Home Blog Page 5662

महिला को महँगा पड़ा शादी समारोह में जाना

फर्रुखाबाद: मकान बंद कर महिला को शादी समारोह में जाना काफी महँगा पड़ा| चोर मकान से लाखों रुपये की नगदी जेवरात आदि कीमती सामान निकाल ले गए|

कोतवाली फतेहगढ़ बेबर रोड पर पूर्व सैनिक राकेश चन्द्र वर्मा का मकान है वह शिमला में नौकरी करते हैं| उनकी पत्नी गीता बीते दिन मकान में ताला लगाकर भतीजे के विवाह समारोह में सामिल होने थाना जहानगंज के ग्राम झसी चली गयी थी|

मौक़ा मिलते ही बीती रात चोरों ने मेनगेट का टाला तोड़ दिया और मकान से नगदी, जेवर आदि सभी कीमती सामान निकाल ले गए| पड़ोसी की सूचना पर गीता घर पहुँची| चोरी की घटना को देखकर उनके होश उड़ गए|

प्रधानाचार्य का कारनामा: फर्जी भवन दिखाकर बनवाया बोर्ड परीक्षा केन्द्र

मैनपुरी: अब तक फर्जी छात्रवृत्ति हड़पने के तो तमाम मामले आपने सुने होंगे, लेकिन किसी दूसरे विद्यालय के भवन को अपने विद्यालय का बताकर धोखाधड़ी से बोर्ड परीक्षाओं का केन्द्र बनवा लेने का यह अनोखा मामला प्रकाश में आया है।

मामला विकास खण्ड घिरोर के नगला खुशाली मौजा कोसमा मुसलमीन के चौधरी राजाराम इंटर कालेज का है। इस विद्यालय के पास अपना कोई स्तरीय भवन नहीं है। यहीं पास में ही प्रगति जनकल्याण पब्लिक जूनियर हाईस्कूल भी है। उसमें पूर्व सांसद स्व. बलराम सिंह यादव की सांसद निधि से बढि़या भवन बना हुआ है।

चौ. राजाराम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ने नगला खुशाली के प्रगति जनकल्याण पब्लिक जूनियर हाईस्कूल के नाम से बने भवन को अपने विद्यालय का भवन बताकर बोर्ड का सेंटर बनवा लिया है।

प्रगति जनकल्याण पब्लिक जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाचार्य और प्रबंधक ने डीएम से इस मामले की शिकायत करते हुए जांच की मांग की है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा निदेशक, माध्यमिक शिक्षा सचिव, क्षेत्रीय सचिव से भी शिकायत की है।

जिला विद्यालय निरीक्षण कामता रामपाल ने बताया कि दोनों विद्यालयों से अलग-अलग भवन और जमीन के प्रपत्र मांगे गये हैं। धोखाधड़ी के प्रमाण मिलने पर परीक्षा केन्द्र तो निरस्त किया ही जायेगा, साथ ही प्रधानाचार्य और प्रबंधक के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जायेगी। चौ. राजाराम इंटर कालेज के प्रबंधक धर्मवीर राही का कहना है कि डीआईओएस ने पूरी जांच करने के बाद ही परीक्षा केंद्र बनाया है।

कांग्रेसियों ने सीएम का पुतला फूँका, पुलिस ने केस दर्ज किया

फर्रुखाबाद: प्रदेश सरकार के काले क़ानून के विरोध में कांग्रेसियों ने आज सूबे की मुख्यमंत्री मायावती का पुतला फूंक दिया|  पुलिस ने केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के प्रतिनिधि व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सहित १० कांग्रेसियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया|

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आफताब हुसैन एवं सलमान खुर्शीद के प्रत्यिनिधि पूर्ण प्रकाश शुक्ला उर्फ़ पुन्नी, माल्ती कटियार, डॉ पीएन सक्सेना, वीरेंद्र मिश्रा, रश्मि पटेल, साधना, लल्ली, कौशल्या, सर्मिला, रामवती, द्रोपदी, रानीदेवी मसेनी चौराहे पहुँची| कांग्रेसी नेताओं ने मुख्यमंत्री मायावती मुर्दाबाद, बहुजन समाजवादी पार्टी मुर्दाबाद आदि के नारे लगाकर मुख्य चौराहे पर मायावती का पुतला फूंक दिया|

पुतला फूंकने के बाद नेताओं ने कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए| पुन्नी शुक्ला ने बताया कि यूपी सरकार ने मनमाने ढंग से नगरपालिका संसोधन विधेयक पासकर जो काला क़ानून बनाया है उसी के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला फूँका गया|

इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह ने बताया कि कर्नलगंज चौकी प्रभारी अशोक कुमार पाण्डेय ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आफताब हुसैन, पुन्नी शुक्ला सहित १० कांग्रेसियों के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज किया है| आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी है|

लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में डाक्टर देखेंगे शीला के जलबे

फर्रुखाबाद: मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ पीके पोरवाल ने लोहिया अस्पताल को उर्सला अस्पताल की तर्ज पर चलाने की तैयारी शुरू कर दी है| नयी व्यवस्था के तहत इमरजेंसी कक्ष में टीबी लगाकर डिस केबिल के माध्यम से डाक्टरों को मनोरंजन की सुबिधा प्रदान की जायेगी|

डॉ पोरवाल ने आज लोहिया अस्पताल के सभागार में डाक्टर से लेकर सफाई कर्मियों के साथ सामूहिक बैठक की| कर्मचारियों ने परेशानियां बताकर सुझाव भी दिए| उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि आप लोगों को मिलजुल कर किसी भी तरह अस्पताल को बेहतर ढंग से चलाना होगा| अस्पताल की खराब छवि को ठीक करना पड़ेगा| उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि जरूरी नहीं कि आप लोग किसी मरीज को गाली दें बल्कि यदि मरीज को सहानुभूति के साथ उसकी परेशानी नहीं सुनेगें तो वह भी दुर्व्यवहार की श्रेणी में आता है|

उन्होंने डाक्टरों को अस्पताल की दवाईयों लिखने व लोकल परचेज बंद करने की सलाह दी| उन्होंने कहा कि अक्सर इमरजेंसी से ड्यूटी से डाक्टर व कर्मचारी गायब हो जाते हैं| अब वहां टीबी लगाकर डिस का कनेक्शन करवा दिया जाएगा| इमरजेंसी गेट से नशेड़ियों व अराजक तत्वों की रोकथाम के लिए २ सिपाहियों की ड्यूटी लगवाने व शव गृह के निकट पीड़ित परिजनों के बैठने के लिए टीनशेड बनवाने का वायदा किया| उन्होंने कर्मचारियों को सलाह दी कि अस्पताल में उत्पात मचाने वालों का डटकर विरोध करें और नशेड़ी लोगों के विरुद्ध FIR कराएं यदि किसी कर्मचारी के साथ कोई बारदात होगी तो वह उसकी पूरी मदद करेंगें|

डॉ पोरवाल ने उन सिपाहियों के नाम व वाहनों सहित शिकायत करने की सलाह दी जो अपनी बाइकों को जबरन बार्ड के अन्दर ले जाकर खड़ा करते हैं|

खुलासा- UPTET परीक्षा में प्राइवेट कंपनी का खेल, लाखों की किस्मत का बंटाधार

फर्रुखाबाद: प्रदेश में UPTET के नाम पर OMR शीट जांचने व रिजल्ट बनाने में हुए गड़बड़झाले में सरकारी अधिकारियों के साथ-साथ परीक्षा के आयोजन के लिए अनुबंधित प्राइवेट कंपनी के खेल से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। जिस निजी कंपनी को माध्यमिक शिक्षा परिषद से अपनी रिजल्ट बनाने का काम दिया उसने अन्य खामियों के अतिरिक्त “WebHitting” बढ़ाने के लिये सरकारी वेबसाइट जिस पर UPTET से सम्बन्धित जानकारी और का परिणाम घोषित हुआ उस पर न केवल अपनी बेबसाइट का tag छिपा दिया बल्कि पूरी परीक्षा प्रणाली की गोपनीयता भी भंग का दी| पूरा मामला इतने “HighLevel” का है कि अब उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा परिषद् की सचिव स्तर तक की अधिकारी इस मामले में मुंह खोलने को तैयार नहीं हैं।

एनसीटीई के निर्देश पर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा पहली बार करायी गयी यूपीटीईटी की परीक्षा में जिस प्रकार की खामियां सामने आयी हैं उनमें से अनेक गंभीर मामलों को अब नौसिखियापन से ज्यादा जानबूझकर किये गया खेल माना जा रहा है। इतना ही नहीं इस खेल में बेबसाइट सञ्चालन से लेकर, ओएमआर बनाने जांचने, आनलाइन प्रवेशपत्र व आनलाइन रिजल्ट बनाने जैसे अनेक तकनीकी कामों के लिये शासन ने एक निजी कंपनी से जिस तरह से काम लिया वह भी अब सवालों के घेरे में है।

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पहले तो सरकारी संस्था “NIC” को दरकिनार कर एक निजी कंपनी को वेबसाइट बनाने का काम दे दिया। हद तो यह है कि अधिकारिक वेबसाइट http://www.uptet2011.com/ का रजिस्ट्रेशन आज तक माध्यमिक शिक्षा परिषद के नाम पर न होकर दिल्ली ओखला की एक निजी कंपनी के नाम पर है। गोपनीयता के नाम पर OMR शीट जांचने व रिजल्ट बनाने के का काम जिस गुपचुप ढंग से निजी कंपनी को दिया गया उसका नतीजा सबके सामने है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये काम भी बिना किसी टेंडर या परतियोगिता कराये सिफारिश पर दिया गया| एक ही प्रश्न का उत्तर अलग अलग ओएमआर शीट पर अलग-अलग होने ने इस निजी कंपनी की सत्यनिष्ठा व कार्यकुशलता दोनों की पोल खोल दी है। मजे की बात तो यह है कि रिजल्ट मैनेज कर रही निजी कंपनी ने सरकारी वेबसाइट पर बड़ी सफाई से UPTET 2011 की परीक्षा से सम्बधित डाटा भी अधिकारिक वेबसाइट http://www.uptet2011.com/ पर न रखकर अपनी निजी वेबसाईट के IP Address 67.199.120.77 द्वारा दिखाया और पूरा डाटा अपनी निजी साईट पर रखा| दिखावे के लिए अधिकारिक वेबसाइट http://www.uptet2011.com/ को केवल लिंक लगाने के लिए इस्तेमाल किया गया| इंटरनेट का जरा सा भी जानकार UPTET के result साईट पेज प्रोपर्टी (रिजल्ट वाले पेज पर) चेक करके ये जान सकता है कि ये काम किस कम्पनी के पास है| इस तरह से पूरी परीक्षा प्रणाली की न केवल गोपनीयता भंग हुई बल्कि इस बात की सम्भावना भी बढ़ जाती है कि छात्रो ने कम्पनी से सम्पर्क करके अनुचित लाभ देकर अपना परिणाम बदलवा लिया हो| इसी के साथ साथ निजी कम्पनी ने गूगल अनालिटिक कोड भी सरकारी वेबसाईट पर चुपके से छुपाकर लगाया और यूपीटीईटी का रिजल्ट दिखाने के नाम पर सरकारी वेबसाइट पर आने वाले लाखों अभ्यर्थियों की “हिटिंग” का सीधा लाभ यह निजी कंपनी उठाती रही। इंटरनेट की दुनिया से अनभिज्ञ लाखों लोग भले ही यह नहीं जानते कि वेबसाइट पर हिटिंग का कितना परोक्ष व अपरोक्ष लाभ होता है मगर जानकारों के अनुसार इसमें करोडो का नुकसान नफा होता है| जाहिर है कि जब इतना सब कुछ हुआ तो फिर रिजल्ट में हुई गड़बड़ियों या हेराफेरी को भी केवल त्रुटि कह कर टालना अनाड़ीपन या नूरा कुश्ती का दांव ही कहा जायेगा।

यह पूरा गड़बडझाला कुछ इतने ऊंचे स्तर पर हुआ कि अब माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव प्रभा त्रिपाठी तक इस मुद्दे पर लाचारी दिखा रही हैं। जेएननआई से वार्ता के दौरान पहले तो उन्होंने इन सारे आरोपों का बड़ी सफाई से खंडन कर दिया परंतु बाद में बिंदुवार उनको कुरेदने पर वह बड़ी लाचारी के साथ बोलीं कि “ देखिये जो आप पूछना चाह रहे हैं, बस वह मैं कह नहीं पा रहीं हूं”।

देखें चित्रों के माध्यम से –



ग्रामीणों ने अवैध बसूली करने वाले को पकड़ा, पुलिस ने छोड़ा

फर्रुखाबाद: ग्रामीणों ने आज विधुत विभाग के कर्मचारी बताकर अवैध रूप से जबरन बसूली करने वाले गिरोह के एक कर्मचारी को मार पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया| पुलिस ने रूपये लेकर कर्मचारी को छोड़ दिया तथा उनकी जीप को भी जाने दिया|

जीप नंबर यूपी ३० ऐ / १६७७ पर ८ लोग सवार होकर दोपहर बाद शहर कोतवाली के ग्राम पपियापुर स्थित राजपाल लोधी के घर में घुस गए और बिजली की चेकिंग करने लगे| उन्होंने घर में मौजूद अकेली किशोरी गायत्री को हड़काया| गायत्री ने जब छत पर खड़े होकर शोर मचाया तब राजपाल आदि परिजन घर पहुंचे तो उनसे रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर १० हजार रुपये मांगे गए| रुपये देने से मना करने पर कनेक्शन काटने लगे| जिसका विरोध किये जाने पर परिजनों के साथ बदसलूकी की गयी| शोर-शरावा मचने पर गाँव वालों को पता चला कि फर्जी बसूली करने वाले आये हैं तो उन्होंने बसूली करने वालों को पकड़ने का प्रयास किया|

ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई करने के साथ ही जीप को भी क्षतिग्रस्त कर दिया| जीप पर UPPCL लिखा था| पकडे गए व्यक्ति ने अपना नाम राजू निवासी चांदपुर बताया सूचना मिलने पर आईटी आई चौकी पुलिस राजू को पकड़ ले गयी| राजपाल के भतीजे अरविन्द ने घटना की जानकारी देते हुए आरोप लगाया कि पुलिस ने रुपये लेकर राजू को छोड़ दिया और जीप को भी जाने दिया|

अरविन्द ने बताया कि ६ माह पूर्व बिजली विभाग के ठेकेदार अनिल दीक्षित चाचा राजपाल से १० हजार रुपये लोड बढवाने के लिए ले गए और आज तक न ही लोड बढ़ा और न ही रसीद मिली| इसी तरह हसन बाग़ के अतरसिंह कुशवाह से १० हजार रुपये, वेदराम लोधी से १० हजार रुपये, सोनेलाल जाटव से बीते दिन ही १ हजार रुपयों की अवैध बसूली की गयी|

सीओ सिटी डीके सिसोदिया ने बताया कि घटना की जानकारी की जा रही है तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी|

लापरवाह डाक्टर के खिलाफ होगी कार्रवाई: सीएमओ

फर्रुखाबाद: आयुष एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ भारत गौड़ की लापरवाही से मासूम बच्ची मौत के आगोश में पहुँच गई है| सीएमओ ने बताया कि डॉ के खिलाफ कार्यवाही होगी|

जयनारायन वर्मा रोड निवासी पीड़ित बच्ची के पिता गौरव मिश्रा ने कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस को डाक्टर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है| घटना के मुताबिक़ गौरव ने अपनी तीन वर्षीय पुत्रा सौम्या को मामूली खांसी की शिकायत होने पर बीते दिनों डॉ भारत गौड़ को दिखाया| दवा की पहली खुराक खिलाते ही बच्ची की हालत बिगड़ती गई| तब सौम्या को डॉ सीएन भल्ला को दिखाया गया| डॉ भल्ला ने डॉ गौड़ के पर्चे को देखने के बाद बताया कि टीबी की दवा खाने से बच्ची की आँतों में सूजन आ गई है जिसके कारण ही उसकी हालत बिगड़ गई|

गौरव ने इस बात  की डॉ गौड़ से शिकायत की तो उन्होंने टीबी की दवा देने की गलती स्वीकार कर ली और मामले को रफा-दफा करने के लिए कहा तब गौरव ने डॉ से कहा कि यदि बच्ची को कुछ हो जाता तो उसकी भरपाई कौन करता, तब डॉ ने गौरव को देख लेने की धमकी देते हुए कहा कि जो चाहें सो कर लेना| फिलहाल पुलिस ने यह कहकर रिपोर्ट दर्ज करने से साफ़ मना कर दिया कि पहले मामले की जांच-पड़ताल करेंगें| डॉ गौड़ ने JNI को बताया कि षड्यंत्र के तहत उनकी झूंठी शिकायत की गयी है|

गौरव ने मुख्य चिक्तिसाधिकारी डॉ पीके पोरवाल से शिकायत की डॉ पोरवाल ने JNI को बताया कि डॉ को बिना चेकअप किये मरीज को टीबी की दवा नहीं देनी चाहिए और मरीजों को भी ऐसे डाक्टरों के पास नहीं जाना चाहिए जिनको इलाज का पूरा ज्ञान नहीं है| मरीजों को लोहिया अस्पताल में लाना चाहिए|

डॉ पोरवाल ने बताया कि ऐसी लापरवाही बरतने वाले डाक्टर के विरुद्ध जांच करने के बाद कार्यवाही की जायेगी|

दुर्घटना में बच्चे, महिला सहित आधा दर्जन घायल

फर्रुखाबाद: अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में ६ लोग घायल हो गए| घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|

कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम पसनिगपुर निवासी दीवान का २५ वर्षीय पुत्र विपिन कुमार व आसाराम का ३५ वर्षीय पुत्र सुग्रीव बजाज बाइक से फर्रुखाबाद में सुतडी खरीदने जा रहे थे| सायं जब वह मिशन अस्पताल के सामने से गुजर रहे थे तभी सामने से आ रहे अर्मादा चालक ने जोरदार टक्कर मार दी| दुर्घटना के बाद चालक यूपी ७६ बी/ ४२८२ अर्मादा को छोड़कर भाग गया| जिसको पुलिस ने कब्जे में ले लिया|

* दुर्घटना में शाहजहांपुर थाना अल्लागंज के ग्राम मऊ रसूलपुर निवासी राजेन्द्र तथा राजवीर की पत्नी जयदेवी, उमेश की कुमार की ८ वर्षीय पुत्री शिवांगी तथा जागेश्वर का १८ वर्षीय पुत्र रामवीर घायल हो गए| राजेन्द्र अन्य तीनों लोगों को बाइक पर बिठाकर रिश्तेदारी में कलान जा रहा था| रस्ते में कोयला के निकट पीछे से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी| दुर्घटना में जयदेवी का पैर टूट गया|

हादसे में दलित ड्राईवर की मौत, कई घायल

फर्रुखाबाद: जहानगंज मार्ग पर बीती रात मार्ग दुर्घटना में ड्राईवर ओमकार दिवाकर की मौत हो गई व कई लोग घायल हो गए|

ओमकार कन्नौज कोतवाली छिबरामऊ के ग्राम खोजीपुर निवासी ग्रीश चन्द्र का २५ वर्षीय पुत्र था| वह फतेहगढ़ में आयोजित विवाह समारोह से सफारी लेकर घर जा रहा था| दालमंडी के निकट सफारी पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी| ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला| बबलू शुक्ला, ओमप्रकाश व विवेक तिवारी को लेकर सुबह ५ बजे लोहिया अस्पताल पहुंचे| डॉ ने ओमकार को मृत घोषित कर दिया|

जबकि विवेक तिवारी को भर्ती कर लिया बाद में उन्हें भी डॉ ब्रजेश के यहाँ ले जाया गया| रीड की हड्डी टूट जाने से हालत गंभीर बनी हुयी है|

क्षत्तिग्रस्त सफारी गाँव के ही प्रधान सुनील तिवारी की है| विवेक तिवारी छिबरामऊ निवासी शिवमोहन का ३० वर्षीय पुत्र है| वह छिबरामऊ में मुंस्फी में वकील का मुंशी है| जबकि बबलू प्रधान का साला बताया गया| ओमकार का ३ वर्ष पूर्व कांती से विवाह हुआ था उसके तीन बच्चे हैं| उसकी मौत के गम में परिजन बुरी तरह बिलखते रहे|

सीओ ने लापरवाही के लिए चौकी इंचार्ज को सरेआम लताड़ा

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली के घटियाघाट चौकी इंचार्ज एसके यादव की लापरवाही से जबरदस्त गोलीबाजी व पथराव की घटना हुयी है| प्रतिरोध की ज्वाला कई दिनों से सुलग रही थी| लेकिन पुलिस ने सूनी अनसुनी कर कोई कार्यवाही नहीं की|

हमले में घायल नूर हसन ने बताया कि उन्होंने काफी मेहनत व हजारों रुपये की लागत से गंगा तट की रेती में तरबूज की फसल तैयार की है| दबंगई के कारण बाबू के पक्ष के लोगों ने हमारी फसल को बर्बाद कर उस पर कब्जा कर लिया| वह लोग बीते पखवारे से धमका रहे हैं कि तुम लोग यहाँ से भाग जाओ नहीं तो फसल नहीं करने देंगें लेकिन रोजी रोटी का जरिया होने के कारण हम लोग फसल को तैयार करने में डटे हैं|

पीड़ित वृद्ध नूर हसन ने बताया कि वह बीती रात करीब ९ बजे घटना की शिकायत करने कोतवाली आया था और वहां मोजूद चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार से शिकायत की थी लेकीन उन्होंने सुनी-अनसुनी कर दी| सीओ सिटी डीके सिसोदिया व कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक श्री शुक्ला ने मामले की जांच-पड़ताल की|

सीओ सिटी ने लापरवाही बरतने वाले चौकी प्रभारी को जमकर लताड़ा| सोता बहादुरपुर के प्रधान जमील खां ने बताया कि मेरी ही सूचना पर सिपाही सतीश ने अकेले रायफल से फायर किया तभी फायरिंग करने वालों के पैर उखड़ गए| यदि सिपाही मुस्तैदी न दिखाता तो २,४ लोग मारे जा सकते थे|

फायरिंग के केस में १० लोग फंसे

फर्रुखाबाद: पुलिस ने १० ग्रामीणों के विरुद्ध आईपीसी की धारा १४७,१४८,१४९, ३२३, ५०४, ५०६, ३०७ व ७ क्र्मिनल ला अमेन्मेंट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना चौकी प्रभारी एसके यादव को सौंप दी है|

पुलिस ने नूर हसन की ओर से हमलावर राज मिस्त्री बाबू खां, सुलतान, जरदोजी कारीगर इजहार, आलम व मुस्ताक, मोहम्म्द्दीन, जहीर, हकीम, मुकीर, छुटकन्नू को अभियुक्त बनाया है|