Home Blog Page 5635

फिर किया चोरों ने खाली मकान पर कब्जा, बाबू हुआ कंगाल

फर्रुखाबाद: अब यह तय होता जा रहा है कि रात में जो भी मकान खाली रहेगा उस पर चोरों का ही राज होगा| आयेदिन घटनाएं होने के बावजूद भी मकान मालिक लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं और चोरी हो जाने पर माथा पकड़ कर रोते हैं|

ऐसी ही घटना थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला सर्वोदय नगर निवासी बेसिक शिक्षा विभाग के लिपिक मनोज यादव के आवास पर हुई| मनोज बीती शाम घर में ताला लगाकर परिजनों के साथ ग्राम हर्सिंगपुर गोवा चले गए| रात में चोर मेनगेट का ताला तोड़कर अन्दर चले गए| अलमारी अटैची व बक्सों का ताला तोड़कर कीमती सामन निकाला और एक अटैची को उठा ले गए|

टूटी अटैची आज सुबह मोहल्ले में ही पड़ी देखी गई तभी चोरी का खुलाशा हुआ| बताया गया कि चोर घर से २० हजार की नगदी व डेढ़ लाख रुपये कीमती जेवरात ले गए| बजरिया चौकी प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है|

चौकी इंचार्ज ने महिलाओं व बच्चों को पीटकर कराया था दंगा

फर्रुखाबाद: फिल्मों में खलनायक की तरह नौकरी करने वाले रायपुर चौकी प्रभारी तुषार दत्त त्यागी ने औरतों व बच्चों की डंडों से पिटाई कर गाँव अजमतपुर में दंगा कराया था| यदि त्यागी ज़रा सी भी सूझबूझ से कार्य करते तो दंगे की स्थित को टाला जा सकता था|

महान दल के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह शाक्य ने ग्राम अजमतपुर निवासी रामवीर की पत्नी सरोजनी देवी आदि अनेक पीड़ितों को अपर पुलिस अधीक्षक से मिलवाकर शिकायती पत्र दिया| इस पत्र से ही इस बात का खुलासा हुआ है कि चौकी प्रभारी ने सपा नेता मुख्य आरोपी देवेन्द्र सिंह चौहान उर्फ़ मुन्ना की सांठ-गाँठ से ही इतना बड़ा काण्ड हुआ|

अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र को अवगत कराया गया कि गाँव के सपा नेता मुन्ना व उनके परिजनों ने प्रमोद शाक्य व उनके भाई अनुज व उसकी पत्नी अनीता की रात्रि ८ बजे अकारण पिटाई की थी| गाँव में आतंक फैलाने के लिए मुन्ना व रामू ने लायेसेंसी हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग की|

घटना की सूचना दिए जाने पर रात ९ बजे चौकी इंचार्ज त्यागी सीधे मुन्ना के घर गए और उनके घर से निकलते ही गाँव वालों को गाली देना शुरू कर दिया| विरोध करने पर घरों में घुसकर औरतों व बच्चों की पिटाई कर उनके साथ बदसलूकी की| त्यागी ने गाँव वालों को धमकी दी है कि किसी ने भी उनकी शिकायत अधिकारियों से की तो वह सभी को झूंठे मुकद्दमे में बंद कर देंगें| बाद में एसओ के अलावा मुन्ना की ओर से २३,२३ नामजद तथा सैकड़ों अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया| निःस्पक्ष जांच कराकर झूंठे मुकद्दमे को खत्म किये जाने की फ़रियाद की गयी|

नगर परिक्रमा 3, वार्ड नंबर 33

0

फर्रुखाबाद: वार्ड सभासद मेहरुन्निसां |
मोहल्ले: घोड़ा नखास, दरीवा पूर्व आंशिक, वंगसपुरा, जटवारा जदीद |
मुस्लिम बहुल आबादी वाले इस वार्ड में जल भराव एक बड़ी समस्या है घोड़ा नखास और जटवारा जदीद के बीच से निकलने वाले नाले सफाई न होने के कारण वरसात में नाले का सारा पानी वह कर सड़कों से होता हुआ लोगों के घरों में प्रवेश करने लगता है| स्थानीय निवासियों का कहना है कि नाले की सफाई व उसके किनारे से गुजरने वाली सड़क जो कि अंगूरी बाग़ पुलिया तक पहुचती है की मरम्मत के लिए नगर पालिका में कई वार शिकायत की है परन्तु इसकी मरम्मत का काम अभी तक पूरा नहीं हो सका है|

भारतीय जनता पार्टी के नगर मंत्री रामकुमार राठौर व हीरालाल ने बताया कि हम पिछले ३-४ वर्षों से सडक को पक्की कराये जाने तथा नाले की साफ़ सफाई के सन्दर्भ में नगर पालिका में कई बार शिकायत दर्ज करा चुके है लेकिन हम जब भी यह बात उठाते है तो हमें नगर पालिका चेयरमैन के द्वारा यह बताया जाता है कि आप की सडक का प्रस्ताव पास हो चुका है और जल्दी ही उसका निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा|

कांग्रेश नेता शकुन्तला वर्मा ने बताया कि राशन की कालावाजारी की जा रही है जिसमे डीएसो से लेकर नीचे के राशन दुकानदार तक सभी इसमें सामिल है हमारी मलिन बस्ती होने के बाबजूद भी किसी को भी वीपीएल कार्ड मुहैया नहीं कराया गया है जबकि जिन लोगो को वीपीएल कार्ड की विल्कुल आवश्यकता नहीं है|

उन लोगो के पास वीपीएल कार्ड है| राशन कोटेदार के वारे में बताते हुए अहमद मियाँ ने कहा कि मेरा राशन कार्ड मेरी माँ के नाम पर है जिसमे मेरा नाम भी दर्ज है कुछ दिन पूर्व मेरी माँ के गुजर जाने के बाद जब मै राशन लेने के लिए गया तो राशन दुकानदार ने मुझे राशन देने से मना कर दिया|

सुषमा वाथम ने बताया कि हमारे घर के सामने तीन महीने पहले एक इंडिया मार्का हैंडपंप लगाया गया लेकिन जिस दिन से हैंडपंप लगा है उससे एक बूँद भी पानी नही निकला है|

जल निगम के कर्मचारियों ने हैंडपंप लगाने के बाद आज दिन तक उसकी सुध नहीं ली| सरकार को ऐसे पैसे बरवाद करने की क्या आवश्यकता है जिसका फायदा जनता को न हो सके| क्या सरकार दिखावे के लिए ही सारे काम करती है?

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रघुनाथ ने बताया कि वे सन 1942 के स्वतंत्रता संग्राम में सामिल हुए थे लेकिन स्वतंत्रता सेनानियों को मिलने वाली किसी भी सहायता से वे वंचित है| उन्होंने बताया कि एक दिन एक लड़का उनसे मिलने के लिए आया और उसने कहा कि हम आपकी पेंशन बंधवा देंगे जिसमे 200 रुपयों का खर्चा आयेगा और हमने उसे 200 रुपये दे दिए लेकिन हमारी पेंशन अभी तक नहीं बंधी|

सफाई कर्मचारियों की कारगुजारियों पर रोष प्रकट करते हुए सुलेमान ने कहा कि सफाई कर्मचारी महीनों में एक दो वार आकर नालियां साफ़ कर देते है और कचरा निकाल कर सड़क पर डाल देते है जब उनसे इस बात के वारे में बोलो तो कह देते है हमारी सरकार है जैसा मेरे मन में आयेगा वैसा करेंगे आपको ज्यादा सफाई पसंद है तो अपने आप साफ़ कर लिया करो|

योग गुरू के शिष्यों ने याद किया सरदार भगत सिंह को

फर्रुखाबाद: योग गुरू बाबा रामदेव के शिष्यों ने आज जिला मुख्यालय पर बैठक करके शहीदे आजम सरदार भगत सिंह को याद किया| इस दौरान भगत सिंह के बलिदान पर चर्चा करते हुए उन्हें भारत का महान सपूत बताया गया|

पतंजलि योग समिति के अध्यक्ष रवींद्र शंकर कटियार की अगुवाई में हुई बैठक में कहा गया कि भारत स्वाभिमान ट्रष्ट एक संगठन ही नहीं एक आन्दोलन है जो देश के हर व्यक्ति को निरोगी बनाने के साथ देश से बेकारी, गरीबी, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, नक्सलवाद, महिलाओं के अपहरण व अपमान को समाप्त करना चाहता है|

बैठक में कहा गया कि राष्ट्र का उत्थान ही भारत का स्वाभिमान है| योग गुरू बाबा रामदेव द्वारा चलाया जा रहा यह राष्ट्रव्यापी आन्दोलन निःसंदेह भ्रष्टाचार रोकने व कालेधन को विदेशो से वापस लाने में मील का पत्थर साबित होगा| बैठक में दिवाकर नन्द दुबे, राकेश द्विवेदी, ओम प्रकाश कटियार, नीलम कटियार आदि अनेकों शिष्य मौजूद रहे|

सफ़ेद मूसली की खेती के नाम पर किसानों से लाखों की ठगी

फर्रुखाबाद: सफ़ेद मूसली की खेती के नाम पर किसानों से लाखों रुपये ठग लिए| पीड़ित किसानों ने कार्यवाही किये जाने की फ़रियाद की है|

बीते एक सप्ताह पूर्व दो व्यक्ति एक पखवारा पूर्व प्लेटिना बाइक नंबर यूपी ३२ सीएल / ४७३७ तथा पल्सर बाइक नंबर यूपी ३२ सीएल / ३५२३ पर सवार होकर थाना जहानगंज के ग्राम रूनी पहुंचे| उन्होंने ग्रामीणों को राय दी कि यदि तुम लोग सफ़ेद मूसली की खेती करोगे तो एकड़ में ढाई लाख रुपये की फसल होगी| फसल को हमारी कंपनी दवा के लिए खरीदेगी|

जालसाजों ने ग्रामीणों को बताया कि एक एकड़ में करीब १४ हजार रुपये मूसली का बीज पडेगा, बीज हम लोग लाकर देंगें| लालच में फंस जाने पर गाँव के हुकुम सिंह, कैलाश चन्द्र, राम सनेही, राकेश चन्द्र, माखन लाल ने ७,७ हजार रुपये, राम प्रकाश, अमर सिंहग, ज्ञान सिंह, स्वामी दयाल ने १४,१४ हजार रुपये व राम दयाल ने १९५००, जीतेन्द्र सिंह ने २८ हजार कुल १ लाख ३८५०० रुपये जमा कर दिए|

ठग बीज लेकर १५ मार्च तक आने का वायदा कर गए| जब ग्रामीणों ने उनके मोबाइल नंबर 8963748288 एवं 8445468676 पर कई बार सम्पर्क किया तो आजकल की बहानेबाजी कर रहे हैं| ग्रामीणों ने मूसली की खेती के लिए पानी से सिंचाई कर जमीन तैयार कर रखी है|

ठगी के शिकार सभी ग्रामीणों ने आज अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र को सामूहिक रूप से शिकायती पत्र दिया और उनसे कार्रवाई किये जाने की मांग की है| श्री मिश्र ने पीडितो से न्याय दिलाने का वायदा किया|

प्रदर्शन करते भाजपा नेता, मेजर, प्रियांशु सहित 26 गिरफ्तार

प्रदेश सरकार की तानाशाही, महगाई, कालाबाजारी आदि अव्यवस्थाओं के विरोध में भाजपा नेता चौक बाजार में प्रदर्शन कर रहे थे|

भाजपा नेता आदित्य मिश्रा सूवे की सरकार के विरुद्ध आग उगल रहे थे| रामविलास भारती संचालन कर रहे थे उसी समय पुलिस ने माइक छीनकर भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया|

गिरफ्तार नेताओं को पुलिस लाइन ले जाया गया, गिरफ्तारी देने वालों में भाजपा के प्रदेश मंत्री मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, प्रियांशु दत्त द्विवेदी, जिलाध्यक्ष डॉ भूदेव राजपूत, आशुतोष अवस्थी, प्रबल त्रिपाठी आदि लोग सामिल थे|

पुलिस भाजपा नेताओं को जेल भेजने की तैयारी में जुट गई| पुलिस लाइन में भाजपा नेताओं ने मायावती मुर्दाबाद पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, माया नहीं आरी है लोकतंत्र की हत्यारी है, आदि नारे लगाये|

पुलिस ने गिरफ्तार २६ नेताओं को शांतिभंग करने के आरोप में जेल भेज दिया| भाजपाईयों को गिरफ्तार करने में शहर कोतवाल कृष्ण कुमार के अलावा सीओ सिटी डीके सिसोदिया व नगर मजिस्ट्रेट को भी मसक्कत करनी पड़ी|

भ्रष्टाचार का भूत निगल रहा महिलाओं की आबादी को

हाल ही में सम्पन्न भारतीय राष्ट्रीय जनगणना कार्यक्रम के आंकड़ो के विश्लेषण बेहद चौकाने वाले हैं| भारत के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में महिला पुरुष के अनुपातिक अंतर के पीछे भ्रूण हत्या के मुकाबले कुपोषण ज्यादा जिम्मेदार है| ये तथ्य जनगणना के विश्लेषण के बाद निकले हैं| मगर जब केंद्र सरकार और राज्य सरकार पिछले बीस साल से बच्चियो के पोषण और आर्थिक सामाजिक विकास पर खर्च पुरुषो के मुकाबले लगभग दोगुना करती है तब ये हालात चौकाने वाले हैं| क्या भ्रष्टाचार का भूत यहाँ भी मासूम बच्चिओं का निबाला गटक रहा है|

सामाजिक पिछड़ेपन की संज्ञा देकर पढ़े लिखे लोग अपने खुद के मानसिक पिछड़ेपन को छिपाने का प्रयास भले ही करें मगर सरोकार यही है कि उत्तर प्रदेश में नारी अभी भी दोयम दर्जा पाती है| सरकार के नुमएंदे भी उसके हिस्से का निबाला बड़े मजे में गटक रहे हैं| राष्ट्रीय बाल पोषण और सर्व शिक्षा अभियान के कार्यक्रम में बच्चियों को बटने वाली आयरन की गोलियां स्वस्थ्य विभाग के कर्मी गटक चुके हैं| कुपोषण पर अंकुश लगाने के लिए महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग की बटने वाली पंजीरी नेताओं और दूध डेरियों की गाय भैस खा रही हैं| फर्रुखाबाद जनपद में दूध उत्पादन में इनाम पाने वालो की गाय भैंस यही पंजीरी खा रही है| नगर में भ्रस्ताचार का नारा लगाने वाले एक नेता की डेरी, भप्पी लहरी स्टाइल में सोने की मोटी चेन पहनने वाले एक बसपा नेता की डेरी में भी नौनिहालों की पंजीरी गाय भैंस खा रही हैं| न सरकार को चिंता न हुक्मरानों को| वर्ना फर्रुखाबाद में बिना उद्योग के कैसे लोग हर छठे महीने नयी सफारी बदल रहें हैं|

एक डॉक्टर आजकल अखबार में क्रांति के लेख का विज्ञापन छपवाकर खुद को समाजसेवी स्थापित कर रहे हैं| सारा नगर जानता हैं कि फर्रुखाबाद की स्टेट बैंक गली में भ्रूण हत्या का सबसे बड़ा कारोबार होता रहा| जिस सामान्य अल्ट्रासाउंड के ३५०/- लगते हो वही अल्ट्रा साउंड बिना किसी लिखापढ़ी और फोटो आदि के १४००/- कैसे देता रहा| स्वस्थ्य मंत्री भक्त बन अब सौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को जा रही है| महिलाओं की आबादी घटाने में ऐसे डाक्टरों का भी योगदान रहा है| हालाँकि सारा दोष इन डाक्टरों का नहीं है क्यूंकि भूर्ण परीक्षण एक मात्र कारक नहीं हैं महिलाओं की घटती आबादी के लिए|

जनगणना के आंकड़े बताते हैं कि सामाजिक चेतना, शिक्षा की जागरूकता और मीडिया की बढ़ती पहुच मानसिक स्थितिओं को बदलने में कामयाब रहा है| आंकड़े ये भी साफ़ कर रहे हैं कि अभी भी महिलाओं को उनकी जरुरत का भरपूर पोषण नहीं मिल पाता है| नर के मुकाबले अभी मादाओं को दोयम मान रहा है समाज का कुछ तबका और ऊपर से भ्रष्टाचार के साया सुरसा की तरह सब कुछ तहस नहस करने को मचल रहा है|

दरोगाजी चोरी हो गयी…

फर्रुखाबाद: अपने सामान की सुरक्षा स्वंय करें क्यूंकि होली में चोर पुलिस दोनों मस्त हैं| बीती रात नगर से सटी सातनपुर आलू मंडी स्थित गुंजन बिहार कालोनी में चोरो ने पूर्व सैनिक की विधवा वरिष्ट नागरिक अर्मादेवी के घर को खाली पाकर हाथ साफ़ कर दिया| चोरी की शिकायत करने गयी महिला को दरोगाजी ने टालू मिक्सचर दे बैरंग लौटा दिया|

स्वर्गीय विजयबहादुर की पत्नी अर्मादेवी गुंजन बिहार में अकेली रहती है| कालोनी में कोई नागरिक सुविधा न होने के कारण स्ट्रीट लाईट तक नहीं है जिस कारण चोरो की आमद आमतौर पर रहती है| इस कालोनी में कई सरकारी अफसरों आदि ने आपने आशियाने बनबाये हैं| अर्मादेवी कल पैत्रक गाँव जहानगंज के पास जुजुकी गयी थी कि चोरो ने मौका देख लगभग बीस हजार की नगदी और जेवर उड़ा दिया| गाँव से लौटने पर अर्मादेवी को घर में चोरी होने की तस्दीक हुई तो उन्होंने अपनी बेटी को बुलबाया| अर्मादेवी अपने पडोसी के साथ आईटीआई चौकी चोरी की शिकायत करने पहुची तो मौके पर मौजूद दरोगा जी ने अपने को व्यस्त बता वरिष्ट नागरिक महिला को टरका दिया|

गबन के आरोपी पर कार्रवाई के नाम पर बगलें झांकते अधिकारी

फर्रुखाबाद, उपभोक्ताओं से लगभग 10 लाख रुपये के गबन के आरोपी कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई के विषय में प्रबंध निदेशक द्वारा पूछे जाने पर विद्युत विभाग के अधिकारी बगलें झांकने लगे। वसूली में पिछड़े अधिकारियों और कर्चारिरयों की एमडी ने जमकर क्लास लगाई। जाते-जाते वसूली के लिये संविदा कर्मी लगाने और वाहन किराये पर लेने की अनुमति भी दे गये।
दक्षिणांचल विद्युत निगम के प्रबंध निदेशक डी. प्रसाद ने मंगलवार को यहां एक होटल में विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक कर राजस्व वसूली की समीक्षा की। श्री प्रसाद ने बताया कि फर्रुखाबाद वृत के दोनों जनपद फर्रुखाबाद व कन्नौज वसूली में काफी पीछे चल रहे हैं। इसमें मुख्य रूप से अधिकारियों के बीच तालमेल का अभाव सपष्ट रूप से नजर आ रही है। मीडिया कर्मियो द्वारा गबन के आरोपी कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई का प्रश्न उठाया तो सामने बैठे अधिकारियों ने पहले तो एमडी को गुमराह करने का प्रयास किया परंतु जब उन्होंने बिंदुवार चार्ज शीट और जांच अधिकारी के बारे में पूछा तो सभी अधिकारी बगलें झांकते नजर आये। हद तो यह है के सम्बंधित अधिशासी अधिकारी तक को नहीं मालूम कि चार्जशीट कहाँ है| आखिर एमडी ने मुख्य अभियंता को स्वयं इस मामले को देखने को कहा। इस अवसर पर मुख्य अभियंता राजेंद्र प्रसाद व एमडी के स्टाफ आफीसर एसएस प्रसाद भी साथ रहे।

श्री प्रसाद ने बताया कि अधिकारियों को लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिये अतिरिक्त कर्मचारियों को लगाने और आवश्यकतानुसार वाहन लगाने की अनुमति दे दी गयी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल ग्रामीण क्षेत्र में निजी नलकूपों और घरेलू कनेक्शनों के बकाया बिलों पर सरचार्ज में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।

ढिटाई:एक पोल के इंतजार में शहर दो वर्ष से ओवरलोड

फर्रुखाबाद, विद्युत विभाग की लापरवाही या ढिटाई के कारण शहर दो बर्ष से ओवरलोडिंग झेल रहा है। मंगलवार को विद्युत विभाग के प्रबंध निदेशक के समाने मामला उठने पर मुख्य अभियंता ने एक सप्ताह में लाइन चालू कराने का आश्वासन दिया। विदित है कि नगर क्षेत्र की सीमा पर बने जसमई विद्युत उपकेंद्र को नगर क्षेत्र से जोड़ने के लिये मात्र लाइन डाली जानी है। लगभग दो वर्ष पूर्व इस प्रोजेक्ट की मंजूरी मिली थी। पहले चरण में तो विद्युत लाइन को रेलवे लाइन के नीचे से निकालने की अनुमित देने में ही रेल विभाग ने एक वर्ष लगा दिया। इस अनुमति आने के एक वर्ष बाद भी विद्युत विभाग आज तक यह लाइन पूरी नहीं कर सका है। शेष दूरी को तय करने के लिये एक 13 पोल की लाइन बननी है। इसके लिये 12 पोल तो तत्कालीन अधिशासी अभियंता आरपी दिवाकर ही लगवाचुके थे। परंतु आज तक यह लाइन पूरी नहीं हुई है। मंगलवार को प्रबंध निदेशक के सामने मामला उठने पर उन्होंने अधिकारियों के सामने ही एक सप्ताह में लाइन प्रारंभ कराने का आश्चासन दिया। उन्होंने बताया कि भोलेपुर का नया विद्युत उपकेंद्र भी इसी माह चालू हो जायेगा।

जिलाधिकारी के छापे से कर्मर्चारियों की होली का सुरूर हवा

फर्रुखाबाद, होली की छुटटी समाप्त होने के बाद भी समय से कार्यालय न पहुंचने वाले 74 कर्मचारियों को जिलाधिकारी रिग्जन सैम्फेल ने अनुपस्थित पकड़ चेतावनी जारी की है।

विदित है कि तीन दिन की होली की छुटटी के बाद मंगलवार को कार्यालय खुले तो जिलाधिकारी ने प्रातः लगभग 10 बजकर 20 मिनट पर विकास भवन पर छापा मार दिया। श्री सैम्फेल ने सीडीओ कार्यालय में बैठकर सभी कार्यालयों के उपस्थिति रजिस्टर मंगवालिये। इस दोरान अनुपस्थित मिले 74 कर्मचारियों के विरुद्ध चेतावनी जारी कर दी गयी है।