Home Blog Page 5636

भ्रूण हत्या नहीं कुपोषण बिगाड़ रहा है महिला-पुरुष अनुपात


फर्रुखाबाद, जनगणना-2011 के ताजे आंकड़ों से कम से कम एक बात तो साफ हो गयी है कि अभी भी जनपद में महिला-पुरुष अनुपात विगाड़ने के लिये भ्रूण हत्या से अधिक कुपोषण जिम्मेदार है। शासन की ओर से महिलाओं व किशोरियों को कुपोषण से बचाने के लिये अनेक योजनाओं के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं दिख रहा है। जनगणना के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार विगत एक दशक में तस्वीर काफी बदली है। साक्षरता के प्रतिशत में वृद्धि के साथ ही जनसंख्या वृद्धि की दर पर भी अंकुश लगा है।

*साक्षरता में वृद्धि के साथ जनसंख्या वृद्धि दर घटी


केंद्र सरकार की ओर से जनगणना.2011 के जो आंकड़े प्रकाशित किये गये है, उनके अनुसार विगत एक दशक में जनपद की जनसंख्या 15 लाख 70 हजार से बढ़कर 18 लाख 87 हजार से अधिक हो गयी है। महिला पुरुष अनुपात पर नजर रखे समाजशास्त्रियों के नजरिये से सुखद पहलू यह है कि इस 3 लाख 17 हजार से अधिक की जनसंख्या बृद्धि में 1 लाख 58 हजार पुरुषों के सापेक्ष महिलाओं की भागीदारी 1 लाख 59 हजार से अधिक है। इन आंकड़ों को थोड़ा और बारीकी से विश्लेषित किया जाये तो पता चलता है कि नगर क्षेत्र में जहां प्रति एक हजार पुरुषों पर 881 महिलायें हैं वहीं ग्रामीण क्षेत्र में यह संख्या मात्र 872 ही है।

जाहिर है कि यह अंतर भ्रूण परीक्षण और भ्रूण हत्या नहीं कुपोषण और अन्य रूढ़िवादी सामाजिक परिस्थितियां ही जिम्मेदार हैं। साक्षरता दर में वृद्धि और जनसंख्या वृद्धि दर में कमी इस जनगणना के दो सुखद संदेश हैं और जो देखा जाये तो साक्षरता रूपी सिक्के के दो पहलू है। विगत दस वर्षों में शिक्षा के प्रति जनता का बढ़ा रुझान ही है जिसके चलते साक्षरता का प्रतिशत 49.72 से बढकर 59.62 हो गया। महिलाओं की साक्षरता प्रतिशत में वृद्धि पुरुषों की अपेक्षा बेहतर रही है। महिला साक्षरता प्रतिशत में जहां 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है वहीं पुरष वर्ग में यह वृद्धि मात्र 9 प्रतिशत है।

दबंगों ने किन्नर को घायल कर लाखों की नगदी व जेवरात लूटे

फर्रुखाबाद: दबंगों ने बीती रात नगर के मोहल्ला सहतावन लाल निवासी किन्नर मुस्कान को घायल कर लाखों की नगदी व जेवरात लूट लिए| इस दौरान छात्रा को भी जबरन ले जाने का भी प्रयास किया गया|

किन्नर मुस्कान ने बताया कि बीती रात मोहल्ला बजरिया सखावत हुसैन निवासी राजा उर्फ़ दिवारी, मोहल्ला खतराना निवासी आलोक, विजय व दो साथियों के साथ रात ९ बजे तमंचे लेकर मेरे घर में घुस आये और मेरी भतीजी कक्षा ८ की छात्रा सोनी को जबरन खींचकर ले जाने लगे| जब मैंने विरोध किया तो तमंचे से धमकाया गया और सरिया से हमला किया गया| मुस्कान ने बताया कि यह लोग मेरे मकान पर कब्जा करना चाहते हैं| बीते दिनों ही इन्होने मेरे भाई मधु की भी ह्त्या कर दी थी|

किन्नर की शिकायत पर पुलिस ने राजा व आलोक को पकड़ लिया| राजा की पैरवी में उसका विकलांग ताऊ व आलोक की विकलांग माँ मीना देवी पैरवी में कोतवाली पहुँची|

कानपुर ननिहाल में माँ लल्ली के साथ कक्षा ८ में पढ़ने वाली सोनी ने बताया कि राजा मेरी बड़ी बहन लक्ष्मी से कोर्ट मैरिज कर चुका है| हम लोगों ने उससे सम्बन्ध खत्म कर दिए हैं इसके बावजूद भी वह जबरन मुझे भी अपने साथ रखना चाहता है और होली खेलने के लिए धमका रहा था|

एसएसआई श्री शिवशंकर शुक्ला ने बताया कि राजा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा|

सांसद ने एसपी से युवतियों के हमलावरों पर रासुका लगाने को कहा

फर्रुखाबाद: राज्य सभा सदस्य नरेन्द्र कुमार कश्यप ने आज यहाँ समाज की दो युवतियों को गोली मारकर घायल करने वाले हमलावरों पर रासुका लगवाने की सिफारिश की|

सांसद श्री कश्यप सूबे के राज्यमंत्री हीरालाल कश्यप के साथ लोहिया अस्पताल पहुंचे| उन्होंने इमरजेंसी बार्ड में गोली से घायल डोली व प्रिया बाथम के हालचाल पूंछे तथा उनके भाई सोनू से घटना की जानकारी कर FIR देखी|

बसपा नेता जंगाली लाल बाथम ने अवगत कराया कि ६ दिन बीत जाने के बावजूद भी पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया है| सांसद श्री कश्यप ने मोबाइल फोन पर सीएमओ डॉ पोरवाल से कहा कि वह घायलों का बेहतर ढंग से इलाज कराएं| मोबाइल फोन से ही पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सागर से कहा कि शीघ्र ही विशेष टीम गठित कर हमलावरों को गिरफ्तार कर उनके दिमाग ठीक कराओ और उनपर गैंगेस्टर व रासुका लगाओ |

सांसद श्री कश्यप ने बल्लू बेहटा में मारे गए प्रधान के हत्यारों को भी शीघ्र गिरफ्तार करने को कहा| इस दौरान बसपा के जिलाध्यक्ष रामानंद प्रजापति, उन्नतिशील कृषक, नारद कश्यप आदि लोग मौजूद रहे|

इकलौते बेटे के मरने पर कोहराम, मुश्किल से भरा पंचनामा

फर्रुखाबाद: पुलिस जीप की टक्कर से मरने वाला छात्र आशित इकलौता बेटा था| जिसके मरते ही कोहराम मचना शुरू हो गया| आसिफ के पिता यतीन्द्र सिंह राजस्थान नसीराबाद सेना में तैनात हैं वह छुट्टी पर आये हैं| आशित के घायल होने की जानकारी मिलते ही उसकी माँ ममता मौके पर ही पहुँच गई वह घायल बेटे के साथ ही रहीं, जब सिटी अस्पताल से आशित को जीप पर लादा गया तो वह पुत्र मोह में चलती जीप पर चढ़ गईं|

लोहिया अस्पताल में जब बेटे के मरने की जानकारी मिली तो ममता दहाड़ें मारकर रोने लगीं| बाद में पति व बेटी अलका आदि परिजन व मित्रों की अस्पताल में भीड़ लग गयी| जिसने भी इस घटना को देखा व सुना उसके दिल दहल गया, ममता चीखते-चीखते अर्ध विक्षिप्त हो गई| उन्होंने पुत्र मोह में बेटे के शव का पंचनामा भरे जाने का विरोध किया|

मिलेट्री स्कूल की प्रधानाचार्य अंजू राजे भी अस्पताल पहुँची| उन्होंने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए बताया कि आशित होनहार छात्र था उसका आज अंतिम पर्चा था|पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सागर, एडीएम श्री श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट हरिशंकर, एसडीएम रवींद्र सिंह आदि अधिकारी लोहिया अस्पताल पहुंचे| जिन्होंने किसी तरह प्रयास करके शव का पंचनामा भरवाया|

लापरवाह डाक्टर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर छात्र सड़कों पर

फर्रुखाबाद: साथी की मौत से गुस्साए छात्रों ने लापरवाह डाक्टर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा मचाया तथा धरने पर भी बैठ गए|

आर्मी स्कूल क गुस्साए छात्रों ने लोहिया अस्पताल से हंगामा शुरू किया| मिशन अस्पताल के बाहर नारेबाजी की भोलेपुर पहुंचकर जाम लगाया| गुस्साए छात्र डॉ दास के अस्पताल में घुसने लगे तो पुलिस ने छात्रों को अस्पताल में घुसने से रोक दिया तो गुस्साए छात्रों ने दुकानदारों की मेज सड़क पर डालकर जाम लगाया, एक टैम्पो को भी क्षतिग्रस्त कर दिया|

छात्रों की मांग थी कि लापरवाह डॉ दास को अस्पताल से बाहर निकाल कर उसे गिरफ्तार किया जाए| पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सागर ने छात्रों को बताया कि जीप को कब्जे में लेकर ड्राईवर गिरफ्तार कर लिया गया| डॉ दास के विरुद्ध कार्रवाई किये जाने का आश्वासन दिया|

एसपी श्री सागर ने आज पुनः डाक्टर की लापरवाही पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि डाक्टरों की आत्मा मर चुकी है वह केवल रुपये पैदा करते हैं|

कैमरे की नजर से घटना के विभिन्न द्रश्य

पुलिस जीप से परीक्षार्थी के मरने पर छात्रों ने मचाया हंगामा

फर्रुखाबाद: बाइक सवार परीक्षार्थी आशित सिंह की पुलिस जीप की टक्कर लगने से मौत हो गई| गुस्साए छात्रों ने हंगामा मचाया| दुर्घटना करने वाले चालक को गिरफ्तार कर लिया गया|

आशित कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला इन्द्रा नगर कालोनी निवासी सैनिक यतीन्द्र सिंह का 17 वर्षीय पुत्र था| आर्मी स्कूल में इंटर के छात्र आशित ने आज सेन्ट्रल स्कूल में परीक्षा दी| वह जब जाते समय बाइक से जिला कोआपरेटिव बैंक के सामने से गुजर रहा था तभी थाना अमृतपुर के ड्राईवर धनपाल सिंह ने जीप नंबर यूपी ७६ बी / ४०५१ से जोरदार टक्कर मार दी|

गुस्साए छात्रों ने जीप को रोक लिया और उसी जीप से घायल को लेकर डॉ दास के अस्पताल पहुंचे| वहां इलाज से मना कर दिए जाने पर घायल को सिटी अस्पताल ले जाया गया वहां भी इलाज से मना कर दिया गया | तब उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया|

डॉ सिंह विक्रम कटियार ने तुरंत आक्सीजन लगाकर छात्र का उपचार शुरू किया|

छात्र की मौत होते ही उसकी माँ ममता आदि परिजन बुरी तरह दहाड़े मारकर रोने लगे|

बताया गया कि आशित अपने माँ-बाप का अकेला बेटा था| घायल छात्र को उतारे जाते ही ड्राईवर जीप को लेकर चला गया इससे छात्रों में और रोष व्याप्त हो गया| गुस्साए छात्र अस्पताल में हंगामा मचाने लगे|

अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र, इंस्पेक्टर एसबी सिंह फ़ोर्स लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे| श्री सिंह ने छात्रों को बताया कि ड्राईवर को गिरफ्तार कर जीप कब्जे में ले ली गयी है|

छात्रों ने रोष व्यक्त करते हुए बताया कि डॉ दास ने घायल छात्र का इलाज नहीं किया यदि वह तुरंत इलाज करते तो छात्र की जान बच सकती थी| डाक्टर के विरुद्ध कार्रवाई किये जाने की मांग की गयी| श्री मिश्र ने बताया कि वह सीएमओ से बात कर डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई करायेंगें|

गुस्साए छात्रों ने फतेहगढ़ चौराहे पर जाम लगाकर हंगामा मचाया|

बाप की डांट पर लटक गया किशोर

फर्रुखाबाद: परिजनों द्वारा डांटे जाने पर किशोर गोबिंद ने फांसी लगाकर जान दे दी|

गोबिंद थाना जहानगंज के ग्राम महमदपुर अमलैया निवासी रामदुलारे धोबी का ११ वर्षीय पुत्र था वह गाँव के ही स्कूल कक्षा ६ में पढ़ता था| किसी बात को लेकर परिजनों ने उसे डांट दिया तो वह बिना बताये आज सुबह घर से गायब हो गया| घरवालों ने उसे चारों ओर तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला|

गोबिंद का शव आज सायं पड़ोसी गाँव राठौरा के डाक्टर राम रतन के बाग़ में आम के पेंड़ पर अगौंछे से लटका देखा गया| इस बात की जानकारी मिलते ही राम दुलारे के परिवार में कोहराम मच गया| परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे| राम दुलारे की सूचना पर थाना पुलिस ने पंचनामा भरा|

खाली मकान पर चोरों का कब्जा, नगदी व जेवरात उड़ाये

फर्रुखाबाद: चोरों ने बीती रात शहर कोतवाली के मोहल्ला मेमरान टैगोर कालोनी में खाली मुनेश्वर लाल दुबे के मकान पर कब्जा कर लिया और हजारों रुपये कीमती जेवरात व नगदी आदि सामान निकाल ले गए|

थाना शमसाबाद के ग्राम नगला नान के मूल निवासी मुनेश्वर व उनके यहाँ किरायेदार ग्राम ज्योना निवासी पोलीटेक्निक छात्र रोहित यादव मकान में ताला लगाकर अपने घर चले गए|

बीती रात चोर बाउंड्री फांदकर मकान के अन्दर घुस गए| मुनेश्वर का पुत्र अर्पित आज सुबह इंटर की परिक्षा देने आया तब उसे चोरी का पता चला कि चोर उसके घर से ७० हजार रुपये, जेवरात आदि सामान निकाल ले गए|

रंजिश में प्रधान ने पड़ोसी गांव की प्रधान के देवर को मार डाला

फर्रुखाबाद, कटरी की जमीन पर अवैध कब्जे की रंजिश में कायमगंज के ग्राम बल्लू बेहटा की प्रधान के देवर की हत्या कर दी गयी। पड़ोसी गांव भगवानपुर के प्रधान रामशंकर व उसके भाई के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करायी गयी है। घटनास्थल को जनपद शाहजहांपुर में होने के कारण एफआईआर काफी देर बाद हो सकी।

होली के दिन जहां हर ओर मस्ती और हंसी खुशी का माहौल था वहीं रविवार दोपहर जमीन की रंजिश में कायमगंज के ग्राम बल्लूबेहटा की प्रधान के 30 वर्षीय देवर रामभजन को कुछ लोग घर से बुलाकर ले गये और वहां पर पहले घात लगाये बैठे लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के भाई वेदराम ने इस मामले पड़ोसी गांव भगवानपुर के प्रधान रामशंकर व उसके भाई राममूर्ति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करायी है। घटना मे रामशंकर की लाहसेंसी रायफल का उपयोग किये जाना दर्शाया गया है। घटना की पृष्ठभूमि में बेदराम ने बताया कि हमारी 45 बीघा जमीन रामशंकर दबंगई के जोर पर जोते हैं। इसी बात को लेकर विगत सप्ताह विवाद हो चुका था।

प्रभारी निरीक्षक बीके मिश्रा ने बताया कि घटना स्थल जनपद शाहजहांपुर के थाना कलान में पड़ता है। एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। विवेचना शाहजहांपुर पुलिस द्वारा की जायेगी।

डीआरडीए ने दी डेढ़ साल बाद कंटीजेंसी खर्च की अधूरी सूचना

फर्रुखाबाद, सूचना के अधिकार और इसके अंतर्गत सूचना मांगने का आवेदन करने वालों के साथ आज भी सरकारी विभाग और अधिकारी किस प्रकार का व्यवहार करते हैं, इसकी ताजगी बानगी डीआरडीए ने प्रस्तुत की है। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण ने कंटीजेंसी मद में खर्च की धनराशि का अधूरा व्योरा डेढ़ वर्ष बाद उपलब्ध कराया वह भी सूचना आयोग की चाबुक के बाद।

राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत कंटीजेंसी मद में वर्ष 2007-08, 2008-09और 2009-10 में हुए खर्च का व्योरा कांग्रेस नेता आदिल कामरान एडवोकेट ने 31 अगस्त को परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण से मांगा था। कई अनुस्मारकों के बावजूद जब डीआरडीए टस से मस न हुआ तो अधिवक्ता आवेदक को राज्य सूचना आयोग में दस्तक देनी पड़ी। आखिर सूचना आयोग के निर्देश पर डीआरडए ने जो सूचना आवेदक को दी वह भी आधी अधूरी थी। इस सूचना के साथ लगे परियोजना निदेशक ने न तो कुल संलग्नकों की संच्या लिखी है और न ही वर्ष वार हुए खर्च का योग दिया है। इससे इस सूचना के आधार पर कोई मामला फंसने पर कभी भी मुकरा जा सकता है या सूचना को अपूर्ण बताकर बचा जा सकता है। श्री कामरान ने बताया कि इस संबंध में आयोग में अपील की जायेगी व अपूर्ण व भ्रामक सूचना देने के लिये संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की जायेगी।