Home Blog Page 5664

प्रधान की ह्त्या में फंस गए भाईयों सहित हरेले प्रधान

फर्रुखाबाद: कोतवाली मोहम्दाबाद पुलिस ने प्रधान रामबाबू जाटव की ह्त्या के मामले में हरेले प्रधान राधेश्याम व उनके भाई अमरसिंह, सोवरन उर्फ़ भूरा व लालाराम के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया|

घटना की रिपोर्ट ग्राम अहिमलापुर निवासी मृत प्रधान के छोटे भीई अनिल कुमार ने दर्ज कराई| रिपोर्ट के मुताविक रामबाबू सायं ६ बजे घर से पेशाब करने गए थे| दूसरे दिन उनका शव गाँव के पेंड पर लटका मिला था, मुंह में कपड़ा  ठुंसा  था|

नामजद लोगों पर ह्त्या का आरोप लगाते हुए कहा गया कि राधेश्याम  ने एक बोट से चुनाव हार जाने पर रामबाबू को खुलेआम धमकी दी थी कि तुम्हे प्रधानी नहीं करने देंगें ६ माह में ही तुम्हे जान से मार देंगें|

शौंच करने गई छात्रा की गोली मारकर ह्त्या

फर्रुखाबाद: कोतवाली मोहम्दाबाद क्षेत्र में शौंच करने गई छात्रा की गोली मारकर  ह्त्या कर दी गई जबकि   परिजनों ने आत्महत्या  बताकर मामला रफा दफा कर दिया|

पूजा ग्राम जैतपुर निवासी पूर्व सैनिक भौराज सिंह राठौर की 20 वर्षीय पुत्री  थी| ग्रामीणों के अनुसार पूजा सुबह करीब ५ बजे खेत में शौंच करने गई थी तभी उसके गोली मारी गई| जबकि किशनपाल ने पुलिस को सूचना दी कि दिन के ३ बजे जब घर में कोई मौजूद नहीं था उसी समय मानसिक रूप से विक्षिप्त बहन पूजा ने पिता की लायेसेंसी बन्दूक से गोली मारकर आत्म ह्त्या कर ली|

उन्होंने पुलिस से पूजा का पोस्टमार्टम न कराये जाने की भी फ़रियाद की|  बताया गया कि पूजा बीए की छात्रा थी| पुलिस ने शव का पंचनामा भर परिजनों को सौंप दिया| पूजा के शव का गाँव में ही दाहसंस्कार कर दिया गया|

प्रेम-प्रसंग में की गई थी सर्वेश की ह्त्या, 2 गिरफ्तार

फर्रुखाबाद: कोतवाली मोहम्दाबाद पुलिस ने सरेवेश यादव हत्याकांड का पर्दाफ़ाश कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया| जिन्हें अदालत ने जेल भेज दिया|

पुलिस ने नगला दलजीत सिंह के केशव यादव पुत्र रामकिशन व मुकेश कुमार यादव  को गिरफ्तार कर ह्त्या में प्रयोग किया गया ३१५ बोर का तमंचा भी बरामद कर लिया| हत्याकांड का पर्दाफाश करने वाले इंस्पेक्टर भगवान् सिंह ने बताया कि मुकेश ने २० फरवरी को अपनी बहन के साथ रोमांस करते सर्वेश को देख लिया था तभी उसने केशव से मिलकर सर्वेश को मारने की योजना बनायी| मुकेश ने पहली गोली कनपटी में  मारकर सर्वेश की ह्त्या कर दी थी लेकिन बाद में गुस्से में दो और गोली मारीं|

मालूम हो कि सर्वेश का शव गाँव के किनारे नाले में मिला था उसके भाई नागेश ने मकान खरीदने की रंजिश में केशव के विरुद्ध ह्त्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी|

आलू विक्रेता को घायल कर नगदी व मोबाइल लूटा

फर्रुखाबाद: सातनपुर मंडी में आलू बेंचने वाले सतीश राजपूत को घायल कर रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया गया|

शहर कोतवाली के मोहल्ला सातनपुर निवासी सतीश राजपूत सातनपुर मंडी में आलू भूनकर बेंचते हैं| आज रविवार को मंडी बंद होने पर वह अन्य साझेदारों से साप्ताहिक हिसाब कर रहे थे| सातनपुर के सीपू यादव, आमोद, वीरेंद्र वहां पहुंचे और उन्होंने सतीश से आलू भूनने को कहा तो सतीश ने आलू भूनने को साफ़ मन आकार दिया| इसी बात से गुस्साए युवकों ने दुकान में तोड़-फोड़ करने लगे| विरोध करने पर दुकानदार को घायल कर दिया|

घायल सतीश ने बताया कि हमलावर जाते समय ७५० रुपये व मोबाइल फोन लूट ले गए| सतीश ने हमलावरों के विरुद्ध NCR दर्ज कराई| पुलिस ने उसकी लूट की घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की| हमलावरों के भाग जाने पर पुलिस जांच-पड़ताल करने पहुँची| पुलिस ने घायल दुकानदार का डाक्टरी परीक्षण कराया|

छात्रा के साथ रेप करने वाले भाई की मदद में फंस गए प्रधान जी

फर्रुखाबाद: छात्रा रिंकी( परिवर्तित नाम) के साथ हुए रेप काण्ड में प्रधान जी इरफ़ान भी फंस गए हैं| पुलिस के तलाश करने पर प्रधान अपने चचेरे भाई के साथ गाँव से भाग गए|

थाना जहानगंज पुलिस ने छात्रा रिंकी का आज महिला अस्पताल के अलावा इमरजेंसी में भी डाक्टरी परीक्षण कराया| रिंकी के आँख के नीचे एवं हाँथ में नाखून के निशान पाए गए| थाना पुलिस ने बीती रात ग्राम करीमगंज निवासी सतेन्द्र पाल(परिवर्तित नाम) की ओर से गाँव के प्रधान इरफ़ान व उनके चचेरे भाई फुन्दन के विरुद्ध आईपीसी की धारा ३७६ व ५०६ के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली|

शहर ले जाकर किया दुष्कर्म

सतेन्द्र ने बताया कि २४ को गाँव के विनोद पाल की बारात गयी थी उसके घर पर नक्टौरे का कार्यक्रम था| मेरी १४ वर्षीय पुत्री रिंकी अपनी माँ कमला के साथ उसी कार्यक्रम में थी| रात ९ बजे जब रिंकी लघुशंका के लिए बाहर निकली तभी फुन्दन उसे पकड़ ले गया| फुन्दन प्रधान इरफ़ान की बाइक से रिंकी को फर्रुखाबाद ले गया और वहां किसी मकान में उसके साथ दुष्कर्म किया|

मुंह बंद रखने को धमकाया

पीड़ित बाप ने बताया कि बेटी रिंकी को धमकाकर उसके आँख पर पट्टी बांधी गयी फुन्दन आदि ने उसके साथ दुष्कर्म किया| प्रधान इरफ़ान सुबह ७ बजे उसी बाइक से रिंकी को गाँव के सत्तार के नलकूप पर छोड़ गए| जाते समय रिंकी को धमकी दी गयी कि यदि घटना के बारे में किसी को बताया तो तुम्हारे भाई व बाप को जान से मार डालेंगें| रिंकी ग्राम सिरोंज स्थित मैकूलाल इंटर कालेज कक्षा १० की छात्रा है|

एसओ डीके द्विवेदी ने बताया कि आरोपी प्रधान इरफ़ान व फुन्दन की तलाश में उनके मकानों पर छापा मारा गया| उनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही हैं| छात्र नेता उदयभान सिंह पाल पीड़ित परिवार की पैरवी में लोहिया अस्पताल पहुंचे|

भोजन खराब करने के संघर्ष में आधा दर्जन घायल

फर्रुखाबाद: ग्रामीणों में अब मामूली बात को लेकर संघर्ष करना अब आम बात हो गई है| ऐसी ही एक मामूली घटना को लेकर दोनों पक्षों में हुए संघर्ष में महिलाओं सहित आधा दर्जन ग्रामीण घायल हो गए|

यह घटना आज सुबह १० बजे थाना मऊदरवाजा के ग्राम कटरी धर्मपुर में हुई| धर्मपाल लोधी की पत्नी राजेश्वरी पड़ोसी नेत्रपाल की दीवार की छाँव में खाना बना रही थी| इसी बात से गुस्साई नेत्रपाल की पत्नी रामवती ने गंदा पानी राजेश्वरी के भोजन में डाल दिया| रामवती ने नाराजगी जाहिर की विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले|

हमले में नेत्रपाल तथा दूसरे पक्ष की राजेश्वरी, अनंतराम की ६० वर्षीय पत्नी चमेली, पुत्र सर्वेश, विजेंद्र की पत्नी नन्ही देवी भी घायल हो गयी| दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरूद्ध सूचना दर्ज कराई| पुलिस ने गंभीर रूप से घायल चमेली को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया तथा नेत्रपाल का डाक्टरी परीक्षण कराया|

पंचायत का फरमान: पति-पत्‍‌नी को बनाया भाई-बहन!

मुजफ्फरनगर|| सगोत्रीय विवाह के विवाद में रिश्तों की डोर उलझ गई। तीन दिन पहले साथ जीने-मरने की कसम खाने वाले दूल्हा-दुल्हन को समाज ने जुदा कर दिया। जो राजेश व पायल कल तक पति-पत्‍‌नी थे, वो पंचायत की व्यवस्था के बाद आज भाई-बहन बन गए। हालांकि दोनों अभी भी साथ रहने की जिद पर अड़े हैं, जबकि पुलिस की मौजूदगी में हुए समझौते में दोनों पक्षों में एक-दूसरे का सामान लौटाने पर सहमति बन गई।

शामली क्षेत्र के गांव नंगली जलालपुर निवासी राजेश की शादी तीन दिन पहले शाहपुर क्षेत्र के गांव दुल्हैरा की रहने वाली पायल (दोनों नाम काल्पनिक) के साथ हुई थी। पायल का गोत्र बालियान है, जबकि राजेश मलिक गोत्र से ताल्लुक रखते हैं। शादी के बाद राजेश अपनी दो बहनों के साथ पगफेरा के लिए ससुराल दुल्हैरा आया तो वहां बातों ही बातों में खुलासा हुआ कि राजेश और पायल के मामा का गोत्र एक है। दोनों की मां तोमर गोत्र से हैं। मामला सह गोत्रीय होते ही गांव में चर्चा फैल गई। बंधक बनाए जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस दूल्हे और उसकी दोनों बहनों को थाने ले आई। पुलिस ने बहनों को तो रिश्तेदारों के साथ भेज दिया, जबकि राजेश को थाने में ही बैठा लिया।

रविवार को थाने पहुंचे राजेश और पायल के परिजनों में समझौते को बातचीत शुरू हुई। घंटों की वार्ता के बाद दोनों पक्षों में एक-दूसरे का सामान वापस करने पर सहमति बन गई। दोनों पक्षों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। उधर, राजेश और पायल साथ रहने की जिद पर अड़े हैं।

समाज के जानकारों के मुताबिक समान गोत्र के व्यक्तियों में कहीं न कहीं खून का ताल्लुक रहता है। मां का गोत्र समान होने पर भी विवाह वर्जित है। समान गोत्र में लड़का-लड़की के संबंध भाई-बहन के होते हैं।

गायब छात्र राघव का हुआ अपहरण, केस दर्ज

फर्रुखाबाद: पुलिस की जांच-पड़ताल में इस बात का खुलासा हुआ है कि छात्र राघव गायब नहीं हुआ है| फिरौती के उद्देश्य से उसका अपहरण किया गया है| अपहरण कर्ताओं ने कार्यवाही किये जाने पर परिजनों को राघव को मार डालने तक की धमकी दी है|

राघव थाना जहानगंज के ग्राम गदनपुर तुर्रा निवासी विनय चतुर्वेदी का १५ वर्षीय पुत्र है| वह फतेहगढ़ आर्मी कैंट बँगला नंबर १२ में रहने वाले चाचा प्रदीप चतुर्वेदी के यहाँ रहकर जीईसी में कक्षा १० की पढाई कर रहा था| उसके बाबा श्याम स्वरुप चतुर्वेदी व दादी उमेश कुमारी मेला राम नगरिया में कल्पवास कर रहे थे|

राघव १३ फरवरी को बाबा व दादी से मिलने मेला राम नगरिया गया और वहीं से गायब हो गया| कोई सुराग न मिलने पर रोडवेज के चालक प्रदीप ने भतीजे राघव की गुमसुदगी दर्ज कराई| उसका मोबाइल सर्विलांस पर लगाया गया तब पता चला कि अपहरण कर्ताओं ने परिजनों को धमकी दी है कि यदि उन्होंने पुलिस में कार्यवाही की तो वह राघव को मार डालेंगें| उधर प्रदीप ने राघव के बारे में जानकारी देने वाले व्यक्ति को १० हजार रुपये देने की घोषणा की है|

पुलिस ने आज गुमसुदगी की घटना को अपहरण के मुकद्दमे में तरमीम कर लिया है| पुलिस ने अब अपहरण कर्ताओं की जोर-शोर से तलाश शुरू कर दी|

जिला योजना समिति में चुनाव: हार के भय से 8 ने बहिष्कार किया

फर्रुखाबाद: नवगठित जिला पंचायत के लिए जिला योजना समिति के सदस्यों के चयन के चुनाव में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश राजपूत के नेतृत्व वाले ८ सदस्यों में मतदान से बहिष्कार कर दिया| राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के मुकेश राजपूत ने बसपा समर्थित सदस्यों और अध्यक्ष पर पर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है|

खबर/मतदान जारी….

अब शताब्दी में सफ़र के साथ टीवी का मजा

अगर आप भी शताब्दी ट्रेन से यात्रा करने का प्लान बना रहें है तो आपका सफर और भी मनोरंजनक होने वाला है। भारतीय रेल प्रयोग के तौर पर इस योजना को कालका शताब्दी एक्सप्रेस में लागू करने जा रही है इसमें हर सीट पर एक टीवी लगा होगा और प्रत्येक का अलग हैडफोन होगा। ट्रेन में टीवी की काफी दिनो से यह मांग उठ रही थी।

रेलवे के मुताबिक शताब्दी के हर कोच में 56 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होती है और अब इसमें हर सीट के आगे एक टीवी सेट लगाया जा रहा है सात इंच लंबे और चार इंच चौडे इस टीवी स्क्रीन पर डिश टीवी के माध्यम से 88 चैनल दिखाएं जाएंगे। रेलवे के मुताबिक अगर उनका यह प्रयोग सफल होता है तो इसे दूसरी ट्रेनों में भी प्रयोग किया जाएगा।

ऐसा नहीं है कि रेलवे यह प्रयोग पहली बार कर रही है इससे पहले 1956 में रेलवे ने कानपुर से झा झा स्टेशन के बीच में ऐसा प्रयोग किया था लेकिन कुछ समय बाद इसे हटा दिया गया था।