवासी राजीव पाठक, त्रिवेणीनगर अलीगंज निवासी सुशील, ग्राम बस्ती बाराबंकी निवासी रामदुलारे यादव व ग्राम कठौनी हरदोई निवासी रामचंदर को डालीगंज रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया है। कुशलपाल ने गुरुवार को कपूरथला से बाराबंकी निवासी राममिलन के बेटे रवी व गुडम्बा क्षेत्र से प्रगति विहार, कल्याणपुर निवासी हरीराम भारद्वाज के बेटे विवेक को अगवा कर लिया था।
कुशलपाल ने खुद को एसटीएफ ग्वालियर में तैनात बताकर दोनों युवकों को धमकाया था। फिर कानपुर के बर्रा थाने में दर्ज साइबर अपराध के एक मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रवी के पिता से 20 हजार रुपये वसूल लिए पर रवि को छोड़ा नहीं। प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कर रहे रवि के पिता की कपूरथला के पास दुकान है। कुशलपाल ने इसी तरह विवेक के पिता से 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था। वह विवेक के घर वालों को रुपये लेकर डालीगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर बुला रहा था।
विवेक के पिता ने शुक्रवार को गुडम्बा थाने में जब इसकी शिकायत की तब पुलिस चौकन्नी हुई। सर्विलांस व क्राइम ब्रांच की मदद से पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और दारोगा व उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से रवि व विवेक को भी सकुशल मुक्त करा लिया। कुशलपाल ने घटना के लिए सुशील की मार्शल किराये पर ली थी। सुशील, चालक रामदुलारे, रामचंद व राजीव लगातार कुशलपाल के साथ थे। राजीव दारोगा का करीबी है और कानपुर से उसके साथ आया था।
उसके कब्जे से 20 हजार रुपये, सरकारी पिस्टल व तीन हथकड़ी बरामद की हैं। दोनों युवकों को वांछित बता रहा था दारोगा कुशलपाल ने पकड़े जाने पर उल्टा लखनऊ पुलिस को रौब में लेने का प्रयास किया। कानपुर के बर्रा थाने में दर्ज धोखाधड़ी व साइबर अपराध के एक मुकदमे की छायाप्रति देकर उसने दावा किया कि वह इसकी विवेचना कर रहा है।
रेल बजट फुस्सः फर्रुखाबदियों के लिये दिल्ली अभी भी दूर
फर्रुखाबाद, 25 फरवरी: रेल बजट की घोषणाओं का बेसब्री से इंतजार कर रहे फर्रुखाबादियों को दीदी की ममता के नाम पर मायूसी ही हाथ लगी है। हाल ही में स्थानीय सांसद का केंद्रीय कैबिनेट में रुतबा बढ़ने के बाद से रेल बजट में दिल्ली और लखनऊ के लिये जनपदवासियों की कुछ नयी ट्रेनों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। लेदे कर गोहाटी और सियालदा के लिये सप्ताह में एक एक ट्रेन के लालीपाप के अलावा यह पटाखा भी फुस्स हो गया।
रेल लिंक के लिहाज से काफी पिछड़े जनपद फर्रुखाबाद को ब्राड गेज आमान परिवर्तन के बाद कुछ नयी ट्रेनों की शिददत से जरूरत और उम्मीद थी। हाल ही में स्थानीय सांसद सलमान खुर्शीद का केंद्रीय कैबिनेट में कद बढ़ने के बाद इन उम्मीदों को और भी पर लग गये थे। परंतु शुक्रवार को संसद में प्रस्तुत रेल बजट से जनपदवासियों को नाउम्मदी ही हाथ लगी है। यहां से दिल्ली जाने के लिये जनपदवासी बर्षों से एम मात्र ट्रेन कालिंदी पर ही आश्रित हैं वह भी साल में दो महीने धोखा दे जाती है। लखनऊ के लिये भी सीधी ट्रेन के नाम पर केवल छपरा एक्सप्रेस है या एक पैसेंजर ट्रेन। कुल मिला कर फर्रुखाबादियों के लिये “दिल्ली हूनूज़ दूर अस्त”। हां पूर्वी भारत से जोड़ने वाली दो ट्रेनों से भटटे वालों को पथेरे मजदूर लाने या दुर्गम ग्रामीणों को विवाह के लिये महिलाये लाने में अवश्य आसानी हो सकती है।
रेल बजट में फर्रुखाबाद से मैलानी वाया शाहजहांपुर के जिस ट्रेन रूट के संवेक्षण का जिक्र किया गया है उसके पूरे होने और फिर उस पर ट्रेन दौड़ते देखपाने का सपना कम से कम 50 की उम्र के लोगों के लिये तौ देखना बेमानी ही होगा।








