Home Blog Page 5663

गोली चलते ही दरोगा भागा सिपाही ने फायर कर मोर्चा संभाला

फर्रुखाबाद:28 february|| घटियाघाट पुलिस चौकी के निकट जबरदस्त गोलीबाजी होने पर भयभीत दरोगा डर के कारण दुबक गया| जबकि जांबाज सिपाही ने जान पर खेलकर रायफल से फायर किया तथा हमलावरों को खदेड़ा|

भयभीत दरोगा पंचायत घर में दुबका

यह सनसनीखेज घटना आज सुबह करीब ८:३० बजे की है जब जबर्दस्त जवाबी गोली चलने पर लोग इधर-उधर दुबक गए थे| तभी चौकी के दरोगा बलवंत राय जान बचाने के लिए पंचायत घर में घुस गए| लेकिन चौकी का अकेला सिपाही सतीश हमलावरों पर काफी भारी पड़ा| उसने टैम्पो के आड़ लेकर रायफल से फायर किया इसी फायर के बाद फायरिंग करने वाले बाबू पक्ष के लोगों के पैर उखड़ गए|

दगा दे गयी रायफल

सिपाही ने जब दूसरा फायर किया तो रायफल दगा दे गयी| इसके बावजूद भी उसने हिम्मत नहीं हारी और बलवाईयों का पीछा किया भागते समय एक युवक ने गली में खड़े टैम्पो में तमंचा फेंक दिया| इस युवक का दूसरा साथी भी भागने में सफल रहा|

घटना के समय चौकी इंचार्ज एसके यादव अपने कमरे पर मौजूद थे| जो काफी देर बाद मौके पर पहुंचे तब तक मामला शांत हो चुका था| पुलिस को टैम्पो में ३१५ बोर का तमंचा मिला जिसमे चलाई गयी गोली का खोखा फंसा था| सिपाही सतीश ने बताया कि दूसरा फायर करने पर रायफल का कारतूस मिस हो गया अथा| मैंने हमलावरों का पीछा करने के दौरान ही मोबाइल से घटना की जानकारी चौकी इंचार्ज को दी थी| फायरिंग होते ही दरोगा बलवंत राय पंचायत घर में घुस गए थे| जबकि उनके पास भी रायफल थी|

प्रमाणपत्रों के लिए चक्कर लगाने की समय सीमा बढ़ी

फर्रुखाबाद, 28 फरवरीः सरकारी बाबुओं और अधिकारियों को आय, जाति, मूलनिवास जैसे साधारण प्रमाणपत्रों और राशन कार्ड आदि जारी करने के लिये आम आदमी को दफ्तरों के चक्कर कटवाने में राजस्व परिषद के एक आदेश ने कुछ मदद ही कर दी है। राजस्व परिषद की ओर से जारी नवीन दिशा निर्देशों के अनुसार अब ग्रामीणों और आम आदमी को जाति, आय, निवास प्रमाणपत्र अब और लंबे इंतजार के बाद मिलेगा। राजस्व परिषद ने अपने ही एक आदेश को पलटते हुए लोगों के लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है। तमाम तरह के प्रमाणपत्रों को जारी किए जाने के लिए पूर्व में निर्धारित समय सीमा बढ़ा दी गई है।
परिषद के तत्कालीन अध्यक्ष विनोद मेहरोत्रा ने 14 अगस्त 2007 को राशन कार्ड जारी करने के लिए अधिकतम समय सीमा 15 दिन निर्धारित की थी लेकिन वर्तमान अध्यक्ष केके सिन्हा ने समय सीमा बढ़ाकर 30 दिन कर दी है। इन तीस दिनों में अवकाश की कोई गणना नहीं होगी बल्कि कार्यदिवस ही जोड़े जाएंगे। इसी तरह जाति, आय और निवास प्रमाणपत्र पहले 15 दिनों के भीतर जारी किए जाने का प्रावधान था लेकिन नई व्यवस्था में इसके लिए अफसरों को 20 कार्य दिवसों का समय दिया गया है जबकि भूमि के अविवादित नामांतरण की प्रक्रिया के लिए अधिकतम 45 कार्य दिवस निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा किसान बही के लिए 20 दिनों और उसकी डुप्लीकेट कॉपी जारी करने के लिए 30 दिनों का समय निर्धारित किया गया है। नगर पालिका, नगर पंचायत एवं नगर निगम क्षेत्र में जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने अधिकतम 45 कार्य दिवस निर्धारित किए गए हैं जबकि पहले सात दिनों के भीतर दोनों प्रमाणपत्र जारी करने थे।

दबंगई को लेकर घटियाघाट पर फायरिंग व पथराव से कई घायल

फर्रुखाबाद:28 february|| दबंगई कायम करने को लेकर गंगा तट घटियाघाट के बाजार में आज सुबह जमकर पथराव करने के बाद धुआंधार फायरिंग की गयी| जिससे इलाके में भगदड़ मचकर सनसनी फ़ैल गयी| हमले में ड्राईवर सहित अनेकों लोग घायल हुए|

गंगा तट के किनारे सोता बहादुरपुर में रहने वाले बाबू खां व सड़क के सामने भगुआ नगला की नयी बस्ती में रहने वाले नूर हसन के पक्ष के लोगों में गंगा नदी की रेती में फसल करने को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है| आज प्रातः करीब ८ बजे नूर हसन व उनके भाई लियाकत व भतीजा अमीर हसन पंचायत घर के पास चाय के होटल में बैठे थे|

उसी समय बाबू खां व उनके समर्थक सुलतान शकील आदि के पक्ष के लोगों ने सुनियोजित ढंग से घेर लिया और गाली-गलौज करने के बाद डंडों से पीटने लगे| जानलेवा हमला होने पर भयभीत नूर हसन आदि जान बचाकर घरों की ओर भागे तो पीछा करने वाले हमलावरों ने पथराव किया| घर पहुँचने के बाद नूर हसन पक्ष के लोगों ने भी जवाबी पथराव किया| दाल गलती न देखकर बाबू पक्ष के लोगों ने अवैध तमंचों से फायरिंग करना शुरू कर दिया| तब नूर हसन पक्ष के लोगों ने भी जवाबी गोली चलाकर मोर्चा संभाला| अमीर हसन टैम्पो चलता है जबकि उसका पिता भैंसा गाडी चलाकर गुजारा करता है| मजदूरी करने वाले नूर हसन ने बताया कि बाबू ने लाठी मारी है जिससे सिर फूट गया है|

धुआंधार फायरिंग होने पर घटियाघाट चौराहे से शमसान घाट मार्ग के बीच यातायात ठप हो गया| भगदड़ मचकर भय व्याप्त हो गया| सिर में गंभीर चोट लगने से अमीर हसन बुरी तरह घायल हो गया| पुलिस ने उसका लोहिया अस्पताल में उपचार कराया| हमले में नूर हसन व उनकी पत्नी आकून्तादी व लियाकत को भी चोटें लगीं|

डा. मोहन बने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा ऑब्जर्वर

फर्रुखाबाद: नगर की सुदिति ग्लोबल एकेडमी के निदेशक-प्रधानाचार्य डा. राम मोहन को सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में बोर्ड द्वारा एक बार फिर ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।

इसके अंतर्गत परीक्षा केंद्र इटावा, आगरा, फर्रूखाबाद और मैनपुरी पर आयोजित परीक्षाओं की शुचिता व पवित्रता बनाए रखने की जिम्मेदारी डा. मोहन को सौंपी गयी है।

इससे पूर्व में भी बोर्ड द्वारा डा. मोहन को परीक्षाओं का ऑब्जर्वर बनाया जाता रहा है। डा. मोहन 3 से 15 मार्च तक उक्त परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षण करेंगे। इसके उपरांत वह राजस्थान के क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

मुस्लिमों के लिये होम लोन लेना हराम

फर्रुखाबाद, 28 फरवरी: अपने नए फतवे में दारुल उलूम देवबंद ने बैंक से मकान खरीदने के लिए लोन लेने को हराम करार दे दिया है। फतवे में तर्क दिया गया है कि कोई भी कर्ज जिसमें ब्याज जुड़ा हुआ हो, जायज नहीं ठहराया जा सकता।
एक व्यक्ति ने दारुल उलूम के फतवा विभाग की वेबसाइट पर पूछा कि वह पांच हजार रुपये महीना किराया देता है। उसकी आमदनी 25 हजार रुपये महीना है। क्या वह बैंक से हाउस लोन लेकर मकान खरीद सकता है? जवाब में दारुल उलूम के मुफ्ती ने लिखा है कि ऐसा कोई भी कर्ज जिसमें ब्याज जुड़ा हो, हराम है इसलिए हाउस लोन भी जायज नहीं है।

दनादन फायरिंग से गूंजा घटियाघाट

फर्रुखाबाद: नगर क्षेत्र से सटे गंगा किनारे घटियाघाट चौकी के ठीक पीछे सुबह सुबह लगभग आधे घंटे तक गोलिओ की तड़तड़ाहट से सनसनी फ़ैल गयी| दो पक्षों में पुराने विवाद को लेकर शुरू हुई तनातनी के बाद अवैध असलहो का जखीरा घरो से निकल कर बाहर आ गया| चौकी के दरोगा ने घटना की जानकारी ऊपर देना मुनासिब नहीं समझा और इसी के चलते उन्हें क्षेत्राधिकारी ने झाड पिला दी| इस घटना में एक व्यक्ति के गंभीर रूप से गयल होने के साथ कई के चुटहिल होने का समाचार है|

प्रणब मुखर्जी पेश करेंगे देश का 80वां बजट

नई दिल्‍ली। केंद्रीय वित्‍तमंत्री प्रणब मुखर्जी सोमवार को लोकसभा में देश का 80वां बजट पेश करेंगे। रेल बजट में लोगों को कुछ खास नहीं मिल पाने की वजह से आम बजट 2011 से भी लोगों की उम्‍मीदें फीकी पड़ती दिख रही हैं। ऐसे में अर्थशास्त्रियों के बजट पर पूर्वानुमान लोगों की नींद उड़ाने के लिए काफी हैं। अनुमान है कि इस बजट में खाद्य सामग्री जहां सस्‍ती होगी, वहीं गृह ऋण, वाहन, पेट्रोल, शिक्षा, इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स उत्‍पाद, आदि महंगे होंगे।

विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस बार प्रणब मुखर्जी महंगाई से जूझ रही जनता के पेट पर लात नहीं मारेंगे, हां पेट भरने के बाद नींद जरूर उड़ा सकते हैं। इस बार गेंहू, दाल, चावल, तेल, चीनी, आदि के दाम कम किये जाने की पूरी उम्‍मीद है। लेकिन नींद उड़ाने के लिए पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में बढौत्‍तरी काफी है।

प्रणब मुखर्जी के बजट में होम लोन महंगे होने की बात आयी है, ऐसे में ब्‍याज दरें बढ़ने का मतलब जिन लोगों ने गृह ऋण, वाहन ऋण, आदि ले रखा है, उनकी जेब पर दबाव बढ़ सकता है। क्‍योंकि ब्‍याज दरें महंगे होने के कारण होमलोन की किश्‍त बढ़ सकती है। वहीं फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट पर ब्‍याज घट सकता है।

विशेषों कीमानें तो प्रणब मुखर्जी इस बार आबकारी कर बढ़ाने के पूरे मूड में हैं, जिसके बाद शराब, सिगरेट, बीड़ी, पान मसाला, गुटखा, आदि महंगे हो सकते हैं। यही नहीं वाहनों की बिक्री पर कर बढ़ाये जाने से कारें, मोटरसाइकिलें व स्‍कूटर महंगी हो सकती हैं। वहीं किसानों के लिए बड़े पैकेजों की घोषणा की प्रबल उम्‍मीदे हैं। वहीं नौकरी पेशे वालों के लिए भी विशष योजनाएं लायी जा सकती हैं। खबर है कि इस साल फिर से आयकर में छूट की सीमा बढ़ायी जाएगी।

रसोई गैस पर सब्सिडी के कारण सरकार को भारी घाटा हो रहा है, जिसे कम करने के लिए सरकार लंबे समय से मंथन कर रही है। माना जा रहा है कि प्रणब मुखर्जी गरीबी रेखा के ऊपर वालों के लिए सब्सिडी खत्‍म करने की घोषणा इस बजट में कर सकते हैं। लेकिन अगर ऐसी घोषणा हुई, तो गैस के दाम 600 रुपए के पार पहुंच जाएंगे। उस स्थिति में कांग्रेस सरकार पर निश्चित रूप से लोग आग बबूला हो सकते हैं। लिहाजा ऐसा करने से पहले वित्‍तमंत्री को अन्‍य क्षेत्रों में दाम कम करने ही होंगे।

सपा, बसपा जन विरोधी पार्टियां: मुकेश

फर्रुखाबाद: स्वराज शिक्षण संस्थान कमालगंज में जनक्रांति पार्टी युवा मोर्चा की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जन क्रांति पार्टी के प्रांतीय उपाध्यक्ष मुकेश राजपूत ने की|

बैठक में श्री राजपूत ने कहा कि यह सिर्फ बैठक ही नहीं है बल्कि संगठन को मजबूत करने के लिए जहां तक हो सके वहा तक पूरी ताकत लगा दूंगा| इसके लिए हम सब को मिलकर घर-घर जाकर पार्टी की सस्यता ग्रहण करने के लिए लोगों को जागरूक करना होगा|

उन्होंने कहा कि सपा और बसपा जनविरोधी पार्टियां है| अपना उत्तर प्रदेश इस माया राज में जुर्म प्रदेश बनकर रह गया है| उन्होंने अगला चुनाव लड़ने की भी घोषणा की और यह भी कहा कि अगर पार्टी में हमसे भी कोई ताकतवर उम्मीदवार है तो पार्टी के सभी सदस्य मिलकर उसका समर्थन करेंगें| अपनी पार्टी को मजबूत व संगठित करने के लिए पूरी ताकत लगा देंगें| श्री राजपूत ने कहा कि प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को स्वराज शिक्षा संस्थान में बैठक की जाया करेंगीं|

जनक्रांति युवा मोर्चा की बैठक में जनक्रांति पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कटियार, यदुवीर सिंह जिला महामंत्री, सचन राजपूत, महेश राजपूत, मीडिया प्रभारी देवदत्त राजपूत, गौरव राजपूत, हेमंत राजपूत आदि लोग मौजूद रहे तथा बैठक का संचालन युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सन्देश राजपूत ने किया|

जिलायोजना समित चुनाव से जनक्रांति पार्टी का बहिष्कार

फर्रुखाबाद, 27 फरवरीः जिलायोजना समिति चुनाव में हार निश्चित देख रविवार को जनक्रांति पार्टी के 9 जिलापंचायत सदस्यों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। जिलाधिकारी रिग्जन सैम्फेल ने 7 निर्विरोध व 9 निर्वाचित सदस्यों को प्रमाणपत्र वितरित किये।

जिलापंचायत अध्यक्ष चुनाव के समय से ही राष्ट्रीय जनक्रांति पार्टी अपने 9 सदस्यों के साथ अलग थलग पड़ी है। जिलायोजना समित मे जिलापंचायत सदस्यों के 16 पदों के चुनाव में नामांकन और नामवापसी के साथ ही 7 सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया था। शेष 9 पदो के सापेक्ष 11 नामांकन आ जाने के कारण चुनाव अवश्यंभावी हो गया था। रविवार को मतदान के समय जनक्रांति पार्टी के सभी सदस्यों ने बहिष्कार कर दिया। बहिष्कार करने वालों में गिरीश चंद्र, सौभाग्यवती, ममता देवी, अरविंद कुमार, पवन कुमार, अनीता यादव, रोहिताश वर्मा, रीता देवी व चंद्रमुखी कठेरिया के नाम सम्मिलित हैं।

अनारक्षित 6 पदों के लिये कुल 7 नामांकन हुए थे। इनमें अतुल कुमार, गिरीश चंद्र, गुडडी देवी, ज्ञानेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, मोहम्मद मिनहाज, राघवेंद्र मिश्रा ने नामांकन किया था। पिछड़ वर्ग के लिये आरक्षित 3 पदों के सापेक्ष अरविंद कुमार, दृ्गपाल यादव, रविंद्र कुमार व रामविलास के कुल 4 नामांक आये थे। महिला आरक्षित 3 पदों के लिये मात्र मंजूलता उर्फ शयामा यादव, निर्मला देवी व ममता चतुर्वेदी के ही नामांकन आने से इनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया था। इसी प्रकार पिछड़ा वर्ग महिला के एक मात्र आरक्षित पद के लिये चूंकि केवल सरोजनी कुशवाहा ने ही अकेला नामांकन किया सो इनका भी निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया था। अनुसूचित जाति वर्ग में चंद्र मुखी कठेरिया व पवन कुमार और अनुसूचित महिला वर्ग में सिया देवी का निर्विरोध निर्वाचन हो गया।
रविवार को मदान के बाद हुई मतगणना में अनारक्षित वर्ग में अतुल कुमार, गुडडी देवी, ज्ञानेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, मोहम्मद मिनहाज व राघवेंद्र मिश्रा और पिछड़ वर्ग के लिये आरक्षित 3 पदों के सापेक्ष दृ्गपाल यादव, रविंद्र कुमार व रामविलास को निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

जिलाधिकारी रिग्जन सैम्फेल ने सभी नर्वाचित व निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों को प्रमाणपत्र वितरित किये। इससे पूर्व जनक्रांति पार्टी की ओर से जिलापंचायत सदस्य चंद्रमुखी कठेरिया के आवास पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मुकेश राजपूत ने कहा कि जिलापंचायत में सपा व बसपा एक प्लेटफार्म पर आ गये है। इस लिये मतदान में भाग लेने का कोई औचित्य नहीं था।

रंजिश के कारण ग्रामीण को मरणासन्न किया

फर्रुखाबाद: जमीन की रंजिश में बीती रात ग्रामीण रामकिशोर दुबे को धारदार हथियार से बुरी तरह काटकर मरणासन्न कर दिया गया| कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम नहरैया निवासी ४५ वर्षीय गंभीर रूप से घायल रामकिशोर को बीती रात डेढ़ बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर के लिए रिफर कर दिया गया|

रामकिशोर बीती रात घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे उसी समय गाँव के अखिलेश जाटव व पड़ोसी गाँव हैदरपुर निवासी रामपाल सिंह ने रामकिशोर को रात ११ बजे सोते समय ही दबोच लिया और मार डालने के लिए धारदार हथियार से जबरदस्त प्रहार किये| रामकिशोर के शोर मचाने पर हमलावर उन्हें मरा समझकर छोड़कर भाग गए| जिन्होंने हमला करने से पूर्व दरबाजे को बाहर से बंद कर दिया था|

पुलिस ने रामकिशोर के भाई सतेन्द्र की ओर से हमलावरों के इरुद्ध NCR दर्ज की| जब पुलिस को पता चला कि रामकिशोर की हालत गंभीर है तब पुलिस ने NCR को धारा ३०८ में तरमीम कर लिया| पुलिस ने दोनों हमलावरों को हिरासत में ले लिया|